फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: मेडिकल में अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज भी, भैंसा-बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 02 Oct 2023 11:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार को भी अमर उजाला का रक्तदान शिविर लगाया जाएगा
विज्ञापन
अमर उजाला रक्तदान शिविर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:01 AM, 02-Oct-2023

छह से कम सदस्य वाले परिवार भी होंगे आयुष्मान

वर्ष 2019 तक जिन राशन कार्डों में छह या इससे अधिक सदस्य रहे हों। अब इन राशन कार्डों से कुछ सदस्यों के नाम हटा भी दिए गए हों। ऐसे राशन कार्डों में भले ही सदस्यों की संख्या छह से कम यानी दो-तीन ही रह गई है तो भी इन परिवारों के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनेगा। इतना ही नहीं जिन परिवारों के अकेले बुजुर्ग 60 साल से ऊपर के हैं, उनके पास राशन कार्ड है तो वह भी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र माने जाएंगे। 

सरकार ने जनता को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने के लिए आयुष्मान योजना संचालित की हुई है। सरकार ने जिले के दस हजार से अधिक ऐसे परिवार जिनके राशन कार्ड में 2019 तक छह या इससे अधिक सदस्य रहे हैं। ऐसे राशन कार्ड का डाटा सेव किया गया है।

अब सरकार ने इस योजना में कुछ परिवर्तन करते हुए ऐसे परिवारों को भी आयुष्मान योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है, जिन परिवारों के 2019 तक छह या इससे अधिक सदस्य थे। इसके बाद कुछ सदस्य राशन कार्ड से हटा दिए गए। अब भले ही इनके राशन कार्ड में दो-तीन सदस्य ही हैं। 

ऐसे सभी परिवारों को भी आयुष्मान का लाभ मिलेगा। इसके साथ साथ जिन परिवारों के बुजुर्ग अकेले रहते हैं और इनके नाम राशन कार्ड में दर्ज है। ऐसे बुजुर्गों का भी आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि 60 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए आयुष्मान को लेकर शासन से आदेश आया है। इसका अवलोकन किया जा रहा है। इसमें आपूर्ति विभाग का सहयोग लिया जा रहा है।

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 2019 तक बने राशन कार्डों का डाटा उपयोग में आ रहा है। इसमें भले ही किन्हीं कारणों से राशन कार्ड के सदस्यों की संख्या अब कम हो गई हो, लेकिन ऑनलाइन डाला पुराना ही उपयोग में लिया जा रहा है। 

इसलिए छह से कम सदस्यों वाले राशन कार्डों पर भी आयुष्मान बन रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने हमारे विभाग से ऐसे कार्ड धारकों का डाटा मांगा है। राशन डीलरों के माध्यम से आयुष्मान योजना का प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।

10:56 AM, 02-Oct-2023

सरधना में भैंसा बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सड़क पर दौड़ लगा रही बुग्गी से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सरधना मुल्हेड़ा मार्ग पर रविवार देर शाम हादसा हुआ। मुल्हेड़ा का रहने वाला युवक सुहेल साथी शाकिर के साथ सरधना से गांव वापस लौट रहा था।

10:49 AM, 02-Oct-2023

West UP News Live: मेडिकल में अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज भी, भैंसा-बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार को भी अमर उजाला का रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग आकर रक्तदान कर सकते हैं। शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। 

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रविवार को एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज समेत चार स्थानों पर रक्तदान दिवस शिविर लगाए गए थे, लेकिन काफी रक्तदाता ऐसे हैं, जिन्होंने सोमवार को भी रक्तदान करने की इच्छा जताई है। उनके लिए एक और रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर मेडिकल कॉलेज के रक्तकोष (ब्लड बैंक) में लगाया जाएगा। इस रक्त की जांच भी कराई जाती है, अगर कोई बीमारी निकलती है तो उसका भी पता चल जाता है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें