फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: सुनीता हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सरधना में गोवंश की टक्कर से हादसा, दो की माैत

Thu, 27 Jun 2024 02:49 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

मेरठ के ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में हुए सुनीता हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 
विज्ञापन
सुनीता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:36 PM, 27-Jun-2024
पत्रकारों से वार्ता करते एसएसपी विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला

डॉ. विपिन ताडा ने संभाला मेरठ के एसएसपी का चार्ज

आईपीएस डॉ. विपिन ताडा ने बुधवार शाम मेरठ के एसएसपी का चार्ज संभाल लिया। सर्किट हाउस में चार्ज लेने के बाद उन्होंने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात कमलेश बहादुर, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा और एसपी क्राइम अनित कुमार के साथ बैठक की। गुरुवार रात को वह सभी सीओ और थाना प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं, दोपहर को निर्वतमान एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का विदाई समारोह किया गया। शाम को उन्होंने सहारनपुर के एसएसपी का चार्ज संभाल लिया।

11:28 AM, 27-Jun-2024

बिनौली रोड पर हर्रा के पास आवारा गोवंश की टक्कर से टाटा ऐश गाड़ी पलटी। गाड़ी में सवार हरिद्वार गंगा स्नान करने के बाद बागपत लौट रहे थे। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। म्रतक सावित्री (47)पत्नी सतीश प्रजापति व संतोष (60) पत्नी लक्ष्मण कश्यप निवासी जीवाना थाना बिनौली जनपद बागपत है।

11:18 AM, 27-Jun-2024

West UP News Live: सुनीता हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सरधना में गोवंश की टक्कर से हादसा, दो की माैत

मेरठ के ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में हुए सुनीता मिश्रा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सुनीता की हत्या किसी गैर ने नहीं बल्कि उसके छोटे भाई दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड उपेंद्र मिश्रा ने की थी। हत्या के बाद उपेंद्र ने घर में रखे लाखों रुपये और जेवरात लूटे। इसके बाद वह बस से दिल्ली चला गया। पुलिस ने हत्यारोपी के पास से लूटी गई रकम और जेवरात बरामद कर लिए हैं।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें