फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: बच्ची की हत्या मामले में 5 आरोपियों पर 50 हजार का इनाम, छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 06 Dec 2024 01:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बच्ची का फाइल फोटो, पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:26 PM, 06-Dec-2024

मेरठ में अब नहीं टूटेगी सेंट्रल मार्केट की दुकानें

मेरठ के संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े शास्त्री नगर जागृति विहार के व्यापारी शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी से मिले। व्यापारियों ने जिलाधिकारी के सामने अपना पक्ष रखा। 

संरक्षक जितेंद्र अग्रवाल ने बताया व्यापारियों के प्रतिष्ठान 20 साल से ज्यादा पुराने है। इन्हीं दुकानों से व्यापारियों की रोजी-रोटी चलती है। ऐसे में दुकानों को तोड़ा जाना पूरी तरह अनुचित होगा। इस दौरान आवास विकास के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को नहीं तोड़ा जाएगा। आवास विकास सेंट्रल मार्केट की दुकानों को रेगुलर राइस करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजें। 

11:24 AM, 06-Dec-2024

छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की एक किशोरी बृहस्पतिवार दोपहर मदरसे में पढ़ने जा रही थी। रास्ते में उसे बाइक सवार दो युवक मिले। किशोरी का आरोप है, दोनों जबरन उसे बाइक पर बैठाकर एक मकान में ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर मां को घटना की जानकारी दी। उसके बाद मां-बेटी को लेकर पुलिस चाैकी पहुंची, जहां उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। उसके बाद पीड़िता सीओ कोतवाली पहुंची और शिकायत की। सीओ ने चौकी इंचार्ज समर गार्डन को फोन कर हड़काया। उन्हें तत्काल किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराने व रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई करने को कहा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

10:57 AM, 06-Dec-2024

West UP News Live: बच्ची की हत्या मामले में 5 आरोपियों पर 50 हजार का इनाम, छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

सरधना के गांव कालंद में दो परिवार की रंजिश में गोली लगने से बच्ची की हत्या के मामले में तीन नामजद सहित पांच अज्ञात आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने फरार आरोपी कैफ, सोहराब और कामरान पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। साथ ही जांच में कई अज्ञात आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

गांव कालंद निवासी डेयरी संचालक तहसीन के पुत्र साहिल की मशरूफ से दो साल से रंजिश चल रही है। रविवार देर शाम मशरूफ की साहिल से किसी बात काे लेकर कहासुनी हो गई थी। साहिल को अंजाम भुगतने की धमकी देकर मशरूफ मौके से चला गया था। जिसके बाद शाम को मशरूफ ने अपने साथियों के साथ साहिल के घर पर हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग के दौरान 8 वर्षीय आफिया पुत्र तहसीन की सीने में गोली लगने से मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें