01:40 PM, 23-Jul-2023
शामली जनपद में चौसाना बाढ़ प्रभावित लक्ष्मीपुरा में शनिवार की रात्रि से फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का खतरा व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण के बाद से ड्रेनेज एवं राजस्व विभाग के अधिकारी अपना बोरिया बिस्तर बांध कर यहां से चले गए। ड्रेनेज के संसाधन भी अस्त-व्यस्त अवस्था में ठोकर संख्या एक पर पड़े हैं। वहीं दूसरी ओर विभाग द्वारा यमुना नदी में प्रवाहित किए गए खटोले भी क्षत-विक्षत स्थिति में हैं ।ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।