फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: व्यापारी को फांसी पर लटकाया, तिहरे हत्याकांड के आरोपी इजलाल के भाई की फैक्टरी में लगी आग

Thu, 06 Apr 2023 06:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ में मेडा की टीम अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने के लिए पहुंची। वहीं बिजनौर में व्यापारी को फांसी पर लटकाया कर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को जला दिया गया।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:31 PM, 06-Apr-2023

तिहरे हत्याकांड के आरोपी इजलाल के भाई की फैक्टरी में लगी आग

मेरठ के खरखौदा में तिहरे हत्याकांड के आरोपी हाजी इजलाल के भाई हाजी परवेज की हापुड़ रोड पर गांव अलीपुर में अल कैफ मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फैक्टरी है। हालांकि यह फैक्टरी बंद पड़ी है। मीट फैक्टरी बंद होने के बाद अब इसमें और कोई व्यवसाय करने की तैयारी की जा रही है। पिछले एक माह से फैक्टरी में लोहे व लकड़ी का स्क्रैप काटकर साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। 

बताया गया कि मीट फैक्टरी के निर्माण में अधिकतर थर्माकोल सीट का प्रयोग किया गया था, जिस कारण लोहे का स्क्रैप काटने के दौरान निकली चिंगारी थर्माकोल में लग गई। जिससे फैक्टरी के कुछ हिस्से में आग लग गई। फैक्टरी में मौजूद कार्ड ने तुरंत ही पुलिस व दमकल विभाग को आग की सूचना दे दी। लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही गार्डन ने आग पर काबू पा लिया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। 

वहीं 15 दिन पहले ही तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाजी इजलाल की बंद पड़ी मीट फैक्टरी में भी स्क्रैप काटने के दौरान थर्माकोल में आग लग गई थी, जिससे फैक्टरी के कई हिस्सों में आग लगी थी। लेकिन आग पर समय रहते ही काबू पा लिया गया था। उस दौरान भी कोई जनहानि नहीं हुई थी।

10:30 AM, 06-Apr-2023

मेरठ विकास प्राधिकरण यानी मेडा की टीम गुरुवार सुबह किला रोड पर दारा सिंह प्रजापति के अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौके पर जमा रहे और कार्यवाही का विरोध किया। हालांकि अधिकारियों ने एक न सुनी और कॉलोनी का ध्वस्तीकरण कराया।

10:14 AM, 06-Apr-2023

Meerut News Live: व्यापारी को फांसी पर लटकाया, तिहरे हत्याकांड के आरोपी इजलाल के भाई की फैक्टरी में लगी आग

बिजनौर के नगीना के ग्राम बघाला में गुरुवार सुबह शिव मंदिर पर पूजा करने गए एक करीब 50 वर्षीय व्यापारी बलराज सिंह चौहान की दिनदहाड़े हत्या करने का मामला सामने आया है।

प्रथम दृष्टया व्यापारी को फंदे पर लटकाकर, बाद में उसके ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग से जलाया गया। जिससे उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। व्यापारी की दर्दनाक हत्या के मामले के सामने आने पर  पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। परिजनों की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बलराज नहतौर सीमेंट सरिया की दुकान करता है और क्षेत्र का बड़ा व्यापारी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें