फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉ. भूपेंद्र चौधरी का हुआ अंतिम संस्कार, युवक की पीटकर हत्या

Sun, 30 Jul 2023 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉ. भूपेंद्र चौधरी का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आज रविवार को सूरज कुंड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:49 AM, 30-Jul-2023

दौराला में युवक की पीट-पीटकर हत्या

मेरठ के दौराला में शनिवार देर रात एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पडताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

10:43 AM, 30-Jul-2023

जिस आईसीयू में मरीज देखते थे वहीं, ली अंतिम सांस
डॉ. भूपेंद्र चौधरी जसवंतराय अस्पताल के आईसीयू में न्यूरो के मरीजों को देखने आते थे। उन्होंने यहां पर हजारों मरीजों का उपचार किया। शनिवार दोपहर को हार्ट अटैक होने के बाद उनको यहीं पर लाया गया। सबसे पहले उनके सगे मौसेरे भाई डॉ. तनुराज सिरोही पहुंचे। वे ही उन्हें लेकर अस्पताल गए। उनकी हालत बिगड़ने की सूचना पर शहर के 15 -16 डॉक्टर तुरंत अस्पताल पहुंच गए।डेढ़ घंटे तक उनको बचाने के प्रयास किए गए लेकिन सांस नहीं आई।

दिल टूट गया, कर्मठ साथी खो दिया
जसवंतराय अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव अग्रवाल को जब ये सूचना मिली तो वे घर थे। दौड़े-दौड़े आईसीयू पहुंचे लेकिन अटैक अपना काम बहुत पहले कर चुका था। डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि दिल टूट गया। बेहद सौम्य व्यक्तित्व था। कभी किसी मरीज के साथ विवाद नहीं हुआ। सबके साथ लेकर चलता था। उनकी भरपाई होना मुश्किल है। हमने हर किसी के सुखदुख में काम आने वाले साथी को खो दिया है।

शोक जताने वालों का लगा तांता
डॉ. भूपेंद्र के निधन पर डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सभा सदस्य कांता कर्दम, विधायक अमित अग्रवाल, डॉ. तनुराज शर्मा, डॉ. राहुल नेहरा, डॉ. वीरोत्तम तोमर, डॉ. गौरव मिश्रा, डॉ. तनुज गर्ग, डॉ. प्रशांत बेंद्रे, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. वीके बिंद्रा, डॉ. ललित शर्मा, डॉ. अजय मलिक, डॉ. एससी अग्रवाल, डॉ. अंकुर गुप्ता, डॉ. उमंग अरोड़ा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने उनकी पत्नी, बेटे अंश और मामा गजेंद्र सिंह धामा को सांत्वना दी। वहीं, जाट समाज मेरठ के अध्यक्ष चौधरी कल्याण सिंह, महामंत्री गजेंद्र सिंह पायल, कर्नल एसएस दूहन और उत्तर प्रदेश जाट समाज सभा के अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह सहित समाज के अन्य लोगों ने शोक जताया। 

10:37 AM, 30-Jul-2023

Meerut News Live: प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉ. भूपेंद्र चौधरी का हुआ अंतिम संस्कार, युवक की पीटकर हत्या

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर भूपेंद्र चौधरी का शनिवार दोपहर निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे। वह लीवर रोग से ग्रस्त होने के चलते मेदांता में इलाज कराकर आए थे। फिलहाल वे ठीक थे। दोपहर अचानक हार्ट अटैक आने पर उन्हें जसवंतराय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी मृत्यु हो गई। डॉ. भूपेंद्र चौधरी की अंतिम यात्रा  डिफेंस कालोनी स्थित ए-43 आवास से शुरू होगी। सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर चिकित्सकों सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक जताया।

मूल रूप से गढ़ रोड स्थित भटीपुरा गांव एवं वर्तमान में डिफेंस कालोनी निवासी डॉ. भूपेंद्र चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा मध्यप्रदेश में हुई थी। 10वीं और 12वीं उन्होंने मेरठ में डीएवी इंटर कॉलेज से की। 10वीं में स्कूल टॉप करने पर 40 रुपये प्रतिमाह वजीफा मिला। इंटर में जनपद में उनका पांचवां नंबर था। एमबीबीएस और एमडी एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज से और डीएम बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी वाराणसी से किया।

एमबीबीएस में भी उन्हें गोल्ड मेडल मिला। उन्होंने एक साल दिल्ली के अपोलो अस्पताल में प्रैक्टिस की। अप्रैल 1999 में मेरठ में अपना क्लीनिक शुरू किया। वर्ष 2015 में अमेरिका अकादमी से फैलोशिप मिली। वे आईएमए ब्रांच के सदस्य और प्रतिनिधि थे। 2017 में उन्हें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा डीएससी (डॉक्टर ऑफ साइंस) की मानद उपाधि दी गई। 2018 में उन्हें डॉ. रामचंद्र मूर्ति रिसर्च अवॉर्ड मिला।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें