फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: पूर्व विधायक संगीत सोम के साथियों ने स्कूल डायरेक्टर पर जानलेवा हमला

Sun, 23 Apr 2023 11:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ के सरधना से पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम के साथियों ने गाड़ी टकराने को लेकर शिक्षक से मारपीट कर दी। वहीं परतापुर में एक मैरिज होम में छिपे कैमरों की मदद से महिलाओं के न्यूड वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पढ़ें ताजा खबरें
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:26 AM, 23-Apr-2023

बागपत में ईद का मनाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत 
बालैनी में ससुराल में ईद का मनाकर वापस लौट रहे बाइक सवार युवक व उसकी पत्नी को मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी टोल पर पीछे से आई ईको कार ने टक्कर मारकर कुचल दिया। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसक हालत गंभीर बनी हुई है।

पढ़ें पूरी खबर: Baghpat News: ससुराल से ईद का मनाकर लौट रहे दंपती को कार ने कुचला, पति की मौत पत्नी घायल

11:26 AM, 23-Apr-2023

परतापुर स्थित मैरिज होम में मिले हिडिन कैमरे, महिलाओं का हंगामा

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास पर सेलिब्रेशन वैली होटल एवम मैरिज होम के शौचालय और कमरे में हिडिन कैमरे मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि यहा कैमरे छिपाकर महिलाओं की न्यूड वीडियो बनाई जा रहीं थी। शनिवार रात को आयोजित एक शादी समारोह के दौरान इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद वहां मौजूद महिलाओं ने जमकर हंगामा किया।

सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के मैनेजर हिरासत में ले लिया, जबकि मालिक ने खुद को शहर से बाहर बताया। वहीं सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी हंगामा किया। आरोप है कि महिला शौचालयों में पारदर्शी शीशे लगाए गए थे जिनके माध्यम से महिलाओं की वीडियो बनाई जा रही थीं। वहीं  होटल के कमरों में भी दीवारों में मिले छेद जहां से महिलाओं की वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का धंधा चलता है। 

10:54 AM, 23-Apr-2023

Meerut News Live: पूर्व विधायक संगीत सोम के साथियों ने स्कूल डायरेक्टर पर जानलेवा हमला

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गाड़ी टकराने के बाद पूर्व विधायक के साथियों ने स्कूल डायरेक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को लेकर थाने आ गई। 

पल्लवपुरम फेस-वन निवासी एक युवक ने पुलिस को ने बताया कि वह स्कूल में डायरेक्टर हैं। रविवार को फेस-दो कि डिवाइडर रोड पर एक मैराथन का आयोजन किया गया था। जिस में शामिल होने के लिए वह अपने दोस्त व परिवार के साथ जा रहे थे।

पीड़ित ने बताया कि मैराथन की वजह से आयोजकों ने एक तरफ की सड़क बंद कर रखी थी। जिस कारण एक ही सड़क से आना-जाना रहा था। वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक के भाई का परिवार कार से हाईवे की तरफ जा रहा था। कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर ही दोनों गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

पीड़ित का आरोप है कि पूर्व विधायक के साथियों ने कार से उतरने के बाद गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावर होने पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के हाथ में चोट आ गई। वहीं पीड़ित के कपड़े भी फट गए। मारपीट के दौरान अफरा तफरी का माहौल हो गया।

पीड़ित के दोस्त के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई। पल्लवपुरम थाना प्रभारी राजपाल सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें