03:25 PM, 13-May-2024
गाड़ी में तोड़फोड़ की।
- फोटो : अमर उजाला
सीओ के बेटे पर हमला, जमकर मारपीट और गाड़ी में की तोड़फोड़
मेरठ में कंकरखेड़ा में हाईवे पर नशे में धुत आधा दर्जन हमलावरों ने सीओ के बेटे पर महला किया और उसकी जमकर पिटाई की। बताया गया कि हमलावरों ने गाड़ी में तोड़फोड़ भी की।
बताया गया कि छठी वाहिनी में सीओ के पद पर तैनात उपेंद्र यादव के बेटे आर्यमन यादव के साथ जमकर मारपीट की गई। वहीं, युवक की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ भी की गई है। इसके बाद हमलावर अंजाम को भुगतने की धमकी देकर मौके से भाग गए।