उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पिरोजाबाद पहुंचे हैं। यहां वह भाजपा महापौर प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोथित करेंगे।मुख्यमंत्री को सुनने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। यहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई है।
सीएम योगी बोले बदली है तस्वीर
फिरोजाबाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पहले युवाओं के सामने पहचान को लेकर प्रश्न था। युवा अपनी पहचान छुपाता था। भारत की पहचान भ्रष्टाचार से थी, लेकिन 2014 के बाद मोदी के विज़न के बाद आज तस्वीर बदली है।
समाजवादी पार्टी पर सीएम योगी का तंज
सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 से पहले सरकार में लोग भयभीत थे। व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी। उन्होंने कहा अब लोगों के हाथ में तमंचे नहीं टेबलेट हैं। अब लोग कूड़े के ढेर पर नहीं स्मार्ट सिटी की बात करते हैं। साफ व सेफ सिटी के रूप में शहर को जाना जाता है।
ट्रिपल इंजन की सरकार पर लोगों को विश्वास
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पेंशन, स्ट्रीट वेंडर्स आदि योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का इंजन फेल, प्रदेश में सपा का इंजन फेल, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार को लोग विश्वास के रूप में देख रहे हैं।