फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME For Bharat Live: बुलंदशहर में अमर उजाला 'एमएसएमई फॉर भारत' कॉन्क्लेव, उद्योग जगत के दिग्गज एक मंच पर

Thu, 18 Sep 2025 03:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

खास बातें

MSME Bharat Conclave Today: आज पॉटरी, डेयरी, जरी उद्योग के लिए चर्चित बुलंदशहर जिले में अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आज आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले भर के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) से जुड़े उद्यमी जुटे हैं। उद्योग जगत की चुनौतियों और उसके बेहतर विकास पर मंथन हो रहा है।
विज्ञापन
MSME For Bharat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:18 PM, 18-Sep-2025

'समस्याओं का किया जाएगा समाधान'

सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि पहले कारोबारी को लोग परेशान करते थे, किसी की हिम्मत नहीं जो अब ऐसा कर सके। एमएसएमई देश की रीढ़ की हड्डी हैं। प्लेज पार्क को लेकर उद्यमियों की मदद करेंगे। जिससे प्राइवेट औद्योगिक क्षेत्र बन सकें। सड़क निर्माण से उद्योग को रफ्तार दी गई है। मंच से कहा कॉन्क्लेव में जो समस्याएं सामने आई है उनका समाधान किया जाएगा। 

02:40 PM, 18-Sep-2025

डीएम बुलंदशहर श्रुति ने कहा, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में यहां से किसान और बच्चों को भेजा जाएगा। जिससे वह भी उद्योग के बारे जान सकें। साथ ही उद्योगपतियों को राहत देने के लिए सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था की जा रही हैं। वहीं पॉलिसी को बेहतर तरीके से उद्योगपतियों तक पहुंचाया जाएगा। मदद मांगने पर जरूर मिलेगी। खुल कर बात करें। यहां जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है। एक ऐसा मंच तैयार करने के लिए अमर उजाला का धन्यवाद। 

02:38 PM, 18-Sep-2025

उद्योग विभाग से उपायुक्त आशुतोष सिंह ने कहा कि सूक्ष्म के लिए 20 फीसदी, लघु के लिए 15 फीसदी और मध्यम के लिए 10 फीसदी सब्सिडी मिलती है। इसके लिए फायर एनओसी और ऑथोरिटी का मंजूरी पत्र जरूरी है। एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि कोई परेशान करें तो फौरन बताएं, उन्हें घुटनों पर लाया जाएगा। खुद कम खाएं। परजीवी बन दूसरों को परेशान करने वालों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
02:02 PM, 18-Sep-2025

पहले सेशन की प्रमुख बातें

  • सूक्ष्म और लघु उद्योग के लिए अलग से योजना हो। यह मध्यम से अलग है। 
  • सूक्ष्म और लघु में कई बार फायर एनओसी के लिए उतना खर्च करने का लिए कहा जाता है जितने का कारोबार नहीं होता।
  • भू-जल की दिक्कत है। बुलंदशहर में वह कई जगह रेड जोन में है। इससे उद्योग को पानी मिलने दिक्कत होती है। 
  • जीएसटी को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए। छोटी गलतियों में 5 साल बाद नोटिस आता है। इससे उन्हें परेशानी होती है। 
  • बिजली की दर ज्यादा है। साथ ही ओवरलोडिंग से दिक्कत होती है और इससे उद्योग प्रभावित होते हैं।

01:54 PM, 18-Sep-2025

'सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में यूपीसीडा का ऑफिस नहीं'

सिकंदराबाद इंडस्ट्रियल एरिया से उद्यमी संदीप अग्रवाल ने कहा कि सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में 650 यूनिट है। लेकिन यूपीसीडा का ऑफिस नहीं है। उद्यमी को कासना जाना पड़ता है। 

विज्ञापन
01:47 PM, 18-Sep-2025

बैंक से लोन आसानी से नहीं मिलता

आईआईए चेयरमैन नितिन जैन ने कहा कि बैंक से लोन आसानी से नहीं मिलता, इससे बिजनेस को ग्लोबल लेवल पर लाने के लिए दिक्कत आती है क्योंकि निवेश में दिक्कत आती है। इंडस्ट्री को स्किल्ड लेबर नहीं मिलती है। इससे भी काम प्रभावित होता है।

01:44 PM, 18-Sep-2025

उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों पर चर्चा

कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह भी पहुंचे। बुलंदशहर में अमर उजाला एमएसएमई कार्यक्रम शुरू हो गया है। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के मंचासीन पदाधिकारी द्वारा अपनी समस्याओं और सुझावों को उद्यमियों और अधिकारियों के साथ साझा करना शुरू किया। 

01:05 PM, 18-Sep-2025

एमएसएमई फॉर भारत कार्यक्रम का शुभारंभ

अमर उजाला की ओर से “एमएसएमई फॉर भारत काॅन्क्लेव –बुलंदशहर” कार्यक्रम में जनपद भर से अधिकतर उद्यमी कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम में स्वागत समारोह प्रारंभ हो चुका है। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बुलंदशहर श्रुति, विशिष्ट अतिथि एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह भी जल्द ही कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं। अति विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी शंकर प्रसाद, मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत विभिन्न अधिकारी कार्यक्रम में सम्मिलित हो चुके हैं।

01:04 PM, 18-Sep-2025

एमएसएमई फॉर भारत कॉनक्लेव में उद्यमी

बुलंदशहर में आयोजित अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉनक्लेव के कार्यक्रम में उद्यमी पहुंचे।

12:08 PM, 18-Sep-2025

विधायक लक्ष्मीराज सिंह भी होंगे शामिल

उद्यमियों से संवाद के इस अवसर पर सिकंदराबाद क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह जन प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी श्रुति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह की भी विशेष मौजूदगी होगी। ये दोनों वरिष्ठ अधिकारी उद्यमियों की विभागीय समस्याओं व सुरक्षा के मुद्दे पर बात करेंगे। उद्योग विभाग से उपायुक्त आशुतोष सिंह, जीएसटी के मुद्दे पर राज्य कर संग्रह विभाग के संयुक्त आयुक्त, यूपीसीडा के अधिशासी अभियंता हरिओम, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजय श्रीवास्तव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा भी उद्यमियों से रूबरू होंगे। अन्य उद्योगों से सरोकार रखने वाले अधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी।

11:52 AM, 18-Sep-2025

उद्यमी संगठनों के पदाधिकारी रखेंगे अपनी बात

इस कॉन्क्लेव में अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमी संगठनों के पदाधिकारी अपनी बात रखेंगे। आईआईए, लघु उद्योग भारती, सिकंदराबाद इंडस्ट्रीज वेलफेयर सोसायटी, सिकंदराबाद उद्योग संघ, खुर्जा पॉटरी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन, चोला इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन, हैंडपंप एसोसिएशन व अन्य विभिन्न संगठनों से जुड़े उद्यमियों की मौजूदगी रहेगी। जिले में एमएसएमई सेक्टर की वर्तमान स्थिति, उद्योगों को गति देने की भावी योजनाओं और चुनौतियों पर चर्चा होगी।

11:49 AM, 18-Sep-2025

बुलंदशहर में शांतिदीप रिसोर्ट में कार्यक्रम

अब से थोड़ी देर में कारोबारियों संग मंथन शुरू होगा। एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन मेरठ रोड स्थित शांतिदीप रिसोर्ट में दोपहर 12 बजे से होगा। कार्यक्रम का आयोजन किआ और निंबस पोस्ट के सहयोग से किया जा रहा है जबकि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग सह प्रायोजक है।

11:45 AM, 18-Sep-2025

उद्यमी करेंगे समस्याओं पर चर्चा

बुलंदशहर में आज उद्योग जगत की चुनौतियों और उसके बेहतर विकास पर मंथन होगा। जिला व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ ही यूपीसीडा, राज्य कर संग्रह, उद्योग, ग्रामोद्योग, उद्यान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। सरकार की वर्तमान व भावी योजनाओं से उद्यमियों को अवगत कराने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान पर विचार होगा।

11:37 AM, 18-Sep-2025

MSME For Bharat Live: बुलंदशहर में अमर उजाला 'एमएसएमई फॉर भारत' कॉन्क्लेव, उद्योग जगत के दिग्गज एक मंच पर

सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत मंथन के मंच से छोटे सपनों को बड़ी उड़ान मिलेगी। आज पॉटरी, डेयरी, जरी उद्योग के लिए चर्चित बुलंदशहर जिले में अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आज आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर जिले भर के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) से जुड़े उद्यमी जुटेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें