फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Ayodhya: रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी का रोड शो, साध गए अवध की नौ लोकसभा सीटें

Sun, 05 May 2024 09:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

खास बातें

PM Modi Ayodhya Road Show Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक बार फिर अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इसके बाद भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह के समर्थन में रोड शो निकाला। अयोध्या के जरिए पीएम मोदी अवध की नौ लोकसभा सीट पर वोटरों को साध गए। पढ़ें पीएम के अयोध्या दौरे से जुड़ी पल-पल की लाइव अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:29 PM, 05-May-2024

पीएम मोदी का एक्स पर पोस्ट- आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन!
अयोध्यावासियों का हृदय भी प्रभु श्री राम जैसा विशाल है। रोड शो में आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन!


 

08:17 PM, 05-May-2024

पीएम मोदी का रोड शो शुरू
पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी का दो किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू हुआ। पीएम के साथ रथ में सीएम योगी आदित्यनाथ और लल्लू सिंह मौजूद हैं। सड़क के दोनों किनारे भाजपा समर्थक और लोगों की भारी भीड़ मौजूद है।

07:53 PM, 05-May-2024

पीएम ने किए रामलला के दर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में गेट नंबर 11 से प्रवेश हुए। उन्होंने रामलला के दरबार में साष्टांग दंडवत किया। इसके बाद पूजा अर्चना कर आरती उतारी। इस दौरान मंदिर में आम भक्त भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
07:14 PM, 05-May-2024

एयरपोर्ट से राम मंदिर के लिए पीएम का काफिला रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से राम जन्मभूमि के लिए सड़क मार्ग से उनका काफिला रवाना हुआ। थोड़ी देर में राम मंदिर पहुंचेंगे। रामलला के दरबार में करेंगे दर्शन पूजन। दर्शन पूजन के बाद शुरू होगा रोड शो।

07:03 PM, 05-May-2024

इकबाल ने जताई इच्छा.. फिर एक बार पीएम बने मोदी
राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा है कि वह चाहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनें। एक्स पर जारी एक पोस्ट में इकबाल अंसारी ने  कहा, ''पीएम मोदी भाग्यशाली हैं कि उनका चुनाव राम की नगरी से शुरू हो रहा है। उनका दस साल का पीएम पद का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। हम उनके अयोध्या आगमन से बहुत खुश हैं और चाहते हैं कि वह एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनें।

विज्ञापन
06:49 PM, 05-May-2024
इसी रथ पर सवार होंगे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

लता मंगेशकर चौक तक होगा रोड शो
पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के लिए विशेष रथ को फूलों से सजाया गया। राम जन्मभूमि पथ पर फूलों से सजा रथ तैयार है। राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन के बाद सुग्रीव किला राम जन्मभूमि पथ से राम पथ होते हुए लता मंगेशकर चौक तक रोड शो होगा।

06:28 PM, 05-May-2024
नारे लगाते भक्त - फोटो : अमर उजाला

लग रहे जय श्रीराम के नारे
मध्य प्रदेश के नीमच जिले से आए हुए श्रद्धालु मैं हूं मोदी का परिवार पोस्टर के साथ राम मंदिर पथ के ठीक सामने लगा रहे हैं जय श्री राम के जयकारे।

06:28 PM, 05-May-2024
भाजपा महिला समर्थक - फोटो : अमर उजाला

भक्तों का उमड़ा रेला
राम जन्मभूमि पथ पर भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। बड़ी संख्या में मोदी के स्वागत के लिए विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद हैं। उधर इन सब के बीच रामलला का दर्शन भी निर्बाध रूप से चल रहा है। श्रद्धालु बिना किसी रोक-टोक के दर्शन को जा रहे हैं। बाराबंकी से आए श्रद्धालु सचिन गौतम ने बताया कि कहीं कोई रोक-टोक नहीं है। राम मंदिर में उन्हें सुगमता से दर्शन प्राप्त हुए हैं।

06:24 PM, 05-May-2024
प्रधानमंत्री के इंतजार में खड़े समर्थक - फोटो : अमर उजाला

रामनगरी पहुंचे योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगरी पहुंचे। साकेत महाविद्यालय के हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। सीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगवानी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साकेत महाविद्यालय से एयरपोर्ट के लिए रवाना।

06:08 PM, 05-May-2024
नारे लगाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

आमजनों की तरह ही दर्शन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
आम श्रद्धालुओं की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज शाम सात बजे रामलला का दर्शन करने जाएंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने केवल इतना किया है कि श्रद्धालुओं की कतारें सिर्फ तीन कर दी हैं। लेकिन प्रधानमंत्री के कारण दर्शन व्यवस्था बाधित नहीं होगी। सभी विशिष्टजन ग्यारहवें द्वार से मंदिर में प्रवेश करेंगे। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय के अनुसार प्रधानमंत्री के साथ ही आम श्रद्धालुओं का भी दर्शन चलता रहेगा।

06:08 PM, 05-May-2024
पीएम मोदी के इंतजार में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

 किलोमीटर लंबा होगा रोड शो
पीएम मोदी शाम 6:40 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से सीधे राम जन्मभूमि आएंगे शाम 7:00 बजे रामलला के दरबार में करीब 15 मिनट दर्शन-पूजन करने के बाद सुग्रीव किला से रोड शो शुरू करेंगे। पीएम मोदी का रोड शो दो किलोमीटर की दूरी तय कर लता मंगेशकर चौक तक जाएगा। पूरे रास्ते पुष्प वर्षा कर पीएम मोदी की अगवानी की जाएगी। इस दौरान घंटा घड़ियाल, ढोल-नगाड़े और शंख ध्वनि गुंजायमान रहेगी। रोड शो में बड़ी संख्या में साधु और संत भी शामिल होंगे।

06:04 PM, 05-May-2024
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के रोड शो के लिए अयोध्या तैयार, हो रहा इंतजार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के लिए राम की नगरी तैयार हो गई है। रामपथ पर रेलिंग और बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा के विशेष इंतजार किए गए हैं। सभी ब्लॉक तैयार कर लिए गए हैं। इन ब्लॉकों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की ओर से पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा पांच स्थानों पर छोटे मंच बनाए गए हैं। इन मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 

06:01 PM, 05-May-2024
स्वागत के लिए तैयार अयोध्यावासी - फोटो : अमर उजाला

82 ब्लॉक में रहेंगे अयोध्यावासी, पांच स्थानों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
पीएम मोदी के रोड शो के दौरान राम जन्मभूमि पथ से लता चौक तक 82 ब्लॉक में अयोध्यावासी रहेंगे। जबकि पांच स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महिलाओं के लिए तीन, युवाओं के लिए दो, तीर्थ-पुरोहितों और संत-महंत व वरिष्ठ धर्माचार्यों के लिए सात ब्लॉक आरक्षित रहेंगे। इसी तरह समाज के अन्य वर्गों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। महिलाएं एक रंग के परिधान और युवा एक रंग की टी शर्ट में नजर आएंगे।

05:50 PM, 05-May-2024

प्रदेश महामंत्री किए हैं कैंप, प्रभारी मंत्री भी पहुंचे
पीएम मोदी के रोड शो की तैयारियों के लिए भाजपा संगठन की ओर से यहां पर प्रदेश महामंत्री और अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय कैंप किए हुए हैं। क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह उनका सहयोग कर रहे हैं। इस बीच शाम को प्रदेश के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को पीएम के आने से पहले अयोध्या पहुंचेंगे। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने बताया कि सीएम योगी और प्रभारी मंत्री समेत अन्य वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करेंगे।

05:50 PM, 05-May-2024

बनारस से बुलाए गए ड्रम और नगाड़ा वादक
पीएम मोदी के रोड शो में ड्रम और नगाड़े का वादन होगा। साथ ही अनवरत शंख ध्वनि से अगवानी की जाएगी। ड्रम और नगाड़ा बजाने के लिए खासतौर पर पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस से विशेष रूप से दक्ष वादकों को बुलाया गया है। इसी तरह शंख बजाने के लिए भी अनुभवी लोग आमंत्रित किए गए हैं।

05:46 PM, 05-May-2024

बेहद खास रथ किया गया तैयार
रोड शो के रथ के चालक राजेश सिंह ने बताया कि लखनऊ के भाजपा कार्यालय से वे रथ को लेकर आए हैं। यहां पर सुरक्षा घेरे में इसे खड़ा किया गया है। पुलिस लाइन में ही इसे सजाने-संवारने की प्रक्रिया पूरी की गई। रथ पर सामने की तरफ पीएम की चार फोटो लगी हुई है। दाहिने और बायीं तरफ तीन-तीन और पीछे दो तस्वीरें लगाई गई हैं। पीएम के अलावा और किसी नेता की फोटो नहीं लगी है। रथ पर लाइटिंग के भी इंतजाम हैं।

05:46 PM, 05-May-2024

मोदी के साथ योगी भी होंगे रथ पर सवार
प्रधानमंत्री के रोड शो का रथ भाजपा के लखनऊ कार्यालय से अयोध्या पहुंच गया है। सुरक्षा के लिहाज से इसे पुलिस लाइन में खड़ा किया गया है। इसी रथ से पीएम मोदी रविवार को जन्मभूमि पथ से लता चौक तक दो किमी का रोड शो करेंगे। रथ को फूलों से सजाया गया। रोड शो के दौरान रथ पर पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सवार रहेंगे। 

05:44 PM, 05-May-2024

पीएम के स्वागत के लिए 75 ब्लॉक बनाए
मुख्य मार्ग पर टेढ़ीबाजार से लता चौक तक डिवाइडर के बगल बैरियर लगाए जा रहे हैं, इन पर पीतांबरी चढ़ाई जाएगी। पीएम के स्वागत के लिए 75 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। इन ब्लॉकों में अलग-अलग वर्ग साधु-संत, व्यापारी, अधिवक्ता, चिकित्सक, महिला शक्ति, सांस्कृतिक टीमें मोदी का पुष्पवर्षा से वेलकम करेंगी।

05:44 PM, 05-May-2024

अयोध्या की गई भव्य साज-सज्जा
पीएम मोदी के आगमन को लेकर अयोध्या की भव्य साज-सज्जा की गई है। मुख्य मार्ग के हर घरों पर भगवा झंडे लगाए गए हैं। राम जन्मभूमि के गेट नंबर 11 को राममंदिर की थीम पर सजाया गया है। 50 किलो फूल से यहां रामलला के बाल स्वरूप के चित्र सहित राममंदिर का मॉडल, बालकराम की छवि को दर्शाया गया है। 

05:40 PM, 05-May-2024

रोड शो में बरसेंगे 100 क्विंटल फूल
प्रधानमंत्री के रोड शो में फूलों की बारिश होगी। नरेंद्र मोदी सुग्रीव किला से लता चौक तक रोड शो करेंगे। इस दौरान 75 स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारी की गई है। इन स्थानों पर अलग-अलग वर्ग के लिए पीएम मोदी पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन करेंगे। इसके लिए 100 क्विंटल फूल बिक गए हैं। इनमें गुलाब की पंखुड़ियां सबसे ज्यादा शामिल हैं।

05:31 PM, 05-May-2024

PM Modi in Ayodhya: रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी का रोड शो खत्म, साध गए अवध की नौ लोकसभा सीटें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक बार फिर अयोध्या में रामलला दर्शन करेंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक शाम सात बजे पीएम रामलला के दर्शन करेंगे और इसके भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगे। अयोध्या के जरिए पीएम मोदी अवध की नौ लोकसभा सीटों को साधने की कोशिश करेंगे। पढ़ें पीएम के अयोध्या दौरे से जुड़ी पल-पल की लाइव अपडेट 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें