सीएम ने किया प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
बालक राम के लिए दिल्ली में तैयार किए गए विशेष वस्त्र
अयोध्या में रामलला।
- फोटो : amar ujala
राम मंदिर में विराजमान बालकराम पीतांबरी पहनकर दर्शन देंगे। रामलला की उत्सव मूर्ति व बालक राम के लिए दिल्ली में विशेष वस्त्र तैयार किए गए हैं। इन वस्त्रों की बुनाई व कढ़ाई सोने-चांदी के तार से की गई है। साथ ही जगह-जगह चांदी की छाप भी बनाई गई है।
प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर श्रद्धालुओं का तांता
प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर श्रद्धालुओं का तांता
- फोटो : ANI
अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं।
भव्य रूप में सजाया गया राम मंदिर
दूर-दूर से दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर उत्सव का माहौल है। राम मंदिर को भव्य रूप में सजाया गया है। देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं।
बालक राम की छवि के रूप में पहुंचा बालक
बालक राम की छवि के रूप में पहुंचा बालक
- फोटो : अमर उजाला
रामलला के प्रति प्रेम में विह्वल लोग आराध्य के दर्शन को पहुंच रहे हैं। इसी बीच एक बालक पहुंचा, जो बालक राम की छवि का रूप धारण किए था। देखने के लिए लोग जमा हो गए।
झूमते गाते पहुंचे श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
रामलला के दरबार में श्रद्धालु नाचते गाते पहुंचे। वह श्रीराम की भक्ति में लीन दिखे। आराध्य के दर्शन को आतुर श्रद्धालु परिवार के साथ राम दरबार में पहुंचे।
रामभक्ति में झूमे हैदराबाद से पहुंचे किन्नर श्रद्धालु
रामभक्ति में झूमे हैदराबाद से पहुंचे किन्नर श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर हैदराबाद से किन्नर समाज के श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। इस मौके पर वह भक्ति भाव से झूमते नजर आए।
प्रधानमंत्री मोदी ने प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।
रामलला का अभिषेक शुरू, थोड़ी देर में पहुंचेंगे सीएम योगी
रामलला का अभिषेक शुरू
- फोटो : DD UP
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर रामलला का अभिषेक शुरू हो गया है। हेलीकॉप्टर खराब होने से निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं पहुंच पाए। थोड़ी देर बाद दूसरे हेलीकॉप्टर से पहुंचने की संभावना है।
रामलला के दर्शन को पहुंचे गुजराती श्रद्धालु
रामलला के दर्शन को पहुंचे गुजराती श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी पर रामलला के दर्शन को गुजराती श्रद्धालु भी पहुंचे। इस दौरान वह राम भजन का गायन करते हुए मंदिर पहुंचे।
रामलला के दर्शन को हिमाचल से पहुंचे श्रद्धालु
रामलला के दर्शन को हिमाचल से पहुंचे श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी पर रामलला के दर्शन को हिमाचल प्रदेश के भी श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए मंदिर की ओर आगे बढ़े।
पहुंचने वाले हैं सीएम योगी आदित्यनाथ
रामपथ की एक लेन खाली कराई गई
- फोटो : संवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगरी पहुंचने वाले हैं। उनके आने से पहले रामपथ की एक लेन खाली कराई गई है। दूसरी लेन पर रामभक्तों का आवागमन हो रहा है। राम मंदिर में अभिषेक पूजन कार्यक्रम जारी है। मुख्यमंत्री के आने का इंतजार किया जा रहा है।
अभिषेक संपन्न... भगवान को लगाया जा रहा भोग
प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी पर रामलला का अभिषेक संपन्न हो गया है। अब भगवान को भोग लगाया जा रहा है। इसके बाद महाआरती होगी। द्वादशी पर आरती का हिस्सा बनने के लिए श्रद्धालु प्रतीक्षा कर रहे हैं। फिलहाल भगवान के पट बंद हैं। राजभोग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रामलाल के पट खोले जाएंगे।
प्रतिष्ठा द्वादशी पर रामलला की महाआरती शुरू
प्रतिष्ठा द्वादशी पर रामलला की महाआरती शुरू
- फोटो : DD
रामलला को भोग लगने के बाद पट खुल गए हैं। प्रतिष्ठा द्वादशी पर महाआरती शुरू हो गई है। रामनगरी पहुंचे श्रद्धालु महाआरती का हिस्सा बन रहे हैं।
रामलला की महाआरती भी संपन्न
रामलला की महाआरती भी संपन्न हो गई है। मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के नेतृत्व में अन्य पुजारियों ने महाआरती की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाआरती का हिस्सा बने।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से अयोध्या के लिए भरी उड़ान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से अयोध्या के लिए उड़ान भरी। हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री को लेकर रवाना हुआ। थोड़ी देर में रामकथा पार्क के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। एक बार फिर रामपथ पर सक्रिय पुलिस हुई। रामपथ की एक लेन को मुख्यमंत्री की फ्लीट के जाने के लिए खाली कराया जा रहा है।
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क के हेलीपैड पर उतरा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने सीएम की अगवानी की। सीएम राम मंदिर आने से पहले हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला को श्रद्धा निवेदित करेंगे। इसके बाद अब वह थोड़ी देर में राम मंदिर पहुंचेंगे।
रामपथ होते हुए राम मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
रामपथ होते हुए राम मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपथ होते हुए राम मंदिर पहुंचे। सीएम राममंदिर परिसर के अंगद टीला में प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि परिसर में संत महंतों के साथ भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे। सीएम भोजन प्रसाद ग्रहण करने के बाद अंगद टीला पहुंचेंगे।
यज्ञ हवन पाठ प्रारंभ
यज्ञ हवन पाठ प्रारंभ
- फोटो : अमर उजाला
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के यज्ञ मंडप में यज्ञ हवन पाठ प्रारंभ हो गया है।
अंगद टीला पर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, सीएम का इंतजार
अंगद टीला पर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, सीएम का इंतजार
- फोटो : अमर उजाला
प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में राम जन्मभूमि परिसर के अंगद टीला पर कार्यक्रम की तैयारियां हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री के आने का इंतजार हो रहा है।
प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह के मंच पर पहुंचे मंत्री और न्यासी
राम जन्मभूमि परिसर के अंगद टीला पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के रामलला के प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह के मंच पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी भी मंच पर मौजूद। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, न्यासी डॉ. अनिल मिश्रा, दिनेंद्र दास और विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश मौजूद।
सपा के बागी विधायक अभय सिंह पहुंचे। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास मंच पर पहुंचे।
सीएम ने किया प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह के मंच पर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह के मंच पर पहुंचे। राम भक्तों ने जय श्री राम के उद्घोष से सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का शुभारंभ किया।
सीएम योगी ने धावक मोहब्बत को किया सम्मानित
सीएम योगी ने धावक मोहब्बत को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
छह साल के धावक मोहब्बत, पंजाब से दौड़ लगाकर अयोध्या पहुंचे। यहां प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी के मंच पर सीएम योगी ने सम्मानित किया। सीएम ने उन्हें मोबाइल गिफ्ट में दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन शुरू
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर सीएम योगी आदित्यनाथ लोगों को संबोधित कर रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि 5 अगस्त 2020 पीएम मोदी ने इसी स्थान पर मंदिर के निर्माण की लिए पूजन किया था। सीएम ने कहा 2024 में प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर दिन लगभग 1.5 से दो लाख श्रद्धालु यहां दर्शन करते हैं। पहले यहां महज तीन-चार घंटे ही बिजली मिलती थी। राम जी की पैड़ी में सरयू का जल सड़ता रहता था। सफाई की कोई व्यवस्था नहीं थी। अयोध्या के पास कोई हवाई अड्डा नहीं था।
सीएम ने कहा कि आज अयोध्या के पास अपना हवाई अड्डा है। आज सरयू जी का जल सड़ता नहीं। यहां की सड़कें त्रेतायुग का स्मरण कराती हैं। आज अयोध्या, अयोध्या होने का अहसास कराती है। आज अयोध्या सोलर से चलती है। सीएम ने कहा कि अयोध्या एक दिन में ऐसी नहीं बनी है। इसके लिए लाखों लोगों को त्याग देना पड़ा। तपस्या करनी पड़ी। लाखों लोग 500 वर्षों से अपने आराध्य को स्थापित करने के लिए संघर्ष करते रहे।
जिसने जिस भाषा में समझा, उसे उस भाषा में समझाया
सीएम ने कहा कि शासन से लेकर हर किसी तक जिसने जिस भाषा में समझा, उसे उस भाषा में समझाया गया। आज हम भाव विभोर हो जाते हैं। हमारी तीन पीढ़ियां राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रहीं। यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। कहा कि हमारे गुरुदेव जब अस्पताल में अंतिम समय पर थे, तब भी उन्होंने आखिरी बार अशोक सिंघल से बात की थी। उन्होंने पूछा था कि राम जी का मंदिर बन जाएगा न ?
सार्थकता की ओर आगे बढ़ा राम मंदिर आंदोलन
सीएम ने कहा कि राम जन्मभूमि के लिए जो आंदोलन शुरू हुआ था, वह आज सार्थकता की ओर आगे बढ़ रहा है। कहा कि जब दो वर्षों में राम मंदिर पूरी तरह तैयार हो जाएगा, तब यह अयोध्या धाम पूरे विश्व में सबसे सुंदर नगरी के रूप में निखरेगा। कहा कि राम मंदिर में सुविधाओं को आगे बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है।
जाति के आधार पर बंटे, तो मिलेगा उत्पीड़न
सीएम ने कहा कि एक बात ध्यान रखना होगा, कि आज से पहले वह कौन सी परिस्थितियां थीं, जब समाज बंटा था। यदि हम जाति के आधार पर बंटे रहेंगे, तो उत्पीड़न झेलना पड़ेगा। एक रहेंगे तो सनातन मजबूत होगा, देश मजबूत होगा। यदि भाषाई, क्षेत्रीय और जाति के आधार बंटेगे तो सबसे पहले इसका खामियाजा हमारे धार्मिक स्थलों को भुगतना पड़ेगा।
सत्य को अधिक दिनों तक छिपाया नहीं जा सकता-सीएम
सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस ओर देश बढ़ रहा है, हम सब उसका हिस्सा बने। सत्य को अधिक दिनों तक छिपाया नहीं जा सकता है। कहा कि प्रयागराज की धरती पर महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। अयोध्या जैसी ही सुविधा प्रयागराज में भी है। कहा कि आपकी श्रद्धा है, तो ईश्वर खुद ही आपको शक्ति दे देते हैं।
सीएम ने लोगों से संगम जाने का किया आह्वान
सीएम ने लोगों से त्रिवेणी नगरी संगम जाने का आह्वान किया। कहा कि सभी लोग एक बार जाकर वहां की व्यवस्था जाकर जरूर देखिए। कहा कि एक बार संगम में डुबकी जरूर लगाएं। सीएम ने 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होने वाले महाकुंभ की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मंकर संक्रांति पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।