फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Deepotsav 2024: 55 घाटों पर जले 25 लाख से ज्यादा दीप, लेजर-ड्रोन शो भी... चमक उठी अवधपुरी

Wed, 30 Oct 2024 08:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

खास बातें

Deepotsav Ayodhya 2024 Photos Videos Live Updates : रामनगरी में 500 वर्षों बाद बालक राम के भव्य मंदिर में विराजने के बाद से अयोध्यावासी खुशी से सराबोर हैं। नव्य मंदिर में उनकी पहली दिवाली पर 25 लाख से ज्यादा दीपों के एक साथ जलने का कीर्तिमान रचा गया। आगे पढ़ें और जानें पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
अवधपुरी में मना दीपोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:08 PM, 30-Oct-2024

25 लाख से ज्यादा दीपों से सजा सरयू घाट
अयोध्या के सरयू घाट पर आज दीपोत्सव मनाया गया। इस बार सरयू घाट पर दो कीर्तिमान दर्ज हुए हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो कीर्तिमान दर्ज हो गए हैं। पहला 1121 अर्चकों ने एक साथ सरयू महाआरती की और वहीं दूसरी तरफ 25 लाख 12 हजार 585 दीप जले हैं।

07:37 PM, 30-Oct-2024

देखें अयोध्या दीपोत्सव का लाइव वीडियो-

06:35 PM, 30-Oct-2024

सरयू घाट पर शुरू हुआ लेजर और लाइट शो
उत्तर प्रदेश के अयोध्या के सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो चल रहा है। दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता घाट, साउंड-लाइट शो के ज़रिए रामलीला का वर्णन किया जा रहा है।

 

06:17 PM, 30-Oct-2024

अयोध्या में कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ
 

विज्ञापन
06:11 PM, 30-Oct-2024

सीएम योगी ने सरयू घाट पर की आरती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्जवलित करने के बाद सरयू घाट पर पहुंचे। जहां उन्होंने सरयू घाट पर आरती की।


 

06:01 PM, 30-Oct-2024

लाखों दीपों से फिर जगमगाया सरयू घाट...
 

05:45 PM, 30-Oct-2024

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी ने दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ कर दिया है, देखें वीडियो

05:42 PM, 30-Oct-2024

अयोध्या में सरयू नदी के किनारे भव्य दीपोत्सव समारोह देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। अयोध्या में आज दीपोत्सव के दौरान सरयू नदी के किनारे घाटों को रोशन करने के लिए 25 लाख दीये जलाए जा रहे हैं।
 

05:35 PM, 30-Oct-2024

अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 500 सालों बाद भगवान राम अपने जन्मस्थान पर बैठे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार दीपोत्सव मनाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

05:33 PM, 30-Oct-2024

इकबाल अंसारी बोले- अयोध्या में कोई भेदभाव नहीं
उत्तर प्रदेश के के अयोध्या में दीपोत्सव पर अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व मुद्दई इकबाल अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से अयोध्या में दिवाली बहुत बड़े पैमाने पर मनाई जा रही है। अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग आए हैं। अयोध्या में कोई भेदभाव नहीं है। लोग एक साथ त्योहार मनाते हैं। 

05:13 PM, 30-Oct-2024

आज जैसा अयोध्या है वैसे ही काशी और मथुरा में हो

सीएम योगी ने कहा जिस तरह की भव्यता आज अयोध्या में है वैसी ही भव्यता काशी और मथुरा में हो। देश की हर धार्मिक नगरी में उत्सव जैसा माहौल हो। 

05:09 PM, 30-Oct-2024

अस्सी करोड़ लोग को मिल रहा है अनाज

सीएम ने कहा कि हम भेदभाव नहीं करते। हम भाषा, जाति और मजहब के नाम पर भेदभाव नहीं करते। राजा राम के गद्दी में बैठने के बाद जो हुआ था वही कर रहे हैं। आज उसी तर्ज पर श्रेष्ठ भारत जन्मा है। 
 

05:05 PM, 30-Oct-2024

अयोध्या गढ़ रहा है नया इतिहास

सीएम योगी ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या एक नया इतिहास रच रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरी दुनिया में राम के नाम को जाना है। हमारी संस्कृति को जाना है। 
 

05:01 PM, 30-Oct-2024
अयोध्या में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

सनातन धर्म ने सबको गले से लगाया

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म एक ऐसा धर्म है जिसने सभी को अपने सीने से लगाया। यह धर्म किसी से नफरत नहीं करता है। 

05:01 PM, 30-Oct-2024

सीएम ने कहा लोग राम के नाम पर सवाल करते थे 

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां पहले राम के नाम प्रश्न खड़ा करती थीं। अब पूरी दुनिया राम को मान रही है। 

07:07 AM, 30-Oct-2024

सीएम ने किया राम का तिलक

मंच पर पहुंचने के बाद सीएम योगी ने राजा राम और लक्ष्मण का तिलक किया। 

06:45 AM, 30-Oct-2024
राजाराम के साथ सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

राम परिवार के साथ सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ राजा राम और लक्ष्मण को लेकर मंच की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके पहले उनका टीका और आरती की गई। 
 

06:42 AM, 30-Oct-2024

सीएम ने खुद खींचा रथ 

पुष्पक विमान से उतरकर भगवान श्रीराम ,लक्ष्मण व सीता जी राम दरबार तक आने के लिए रथ पर सवार हुए,तो इस रथ को स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने खींचा, इसके बाद सहयोग के लिए उनके मंत्रीगण सूर्यप्रताप शाही व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी साथ आ गए।

03:27 PM, 30-Oct-2024
शहर भ्रमण कर रहीं रामायण कालीन प्रसंगों को दर्शाती झांकियां - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर में झांकियां पहुंच जाएंगी राम कथा पार्क

शहर भ्रमण कर रहीं रामायण कालीन प्रसंगों को दर्शाती झांकियों को देखने के लिए लोगों की भारी उमड़ी। ये सभी झांकियां कुछ देर में राम कथा पार्क पहुंच जाएंगी। 

03:04 PM, 30-Oct-2024
रामकथा पार्क में मंच तैयार - फोटो : अमर उजाला

मंच तैयार... कुछ देर में पहुंचेंगे सीएम

रामकथा पार्क में मंच तैयार है। कुछ ही देर में सीएम यहां पहुंचेंगे। वार रामायण कालीन प्रसंगों पर आधारित झांकियों की अगवानी करेंगे। इसके बाद आगे के कार्यक्रम होंगे। 

02:48 PM, 30-Oct-2024
दीयों में तेल और बाती डालने का काम लगभग पूरा - फोटो : अमर उजाला

दीयों में तेल और बाती डालने में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक

राम की पैड़ी में सजाए गए दीयों में तेल और बाती डालने का काम अंतिम दौर में है। 30 हजार स्वयंसेवकों की टीम इस काम पर जुटी हुई है।

02:47 PM, 30-Oct-2024
राम की पैड़ी में सजाए गए दीये - फोटो : अमर उजाला

25 लाख दीयों को जलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए राम की पैड़ी तैयार है। 

02:44 PM, 30-Oct-2024

केंद्रीय पर्यटन मंत्री भी होंगे शामिल

सीएम रामकथा पार्क में सबसे पहले शोभायात्रा की अगवानी करेंगे। इसके बाद राम राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी समारोह का हिस्सा बनेंगे।

02:36 PM, 30-Oct-2024

दीपोत्सव में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं। वह थोड़ी देर में रामकथा पार्क पहुंचेंगे।

02:25 PM, 30-Oct-2024
निकाली जा रही रामायण कालीन प्रसंग की झांकियों की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

रामायण कालीन प्रसंग की झांकियों की शोभायात्रा

पुष्पवर्षा और शंख ध्वनि के बीच शोभायात्रा निकाली गई। लोक कलाकारों के नृत्य के बीच शोभायात्रा राम पथ पर आगे बढ़ रही है। रामायण कालीन प्रसंग की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। 

02:13 PM, 30-Oct-2024

Ayodhya Deepotsav 2024: 55 घाटों पर जले 25 लाख से ज्यादा दीप, लेजर-ड्रोन शो भी... चमक उठी अवधपुरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इस बार एक और बड़ा रिकॉर्ड बनने जा रहा है। यह रिकॉर्ड सरयू तट पर महाआरती का है। शाम को सरयू आरती में 1100 अर्चक और बटुक मौजूद रहेंगे। सभी बटुक एक ही वेशभूषा में नजर आएंगे। 15 मिनट होने वाली आरती में इतनी संख्या में बटुकों का जुटना भी रिकॉर्ड है।

राम की पैड़ी पर शाम से शुरू होगा दीपों का प्रज्ज्वलन

शाम को राम की पैड़ी पर दीपों को जगमग करने का काम शुरू होगा। 25 लाख दीपों को जगमग करने के लिए राम की पैड़ी के 55 घाटों पर 28 लाख दीये सजाए गए हैं। इन्हें प्रज्ज्वलित करने की जिम्मेदारी अवध विश्वविद्यालय के 30 हजार वॉलंटियर्स को दी गई है। शाम तक सभी दीए जल जाएंगे। इसके बाद गिनीज बुक की टीम ड्रोन से गिनती कर रात आठ बजे तक रिजल्ट घोषित कर देगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें