फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav Result: मैनपुरी में मतगणना में धांधली, सपाइयों का हंगामा, पुलिस ने अंधेरे में भांजी लाठियां

Sun, 14 May 2023 03:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

UP Nikay Chunav Result 2023: मैनपुरी जिले में सपाइयों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। इसको लेकर उन्होंने जमकर हंगामा किया। सूचना पर शिवपाल यादव ओर सांसद डिंपल यादव मौके पर पहुंच गए। उधर पुलिस ने अंधेरे में सपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजना शुरू कर दी, जिसमें एक कार्यकर्ता का सिर भी फट गया।
विज्ञापन
पुलिस की लाठी से समाजवादी नेता बबलू पाल का सिर फटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में महापौर पद पर किसके सिर पर ताज सजेगा, इसका पता शनिवार दोपहर के बाद चलेगा। शहर की सरकार चुनने के लिए हुए मतदान में शनिवार की सुबह 8 बजे से फिरोजाबाद रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में वोटों की गिनती की जाएगी। महापौर और पार्षद पदों के लिए वोटों की गिनती इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से की जाएगी, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायतों के चेयरमैन व सदस्यों के लिए मतपत्रों की गिनती होगी। आगरा नगर निगम की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने के कारण तीसरी बार शहर की सरकार पर महिला काबिज होगी।
विज्ञापन

मिलेंगी तीसरी महिला महापौर

आगरा नगर निगम में महापौर पद के लिए चुनाव में अब तक 1996 में बेबीरानी मौर्य और साल 2006 में अंजुला सिंह माहौर महापौर चुनी जा चुकी हैं। आज मतों की गिनती में शहर को तीसरी महिला महापौर मिलने वाली हैं। भाजपा अब तक 6 बार महापौर पद के चुनाव में जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि बसपा इस तिलिस्म को तोड़ने के लिए इस बार एडी चोटी का जोर लगा चुकी है।

सुरक्षा के सख्त इंतजाम 

आगरा सहित 11 नगर निकायों में नई सरकार आज तय हो जाएगी। शाम पांच बजे तक सभी विजेताओं के परिणाम आ जाएंगे। सुबह आठ बजे से मेयर, पार्षद, अध्यक्ष सहित 1214 प्रत्याशियों के लिए वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना मंडी समिति में होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

दयालबाग पंचायत अध्यक्ष सहित 25 प्रत्याशी निर्विरोध

जिले में 12 नगर निकाय हैं। दयालबाग नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित 25 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 25 पदों के लिए मतदान नहीं हुआ था। इनमें नगर निगम के दो वार्ड के पार्षद के अलावा पांच नगर पालिकाओं में 9 सभासद सात नगर पंचायतों में 13 वार्ड के सभासद सहित कुल 25 प्रत्याशियों के पदों पर एकल नामांकन होने के कारण इन्हें निर्विरोध निर्वाचित माना गया। 12 निकायों में अकेले दयालबाग नगर पंचायत में मतदान नहीं हुआ। यहां लगातार तीसरी बार गुरु प्यारी मेहरा अध्यक्ष चुनी गई। अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन हुए थे। जिनमें एक प्रत्याशी ने पर्चा वापस ले लिया था। दयालबाग नगर पंचायत के 10 वार्डों में भी 10 सभासद निर्विरोध चुने गए।
 

आगरा से ये प्रत्याशी मैदान में 

भाजपा से पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर, बसपा से डाॅ. लता वाल्मीकि और सपा से जूही प्रकाश समेत 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। मतगणना में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। 1127 कर्मचारियों को मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया है। मतगणना कार्मिकों को शनिवार की सुबह 6 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचना होगा।
 

मतगणना केंद्र पर पहुंचने लगे कर्मचारी 

कासगंज मंडी के मतगणना केंद्र पर मतगणना कर्मियों के पहुंचने का सिलसिला जारी। तलाशी के बाद कर्मियो को दिया गया मतगणना केंद्र में प्रवेश। प्रत्याशी और अभिकर्ता भी पहुंचने लगे।आठ बजे शुरू होगी मतगणना।

महिला मेयर के लिए भी महिलाओं ने कम किया मतदान

आगरा नगर निगम की सीट महिला अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद भी इस बार महिलाओं ने बेहद कम मतदान किया था। शहर में इस बार नगर निकाय के लिए महज 37 फीसदी मतदान हुआ। इनमें 6,72,003 महिला मतदाताओं में से केवल 2,24,232 महिलाओं ने मतदान किया, जो महज 33.36 फीसदी है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,82,408 है, जिनमें से केवल 3,02,694 ने मतदान किया। निवर्तमान पार्षदों ने आरक्षण बदलने पर अपनी पत्नियों को मैदान में उतारा, लेकिन महिलाओं का मतदान प्रतिशत नहीं बढ़ पाया।

नहीं निकालेगा विजय जुलूस

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को मंडी समिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। मतगणना स्थल से 100 मीटर परिधि में मोबाइल फोन और किसी भी प्रकार का तरल पदार्थ ले जाने पर रोक। शाम को जीतने के बाद कोई भी प्रत्याशी जिले में विजय जुलूस नहीं निकालेगा। 
 

तीन से चार राउंड में पूरी हो जाएगी मतगणना 

मेयर के लिए 22 चक्र और 60 टेबल होंगे। इसके अलावा पार्षदों की मतगणना तीन से चार राउंड में पूरी हो जाएगी। वहीं, नगर पालिका और नगर पंचायत की मतगणना के लिए अलग पंडाल बनाए हैं। सभी पंडालों की बैरिकेडिंग कराई है। स्ट्रांग रूम से टेबल तक ईवीएम और मतपेटिकाएं ले जाने के अलग मार्ग में बैरिकेडिंग रहेगी।

मैनपुरी में शुरू हुई मतगणना 
कड़ी सुरक्षा और प्रत्याशियों की मौजूदगी में खोला गया किशनी स्थिति स्ट्रांग रूम। शुरू हुई मतों की गणना। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हुई शुरू।

प्रथम चक्र की मतगणना हुई शुरू

आगरा मंडी समिति में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू। मेयर, पार्षद, अध्यक्ष, सभासद के प्रथम चक्र के वोटों की हो रही गिनती।

कासगंज में होगा 702 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला  

702 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना से होगा। 101 प्रत्याशी है निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 601 प्रताशी हैं। करीब

मैनपुरी में मतगणना केंद्र पर मीडिया के प्रवेश पर रोक 

मैनपुरी नगर पालिका के लिए मतगणना केंद्र टीईपी सेंटर में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मुख्य गेट के बाहर ही मीडियाकर्मी रोक दिए गए हैं। उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।


 

सिरसागंज में भाजपा आगे 

फिरोजाबाद के सिरसागंज में पोस्टल की गिनती में भाजपा ने बाजी मार ली है। वहीं समाजवादी पार्टी पीछे है। भाजपा को 35 और सपा को सात वोट मिले हैं। 

सबसे पहले कमला नगर, मोहनपुरा, हरजू पूरा के नतीजे

नगर निगम के 98 वार्डों के लिए 510 पार्षद प्रत्याशियों के बीच मतों की गिनती होगी। सबसे पहले दोपहर 12 बजे तक कमला नगर एबीसीडी, हरजू पूरा, मोहनपुरा, बाग मुजफ्फर खान, रावतपाड़ा, विजय नगर कॉलोनी वार्ड के परिणाम घोषित होंगे। इन वार्डों में सबसे कम मतदाता है। यहां मतदान भी कम हुआ था। ऐसे में इन वार्डों की ईवीएम की गिनती तीन राउंड में पूरी हो सकती है। नगर निगम के मेयर पद के लिए 10 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। मेयर की मतगणना के लिए 22 चक्र तय हुए हैं। 1259 ईवीएम हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शाम 5 बजे तक मेयर के लिए मतों की गणना पूरी हो सकती है।

बसपा ने खोला जीत का खाता 

आगरा में मतगणना शुरू होते ही रुझान आना शुरू हो गए हैं। मेयर की दौड़ में बीएसपी प्रत्याशी लता वाल्मीकि आगे चल रही हैं, वहीं भाजपा दूसरे स्थान पर है। आगरा वार्ड 01 से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी मीना देवी ने लगभग 1700 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें 2991 वोट मिले वहीं भाजपा की श्रावती को 1232 वोट मिले। 

शिकोहाबाद में सपा प्रत्याशी आगे

शिकोहाबाद में पोस्टल बैलेट पेपर में 20 मतों से सपा प्रत्याशी मुमताज बेगम आगे। भाजपा प्रत्याशी रानी गुप्ता को 18 और सपा की मुमताज बेगम को 38 मत मिले, जबकि बसपा प्रत्याशी अनीता को आठ और कांग्रेस की प्रत्यासी को शून्य और आप की प्रत्यासी को एक मत मिला।

कासगंज में एक घंटा देरी से शुरू हो सकी मतगणना

702 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना से होगा। 101 प्रत्याशी है निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 601 प्रताशी हैं। करीब एक घंटे देरी से यहां मतगणना शुरू हो सकी। 

निर्दलीय प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

फिरोजाबाद के जसराना वार्ड संख्या-1 से निर्दलीय प्रत्याशी साधना ने जीत दर्ज की। साधना देवी को 216 वोट मिले और मंजू देवी को 186 मत मिले।

एटा में डेढ़ घंटे बाद शुरू हो सकी मतगणना 

एटा मंडी समिति में मतगणना डेढ़ घंटे बाद शुरू हो सकी। अधिकारी मौके पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

Nikay Chunav Result Live - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश नगरीय चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बढ़त बनाए हुए है। आगरा से मेयर की दौड़ में बसपा प्रत्याशी आगे चल रही हैं।

आगरा के वार्ड-16 से रजनी देवी ने बहुजन समाज पार्टी से जीत दर्ज की। इसके साथ ही मेयर प्रत्याशी की दौड़ में भी बसपा प्रत्याशी आगे चल रही हैं।

मथुरा में भाजपा आगे 

मथुरा में मेयर प्रत्याशियों के लिए पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो चुकी है। जिसमें भाजपा 64, कांग्रेस 27, बीएसपी 19 और समाजवादी पार्टी को तीन मत मिले हैं।

आगरा में चौंकाने वाले रुझान, बसपा प्रत्याशी सात हजार वोटों से आगे

आगरा में मेयर के लिए शुरुआती रुझान से भाजपा नेताओं के पसीने छूटे हुए हैं। बसपा प्रत्याशी लता वाल्मीकि ने सात हजार वोटों से बढ़त बना ली है।

आगरा में भाजपा ने खोला जीत का खाता 

आगरा में बसपा की तीन प्रत्याशियों के बाद भाजपा ने वार्ड-26 से जीत का खाता खोला है। यहां से भाजपा की प्रत्याशी पूजा वाल्मिक विजयी हुई हैं।

फिरोजाबाद पहला चरण मेयर सीट


भाजपा- 2858
कांग्रेस- 147
सपा- 1943
बसपा- 1058
निर्दलीय उज्जवल गुप्ता- 783

रुझान, नतीजे - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद मेयर पद के लिए 121 पोस्टल वोट पड़े, 18 रद्द;  बीजेपी 8 मतों से आगे


बीजेपी- 35
सपा- 27
बसपा- 27
निर्दलीय- उज्ज्वल 11
नोटा- 1
सुहेलदेव- 1
जन अधिकार- 1

एटा के मिरहची में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत 

एटा के मिरहची वार्ड नंबर-1 से निर्दलीय प्रत्याशी राधा दिवाकर 264 प्राप्त कर विजयी घोषित हुईं।

दूसरा राउंड फिरोजाबाद

कामिनी राठौर बीजेपी: 2931
कांग्रेस: 164
मसरूर फातिमा: 1674
आप: 69
बीएसपी: 1219
नरगिस: 46
मंपी: 66
उज्वला गुप्ता: 731
रजनी : 62
नोटा: 57

मथुरा से बसपा ने खोला जीत का खाता

मथुरा नगर निगम वार्ड नंबर -13 से बसपा प्रत्याशी सीमा शर्मा ने जीत दर्ज की। वहीं भाजपा  सभासद प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहीं।

मैनपुरी के भोगांव में भाजपा आगे

भोगांव पहले चरण के रुझान में भाजपा प्रत्यासी नेहा तिवारी आगे। दूसरे नंबर पर सपा समर्थित नसरीन बानो चल रही हैं।

मथुरा महापौर

भाजपा 15287
कांग्रेस 3785
रावत=2903
बसपा 3906

बसपा ने दूसरे राउंड में कांग्रेस को पछाड़ा, भाजपा  11384 से आगे

महापौर ,प्रथम चक्र में

समाजवादी पार्टी 1363 वोट
बीएसपी 12799 वोट
कांग्रेस 393 वोट 
आप 447 वोट 
बीजेपी 7378 वोट 

मथुरा महापौर

भाजपा 15287
कांग्रेस 3785
रावत=2903
बसपा 3906

बसपा ने दूसरे राउंड में कांग्रेस को पछाड़ा, भाजपा  11384 से आगे

आगरा


महापौर ,प्रथम चक्र में
समाजवादी पार्टी 1363 वोट
बीएसपी 12799 वोट
कांग्रेस 393 वोट 
आप 447 वोट 
बीजेपी 7378 वोट

आगरा


वार्ड 11 से बीएसपी प्रत्याशी कप्तान सिंह विजय घोषित
265 मतों से जीत दर्ज कराई

फतेहपुर सीकरी नगर पालिका  पहले राउंड की चुनाव मतगणना 

पहले राउंड की काउंटिंग में बसपा प्रत्याशी शबनम को 700 मत मिले 
समाजवादी पार्टी गुड्डू हज्जन को 250 
भाजपा प्रत्याशी राजन देई को 125
 निर्दलीय प्रत्याशी 
सुमन राजपूत को 25 वोट मिले हैं
आगे वोटों की गिनती जारी है
वार्ड नंबर 1 शिवपुरी से निर्दलीय किरन देयी जीती  
वार्ड नंबर 2 से प्रतिभा सिंह पत्नी गुड्डू मास्टर 25 वोटों से जीती

निकाय चुनाव आगरा - फोटो : अमर उजाला

आगरा के एत्मादपुर में सपा को बढ़त

आगरा की नगर पालिका परिषद एत्मादपुर से अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी से सुरेश चंद 873 वोट पाकर प्रथम चक्र में बहुजन समाज पार्टी के सर्वेश कुमार से आगे हैं। वहीं नगर पंचायत किरावली से हेमलता, निर्दलीय 768 वोट पाकर प्रथम चक्र में भाजपा की प्रवीना सिंह से आगे। स्वामीबाग नगर पंचायत में भाजपा से सतीश प्रथम चक्र में निर्दलीय अनिल से आगे।

आगरा में बसपा की एक ओर जीत 

आगरा नगर निगम के वार्ड तीन से बसपा प्रत्याशी प्रीति भारती ने जीत दर्ज की है। उन्होंने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी रेखा सिंह को हराया है।

आगरा महापौर, प्रथम चक्र में

समाजवादी पार्टी 1363 वोट
बीएसपी 12799 वोट
कांग्रेस 393 वोट 
आप 447 वोट 
बीजेपी 7378 वोट

मैनपुरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद भोगांव

भाजपा-प्रत्याशी नेहा आशीष तिवारी:– 2700
निर्दलीय-प्रत्याशी नसरीन बानो:–1160
निर्दलीय-प्रत्याशी उपमा मनोज दीक्षित:–366
बसपा-प्रत्याशी निशायरा इबराज मंसूरी:–109

आगरा महापौर पद की चौथे राउंड मतगणना पूरी हो चुकी है। बसपा प्रत्याशी ने करीब 22 हजार वोटों से बढ़त बना ली है। इतने मतों  के अंतर को देख भाजपा के खेमे में मायूसी छाई  हुई है।

चौथा राउंड 

बीएसपी प्रत्याशी को मिले 54267 वोट। 
भाजपा प्रत्याशी को मिले 32964 वोट। 

आगरा में खुला कांग्रेस का खाता

आगरा के वार्ड 96 से कांग्रेस का खाता खुल गया है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी आरती शर्मा ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को करीब 300 वोटों से हराया।

आगरा से इनकी भी जीत

नगर निगम,वार्ड 27 से अर्चना लवानिया ने जीत दर्ज की।
 नगर निगम, वार्ड 31 से इंद्रपाल सिंह ने जीत दर्ज की।
 नगर निगम,वार्ड 41 से जयदीप सोन ने जीत दर्ज की।

फिरोजाबाद में छठवें राउंड की मतगणना हुई पूरी, भाजपा 8092 वोटों से आगे


भाजपा -3526
कांग्रेस -210
सपा -2051
बसपा- 1816
निर्दलीय उज्ज्वल गुप्ता -660

कुल वोट 

भाजपा -19198
 सपा -11306
 बसपा -8807
निर्दलीय उज्ज्वल गुप्ता - 4255

भाजपा 8092 वोटों से आगे

आगरा में बसपा प्रत्याशियों की जीत का सिलसिला जारी

आगरा नगर निगम वार्ड-22 से बीएसपी प्रत्याशी संजू ने जीत दर्ज की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजाद समाज पार्टी से प्रियंका को हराया। वहीं वार्ड चार से बीएसपी की बेबी ने भाजपा प्रत्याशी पिंकी को शिकस्त दी।

निकाय चुनाव आगरा - फोटो : अमर उजाला

आगरा में  अपना वार्ड ही नहीं बचा सके कैबिनेट मंत्री

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के वार्ड से भाजपा को हार मिली। निर्दलीय प्रत्याशी श्रीराम धाकड़ ने जीत दर्ज की। 

मैनपुरी निकाय चुनाव  नगर पंचायत अध्यक्ष पद भोगांव


भाजपा-प्रत्याशी नेहा आशीष तिवारी:– 2700

निर्दलीय-प्रत्याशी नसरीन बानो:–1160

निर्दलीय-प्रत्याशी उपमा मनोज दीक्षित:–366

बसपा-प्रत्याशी निशायरा इबराज मंसूरी:–109

 आगरा मतगणना अपडेट


पार्षद प्रत्याशी सीट

बीजेपी- 11
एसपी- 01
बीएसपी- 12
कांग्रेस- 01
अन्य- 03

फिरोजाबाद मेयर आठवें चरण में

भाजपा- 10817 वोट से आगे

कामिनी राठौर भाजपा 25888
मशरूर फातिमा सपा 15071
रुखसाना बेगम बसपा 12881

कुसमरा में भाजपा की जीत 

मैनपुरी के कुसमरा में भारतीय जनता पार्टी की गायत्री सिसोंदिया ने चुनाव में जीत दर्ज की है। कुसमरा सैफई के पास है और ये समाजवादी पार्टी के घर से जुड़ा हुआ कस्बा है।

निकाय चुनाव आगरा - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद मेयर पद के दसवां चरण तक कुल मिले मत।


भाजपा- 12531 वोट से आगे

कामिनी राठौर भाजपा 32439
मशरूर फातिमा सपा 19908
रुखसाना बेगम बसपा 15749
उज्जवला गुप्ता निर्दलीय 7249

आगरा नगर निगम चुनाव अपडेट:


वार्ड। नाम। पार्टी
1  मीना देवी बसपा 
2 पुष्पा कुमारी बसपा
3 प्रीति भारती बसपा
6 राधारानी बीजेपी
11 कप्तान सिंह बसपा
16 रजनी देवी बसपा
17 बंटी माहौर बसपा
21 मो. आसिफ बसपा
22 संजू देवी बसपा
24 कृष्णा बंसल
26 पूजा वाल्मीक बीजेपी
27 अर्चना लवानिया
31 इंद्रपाल सिंह
36 राकेश कन्नौजिया  बीजेपी
41 जयदीप सोन 
51 निशांत सिंह बीजेपी
52 पप्पू पहलवान सपा
53प्रकाश केशवानी बीजेपी
54 रेनू गुप्ता बीजेपी
56 पूजा बंसल बीजेपी
61 जरीना बेगम सपा
62 भरत शर्मा निर्दलीय
76श्रीराम निर्दलीय
80 पंकज अग्रवाल
बीजेपी 
81अमित बीजेपी
86 ऋषभ गुप्ता निर्दलीय
87 कंचन बंसल निर्दलीय 
91 मुरारी लाल पेंट बीजेपी
92 अनुज शर्मा बीजेपी
96 आरती शर्मा कांग्रेस

आगरा

वार्ड 87 से कंचन बंसल निर्दलीय विजयी

आगरा

 वार्ड 95 से शरद चौहान, भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज की।

आगरा महापौर पद मतगणना अपडेट


मतगणना का छठवां चक्र पूरा

 छठवें राउंड तक बीएसपी को मिले 70726 वोट

छठवें राउंड तक बीजेपी को मिले 56354 वोट 

छठवें राउंड की मतगणना के बाद बीएसपी प्रत्याशी 14072 मतों से आगे

आगरा

वार्ड 13 से बसपा प्रत्याशी इइमराना अब्बास विजयी

मथुरा मेयर अपडेट 8 वां चरण

भाजपा के विनोद अग्रवाल  59091
राजा मोहतशिम अहमद बसपा 16542
श्याम सुंदर उपाध्याय कांग्रेस 15265

आगरा में चौंकाने वाले रुझान

आगरा में मेयर पद की दौड़ में भी बसपा प्रत्याशी लता वाल्मीकि ने सभी को चौंकाया।  मतगणना के छठवें चक्र का क्रम पूरा होने के बाद बीएसपी प्रत्याशी 14,072 मतों से आगे दिखाई दीं। बीजेपी को छठवें राउंड तक 56,354 वोट मिले। 

मैनपुरी नगर पालिका प्रथम राउंड 

सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा 1380 वोटों से आगे
सुमन वर्मा सपा 4145
संगीता गुप्ता 2774
निर्दलीय नेहा गुप्ता 1209

नगर निगम वृंदावन चुनाव अपडेट


वार्ड 69 रतनछतरी से काग्रेस प्रत्याशी घनश्याम चौधरी जीते

वार्ड 50 पत्थरपुरा से शशांक शर्मा बीजेपी से जीती 

वार्ड 62 मथुरा दरवाजा से डॉ रूपन बीजेपी जीते

वार्ड 51 कैलाश नगर से भाजपा प्रत्याशी मुकेश सारस्वत जीते

वार्ड 66 केशीघाट से निर्दलीय प्रत्याशी पंकज अरोरा जीते

वार्ड 9 गौतमपाड़ा से भाजपा प्रत्याशी सुमित गौतम जीते

वार्ड 70 बिहारीपुरा से भाजपा प्रत्याशी वैभव अग्रवाल जीते

वार्ड 34 से भाजपा प्रत्याशी माधवी बघेल जीती

वॉर्ड 13 सुनरख भाजपा प्रत्याशी मंजू सिंह जीती

वार्ड 8 गोंदा आटस से निर्दलीय प्रत्याशी सोनिया जीती

10वें राउंड में बसपा को लगा बड़ा झटका

आगरा में मतगणना का 10वां चक्र पूरा होते ही बीजेपी प्रत्याशी 1915 मतों से आगे निकल गईं।  10 वें राउंड तक बीएसपी को 100507 वोट मिले। तो वहीं बीजेपी को 102422 वोट।

आगरा

भाजपा तीसरे राउंड में 3612 मतों से आगे।

आगरा

वार्ड 49
से भाजपा प्रत्याशी अजय गोस्वामी जीते

एत्मादपुर 7 राउंड तक 

भाजपा 693
बसपा 2988
सपा 2935
आप 116
कांग्रेस 77

शमशाबाद अपडेट -

11 वार्डों तक मतगणना पूरी।।

निर्दलीय प्रत्याशी ओम करण 1152 वोट से आगे

कोसीकलां

बीजेपी-1294
लोकदल-562
कॉंग्रेस-2112
कॉंग्रेस से नरेंद्र कुमार 908 वोटों से आगे

आगरा


11 वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी की हेमलता दिवाकर बीएसपी की डॉ लता बाल्मीकि से 10 हजार वोटों से आगे निकली 

मथुरा गोकुल नगर पंचायत अध्यक्ष पद फाइनल राउंड


संजय दीक्षित भाजपा 1057 मत

महेंद्र प्रकाश सैनी निर्दलीय 880 मत

संजय दीक्षित  177 मतों से जीत

फिरोजाबाद मेयर पद के बाइसवें चरण तक कुल मिले मत


भाजपा- 20768 वोट से आगे

कामिनी राठौर भाजपा 69703
मशरूर फातिमा सपा 48935
रुखसाना बेगम बसपा 35530
उज्जवला गुप्ता निर्दलीय 14758

निकाय चुनाव आगरा - फोटो : अमर उजाला

आगरा नगर निगम चुनाव की अभी तक कि बिग अपडेट:




वार्ड। नाम। पार्टी
1  मीना देवी बसपा 
2 पुष्पा कुमारी बसपा
3 प्रीति भारती बसपा
4 बेबी बसपा
5 हेमलता बसपा
6 राधारानी बीजेपी
7 विमलेश कुमारी बसपा
8 निधि बसपा
9 किशोर भाजपा
11 कप्तान सिंह बसपा
13 इमराना अब्बास बसपा
16 रजनी देवी बसपा
17 बंटी माहौर बसपा
21 मो. आसिफ बसपा
22 संजू देवी बसपा
23 रोहित भारद्वाज भाजपा
24 हर्षित निर्दलीय
26 पूजा वाल्मीक बीजेपी
27 अर्चना लवानिया
31 इंद्रपाल सिंह
36 राकेश कन्नौजिया  बीजेपी
37 गजेंद्र सिंह भाजपा
41 जयदीप सोन 
42 रवि कुमार भाजपा
43 वनबारी लाल भाजपा
46 बद्री प्रसाद भाजपा
47 निरंजन भाजपा
51 निशांत सिंह बीजेपी
52 पप्पू पहलवान सपा
53प्रकाश केशवानी बीजेपी
54 रेनू गुप्ता बीजेपी
55 विजय वर्मा भाजपा
56 पूजा बंसल बीजेपी
57 फूल प्यारी भाजपा
61 जरीना बेगम सपा
62 भरत शर्मा निर्दलीय
63 हेमेंद्र पाल भाजपा
64 लाल सिंह निर्दलीय
66 अरविंद मथुरिया बसपा
67 प्रियंका अग्रवाल भाजपा
71 वीरेंद्र राजपूत भाजपा
72 सुरेंद्र कुशवाह बसपा
76श्रीराम निर्दलीय
77 दीपक निर्दलीय
78 राकेश जैन भाजपा
80 पंकज अग्रवाल
बीजेपी 
81अमित बीजेपी
82 सज्जन अली सपा
86 ऋषभ गुप्ता निर्दलीय
87 कंचन बंसल निर्दलीय 
91 मुरारी लाल पेंट बीजेपी
92 अनुज शर्मा बीजेपी
93 अनु गुप्ता बीजेपी
94 प्रदीप अग्रवाल बीजेपी
95 शरद चौहान बीजेपी
96 आरती शर्मा कांग्रेस

बीजेपी की बढ़त 

16वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी की हेमलता दिवाकर ने बड़ी बढ़त ले ली है।

मथुरा से भाजपा की जीत

मथुरा में भाजपा के विनोद अग्रवाल ने 1,45,720 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की है। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के राजा मोहतशिम अहमद रहे, उन्हें 35,191 वोट मिले हैं। कांग्रेस के श्याम सुंदर उपाध्याय तीसरे नंबर पर रहे। 

निकाय चुनाव आगरा - फोटो : अमर उजाला

बारहवें चक्र की मतगणना के बाद भाजपा 24,944 वोट से आगे।


समाजवादी पार्टी 20868 वोट 
बीएसपी 109942 वोट
कांग्रेस 9058 वोट
आप 4375 वोट
भाजपा 134886 वोट

आगरा महापौर पद मतगणना अपडेट

 मतगणना का 13वां चक्र पूरा। 13वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी 27407 मतों से आगे। 
 13 वें राउंड तक बीएसपी को मिले 117926 वोट
13वें राउंड तक बीजेपी को मिले 145386 वोट 
13वें राउंड की मतगणना तक सपा प्रत्याशी को मिले 26209 मत 
13वे राउंड की मतगणना तक कांग्रेस को मिले 9514 वोट
13 राउंड की मतगणना तक आम आदमी पार्टी को मिले  4539 वोट
13वे राउंड की मतगणना तक 321200 मतों की गिनती पूरी

मैनपुरी की करहल नगर पंचायत से चेयरमैन पद के लिए चार वार्डो की  रिकाउंटिंग की जा रही है। करहल के वार्ड संख्या 4, 10, 13 और 15 की दोबारा से गिनती हो रही है। भाजपा प्रत्याशी सचिन वर्मा उर्फ छोटू ने रिकाउंटिंग की मांग की थी। 

आगरा निकाय चुनाव मतगणना

15वें चक्र की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी 49478 वोट से आगे। 
  • भाजपा - 178866 वोट 
  • समाजवादी पार्टी - 32542 वोट
  • बीएसपी - 129388 वोट
  • कांग्रेस - 11592 वोट
  • आप - 5178 वोट

मथुरा के चौमुंहा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद हेतु निर्दलीय प्रत्याशी की जीत को बाद सर्टिफिकेट दे दिया गया। इसके बाद दूसरे नंबर के प्रत्याशी की मांग पर दोबारा गिनती कराई जा रही है। 

आगरा निकाय चुनाव मतगणना

17 राउंड की मतगणना पूरी- 

  • भाजपा को मिले 206701 वोट

  • बसपा को मिले कुल 139527 वोट 

  • समाजवादी पार्टी को मिले 37474 वोट

  • कांग्रेस को मिले 13352  मत

  • आम आदमी पार्टी को मिले  5494 वोट

  • 3210 मतदाताओं ने दबाया नोटा 

  • 17 राउंड तक गिने गए 424741 वोट

मैनपुरी के भोगांव के नेशनल महाविद्यालय में चल रही नगर पंचायत, बेवर की मतगणना में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने प्रत्याशी और एजेंट को बाहर खदेड़ दिया है। मीडियाकर्मियों को भी मतगणना स्थल से दूर कर दिया गया है। अब तक बेवर से चेयरमैन पद के लिए सपा के अरुण दीक्षित उर्फ अन्नू आगे चल रहे थे। सपा पुलिस प्रशासन पर गड़बड़ी करने के आरप लगा रही है।

नगर पंचायत करहल में सपा के चौधरी अब्दुल नईम चेयरमैन बने - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के नगर पंचायत करहल से सपा के चौधरी अब्दुल नईम चेयरमैन बने। वह 2287 वोटो से विजयी घोषित हुए। अब्दुल को कुल 5728 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के सचिन वर्मा को 3441 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी संजीव यादव को 1964 वोट मिले। 

इसी कॉलेज में छात्र शिक्षक रहे हैं स्व. मुलायम सिंह यादव

बताते चलें कि करहल विधानसभ सीट से वर्तमान में सपा मुखिया अखिलेश यादव विधायक हैं। वह सदन में नेता प्रतिपक्ष हैं। करहल के जैन इंटर कॉलेज में मतगणना चल रही है। इसी कॉलेज में कभी स्व. मुलायम सिंह यादव छात्र और शिक्षक रहे हैं।


मैनपुरी के बेवर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के सरितकांत भाटिया को 4452 मत मिले। वहीं सपा प्रत्यासी अरुण कुमार दीक्षित को 4378 मत मिले। भाजपा के सरितकांत भाटिया ने 74 वोटों से चुनाव जीता।

आगरा महापौर के लिए 18वें चक्र की मतगणना पूरी-

भाजपा प्रत्याशी 81152 वोट से आगे। 
  • समाजवादी पार्टी -40583 वोट 
  • बीएसपी -144039 वोट
  • कांग्रेस -14184 वोट
  • आप -6043 वोट
  • भाजपा -225191 वोट

आगरा नगर निकाय चुनाव परिणामों में भाजपा का दबदबा दिख रहा है। यहां 100 वार्ड के परिणाम घोषित कर दिए गए। उनमें 58 फीसदी में भाजपा ने बाजी मार ली है। आंकड़े एक नजर में-  
  • 58 भाजपा
  • 27 बसपा
  • 11 निर्दलीय
  • 3 सपा
  • 1 कांग्रेस

मैनपुरी के नगर पंचायत भोगांव से भाजपा नेता नेहा तिवारी ने जीत दर्ज की। आरो उपजिलाधिकारी अंजलि सिंह ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया।

आगरा में भाजपा की बड़ी जीत। प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी को एक लाख आठ हजार मतों से हराकर भाजपा नेता हेमलता दिवाकर बनीं महापौर। जीतने के बाद आरओ ने प्रमाण-पत्र दिया। 

मैनपुरी में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन द्वारा मतगणना में धांधली करने का आरोप लगाया है। धांधली की सूचना पर सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव और तेज प्रताप यादव ब्लॉक परिषद मैनपुरी के लिए निकले हैं। वह कुछ ही समय में यहां पहुंच जाएंगे। 

मथुरा के बलदेव नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए निर्दलीय प्रत्याशी डॉ मुरारीलाल अग्रवाल ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मेरुकांत पांडेय को 107 मतों से हराया। पिछली बार वह भाजपा प्रत्याशी के रूप में 142 मतों से हार गए थे। 
विज्ञापन

मैनपुरी में अंधेरा होते ही पुलिस ने भांजी लाठियां


नगर पालिका परिषद के चुनाव की मतगणना के दौरान अंधेरा होते ही पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। मतगणना स्थल के आस-पास मौजूद प्रत्याशियों के समर्थकों को खदेड़ दिया। देर शाम मतगणना स्थल पर प्रोट्रेक्टर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मतगणना स्थल के आस-पास के मकानों में रहने वालों को नजरबंद कर दिया गया। उनको घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई। पुलिस द्वारा भांजी गई लाठियों में कई लोग चोटिल भी हुए। टीईपी सेंटर में चल रही मैनपुरी नगर पालिका की मतगणना के दौरान रात साढ़े आठ बजे के बाद सैकड़ो की संख्या में पुलिसकर्मी प्रोट्रेक्टर पहनकर मतगणना स्थल पर पहुंच गए।

मतगणना स्थल के आस-पास हजारो की संख्या में सपा, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक जमा थे। परिणाम जानने के लिए समर्थकों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही थी। इसी बीच मतगणना स्थल पर प्रोट्रेक्टर पहनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। गालियां देते हुए पुलिसकर्मियों ने समर्थकों को खदेडना शुरू कर दिया। पुलिस का अक्रामक रूख देख कोई भी विरोध करने का साहस नहीं जुटा सका। हालात यह बने कि पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के कारण विकास भवन से टीईपी सेंटर जाने वाली सड़क पूरी तरह खाली हो गई। पुलिसकर्मियों ने टीईपी सेंटर के पास स्थित नगला नया में रहने वालों को हिदायत दी कि घरों से बाहर न निकलें।

पुलिस का रुख देख नगला नया के लोग घरों में कैद हो गए। पुलिस की कार्यशैली देखने के लिए कई लोग मकान की छतों पर पहुंचे गए। कुछ लोग खिड़कियों से झांकने लगे तो पुलिस ने एकबार फिर वहां पहुंचकर घर के भीतर जाने की चेतावनी दी। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज से कई लोग चोटिल हुए। लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने विकास भवन से भोजपुरा की ओर जाने वाले मार्ग को ब्लॉक कर दिया। भोजपुरा की ओर जाने वाले वाहन भी विकास भवन के पीछे वाले रास्ते से गुजारे गए। पूर्व विधायक राजकुमार यादव उर्फ राजू ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पुलिस ने मनमानी की है। शांतिप्रिय तरीके से खड़े लोगों पर लाठीचार्ज करके मनमानी की है। प्रशासन भाजपा प्रत्याशी को जिताने पर अमादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में चोटिल लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सांसद ने किया ट्वीट

नगर पालिका चुनाव में मतगणना के दौरान धांधली और मनमानी को लेकर सांसद डिंपल यादव ने देर शाम ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा कि मैनपुरी नगर पालिका में भाजपाइयों के आगे नत मस्तक प्रशासन ने मतगणना रोक दी है। लोकतंत्र की गरिमा और जनता के फैसले को तहस-नहस किया जा रहा है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें