कर्मचारियों का अवकाश भी निरस्त
उत्तर प्रदेश के आगरा में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 1.25 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि 2022-23 की परीक्षा में 67111 परीक्षार्थी हाईस्कूल और 58169 छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट में पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 38674 बालक और 28437 बालिकाएं रहीं। इंटरमीडिएट की बात करें तो 34916 बालक और 23253 बालिकाएं पंजीकृत थीं। मंगलवार को कार्यालय के कर्मचारियों का अवकाश भी निरस्त कर दिया है।
यहां रजिस्ट्रेशन कराकर मोबाइल पर पा सकेंगे अपना रिजल्ट
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। बस आपको results.amarujala.com पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं।
अमर उजाला द्वारा परिणाम पाने के लिए छात्र ऐसे करें खुद को पंजीकृत-
छात्र अमर उजाला परिणाम वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं ताकि परिणाम घोषित होते ही अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकें।
- छात्र सबसे पहले आधिकारिक अमर उजाला परिणाम वेबसाइट results.amarujala.com पर लॉग ऑन करें।
- ऊपर की पट्टी में 'यूपी बोर्ड' पर क्लिक करें।
- वहां उपलब्ध कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज करें।
- 'सबमिट करें' पर क्लिक करें। इसके बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा।
- यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट जारी होते ही आपको अपने मोबाइल फोन पर मिल जाएगा।
फिरोजाबाद में हाईस्कूल और इंटर के 85 हजार छात्र-छात्राओं को परिणाम का इंतजार
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट मंगलवार को दोपहर बाद जारी हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा सचिव की ओर से पत्र जारी होते ही छात्र-छात्राओं की उत्सुकता बढ़ गई। 2023 की परीक्षा में 85 हजार 313 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। अबकी बार करीब 50 दिनों में परीक्षाफल आ रहा है।
मैनपुरी के 59 हजार छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 36372 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 32300 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में पंजीकृत 30523 में से 26732 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिले में कुल परीक्षा देने वाले 59032 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित होने जा रहा है। परीक्षा परिणाम जारी होने की सूचना जैसे ही सोमवार की शाम सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज हो गईं। हालांकि अधिकतर छात्र-छात्राएं परीक्षा में बेहतर अंक पाने की बात कह रहे हैं। लेकिन, किस श्रेणी में पास होंगे यह बात उनके ऊपर चिंता का विषय बनी हुई है।
बेटों को पीछे कर UP Board 2022 में बेटियों ने टॉप-10 में मारी थी बाजी
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम 2022 में बेटियां छाई रहीं थीं। आगरा जिले में बेटों की अपेक्षा बेटियों ने हाईस्कूल में 06.68 फीसदी और हाईस्कूल में 8.42 फीसदी अधिक सफल रहीं थीं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टॉपर बेटे जरूर रहे, लेकिन टॉप-10 में बेटियों की संख्या अधिक रही थी।
UP Board 2022 में आगरा का परिणाम रहा था 91.84 फीसदी
UP Board 2022 में आगरा में 92.67 फीसदी अंक पाकर विकेश व प्रशांत ओझा ने जिला टॉप किया था। विकेश ठाकुर कालीचरण सिंह इंटर कॉलेज नगला पाटन के छात्र थे और प्रशांत ओझा सिद्धांत इंटर कॉलेज जैतपुर कला, बाह के छात्र थे। आगरा का परिणाम 91.84 फीसदी रहा था।
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई थी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा को इस बार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराया गया था। नकल रोकने के लिए प्रत्येक केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक आदि की भी तैनाती की गई थी।
यूपी बोर्ड का इसलिए जल्दी हुआ मूल्यांकन
यूपी बोर्ड ने इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में 30 अंक परीक्षा ओएमआर शीट पर संपन्न कराई। इस वजह से मूल्यांकन और जल्दी हुआ।
समय नजदीक आते ही बढ़ रहीं धड़कनें
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम कुछ ही देर में घोषित हो जाएगा। जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों की धडकन बढ़ने लगीं हैं। अंक इच्छानुसार आएंगे या नहीं, यह चिंता विद्यार्थियों को सता रही है।
रिजल्ट के लिए स्कूल पहुंची छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल में जुटने लगी विद्यार्थियों की भीड़
आगरा के कस्बा किरावली स्थित श्रीमती शांती देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पुरामना में यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सभी की धड़कनें बढ़ी हुईं हैं कि परीक्षा का परिणाम क्या रहने वाला है।
अच्छा परिणाम आने की उम्मीद
श्रीमती शांती देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पुरामना में पहुंची 10वीं की छात्रा हिमांशी इंदौलिया ने कहा कि वह रिजल्ट को लेकर बहुत उत्सुक हैं। अच्छे प्रतिशत आने की उम्मीद है। वहीं 10वीं की छात्रा वर्षा कुशवाह ने कहा है कि परीक्षा अच्छी हुई, रिजल्ट भी अच्छा आने की उम्मीद है।
24 हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ दी थी परीक्षा
यूपी बोर्ड की 2023 की परीक्षा में नकल पर इस कदर अंकुश लगाया गया कि 24 हजार परीक्षार्थियों ने शुरुआत में ही परीक्षा छोड़ दी थी। इतनी सख्ती में हुई इस परीक्षा के परिणाम को लेकर जहां कुछ बच्चों को फेल होने की टेंशन है तो वहीं मेधावियों को अपने प्रतिशत की।
पास होंगे तभी आएंगे स्कूल
आगरा में विकास खंड बिचपुरी के कस्बा मिढ़ाकुर में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का हाल भी गजब का है। विद्यालय की प्रधानाचार्य राजवाला पुष्कर का कहना है कि आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आ रहा है। यहां के बच्चे पास होने के बाद ही आते हैं।
32 मूक बधिर विद्यार्थियों को भी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार
ना बोल सकते हैं ना सुन सकते हैं, लेकिन आज अपनी खुशी को सब के साथ बांटने के लिए उत्सुक है। 25 अप्रैल यानी कि मंगलवार को आज यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं का परिणाम 1:30 बजे आने वाला है। ऐसे में आगरा की विजय नगर स्थित मूक बधिर स्कूल के 32 मूक बधिर विद्यार्थियों को अपने हाईस्कूल के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जिन्होंने अपनी कमजोरी को ताकत बना हाई स्कूल की परीक्षा दी।
मनो वैज्ञानिक डॉ. जितेन्द्र सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
निराश न हों: परीक्षा आपकी योग्यता का संपूर्ण आंकलन नहीं कर सकती....
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्सुकता है। हो सकता है कि परीक्षा परिणाम कुछ छात्र-छात्राओं के मन मुताबिक न हो। ऐसे में अंकों को ही अपना भविष्य न मान लें। मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के मनो वैज्ञानिक डॉ. जितेन्द्र सिंह यादव का कहना है कि परीक्षा आपकी योग्यता का संपूर्ण आंकलन नहीं कर सकती है। परीक्षा का परिणाम आपके मन मुताबिक नहीं तो निराश न हों, परिणाम को स्वीकार करें और खुद पर भरोसा रख सकारात्मक व्यवहार करें। प्रतियोगिता के युग में प्रतिशत नहीं योग्यता महत्वपूर्ण है।
डीआईओएस कार्यालय में शुरू हुई हलचल
- फोटो : अमर उजाला
डीआईओएस कार्यालय शुरू हुई हलचल
यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम के चलते डीआईओएस कार्यालय में कर्मचारी कंप्यूटर पर बोर्ड की वेबसाइट खंगालते हुए। हालांकि परिणाम 1.30 बजे आने की उम्मीद है।
मैनपुरी में सुबह से ही स्कूलों में कर रहे संपर्क, ऑनलाइन लिंक पर देखेंगे परिणाम
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम को लेकर सुबह से ही परीक्षार्थियों में उत्साह देखा गया। परीक्षार्थी सुबह से ही स्कूलों में परीक्षा परिणाम को लेकर संपर्क करते हुए दिखाई दिए। एक दूसरे से भी लिंक आदि की परीक्षार्थी जानकारी लेते रहे।
90 फीसदी से अधिक स्कोर करते हैं तो व्यवहारिकता का अभाव
मनो वैज्ञानिक डॉ. साहब सिंह का कहना है कि कई शोधों में ये प्रमाणित हुआ कि जो विद्यार्थी 90 फीसदी से अधिक स्कोर करते हैं, उनमें व्यवहारिकता का अभाव पाया जाता है। वहीं 60 से 80 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थी को उत्तम माना गया है क्योंकि उसके व्यक्तित्व का विकास सामान्य रूप से हो रहा है। क्योंकि किसी भी व्यवसाय में सफल होने के लिए उत्तम व्यक्तित्व का होना जरूरी है।
रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार
हाईस्कूल के छात्र अमन शर्मा ने बताया कि कल से ही परीक्षा परिणाम को लेकर उत्सुकता है। जितनी जल्दी परीक्षा परिणाम आ जाए उतना ही बेहतर होगा। परीक्षा परिणाम आने के बाद ही कुछ शांति प्राप्त होगी।
रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्सुकता
सालभर की मेहनत के बाद रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्सुकता और बेचैनी है। कासगंज के अमांपुर कस्बे के आरबीडी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर पर हाईस्कूल के रिजल्ट का इन्तजार करती छात्राएं।
परिणाम को लेकर बेचैनी
हाईस्कूल की छात्रा गुंजन कुमारी ने बताया कि पहली बार किसी बोर्ड परीक्षा का परिणाम देखना है। ऐसे में थोड़ी सी बेचैनी हो रही है। हालांकि नंबर अच्छे प्राप्त होंगे। परिजन भी सुबह से परीक्षा परिणाम को लेकर चिंतित हैं।
परसेंटज को लेकर उत्सुकता
इंटरमीडिएट की छात्रा नेहा कुमारी ने बताया कि परीक्षा परिणाम को लेकर चिंता हो रही है। परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने की उम्मीद है लेकिन कितने प्रतिशत अंक प्राप्त होते हैं यह जानने की उत्सुकता है।
बेहतर रिजल्ट की उम्मीद
इंटरमीडिएट की छात्र रितुवीर ने बताया कि परीक्षा तो परीक्षा होती है जब तक परिणाम सामने नहीं आ जाता तब तक चिंता तो रहती ही है। इसी लिए परीक्षा परिणाम को लेकर चिंतित हूं। उम्मीद है कि परिणाम बेहतर होगा।
इंतजार खत्म ऐसे चेक करें रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 कुछ ही मिनटों में जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड करें। इसके अलावा छात्र सबसे तेज रिजल्ट अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
इतने प्रतिशत रहा रिजल्ट
यूपी बोर्ड के निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल का परिणाम 89.78 प्रतिशत रहा। जिसमें सफल छात्रों का प्रतिशत 86.64 और छात्राओं का 93.34 प्रतिशत परिणाम रहा। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 75.52 प्रतिशत रिजल्ट रहा जिसमें 69.54 छात्रों ने बाजी मारी तो वहीं 83 प्रतिशत छात्राओं का रिजल्ट रहा।
टॉपर लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कृष्णा झा की हाई स्कूल में तीसरी रैंक
मथुरा जिले के छात्र कृष्णा झा ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल की है। परखम के बीकेजीएस इंटर कालेज के प्रतिभाली छात्र कृष्णा ने कुल 600 अंकों में से 586 अंक पाप्त कर तीसरी रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
मैनपुरी में हाईस्कूल में वैष्णवी और इंटर में अमन ने किया टॉप
मैनपुरी में हाईस्कूल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की छात्रा वैष्णवी चौहान ने 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। वहीं 12वीं में एमएसवीडी लालूपुर के छात्र अमन कुमार वर्मा ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में शीर्ष स्थान पर कब्जा किया है।
आगरा टॉपर्स
- फोटो : अमर उजाला
नितिन और पूनम ने किया आगरा में टॉप
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। आगरा में नितिन और पूनम वर्मा ने यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में जिले में संयुक्त रुप से पहला स्थान हासिल किया है। एसडीएलबीएसएमएसवीजी इंटर कॉलेज फतेहाबाद के छात्र नितिन ने 600 में से 580 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं श्रीदेव लाल हायर सैकंडरी स्कूल दांदनियापुर फतेहाबाद की पूनम वर्मा ने भी इतने ही अंक प्राप्त किए हैं।
इंटरमीडिएट की टॉपर किट्टू जैन ने प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
- फोटो : अमर उजाला
इंटरमीडिएट में जिले की टॉपर सूची में आगरा में पहला स्थान हासिल करने वाली किट्टू जैन ने प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। वह संत श्री आनंद दास जी महाराज इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। इसके साथ ही आगरा की पूजा वर्मा ने भी प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
छात्रा भावना इंदौलिया ने हाईस्कूल में 91.33 फीसदी अंक हासिल किए।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के किरावली स्थित शांती देवी विद्या मंदिर इंटर कालेज, पुराना की छात्रा भावना इंदौलिया ने हाईस्कूल में 91.33 फीसदी अंक हासिल करके परिवार व जिले का नाम रोशन किया। परिवार के लोगों ने भावना को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
हाईस्कूल में जरूआ कटरा की बेटी ने जिले में हासिल किया छठवां स्थान आगरा के मलपुरा क्षेत्र के बीएस इंट
- फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल में जरूआ कटरा की बेटी ने जिले में हासिल किया छठवां स्थान
आगरा के मलपुरा क्षेत्र के बीएस इंटर कॉलेज (जारुआ कटरा) की छात्रा गौरा वर्मा ने हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में जिले में छठवां स्थान हासिल किया है। गौरा वर्मा के पिता मुकेश वर्मा प्राइवेट टीचर है माता कमलेश ग्रहणी हैं। बेटी की सफलता पर परिवार ने हर्ष का माहौल है। बिटिया की सफलता पर स्कूल प्रबंधक अशोक कुमार दुबे ने गांव में मिष्ठान वितरण किया गया। गौरा वर्मा ने बताया की आगे चलकर इंजीनियरिंग करके आईएएस बनना चाहती है,और समाज की सेवा करना चाहती हैं।