सुरक्षा के कड़े इंतजाम
लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस विबाग की ओर से कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। परिसर व आसपास की सुरक्षा का जिम्मा अर्द्धसैनिक बल के जवान संभाल रहे हैं। इसके अलावा, तीन एएसपी, 10 डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसीकर्मी व्यवस्था में तैनात किए गए हैं।
मैनपुरी में घर से निकलते वक्त आज रूट प्लान जरूर देख लें
मैनपुरी में घर से निकलते वक्त बृहस्पतिवार यानि आज रूट प्लान जरूर देख लें। लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के चलते आगरा बाईपास और आगरा रोड पर यातायात बाधित रहेगा। वाहनों को डायवर्ट किए गए रास्ते से गुजारा जाएगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मैनपुरी में वो दिन आ गया है, जिसका बेसब्री से इंतजार था। लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर एसपी की ओर से कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।
10 डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी कर्मी तैनात
मतगणना स्थल परिसर व आसपास की सुरक्षा का जिम्मा अर्द्धसैनिक बल के जवान संभाल रहे हैं। इसके अलावा, तीन एएसपी, 10 डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी कर्मी व्यवस्था में तैनात किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
इससे पूर्व बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी मिश्र, सहायक रिटर्निंग अधिकारी नवोदिता शर्मा, अंजलि सिंह, आर.एन.वर्मा, गोपाल शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण सुधीर कुमार मौजूद रहे।
यह रहेगी सुरक्षा
स्ट्रांग रूम से लेकर गणना पंडाल तक ईवीएम को सीपीएमएफ के सुरक्षा घेरे में पहुंचाई गई। स्ट्रांग रूम, गैंगवे, गणना पंडाल द्वार पर केंद्रीय बल के जवान तैनात किए गए हैं।
नो मैन जोन बनाया गया
मंडी परिसर, परिसर के आसपास के क्षेत्र को नो मैन जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में जो भी अनाधिकृत व्यक्ति मिलेगा या किसी के द्वारा कानून व्यवस्था बिगाडने की कोशिश की जाएगी, तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मतगणना की वीडियोग्राफी होगी
मतगणना के लिए प्रत्येक पंडाल में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस की गणना के लिए 28 टेबल लगीं। टेबल पर प्रत्येक उम्मीदवार का एक एक गणना अभिकर्ता मौजूद रहेगा। प्रत्येक पंडाल में वीडियोग्राफर मौजूद रहकर गणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग करेंगे। सीसीटीवी कैमरे 360 डिग्री पर कवर करेंगे। पूरा गणना पंडाल सीसीटीवी की जद में रहेगा। मतगणना पूरी तरह निष्पक्षता और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रेक्षक मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगे।
जसवंतनगर विधानसभा में वोटों की गिनती शुरू
जसवंतनगर विधानसभा की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना स्थल पर एजेंट काउंटर का निरीक्षण करने जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व एडीएम रामजी मिश्र पहुंचे।
शुरुआती रुझानों में डिंपल यादव आगे
शुरुआती रुझानों में मैनपुरी में डिंपल यादव आगे चल रही हैं। यहां भाजपा के प्रत्याशी रघुराज शाक्य उनके सामने हैं। भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच यहां कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
नो मैन जोन बनाया गया
मंडी परिसर, परिसर के आसपास के क्षेत्र को नो मैन जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में जो भी अनाधिकृत व्यक्ति मिलेगा या किसी के द्वारा कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की जाएगी, तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव
मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा ने मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा था। डिंपल यादव दो बार कन्नौज से सांसद चुनी जा चुकी हैं। इस बार भी वह मुख्य मुकाबले में शामिल हैं।
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य
सपा के गढ़ में कमल खिलाने के लिए भाजपा ने इस बार जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के निवासी रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया। रघुराज सिंह शाक्य इटावा से दो बार सांसद और एक बार विधायक रहे चुके हैं। तीनों ही बार वे सपा के टिकट पर ही चुने गए थे। बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।
अन्य चार प्रत्याशी भी हैं मैदान में
सपा और भाजपा के अलावा अन्य चार प्रत्याशी भी लोकसभा उपचुनाव के मैदान में हैं। इसमें भारतीय कृषक दल के प्रमोद यादव, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह धनगर के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा देवी और सुरेश चंद्र शामिल हैं।
मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। मतदान में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोकसभा सीट पर कुल 54.37 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथों पर महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। बावजूद इसके पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता पीछे रह गईं।
मतगणना स्थल पर एसपी व पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
नवीन मंडी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कराई जा रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हुई। सुबह नौ बजे तक पोस्टल बैलट की गिनती पूरी कर ली गई। अब ईवीएम के मतों की गणना शुरू होगी।
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना इटावा में हो रही है। यहां पहले चक्र की गिनती में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आगे हैं।
जसवंतनगर- प्रथम चक्र
डिंपल यादव- 3879
रघुराज शाक्य- 2096
मैनपुरी में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 1556 वोटों से आगे हैं।
मैनपुरी जिले की मतगणना
डिंपल यादव - 3512 वोट
रघुराज - 1956 वोट
जसवंतनगर की मतगणना में भी डिंपल आगे
दूसरा राउंड
डिंपल यादव- 8952
रघुराज सिंह शाक्य- 3416
डिंपल यादव 5536 वोटों से आगे चल रही हैं।
चुनाव आयोग के वेबसाइट पर आंकड़े
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपडेट आंकड़ों के अनुसार सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 5803 वोटों से आगे चल रही हैं। डिंपल को अब तक 6224 वोट मिल चुके हैं, वहीं भाजपा प्रत्याशी के खाते में सिर्फ 421 वोट आए हैं।
जसवंतनगर विधानसभा की मतगणना
तीसरा राउंड
डिंपल यादव- 15134 रघुराज- 4764
सपा की डिंपल यादव 10370 वोट से आगे।
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 10 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। डिंपल यादव को अब तक 16933 वोट मिल चुके हैं, वहीं रघुराज को 6216 वोट मिले हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़े
- फोटो : अमर उजाला
डिंपल यादव को शिवपाल यादव के विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में बड़ी बढ़त मिली है।
जसवंतनगर विधानसभा
डिंपल यादव- 15134, रघुराज- 4764
सपा की डिंपल यादव 10370 वोट से आगे।
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 15 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। सुबह 9.45 तक मिले आंकड़ों के अनुसार डिंपल को 24969 वोट मिल चुके हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 9563 वोट मिले हैं।
मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 21 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। डिंपल को अब तक 34599 वोट मिल चुके हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी के खाते में अभी 12652वोट भी आए हैं। 320 नोटा वोट हैं।
शिवपाल के क्षेत्र में सपा की बढ़त बरकरार
मैनपुरी लोकसभा सीट पर जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के नौ राउंड की गिनती में सपा की डिंपल यादव को 39883 और बीजेपी के रघुराज को 17030 वोट मिले। डिंपल यादव भाजपा के रघुराज से 22853 वोट से आगे हैं।
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की 10 बजे तक मतगणना में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 28 हजार से अधिक वोटों से आगे निकल चुकी हैं। भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 20779 वोट मिले हैं। जबकि डिंपल यादव 50 हजार के करीब हैं। सपा को सबसे बड़ी बढ़त शिवपाल सिंह यादव के विधानसभा क्षेत्र में मिली है।
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव शुरुआत से बढ़त बनाए हुए हैं। सुबह 10.30 तक मिले आंकड़ों के अनुसार डिंपल को 65156 और भाजपा के रघुराज सिंह को 28941 वोट मिल चुके हैं। डिंपल यादव भाजपा प्रत्याशी से 36 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने साढ़े 10 बजे तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य पर 43 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बना ली है। डिंपल को 77875 और रघुराज को 34472 वोट मिले हैं।
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने 11 बजे तक एक लाख का पार कर लिया। उन्हें अब तक 119500 वोट मिल चुके हैं। डिंपल यादव भाजपा प्रत्याशी से 60 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं। भाजपा के रघुराज सिंह को 58650 वोट मिले हैं। अब तक 167838 वोटों की गिनती हो चुकी है।
भाजपा सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य से पिछड़ गए हैं। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में डिंपल यादव 11,000 वोटों से आगे हैं। कुल मतगणना में डिंपल यादव भाजपा प्रत्याशी से 65 हजार से अधिक वोटों से आगे हो गई हैं।
मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। 11.30 बजे तक सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी पर 76 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बना ली। डिंपल को 158485 वोट मिल चुके थे। जबकि भाजपा के रघुराज सिंह को 81960 वोट मिले।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी नेताजी का जलवा कायम दिखाई दे रहा है। मतगणना में शुरुआत से ही डिंपल यादव की बढ़त बरकरार है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह को 81 हजार से अधिक वोटों से पीछे कर दिया है।
मैनपुरी की मतगणना में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव दो लाख के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी हैं। 12 बजे तक उन्हें 190167 वोट मिल चुके हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी के खाते में 103590 वोट आए हैं। डिंपल 86 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।
मैनपुरी में डिंपल यादव ने दो लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा के रघुराज सिंह को अब तक 110454 वोट मिले है। डिंपल यादव 202780 वोट पाकर 92 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं।
डिंपल यादव 105014 वोटों से आगे
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 250744
भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 145730
डिंपल यादव 110245 वोटों से आगे
- सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 258498
- भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 148253
बड़ी जीत को ओर डिंपल यादव, भाजपा प्रत्याशी से 110791 वोटों से आगे
- सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 263825
- भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 153034
मैनपुरी में डिंपल यादव और रघुराज सिंह को छोड़कर बाकी चार प्रत्याशी नोटा से भी पीछे चल रहे हैं। अब तक 2783 नोटा वोटों की गिनती हो चुकी है।
- प्रमोद कुमार यादव- 1604
- भूपेंद्र कुमार धनगर- 953
- सुरेश चंद्र- 1026
- सुषमा देवी- 1035
डिंपल यादव 118906 वोटों से आगे
- सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 277134
- भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 158228
डिंपल यादव 125782 वोटों से आगे
- सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 292380
- भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 166598
सपा कार्यालय पर जुटे नेता और समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी उपचुनाव में सपा बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। अंतिम नतीजों से पहले ही सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। जश्न की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थीं।
डिंपल यादव 136054 वोटों से आगे
- सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 312139
- भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 176085
सपा कार्यालय पर जश्न शुरू
- फोटो : अमर उजाला
डिंपल यादव 169248 वोटों से आगे
- सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 364230
- भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 194982
पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी उपचुनाव के नतीजों से सपा नेताओं में खुशी की लहर है। सपा कार्यालय पर जश्न शुरू हो गया है। दोपहर को पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव पहुंचे।
डिंपल यादव 177835 वोटों से आगे
- सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 377312
- भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 199477
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना पूरी हो चुकी है। अंतिम चरण के बाद डिंपल यादव 106448 मतों से जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी से आगे रहीं।
जसवंतनगर विधान सभा मतगणना चक्र 35
- जसवंतनगर विधान सभा
- डिम्पल यादव- 164659
- रघुराज सिंह शाक्य- 58211
डिंपल यादव 188703 वोटों से आगे
- सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 392513
- भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 203810
डिंपल यादव दो लाख से अधिक वोटों से आगे
- सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 410751
- भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 210063
डिंपल यादव 217854 से अधिक वोटों से आगे
- सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 445462
- भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 227608
डिंपल यादव 231955 से अधिक वोटों से आगे
- सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 479639
- भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 247684
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत लगभग तय हो चुकी है। अब तक 739832 मतों की गिनती हो चुकी है। डिंपल यादव को 479639 वोट मिले हैं, जबकि 247684 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह उनसे काफी पीछे चल रहे हैं।
डिंपल यादव 238329 से अधिक वोटों से आगे
- सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 497352
- भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 259023
डिंपल यादव 247155 वोटों से आगे
- सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 528163
- भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 281008
डिंपल यादव 251691 वोटों से आगे
- सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 538259
- भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 286568
डिंपल यादव 263138 वोटों से आगे
- सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 561094
- भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 297956
डिंपल यादव 286812 वोटों से आगे
- सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 615798
- भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 328986
मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मतगणना के बाद प्रशासन ने उन्हें विजयी घोषित किया। डिंपल यादव ने 288461 वोटों से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को हराया है।
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को 617625 वोट मिले हैं, जबकि रघुराज सिंह के खाते में 329489 वोट आए। इस तरह डिंपल ने 288136 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया। बता दें कि 1996 के बाद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और इसके बाद अब तक सपा कभी इस सीट से नहीं हारी।