PM Kisan 17th Installment Date Live: कौन सी किस्त होगी जारी?
- दरअसल, इस बार 17वीं किस्त जारी होनी है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पात्र किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित करेंगे।
PM Kisan Yojana: कितने किसानों को मिलेगा लाभ?
- योजना से जुड़े किसानों को मिलने वाले लाभ की बात करें, तो इस बार 9.3 करोड़ पात्र किसानों को 17वीं किस्त का लाभ मिलेगा। इसकी जानकारी सरकार की तरफ से पहले ही दी गई है।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: कल पीएम मोदी का वाराणसी में क्या कार्यक्रम?
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 18 जून 2024 की शाम को लगभग 4.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे जिसके बाद वे हेलीकॉप्टर से मिर्जामुदार के मेंहदीगंज जाएंगे। जहां वे किसान संवाद कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: इतने किसानों को किस्त मिलेगी
- कार्यक्रम स्थन पर पीएम नरेंद्र मोदी किसानों को संबोधित करेंगे
- इसके बाद वे योजना से जुड़े 9.30 करोड़ पात्र किसानों के खाते में 17वीं किस्त हस्तांतरित करेंगे
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: इतने पैसे जारी करेंगे पीएम मोदी
- इस बार 17वीं किस्त के रूप में डीबीटी के माध्यम से 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे जारी किए जाएंगे
- इसके बाद पीएम मोदी कृषि सखियों के रूप में ट्रेनिंग प्राप्त स्वयं सहायता समूह के 30 हजार से ज्यादा सदस्यों को सर्टिफिकेट देंगे
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड भी करेंगे मोदी
- वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी काशी से डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड (केकेसी) लॉन्च भी करेंगे
- इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी न किसानों द्वारा उगाए उत्पादों को देखने स्टॉल पर जाएंगे और 21 प्रगतिशील किसानों से मुलाकात भी करेंगे।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: कितने पैसे मिलेंगे?
- पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को हर किस्त में 2 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में कल 17वीं किस्त के रूप में 2 हजार रुपये का लाभ किसानों को दिया जाएगा।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: 16वीं किस्त कब जारी हुई थी?
- दरअसल, बात अगर 16वीं किस्त की करें तो बीती 28 फरवरी 2024 को ये किस्त जारी हुई थी जिसमें लगभग 9 करोड़ पात्र किसानों को किस्त का लाभ मिला था।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: किन किसानों को नहीं मिलेगी किस्त?
- 17वीं किस्त का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी करवा रखी है। अगर जिन किसानों का ये काम नहीं हुआ है वो नियमों के तहत किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: ये काम भी है जरूरी
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके तो इसके लिए ये भी जरूरी है कि आप भू-सत्यापन का काम करवा चुके हों। अगर किसी कारण ये काम नहीं हुआ है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: कौन-कौन आ रहा है कार्यक्रम में?
- कल यानी 18 जून 2024 को 17वीं किस्त जारी करने के दौरान उस समय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: ये लोग भी रहेंगे मौजूद
- कृषि मंत्रालय के मुताबिक, कल के कार्यक्रम में देश भर के 732 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), एक लाख से अधिक प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों और 5 लाख कॉमन सर्विस सेंटरों समेत 2.5 करोड़ से अधिक किसान शामिल होंगे।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: ऐसे चेक कर पाएंगे किस्त खाते में आई या नहीं
- कल जब पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली 17वीं किस्त जारी होगी तो आपके पास बैंक की तरफ से या विभाग की तरफ से मैसेज आएगा जिसमें ये जानकारी दी होती है कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे पहुंच चुके हैं।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: न आए मैसेज तो क्या करें?
- अगर किसी कारण आपके पास बैंक की तरफ से किस्त आने का मैसेज नहीं आता है तो आप अपने डेबिट कार्ड के जरिए मिनी स्टेटमेंट निकालकर या बैलेंस चेक कर जान सकते हैं कि किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। बस इसके लिए आपको अपने नजदीकी एटीएम पर जाना होता है।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: अगर आपने एटीएम कार्ड नहीं बनवा रखा है तो आप अपने बैंक जाकर पासबुक एंट्री करवा सकते हैं और जान सकते हैं कि आपके बैंक खाते में किस्त आई है या नहीं।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: अगर आपके खाते में 17वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं या पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी किसी दिक्कत का समाधान पाना चाहते हैं, तो आप इन हेल्पलाइन नंबरों 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए की गई है।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजी जाती है।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अलावा भारत सरकार गरीब किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पीएम किसान मानधन योजना का संचालन भी कर रही है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद किसानों को 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलती है।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: आज जारी होगी 17वीं किस्त
- आज यानी 18 जून 2024 को पीएम किसान योजना के अंतर्गत 17वीं किस्त जारी होगी जिसका लाभ योजना से जुड़े पात्र किसानों को मिलेगा।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: इतने किसानों को मिलेगा लाभ
- 17वीं किस्त का लाभ लगभग 9.3 करोड़ किसानों को मिलेगा जिसके लिए सरकार कुल 20 हजार करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेगी।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: पीएम मोदी जारी करेंगे किस्त
- 17वीं किस्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जा रहे हैं, जहां से वे 17वीं किस्त जारी करेंगे।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: कुछ ऐसा पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम
- प्रधानमंत्री मोदी आज शाम को लगभग 4.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे हेलीकॉप्टर से मिर्जामुदार के मेंहदीगंज जाएंगे और यहां पर वे किसान संवाद कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: किसानों को करेंगे संबोधित
- पीएम नरेंद्र मोदी किसानों को संबोधित करेंगे और साथ ही योजना से जुड़े 9.30 करोड़ पात्र किसानों के खाते में 17वीं किस्त हस्तांतरित करेंगे।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: सर्टिफिकेट भी करेंगे जारी
- किस्त जारी करने के बाद पीएम मोदी कृषि सखियों के रूप में ट्रेनिंग प्राप्त स्वयं सहायता समूह के 30 हजार से ज्यादा सदस्यों को सर्टिफिकेट भी जारी करेंगे।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड और किसानों से मुलाकात
- पीएम नरेंद्र मोदी काशी से डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड (केकेसी) लॉन्च करेंगे और साथ ही किसानों द्वारा उगाए उत्पादों को देखने स्टॉल पर जाएंगे और 21 प्रगतिशील किसानों से मुलाकात भी करेंगे।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: किसानों को इतने पैसे मिलेंगे आज
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत आज जो 17वीं किस्त जारी होगी उसमें लाभार्थियों को 2 हजार रुपये मिलेंगे और ये पैसे सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचेंगे।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: ऐसे चेक कर सकते हैं आपको लाभ मिलेगा या नहीं
स्टेप 1
- अगर आप भी चेक करना चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं, तो आप स्टेटस चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: स्टेप 2
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको यहां पर 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर भरना है
- साथ ही स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी यहां दर्ज करें
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: स्टेप 3
- अब जब आप सारी जानकारी भर चुके हैं तो आपको इसके बाद 'गेट डिटेल' वाला ऑप्शन नजर आएगा
- आपको इस पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आप देखेंगे कि आपको स्टेटस दिख जाएगा
- इसमें आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: सीधे खाते में मिलेंगे पैसे
- योजना से जुड़े किसानों को हर बार की तरह 17वीं किस्त भी सीधे उनके बैंक खाते में मिलेगी। सरकार डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे हस्तांतरित करती है।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: इन किसानों की अटक सकती है किस्त
नंबर 1
- दरअसल, जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है उनकी किस्त अटक सकती है। पहले ही ये साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: नंबर 2
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत किस्त का लाभ उन किसानों को दिया जाता है जो भू-सत्यापन के काम को पूरा करवा चुके हैं। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटक सकती है।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: नंबर 3
- किस्त का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना भी जरूरी है। अगर आपने ये लिंक नहीं करवाया है तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ
- आज जारी होने वाली 17वीं किस्त में किसानों को 2 हजार रुपये दिए जाएंगे और ये लाभ लगभग 9.3 करोड़ किसानों को मिलेगा।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: कब हुई थी योजना की शुरुआत?
- बात अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें, तो इस योजना की शुरुआत साल 2019 में केंद्र सरकार द्वारा की गई थी और तब से लेकर अब तक पात्र किसानों को किस्त का लाभ दिया जाता है।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: हर किस्त में कितने रूपये मिलते हैं?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को हर किस्त में दो हजार रुपये दिए जाते हैं।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: किन किसानों को मिलेगी आज किस्त?
- बात अगर उन किसानों की करें जिन्हें आज किस्त का लाभ मिलेगा, तो इसमें वे किसान शामिल हैं जो योजना के लिए पात्र हैं।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: किस वजह से अटक सकते हैं किस्त के पैसे?
- अगर आप ई-केवाईसी करवा चुके हैं, और इसके बाद भी आपके बैंक खाते में 17वीं किस्त के पैसे नहीं आते हैं तो हो सकता है कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती हुई हो। जैसे- बैंक की जानकारी गलत दर्ज हुई हो, आधार नंबर आदि चीजें गलत भरी गई हो। आपको इन्हें ठीक करवा लेना चाहिए।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: किस्त आने पर ऐसे कर सकते हैं चेक
- आपके खाते में 17वीं किस्त के पैसे प्राप्त होते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज मिला होगा। आप इस मैसेज द्वारा जान सकते हैं कि आपको किस्त मिल गई है या नहीं।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: मिनी स्टेटमेंट की मदद से
- आप अपने नजदीकी एटीएम से मिनी स्टेटमेंट निकलवाकर इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: बैंक में विजिट करके
- किस्त के पैसे खाते में आए हैं या नहीं? इस बारे में पता करने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा। वहां जाकर आपको पासबुक एंट्री करानी है। पासबुक एंट्री कराकर आप इस बारे में आसानी से पता कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: किसी भी तरह की समस्या होने पर यहां करें कॉल
- अगर आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं आते हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं और मदद ले सकते हैं।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: ये भी हैं कुछ नंबर
- आप योजना के टोल फ्री नंबर्स 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल करके भी अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: ईमेल आईडी पर भी मदद ले सकते हैं
- अगर आप हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल नहीं करना चाहते, तो आप pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। यहां से भी आपको जल्द मदद दी जाती है।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: किस्त जारी होने को लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह क्या बोले?
- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर आज किस्त जारी होने को लेकर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों के कल्याण के लिए संकल्पित है। आज प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 'पीएम किसान सम्मान निधि' की 17वीं किस्त के तहत 9.26 करोड़ किसानों के खातों में ₹20 हजार करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे।'
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: कृषि मंत्री पहुंचे वाराणसी
- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दफ्तर की तरफ से एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी गई की शिवराज सिंह चौहान वाराणसी पहुंच चुके हैं।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: पीएम मोदी कुछ देर बाद पहुंचेंगे काशी
- पीएम नरेंद्र मोदी 17वीं किस्त जारी करने के लिए आज काशी पहुंचेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, वे शाम 4.30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे और इसके बाद 17वीं किस्त जारी करेंगे।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: अब से कुछ देर बाद जारी होगी 17वीं किस्त
- 17वीं किस्त का इंतजार योजना से जुड़े किसान कर रहे हैं। ऐसे में आज पीएम मोदी कुछ देर बाद यानी शाम 5 बजे 17वीं किस्त जारी करेंगे।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: किस्त पाने के लिए ये तीन काम करवाने जरूरी
पहला काम
- अगर आप चाहते हैं कि आपको 17वीं किस्त का लाभ मिले तो आपके लिए जरूरी है कि आपने भू-सत्यापन का काम करवा रखा हो।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: दूसरा काम
- किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी का काम करवाना भी जरूरी है। जिन किसानों ने ये काम नहीं करवा रखा है उनकी किस्त अटक सकती है।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: तीसरा काम
- किस्त का लाभ लेने के लिए जो तीसरा काम है वो है आधार का बैंक खाते से लिंक होना। अगर आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है, तो आपको लाभ मिल सकता है।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: पीएम मोदी थोड़ी देर में पहुंचने वाले हैं वाराणसी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगभग 4.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे जिसके बाद वे हेलीकॉप्टर से मिर्जामुदार के मेंहदीगंज जाएंगे। जहां वे किसान संवाद कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: कुछ देर का और इंतजार
- अब से कुछ देर बाद पीएम नरेंद्र मोदी 17वीं किस्त जारी करेंगे।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी
- पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच चुके हैं और अब से कुछ देर में वे 17वीं किस्त जारी करेंगे।
PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024: पीएम मोदी पहुंचे मंच, कुछ देर में किस्त
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं, बस कुछ ही देर में 17वीं किस्त जारी करेंगे।
PM Kisan 17th Installment: जारी हुई 17वीं किस्त
- पीएम नरेंद्र मोदी ने 17वीं किस्त जारी की। ऐसे में अब किसानों के खाते में दो हजार रुपये की धनराशि पहुंचने लगेगी।
PM Kisan 17th Installment: पीएम मोदी ने जारी किए सर्टिफिकेट
- 17वीं किस्त जारी करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि सखियों के रूप में ट्रेनिंग प्राप्त स्वयं सहायता समूह को सर्टिफिकेट जारी किए।
PM Kisan 17th Installment: पीएम मोदी किसानों को संबोधित कर रहे हैं
- किस्त जारी करने के बाद और कृषि सखियों के रूप में ट्रेनिंग प्राप्त स्वयं सहायता समूह को सर्टिफिकेट जारी करने के बाद किसानों को संबोधित कर रहे हैं।
PM Kisan 17th Installment: दशाश्वमेध घाट पर आयोजित गंगा आरती में होंगे शामिल
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी करने के बाद शाम 7 बजे के करीब पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होंगे।
PM Kisan 17th Installment: लंबे समय से किसानों को था 17वीं किस्त का इंतजार
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी हुई थी उसके बाद से देशभर के करोड़ों किसान 17वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। आज 17वीं किस्त जारी होने के बाद उनका यह इंतजार खत्म हो गया है।
PM Kisan 17th Installment: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट पर कही ये बात
PM Kisan 17th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि के साथ पीएम किसान मानधन योजना का भी उठाएं लाभ
- भारत सरकार देश में गरीब किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पीएम किसान मानधन योजना का संचालन भी कर रही है। अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो आप इस स्कीम में भी आवेदन कर सकते हैं।
PM Kisan 17th Installment: 60 की उम्र के बाद मिलती है तीन हजार रुपये की पेंशन
- पीएम किसान मानधन योजना में किसानों को आवेदन करने के बाद एक निश्चित मात्रा में कुछ राशि का निवेश हर महीने करना होता है। यह निवेश किसानों को 60 की उम्र होने तक करना होता है। 60 की उम्र के बाद किसानों को हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलती है।
PM Kisan 17th Installment: देश में ऐसे गरीब किसानों की संख्या काफी अधिक है, जिन्हें उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार पीएम किसान मानधन योजना का संचालन कर रही है।
PM Kisan 17th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी होने के बाद कई किसान काफी परेशान दिख रहे हैं उनके खाते में 17वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। किस्त के पैसे न आने की मुख्य वजह योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराना है।
PM Kisan 17th Installment: इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी उनके खाते में भी 17वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं।