09:03 PM, 18-Jan-2023
Wrestlers Protest Live: 97 फीसदी खिलाड़ी भारतीय कुश्ती संघ के साथ: बोले बृजभूषण शरण सिंह
बृजभूषण शरण सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ''मैंने ओलंपियनों की सफलता में योगदान दिया है। एक हफ्ते पहले बजरंग पुनिया और साक्षी मुझसे मिले थे, उन्हें पहले कोई समस्या नहीं थी। हो सकता है, उन्हें अध्यक्ष के रूप में लिए गए कुछ फैसले पसंद नहीं आए, लेकिन मैंने केवल उन फैसलों को खेल के हित में लिया।''
बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा, ''97 फीसदी खिलाड़ी भारतीय कुश्ती संघ के साथ हैं। मैं यौन उत्पीड़न के आरोपों से आहत हूं। कोई भी खिलाड़ी मुझ पर या मुख्य कोच पर ये आरोप नहीं लगा सकता। कुछ पहलवानों पर धरने पर बैठने के लिए दबाव बनाया गया।''