01:08 PM, 30-Apr-2023
Wrestlers protest LIVE: बृजभूषण शरण सिंह का बयान
भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार (30 अप्रैल) को ताजा बयान दिया। उन्होंने कहा, ''हरियाणा के 90 फीसदी एथलीट और अभिभावक भारतीय कुश्ती संघ पर भरोसा करते हैं। कुछ परिवार और लड़कियां जिन्होंने आरोप लगाए हैं, वे एक ही 'अखाड़े' से संबंधित हैं। उनके अखाड़े के संरक्षक हैं दीपेंद्र हुड्डा।"
बृजभूषण ने आगे कहा, "आपको जंतर मंतर से न्याय नहीं मिलता है। यदि आप न्याय चाहते हैं, तो आपको पुलिस, अदालत जाना होगा। उन्होंने अब तक ऐसा कभी नहीं किया। अदालत जो भी फैसला करेगी हम उसे स्वीकार करेंगे।"