फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paralympics Day 3 Highlights: तीरंदाजी में शीतल-सरिता हारीं, भाला फेंक F57 स्पर्धा में 8वें नंबर पर रहे प्रवीन

Sun, 01 Sep 2024 02:17 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

खास बातें

India at Paris Paralympics 2024 Day 3 Highlights: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत को पेरिस पैरालंपिक के तीसरे दिन एक पदक  मिला। निशानेबाज रुबीना ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा तीरंदाजी, भाला फेंक और एथलेटिक्स से भी पदक आने की उम्मीदें थीं, लेकिन तीसरे दिन कोई और पदक नहीं मिला।
विज्ञापन
प्रवीन कुमार - फोटो : ओलंपिक वेबसाइट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:08 AM, 01-Sep-2024

नागर बीच मैच में रिटायर हुए

भारत के कृष्णा नागर शनिवार को पुरुष एकल एसएच6 ग्रुप चरण  मैच के दौरान रिटायर हो गए। उनका मुकाबला थाईलैंड के नाथापोंग मीचाई से हो रहा था। टोक्यो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अपने पदक का बचाव करने में नाकाम रहे। तीसरी वरीयता प्राप्त नागर ने जब एंकल इंजरी के कारण मैच से रिटायर होने का फैसला लिया तब वह 20-22, 3-11 से पीछे चल रहे थे।

01:40 AM, 01-Sep-2024

परुषों की भाला फेंक में पदक नहीं, 8वें पायदान पर रहे प्रवीन

पुरुषों की भाला फेंक एफ57 स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में भारत के प्रवीन कुमार को कठिन चुनौती मिली। तमाम कोशिशों के बावजूद प्रवीन शीर्ष तीन में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके और अंतिम परिणाम की घोषणा होने पर उन्हें आठवें पायदान से संतोष करना पड़ा।

10:45 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: प्रवीन कुमार का पदक मुकाबला शुरू

पुरुष भाला फेंक एफ57 स्पर्धा का  फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। भारत के प्रवीन कुमार चुनौती पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
10:15 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: सरिता पांचवां सेट हारीं

सरिता को तुर्किये की ओजनूर ने पांचवें सेट में 29-28 के स्कोर से हरा दिया। ओजनूर ने क्वार्टरफाइनल में 145-140 के स्कोर से भारतीय तीरंदाज को हरा दिया।

10:13 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: बराबरी पर खत्म हुआ चौथा सेट

चौथे सेट में सरिता और ओजनूर 30-30 से बराबरी पर रहीं।

विज्ञापन
10:12 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: सरिता ने जीता तीसरा सेट

सरिता ने तीसरा सेट 28-29 से जीत लिया है। 

10:08 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: दूसरा सेट भी हारीं सरिता

सरिता को दूसरे सेट में भी तगड़ा झटका लगा है। उन्हें ओजनूर ने 30-27 से हरा दिया।

10:08 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: पहला सेट सरिता हारीं

भारतीय पैरा तीरंदाज सरिता पहला सेट 28-26 से ओजनूर से हार गईं।

10:03 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: सरिता का मुकाबला शुरू

महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी कंपाउंड का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। भारत की पैरा तीरंदाज सरिता का तुर्किये की ओजनूर क्योर से सामना हो रहा है। 

09:36 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: शीतल देवी हारीं

महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी कंपाउंड का प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की शीतल देवी को तगड़ा झटका लगा। वह चिली की मारियाना जुनिगा से हार गईं। मारियान ने 138 का स्कोर किया जबकि शीतल ने 137 का स्कोर किया। 

09:32 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: चौथा सेट भी बराबरी पर खत्म हुआ

चौथा सेट भी बराबरी पर खत्म हुआ। शीतल और जुनिगा ने 29-29 के स्कोर से एक-दूसरे की बराबरी की।

09:31 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: तीसरा सेट बराबरी पर खत्म हुआ

तीसरे सेट में शीतल और जुनिगा ने 27-27 के स्कोर से बराबरी की। 

09:27 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: दूसरा सेट हारीं शीतल

शीतल देवी को दूसरे सेट में हार का सामना करना पड़ा। जुनिगा ने 27-26 से यह सेट जीत लिया।

09:26 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: शीतल ने जीता पहला सेट

शीतल देवी ने शानदार शुरुआत की है। भारत की पैरा तीरंदाजी स्टार ने पहला सेट 29-28 से जीता।

09:23 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: शीतल देवी का मुकाबला शुरू

महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी कंपाउंड का प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। भारत की शीतल देवी का चिली की मारियाना जुनिगा से सामना हो रहा है।

07:22 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: क्वार्टर फाइनल में पहुंची सरिता

भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाज सरिता पेरिस पैरालंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में इटली की सार्टी एलेओनोरा को 141-135 के स्कोर से हराया। आज 9:33 बजे वह क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी खेलेंगी।

06:44 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: रुबीना ने जीता कांस्य

महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएस1 के फाइनल में भारत की पैरा शूटर रुबीना फ्रांसिस ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने तीसरे स्थान पर रहते हुए  211.1 का स्कोर किया। भारत का इस पैरालंपिक में निशानेबाजी में यह चौथा पदक है।
 

06:17 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: रुबीना का मुकाबला शुरू

महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएस1 का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। भारत की तरफ से रुबीना फ्रांसिस चुनौती पेश कर रही हैं। उन्होंने आज ही क्वालिफिकेशन में 556 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई थी।

05:20 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: प्रीति की जीत से गद गद हुए कोच सत्यनारायण

भारतीय पैरा-एथलीट प्रीति पाल के कोच सत्यनारायण ने कांस्य पदक जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए गुरु दक्षिणा है। वह पैरालिंपिक में ट्रैक में पदक जीतने वाली पहली महिला हैं। यह अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। हम अकेले एथलेटिक्स में 10-12 पदक की उम्मीद कर रहे हैं।" प्रीति ने शुक्रवार को पेरिस पैरालिंपिक में महिलाओं की टी35 100 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

04:46 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: रुबीना फाइनल में पहुंचीं

रुबीना फ्रांसिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएस1 क्वालिफिकेशन में सातवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। रुबीना ने क्वालिफिकेशन में 556 का स्कोर किया। मालूम हो कि शीर्ष आठ में रहने वाले निशानेबाजों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। इस स्पर्धा का पदक मुकाबला आज शाम 6.15 बजे से खेला जाएगा। रुबीना के फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत को एक और पदक मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। भारत अब तक एक स्वर्ण सहित चार पदक जीत चुका है। 

03:44 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: सुकांत कदम सेमीफाइनल में

भारत के एक अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी सुकांत कदम ने पुरुष एकल एसएल4 स्पर्धा का ग्रुप चरण मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सुकांत ने थाईलैंड के सिरिपोंग को 21-12, 21-12 से हराया। 

02:44 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: नितेश सेमीफाइनल में पहुंचे

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने पुरुष एकल एसएल3 वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। नितेश ने थाईलैंड के बुनसुन मोंगखोन को सीधे गेम में 21-13, 21-4 से हराया और ग्रुप में शीर्ष पर रहे। 

02:39 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: अरशद नहीं कर सके प्रभावित

भारत के पैरा साईकलिस्ट अरशद शइक पुरुष सी1-3 1000 मीटर टाइम ट्रायल क्वालिफिकेशन में 11वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह नहीं बना सके। अरशद ने 1:02:377 मिनट का समय लिया। मालूम हो कि इस स्पर्धा में शीर्ष छह पर रहने वाले खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं। 

02:20 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके स्वरूप

भारतीय पैरा निशानेबाज स्वरूप महावीर पुरुष 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 क्वालिफिकेशन में 613.4 अंक लेकर 14वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह नहीं बना सके। इस स्पर्धा में शीर्ष आठ निशानेबाज ही फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं, लेकिन स्वरूप ऐसा करने से चूक गए। स्वरूप पदक के दावेदार थे और टोक्यो में काफी करीब आकर पदक लाने से चूक गए थे। 

01:49 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: फाइनल से चूकीं ज्योति

भारतीय महिला पैरा साईकलिस्ट ज्योति गाडेरिया सी1-3 500 मीटर टाइम ट्रायल क्वालिफाइंग में 52.098 सेकेंड के साथ 11वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। इस स्पर्धा में शीर्ष छह में रहने वाले एथलीट फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं। 

01:00 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: स्वरूप का क्वालिफिकेशन मैच शुरू

भारत के पैरा निशानेबाज स्वरूप महावीर उनहाल्कर पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 क्वालिफिकेशन में चुनौती पेश करने उतरे हैं। स्वरूप टोक्यो में फाइनल में पहुंचने में सफल रहे थे जहां चौथे स्थान पर रहकर पदक लाने से चूक गए थे। हालांकि, इस बार उनसे पदक की उम्मीद रहेगी।

12:51 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: मनदीप कौर जीतीं

महिला बैडमिंटन खिलाड़ी मनदीप कौर ने शानदार वापसी करते हुए एकल एसएल3 ग्रुप चरण के मुकाबले में जीत दर्ज की। मनदीप ने ऑस्ट्रेलिया की केलिन को 21-23, 21-10, 21-17 से हराया। मनदीप ने पहला गेम गंवा दिया था, लेकिन उन्होंने अगले दोनों गेम में अच्छी वापसी की और मुकाबला अपने नाम किया। 

12:32 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: मनदीप ने दूसरे गेम में की वापसी

पहला गेम हारने के बाद मनदीप ने वापसी की और केलिन से दूसरा गेम 21-10 से अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच फिलहाल मैच बराबर का चल रहा है। 

12:26 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: मनदीप पहला गेम हारीं

मनदीप केलिन के खिलाफ पहला गेम 23-21 से हार गई हैं। इस भारतीय पैरा एथलीट ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने वापसी करते हुए गेम अपने नाम किया और बढ़त हासिल कर ली। 

12:02 PM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Live: मनदीप कौर का मैच शुरू

महिला पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनदीप कौर का पेरिस पैरालंपिक के महिला एकल एसएल3 वर्ग में केलिन ओरेलि विनोट से मुकाबला शुरू हो चुका है। मनदीप का मुकाबला शुरू होने के साथ ही इन खेलों के तीसरे दिन भारतीय अभियान की शुरुआत हो गई है। भारत ने पेरिस पैरालंपिक के दूसरे दिन एक स्वर्ण सहित चार पदक जीते थे। 

11:58 AM, 31-Aug-2024

Paralympics Day 3 Highlights: तीरंदाजी में शीतल-सरिता हारीं, भाला फेंक F57 स्पर्धा में 8वें नंबर पर रहे प्रवीन

India at Paris Paralympics 2024 Day 3 Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत को पेरिस पैरालंपिक के तीसरे दिन भी पदक आने की उम्मीद है और एक बार फिर निशानेबाजों से उम्मीद रहेगी। इसके अलावा तीरंदाज और एथलेटिक्स से भी पदक आ सकता है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें