05:59 PM, 30-Aug-2024
Paralympics 2024 Live: मनीष नरवाल ने जीता रजत पदक
पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा के फाइनल मैच में मनीष नरवाल ने रजत पदक जीत लिया है। लगातार दूसरे पैरालंपिक में उन्होंने पदक जीता है। पिछले पैरालंपिक में मनीष ने 50 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इस स्पर्धा के फाइनल में कोरिया के जेओंगडु पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 237.4 का स्कोर किया। वहीं, नरवाल 234.9 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा चीन के यांग चाओ ने 214.3 के स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
