फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics Day 8: निशांत देव को लगा झटका, क्वार्टर फाइनल में अलोंसो ने हराया, पदक पक्का करने से चूके

Sun, 04 Aug 2024 12:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

खास बातें

India at Paris 2024 Olympics Games Day 8 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस ओलंपिक में भारत चौथा पदक जीतना चाहेगा। मनु भाकर पर सभी की नजरें होंगी। वहीं, मुक्केबाजी  में निशांत देव क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उतरेंगे। अगर वह जीते तो मुक्केबाजी में भी भारत का एक पदक पक्का हो जाएगा। भारत ने अब तक इस ओलंपिक में तीन पदक जीते हैं और तीनों शूटिंग में आए हैं।
विज्ञापन
निशांत देव - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:41 AM, 04-Aug-2024

Paris Olympics Live: पदक पक्का करने से चूके निशांत

पहले दो बाउट में बढ़त बनाने के बावजूद भारतीय मुक्केबाज निशांत देव पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के 71 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको के मार्को से हारकर बाहर हो गए। इस मुकाबले में विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता निशांत ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बंटे हुए फैसले के आधार पर उन्हें 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें पदक पक्का करने के लिये यह मुकाबला जीतना था। अब पेरिस ओलंपिक में मुक्केबाजी में भारत की चुनौती तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन के रूप में ही बची है जो महिलाओं के 75 किलो वर्ग में चीन की लि कियान से रविवार को खेलेंगी।

12:37 AM, 04-Aug-2024

Paris Olympics Live: तीसरे राउंड में पीछे हुए निशांत

तीसरे राउंड में निशांत पीछे हो गए। 

12:33 AM, 04-Aug-2024

Paris Olympics Live: दूसरे राउंड में पीछे हुए निशांत

दूसरे राउंड में निशांत पीछे हुए। दो जज ने उन्हें 10 का स्कोर दिया जबकि तीन ने नौ दिए।

विज्ञापन
12:31 AM, 04-Aug-2024

Paris Olympics Live: निशांत ने पहला राउंड जीता

निशांत देव ने पहला राउंड 4.1 से जीता। चार जज ने निशांत को 10-10 का स्कोर दिया जबकि एक ने नौ दिया।

12:22 AM, 04-Aug-2024

Paris Olympics Live: निशांत देव का मुकाबला शुरू हुआ

निशांत देव और अलोंसो रिंग में पहुंच चुके हैं। दोनों का मुकाबला शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
11:49 PM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: 12:18 पर शुरू होगा मुकाबला

निशांत देव  क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको के खिलाड़ी से भिड़ेंगे। यह मुकाबला 12:18 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले को जीतकर निशांत भारत के लिए पदक पक्का करने का सुनहरा अवसर है।

10:25 PM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: कुछ देर में शुरू होगा निशांत देव का मुकाबला

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी है। आज मुक्केबाजी  में 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में निशांत देव मेक्सिको के मार्को अलोन्सो वर्डे अल्वारेज को चुनौती देंगे। वह भारत के लिए पदक जीतने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। निकहत जरीन, अमित पंघाल, जैस्मीन लैम्बोरिया और प्रीति पवार सहित अन्य भारतीय मुक्केबाज बाहर हो गए हैं। पदक की दौड़ में केवल निशांत और लवलीना बोरगोहेन ही बचे हैं।

अगर निशांत मार्को अलोन्सो वर्डे अल्वारेज के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब होते हैं तो वे समर गेम्स में पदक जीतने वाले चौथे भारतीय मुक्केबाज बन जाएंगे। इसी के साथ वह विजेंदर सिंह, मैरी कॉम और लवलीना बोरगोहेन की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे। विजेंदर सिंह ओलंपिक में पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष मुक्केबाज हैं।

08:24 PM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: महेश्वरी महिला स्कीट में फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में

भारतीय निशानेबाज महेश्वरी चौहान महिला स्कीट स्पर्धा के क्वालिफिकेशन के पहले दिन आठवें स्थान के साथ फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई हैं। महेश्वरी 25-25 शॉट की तीन सीरीज में 23, 24 और 24 अंक से कुल 71 अंक बनाकर पहले दिन के क्वालिफिकेशन दौर के बाद आठवें पायदान पर हैं और शीर्ष छह निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई हैं। इस स्पर्धा में हिस्सा ले रहीं एक अन्य भारतीय रेजा ढिल्लों 21, 22 और 23 अंक से 66 अंक जुटाकर 29 निशानेबाजों के बीच 25वें स्थान पर चल रही हैं। 

06:21 PM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: नरुका पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन में 24वें स्थान पर रहे

भारतीय निशानेबाज अनंतजीत सिंह नरूका क्वालिफिकेशन के दूसरे दिन भी निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक खेलों की पुरुष स्कीट स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। अनंतजीत 25-25 शॉट की पांच सीरीज में 23, 22, 23, 24, 24 अंक से कुल 116 अंक जुटाकर 30 निशानेबाजों में 24वें स्थान पर रहे। शीर्ष छह निशानेबाजों ने फाइनल में जगह बनाई।

06:13 PM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: दीपिका भी हारीं

अंतिम आठ यानी क्वार्टर फाइनल मकाबले में बढ़त लेने के बावजूद दीपिका को हार का सामना करना पड़ा। दीपिका ने पहला सेट 28-26 से अपने नाम किया था, जबकि कोरिया की सू योन ने दूसरे सेट में दीपिका को 28-25 से मात दी। इसके बाद तीसरा सेट दीपिका ने 29-28 के अंतर से जीता, जबकि सू योन ने चौथे सेट में फिर वापसी की और 29-27 से सेट जीतकर स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया। निर्णायक सेट में दीपिका पिछड़ गईं और सू योन ने 29-27 से इस सेट को अपने नाम कर दीपिका को 6-4 के अंतर से हराया। इस तरह दीपिका का सफर क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया।

02:34 PM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: भजन प्री क्वार्टर फाइनल में हारीं

भजन शूट ऑफ में इंडोनेशिया की चारू निशा दया नंदा से हार गईं। पांच सेट के बाद स्कोर 5-5 से बराबर रहने के बाद मैच शूट ऑफ में पहुंचा। बुल्स आई, यानी बीच से जिस निशानेबाज की तीर जितने दूर रहेगी वह हार जाएगी। चारू निशा ने नौ पर तीर साधा तो भजन की तीर आठ पर जाकर लगी और वह बाहर हो गईं।  

02:31 PM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: भजन और चारू का स्कोर बराबर

भजन और इंडोनेशिया की चारू निशा का स्कोर पांच सेट के बाद 5-5 से बराबर है। पांचवां सेट भजन ने अपने नाम किया और स्कोर बराबर कर दिया। अब मैच शूट ऑफ में है। 

02:29 PM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: चार सेट खत्म

चार सेट के बाद भारत की भजन इंडोनेशिया की चारू निशा से 3-5 से पिछड़ रही हैं। भजन को इस सेट में वापसी करनी होगी और दो अंक अर्जित करने होंगे। अगर इस सेट में टाई रहने पर चारू जीत जाएंगी। अगर भजन जीतीं तो शूटआउट होगा।

02:22 PM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: भजन का मुकाबला जारी

अब प्री क्वार्टर फाइनल में भारत की भजन कौर का मुकाबला इंडोनेशिया की तीरंदाज चारू निशा से जारी है। महिला एकल के इस मुकाबले में पहला सेट इंडोनेशिया की तीरंदाज ने जीता। फिलहाल दूसरे सेट का खेल जारी है। दूसरा सेट भजन ने अपने नाम किया। फिलहाल दो सेट के बाद स्कोर 2-2 से बराबर है।

02:16 PM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: दीपिका क्वार्टर फाइनल में

भारत की दीपिका कुमारी तीरंदाजी की महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने जर्मनी की मिशेल क्रोपमॉन को 6-4 से हरा दिया। दीपिका अब आज अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला शाम पांच बजे खेलेंगी। 

02:14 PM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: दीपिका का मुकाबला

दीपिका कुमार का प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला जारी है। उनका सामना जर्मनी की मिशेल से जारी है। 

01:21 PM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: महिला स्कीट क्वालिफिकेशन में 15वें स्थान पर महेश्वरी

महिला स्कीट क्वालिफिकेशन के पहले राउंड में भारत की महेश्वरी चौहान 15वें स्थान पर चल रही हैं, जबकि रइजा ढिल्लों 26वें स्थान पर रहैं। 

01:18 PM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: चौथे स्थान पर रहीं मनु

मनु भाकर शानदार शुरुआत के बाद पिछड़ गईं और चौथे स्थान पर रहकर पदक लाने से चूक गईं। 

01:16 PM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मनु

सात सीरीज के बाद मनु दूसरे स्थान पर चल रही हैं। उन्होंने अब तक 35 में से 26 शॉट्स लगाए हैं। कोरियाई खिलाड़ी उनसे आगे हैं।

01:11 PM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: पांच सीरीज के बाद तीसरे स्थान पर मनु

पांच सीरीज की शूटिंग के बाद मनु संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। उनका स्कोर 18 है। कुल 25 में से उन्होंने 18 शॉट लगाए हैं।

01:03 PM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: पदक के लिए मनु का मुकाबला शुरू

25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में मनु भाकर का मुकाबला शुरू हो चुका है। मनु स्वर्ण पर निशाना साधने उतरी हैं। इसमें दो राउंड हैं- प्रिसीजन और रैपिड। दोनों राउंड में तीन सीरीज के शॉट्स लगाए जाएंगे। एक सीरीज में पांच शॉट होंगे। यानी तीन सीरीज में कुल 15 शॉट्स। फिर स्टेज-2 में भी ऐसा ही होगा, लेकिन यहां से एलिमिनेशन शुरू हो जाएगा।

12:56 PM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन का दूसरा दिन शुरू

पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन का दूसरा दिन शुरू हो चुका है। भारत की ओर से अनंतजीत सिंह नारुका इसमें हिस्सा ले रहे हैं और फिलहाल 26वें स्थान पर चल रहे हैं। 

12:53 PM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: महिला स्कीट क्वालिफिकेशन दौर शुरू

महिला स्कीट में क्वालिफिकेशन दौर शुरू हो चुका है। भारत की ओर से रइजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान चुनौती पेश कर रही हैं। 

11:46 AM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: मनु रच चुकीं इतिहास

मनु एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं, तीसरा पदक जीतने पर वह अनूठा इतिहास रच देंगी। 1900 के पेरिस ओलंपिक में एंग्लो इंडियन नॉर्मन प्रिचार्ड ने भी दो पदक जीते थे, लेकिन एक ओलंपिक में तीन पदक भारत की ओर से किसी भी खिलाड़ी ने नहीं जीते हैं। आज दोपहर एक बजे से उनका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

11:45 AM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: मनु की निगाहें मेडल की हैट्रिक पर

यह मनु का पेरिस ओलंपिक में लगातार तीसरा फाइनल है। वह 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर पिछले दो फाइनल में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। मनु एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं, तीसरा पदक जीतने वह अनोखा इतिहास रच देंगी। 1900 के पेरिस ओलंपिक में एंग्लो इंडियन नॉर्मन प्रिचार्ड ने भी दो पदक जीते थे, लेकिन एक ओलंपिक में तीन पदक भारत की ओर से किसी भी खिलाड़ी ने नहीं जीते हैं। इस स्पर्धा में मनु के साथ ईशा सिंह भी खेलीं, लेकिन 581 के स्कोर के साथ वह 18वें स्थान पर रहीं।

11:44 AM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Live: मनु एक और फाइनल में

शूटिंग क्वीन मनु भाकर ओलंपिक पदकों की हैट्रिक लगाने की दहलीज पर पहुंच गई हैं। मनु ने शुक्रवार को 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल के क्वालिफाइंग दौर में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने फाइनल में 590 का स्कोर किया। प्रिसीशन में उन्होंने 294 और रैपिड में 296 का स्कोर किया। रैपिड में उन्होंने एक सीरीज 100 में से 100 की लगाई।

11:40 AM, 03-Aug-2024

Paris Olympics Day 8: निशांत देव को लगा झटका, क्वार्टर फाइनल में अलोंसो ने हराया, पदक पक्का करने से चूके

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस ओलंपिक में भारत चौथा पदक जीतना चाहेगा। मनु भाकर पर सभी की नजरें होंगी। वहीं, मुक्केबाजी  में निशांत देव क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उतरेंगे। अगर वह जीते तो मुक्केबाजी में भी भारत का एक पदक पक्का हो जाएगा। भारत ने अब तक इस ओलंपिक में तीन पदक जीते हैं और तीनों शूटिंग में आए हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें