फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics Day 4 Highlights: भारतीय मुक्केबाज जैस्मीन लेम्बोरिया के बाद तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा भी बाहर

Wed, 31 Jul 2024 02:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

खास बातें

India at Paris 2024 Olympics Games Day 4 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस ओलंपिक का चौथा दिन है। मनु और सरबजोत ने भारत को दूसरा पदक दिला दिया है। इन दोनों ने आज 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। यह मनु का इस ओलंपिक में दूसरा पदक रहा। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी कांस्य जीता था।
विज्ञापन
धीरज बोम्मादेवरा - फोटो : twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:08 AM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: प्रीति पवार को मिली हार

प्रीति पवार ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह विभाजित निर्णय से मुकाबला हार गईं। 

11:57 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: बोम्मादेवरा पुरुष एकल स्पर्धा के राउंड 32 से बाहर

धीरज बोम्मादेवरा पुरुष एकल स्पर्धा के राउंड ऑफ 32 में बाहर हो गए।

11:12 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: धीरज बोम्मादेवरा ने दर्ज की जीत

धीरज बोम्मादेवरा ने मुकाबला 7-1 से जीत लिया। धीरज ने चौथा सेट 28-26 से जीत लिया और अगले दौर में पहुंचे।

विज्ञापन
10:03 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: जैस्मीन लेम्बोरिया सर्वसम्मत निर्णय से हारीं

भारत की जैस्मीन लेम्बोरिया महिलाओं की 57 किग्रा स्पर्धा से बाहर हो गई हैं। वह नेश्टी पेटेसियो के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय (5-0) से हार गईं।

09:48 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: जैस्मीन लेम्बोरिया की राउंड 2 में भी हार

जैस्मीन इस राउंड में भी 5-0 से हार गई हैं। 

विज्ञापन
09:47 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: जैस्मीन लेम्बोरिया राउंड 1 हार गईं

जैस्मीन लेम्बोरिया राउंड 1 में 4-1 के निर्णय से हार गईं।

09:28 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: जैस्मीन लेम्बोरिया अब एक्शन में होंगी

भारतीय मुक्केबाज जैस्मीन लेम्बोरिया फिलीपींस की नेस्टी पेटेसियो के खिलाफ महिलाओं के 57 किग्रा राउंड ऑफ 32 में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जैस्मीन भारत के लिए पदक की उम्मीद रखने वाली कुछ मुक्केबाजों में से एक हैं, और सभी की निगाहें इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर टिकी हैं।

07:55 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो बाहर हुए

भारत की अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी पेरिस ओलंपिक की महिला युगल स्पर्धा के ग्रुप सी मैच में मंगलवार को यहां ऑस्ट्रेलिया की सेतियाना मोपासा और एंजेला यू से 15-21, 10-21 से हारी। लगातार तीन हार के साथ भारतीय जोड़ी के व्यक्तिगत स्पर्धा में अभियान का निराशाजनक अंत।

07:52 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: तोंडाईमान 21वें स्थान पर रहे

भारतीय निशानेबाज पृथ्वीराज तोंडाईमान ट्रैप पुरूष क्वालिफिकेशन में 21वें स्थान पर रहे। इस वर्ग में शीर्ष छह निशानेबाज फाइनल में पहुंचे। तोंडाईमान ने पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन अच्छा प्रदर्शन किया और वापसी की कोशिश की लेकिन उनका यह प्रदर्शन फाइनल में पहुंचने के लिए काफी नहीं था।

07:32 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: पहले दौर से बाहर हुए अमित पंघाल

अमित पंघाल का ओलंपिक अभियान समाप्त हो गया। उन्हें राउंड 16 में पैट्रिक चिन्येम्बा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। चिन्येम्बा ने 4-1 से हराया।

07:19 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: मुक्केबाजी में अमित देंगे पैट्रिक को चुनौती

भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल पेरिस ओलंपिक में जाम्बिया के पैट्रिक चिन्येम्बा के खिलाफ राउंड 16 मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह खेलों में भारत की एक और पदक की उम्मीद को जिंदा रखने के लिए संघर्ष करेंगे।

06:44 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: भजन कौर ने प्री-क्वार्टर में प्रवेश किया

भजन कौर ने प्रभावित किया। भारतीय खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हए राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया। इंडोनेशिया की कमल को हराने के लिए उन्हें 5 सेट की जरूरत थी। उन्होंने पोलैंड की वायलेटा मैसजोर को 6-0 से हराया।

06:30 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक खेलों के पूल बी मुकाबले में आयरलैंड को 2-0 से हराया। भारत ने इस तरह पेरिस खेलों में अजेय अभियान जारी रखा है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे और टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक बरकरार रही। हरमनप्रीत ने सबसे पहले 11वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। फिर दूसरे क्वार्टर में 19वें मिनट में मैदानी गोल दागकर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। 

06:14 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

सत्त्विक-चिराग ने अंतिम ग्रुप चरण का खेल जीता। अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर दोनों पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

06:09 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: भजन कौर ने प्री-क्वार्टर में प्रवेश किया, 7-3 से राउंड 32 जीता

भजन कौर ने इंडोनेशिया की साइफा को 7-3 से हराया। 1-3 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी। इससे पहले दिन में अंकिता भकत पहले दौर में ही बाहर हो गई थीं। इसी के साथ भजन प्री-क्वार्टर में पहुंच गई हैं।

06:05 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: भजन कौर ने राउंड ऑफ 64 में 5-3 की बढ़त ली

भजन कौर ने चौथे सेट के अंतिम तीर में 8 का स्कोर बनाया, फिर भी 27-25 से जीत दर्ज करने में सफल रहीं। अब वह बहुत ज्यादा आत्मविश्वास से भरी हुई दिख रही हैं। भजन को यह मैच जीतने और महिलाओं की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में दूसरे राउंड में पहुंचने के लिए एक और सेट की जरूरत है।

06:02 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: भजन कौर ने तीसरा सेट जीता

भजन कौर का शानदार प्रदर्शन जारी है। तीन सेट के बाद उन्होंने स्कोर 3-3 कर लिया। तीसरे सेट में उन्होंने दो 10 और एक नौ शॉट लगाया। इस मैच में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

06:01 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: भजन कौर ने दूसरा सेट गंवाया

इंडोनेशिया की साइफा नूराफिफा ने शानदार शूटिंग की। उन्होंने दूसरे सेट में दो 10 शॉट लगाकर स्कोर 29 किया। भजन कौर के लिए तीन नौ पर्याप्त नहीं थे। भजन अब राउंड ऑफ 64 में 1-3 से पीछे चल रही हैं।

05:56 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: भजन-साइफा बराबरी पर पहुंची

विश्व की 45वें नंबर की खिलाड़ी भजन कौर ने पहले सेट में 9, 8 और 10 से शुरुआत की और कुल 27 का स्कोर बनाया। साइफा नूराफिफा ने पहले सेट को बराबर करने के लिए तीन नौ शॉट लगाए।

05:52 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: सात्विक-चिराग ने 11-8 से बढ़त बनाई

पहले गेम के ब्रेक पर सात्विक-चिराग ने तीन अंकों की बढ़त बना ली है। दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और इंडोनेशियाई जोड़ी को मुश्किल में डाल दिया है।

05:48 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: अंकिता को लगा झटका

अंकिता भकत को तगड़ा झटका लगा है। वह मैच के अंतिम सेट में 4-6 से मामूली अंतर से हार गईं। वह पोलैंड की वायलेटा मैसजोर के खिलाफ पांचवां सेट 27-28 से हार गईं।

05:36 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: अंकिता भकत ने गंवाया पहला सेट

अंकिता भकत ने 26 अंकों से शुरुआत की। उन्होंने 9,8,9 अंक बनाए। पोलैंड की वायलेटा मैसजोर ने 27 अंकों से शुरुआत की। उन्होंने 9,10,8 अंक बनाए। भारतीय तीरंदाज पहला सेट हार गईं।

05:32 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: नीरज चोपड़ा पहुंचे

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा मंगलवार (30 जुलाई) को पेरिस के ओलंपिक खेल गांव पहुंचे। 26 वर्षीय खिलाड़ी छह अगस्त को पुरुष ग्रुप ए जेवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन राउंड में भाग लेंगे।

05:29 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: सात्विक-चिराग एक्शन में

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भारत के पदक के दावेदार हैं और उनका मुकाबला मुहम्मद रियान अर्दियांतो और फजर अल्फियन से है।

05:23 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: तीरंदाजी में महिलाओं का एकल राउंड कुछ देर में शुरू होगा

अंकिता भकत और भजन कौर का तीरंदाजी में एकल मुकाबला शुरू होगा। अंकिता और भजन दोनों के राउंड 32 में पहुंचने की उम्मीद है।

05:16 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: भारत ने बनाई 2-0 की बढ़त

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए मैदानी गोल के जरिए गोल दागा। भारत ने इस तरह दूसरे क्वार्टर में अपनी बढ़त 2-0 कर दी है। हरमनप्रीत ने 19वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया है। 

05:01 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Live: भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बनाई

हरमनप्रीत सिंह ने पहले ही क्वार्टर में गोल कर भारत को आयरलैंड के खिलाफ शुरुआत बढ़त दिला दी है। हरमनप्रीत ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलने में कोई भूल नहीं की। कप्तान के इस प्रयास से भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है। 

04:58 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics 2024 India: भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड के खिलाफ किया पहला गोल

भारत और आयरलैंड के बीच पेरिस ओलंपिक में पूल बी का मुकाबला शुरू हो चुका है। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतर चुके हैं। भारतीय टीम फिलहाल पूल बी में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि आयरलैंड इस ग्रुप में सबसे नीचे चल रही है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना अब से थोड़ी देर में आयरलैंड से होगा। भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक में अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम समय में जीत दर्ज की थी और अर्जेंटीना के खिलाफ भी आखिरी मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के दम पर बराबरी हासिल करने में सफल रही थी। 

02:35 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics 2024 India: राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रपति ने भी मनु और सरबजोत को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा- शूटिंग की मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई! मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने हमें बेहद गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें और सरबजोत सिंह को भविष्य में और अधिक उपलब्धि हासिल करने की शुभकामनाएं देती हूं।

02:34 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics 2024 India: पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा- हमारे निशानेबाजों ने हमें गौरवान्वित करना जारी रखा है। ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत बेहद खुश है।

01:18 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics 2024 India: भारत ने जीता दूसरा पदक

भारत ने पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक जीत लिया है। मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य जीता है। भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से हराया। भारत ने कुल मिलाकर आठ राउंड जीते, जबकि कोरिया ने पांच राउंड में जीत हासिल की। इस स्पर्धा में पहले 16 अंक हासिल करने वाली टीम जीतती है। इसी के साथ मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहले भारतीय बन गई हैं। साल 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने दो पदक जीते थे, लेकिन वो मूलत: ब्रिटिश थे। मनु पहली भारतीय हैं। मनु से पहले तक किसी और भारतीय एथलीट ने एक ओलंपिक में दो पदक नहीं जीते थे। सरबजोत का ये पहला ओलंपिक मेडल है।

01:17 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics 2024 India: 12वां प्रयास

12वें प्रयास में भारत ने 20.8 का स्कोर बनाया। वहीं, कोरिया ने 21.0 का स्कोर बनाया। 12 प्रयास के बाद भारत ने कोरिया पर 14-10 की बढ़त बना रखी है।

01:14 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics 2024 India: 11वां प्रयास

भारत ने 11वें प्रयास में 19.3 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 19.8 का स्कोर बनाया। हालांकि, 11वें प्रयास के बाद भी भारत ने कोरिया पर 14-8 की बढ़त बना रखी है।

01:13 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics 2024 India: 10वां प्रयास

भारत ने 10वां प्रयास में 20.8 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 19.4 का स्कोर बनाया । भारत ने कोरिया पर 14-6 की बढ़त बना रखी है। 

01:11 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics 2024 India: नौवां प्रयास

भारत ने नौवें प्रयास में 20.5 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 20.4 का स्कोर बनाया। भारत ने कोरिया पर 12-6 की बढ़त बना रखी है।

01:10 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics 2024 India: आठवां प्रयास

भारत ने आठवें प्रयास में 18.5 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 20.7 का स्कोर बनाया। आठ प्रयास के बाद भी भारत ने 10-6 की बढ़त बना रखी है।

01:08 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics 2024 India: सातवां प्रयास

भारत ने सातवें प्रयास में 20.0 का स्कोर बनाया, जबकि कोरियाई टीम 19.7 का स्कोर बना सकी। सात प्रयास के बाद भारत ने कोरिया पर 10-4 की बढ़त बना रखी है।

01:07 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics 2024 India: छठा प्रयास

छठे प्रयास में भारत ने 20.2 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 20.6 का स्कोर बनाया। यह गेम कोरिया ने जीता। हालांकि, भारत ने अभी भी 8-4 की बढ़त बना रखी है।

01:06 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics 2024 India: पांचवां प्रयास

भारत ने पांचवें प्रयास में 20.1 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 19.5 का स्कोर बनाया। भारत ने कोरिया पर 8-2 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने लगातार चार गेम जीत लिए हैं।

01:05 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics 2024 India: चौथे प्रयास में भी भारत आगे

भारत ने चौथे प्रयास में 20.7 का स्कोर किया, जबकि कोरिया ने 20.5 का स्कोर बनाया। भारत ने अब तक लगातार तीसरा गेम जीत लिया है और कोरिया पर 6-2 की बढ़त बना ली है।

01:03 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics 2024 India: तीसरा प्रयास

भारत ने तीसरे प्रयास में 20.8 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 19.8 का स्कोर बनाया। भारत ने फिलहाल कोरिया पर 4-2 की बढ़त बना ली है।

01:02 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics 2024 India: दूसरा प्रयास

भारत ने दूसरे प्रयास में 21.2 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 19.9 का स्कोर बनाया। स्कोर दो-दो हो गया है। एक राउंड जीतने पर दो अंक मिल रहे हैं। पहला कोरिया ने जीता था, दूसरा भारत ने जीता।

01:01 PM, 30-Jul-2024

Paris Olympics 2024 India: मनु-सरबजोत का मुकाबला शुरू

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा का कांस्य पदक का मुकाबला शुरू हो चुका है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इन दोनों ने पहले प्रयास में संयुक्त रूप से 18.8 का स्कोर बनाया। कोरिया ने 20.5 का स्कोर बनाया।

11:55 AM, 30-Jul-2024

Paris Olympics 2024 India: पेरिस ओलंपिक के चौथे दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है...

निशानेबाजी
- ट्रैप पुरुष क्वालिफिकेशन (दूसरा दिन): पृथ्वीराज तोंडाईमान (दोपहर 12:30 बजे से)
- ट्रैप महिला क्वालिफिकेशन (पहला दिन): श्रेयसी सिंह, राजेश्वरी कुमारी (दोपहर 12:30 बजे से)
- 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम कांस्य पदक मैच: भारत बनाम कोरिया- मनु भाकर/सरबजोत सिंह और वोंहो ली/जिन ये ओह: (दोपहर एक बजे से)

हॉकी
- भारत बनाम आयरलैंड पूल-बी मैच: (शाम 4:45 बजे से)

तीरंदाजी
- महिला व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: अंकिता भकत बनाम विओल्टा मिस्जोर (पोलैंड)- (शाम 5:15 बजे से)
- महिला व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: भजन कौर बनाम सिफा नूराफिफा कमल (इंडोनेशिया)- (शाम 5:30 बजे से)
- पुरुष व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: धीरज बोम्मेदेवारा बनाम एडम ली (चेक गणराज्य)- (रात 10:45 बजे से)

बैडमिंटन
- पुरुष युगल: सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी/ चिराग शेट्टी बनाम अलफियन/अरिडियांटो (इंडोनेशिया)- (शाम 5:30 बजे से)
- महिला युगल: तनिषा/पोनप्पा बनाम मपासा/यू (ऑस्ट्रेलिया)- (शाम 6:20 बजे से)

मुक्केबाजी
- पुरुष 51 किग्रा राउंड ऑफ-16: अमित पंघाल बनाम पैट्रिक चिन्येम्बा (जाम्बिया) (शाम 7:16 बजे से)
- महिला 57 किग्रा राउंड ऑफ-32: जैस्मीन लेम्बोरिया बनाम नेस्टी पेटेसियो (फिलिपींस) (रात 9:25 बजे से)
- महिला 54 किग्रा राउंड ऑफ-16: प्रीति पवार बनाम येनी मार्सेला एरियास (कोलंबिया) (रात 1:20 बजे से)

11:55 AM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Live: हॉकी-बैडमिंटन में भी चुनौती पेश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

भारतीय खिलाड़ी मंगलवार को हॉकी, बैडमिंटन और मुक्केबाजी में भी चुनौती पेश करेंगे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को पूल-बी के मैच में रियो ओलंपिक की चैंपियन अर्जेंटीना से 1-1 से ड्रॉ खेला था और अब उसका सामना मंगलवार को आयरलैंड से होगा। वहीं, बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल तथा तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी भी अपने-अपने ग्रुप मैच में उतरेगी। मुक्केबाजी में तीन भारतीय चुनौती पेश करेंगे जिसमे एक पुरुष और दो महिला मुक्केबाज शामिल हैं।  

11:55 AM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Live: मिलाजुला रहा तीसरा दिन

भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में तीसरा दिन मिला-जुला रहा। सोमवार को मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया जिससे चौथे दिन एक और पदक की उम्मीद जाग गई है। भारतीय टीम तीसरे दिन कोई पदक नहीं जीत सकी, लेकिन निशानेबाजों के पास मंगलवार को एक बार फिर देश को पदक दिलाने का मौका रहेगा। 

11:50 AM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 4 Highlights: भारतीय मुक्केबाज जैस्मीन लेम्बोरिया के बाद तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा भी बाहर

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस ओलंपिक का चौथा दिन है। आज भारत को एक मेडल मैच खेलना है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह शूटिंग में कांस्य पदक के मैच में कोरिया से भिड़ेंगे। यह मैच दोपहर एक बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें