फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics Day 15: पहलवान रितिका की रेपेचेज से कांस्य जीतने की भी उम्मीद खत्म, विनेश पर फैसला अब इस दिन

Sat, 10 Aug 2024 11:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

खास बातें

India at Paris 2024 Olympics Games Day 15 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत को पेरिस ओलंपिक के 15वें दिन महिला पहलवान रितिका हुड्डा से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, रितिका क्वार्टर फाइनल में हार गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:15 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: गोल्फ में खराब प्रदर्शन

भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक (68) और दीक्षा डागर (78) ने शनिवार को यहां पेरिस ओलंपिक के चौथे दौर के बाद अपना अभियान को क्रमश: संयुक्त 29वें और 49वें स्थान खत्म किया। टोक्यो ओलंपिक में मामूली अंतर से पदक से चूकने वाली अदिति ने आखिरी दौर में चार अंडर का स्कोर किया लेकिन शुक्रवार को खराब कार्ड के बाद उनके लिए यह वापसी करना काफी मुश्किल था। उनका कुल स्कोर दो ओवर का रहा। दीक्षा ने लगातार दूसरे दिन निराशाजनक प्रदर्शन किया। शुक्रवार को आठ ओवर को कार्ड खेलने वाली इस खिलाड़ी ने शनिवार को छह ओवर का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर 13 ओवर का रहा। भारत ने इस ओलंपिक में छह पदक जीता है। इनमें एक रजत और पांच कांस्य हैं। भारत का अभियान पेरिस ओलंपिक में छह पदक के साथ समाप्त हुआ।

11:13 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: विनेश फोगाट पर फैसले की समय सीमा बढ़ी

विनेश फोगाट को लेकर खेल पंचाट में शुक्रवार को ही सुनवाई हो चुकी है। इसको लेकर फैसला शनिवार को आना था। हालांकि, अब भारतीय ओलंपिक संघ ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया है कि फैसले की समय सीमा को बढ़ दिया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पहले बताया था कि 13 अगस्त को फैसला आएगा। हालांकि, 10 मिनट बाद उन्होंने नया अपडेट देते हुए बताया कि अब 11 अगस्त तक खेल पंचाट फैसला सुना सकता है। अब फिर से पीटीआई ने बताया है कि फैसला 13 अगस्त को ही आएगा। उसी दिन बताया जाएगा कि विनेश को रत मिलेगा या नहीं। यानी विनेश को लेकर फैसला 13 अगस्त को आएगा। इसमें सिर्फ छोटा सा ऑर्डर होगा। डिटेल्ट ऑर्डर बाद में दिया जाएगा। विनेश ने खेल पंचाट से उन्हें रजत पदक देने की मांग की थी। विनेश को फाइनल से ठीक पहले 100 ग्राम ज्यादा वजन होने की वजह से डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। इसके बाद विनेश ने खेल पंचाट के सामने अपील दायर की थी और उन्हें संयुक्त रजत देने की मांग की थी। इस पर सुनवाई तो पूरी हो चुकी है, लेकिन फैसला नहीं सुनाया गया है। 

10:55 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: रितिका का सफर खत्म

पहलवान रितिका हुड्डा का सफर पेरिस ओलंपिक में समाप्त हो चुका है। क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद रेपेचेज से कांस्य की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, उनको हराने वाली किर्गिस्तान की अयापेरी सेमीफाइनल में अमेरिका की केनेडी ब्लेड्स से हारकर बाहर हो गईं और रितिका का सफर वहीं समाप्त हो गया। भारत के एक और पदक जीतने की उम्मीदों को झटका लगा है। भारत ने इस ओलंपिक में छह पदक जीता है। इनमें एक रजत और पांच कांस्य हैं। भारत का अभियान पेरिस ओलंपिक में छह पदक के साथ समाप्त हुआ।

विज्ञापन
09:42 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: विनेश फोगाट पर फैसले की समय सीमा बढ़ी

विनेश फोगाट को लेकर खेल पंचाट में शुक्रवार को ही सुनवाई हो चुकी है। इसको लेकर फैसला आज आना था। हालांकि, अब भारतीय ओलंपिक संघ के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया है कि फैसले की समय सीमा को बढ़ दिया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पहले बताया था कि 13 अगस्त को फैसला आएगा। हालांकि, 10 मिनट बाद उन्होंने नया अपडेट देते हुए बताया कि अब 11 अगस्त तक खेल पंचाट फैसला सुना सकता है। यानी विनेश को लेकर फैसला कल रविवार को आएगा। इसमें सिर्फ छोटा सा ऑर्डर होगा। डिटेल्ट ऑर्डर बाद में दिया जाएगा। विनेश ने खेल पंचाट से उन्हें रजत पदक देने की मांग की थी। विनेश को फाइनल से ठीक पहले 100 ग्राम ज्यादा वजन होने की वजह से डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। इसके बाद विनेश ने खेल पंचाट के सामने अपील दायर की थी और उन्हें संयुक्त रजत देने की मांग की थी। इस पर सुनवाई तो पूरी हो चुकी है, लेकिन फैसला नहीं सुनाया गया है। 

04:39 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: रितिका क्वार्टर फाइनल में हारीं

रितिका हुड्डा को क्वार्टर फाइनल में हार गईं। उन्हें किर्गिस्तान की शीर्ष वरीय अयापेरी मेदेत किजी ने हरा दिया। पेसिविटी टाइम में रितिका ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। पहले राउंड के बाद यही स्कोर था। हालांकि, दूसरे राउंड मे किर्गिस्तान की एथलीट ने को भी पेसिविटी टाइम में एक अंक मिला और स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। यह रितिका पहला ओलंपिक था। किर्गिस्तान की पहलवान ने बाद में अंक अर्जित किए थे, इसलिए नियमों के हिसाब से उन्हें जीत मिली। इस ओलंपिक में कुश्ती के नियमों ने भारत के स्वर्ण पदक की उम्मीदों को काफी झटका दिया है। अब रितिका चाहेंगी कि किजी फाइनल में पहुंचें ताकि रेपेचेज से रितिका कांस्य के लिए भिड़ सकें। 

विज्ञापन
04:36 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: 1-0 से आगे रितिका

पहले राउंड के बाद रितिका 1-0 से आगे चल रही हैं। उन्होंने अपने शानदार डिफेंस की वजह से शीर्ष वरीय अयापेरी पर दबाव बना रखा है। 

04:31 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: रितिका का मुकाबला शुरू

भारत की महिला पहलवान रितिका हुड्डा 76 किग्रा भारवर्ग का सेमीफाइनल खेल रही हैं। उनके सामने किर्गिस्तान की शीर्ष वरीय अयापेरी मेदेत किजी हैं। पहले पीरियड का खेल जारी है।

03:17 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: रितिका क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

महिलाओं की 76 किग्रा वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में रितिका क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। प्री क्वार्टर फाइनल में उन्होंने हंगरी की बर्नाडेट नेगी को तकनीकी श्रेष्ठता पर 12-2 से हरा दिया। अब शाम चार बजे से रितिका किर्गिस्तान की पहलवान आयपेरी मेदेत किजी से क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगी। 

03:13 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: हंगरी की पहलवान पर 4-2 से आगे रीतिका

पहले राउंड के बाद रीतिका 4-2 से आगे है। हंगरी की पहलवान पर वह बढ़त बनाए हुए हैं।

03:10 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: रीतिका का मुकाबला

रीतिका का हंगरी की पहलवान से मुकाबला जारी है। पहले पीरियड में रीतिका 4-0 से आगे है।

02:52 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: रितिका और नैगी का मुकाबला शुरू

कुश्ती में महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला रितिका और नैगी के बीच खेला जा रहा है। भारतीय पहलवान इस मुकाबले में जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करना चाहेगी।

02:40 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: विनेश मामले पर आज रात फैसला आने की संभावना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज रात 9:30 बजे तक खेल पंचाट (सीएएस) विनेश मामले पर फैसला सुना सकता है। बता दें कि विनेश फोगाट ने 50 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में जगह बनाने के लिए संयुक्त रजत पदक से सम्मानित किए जाने की अपील की थी।

01:57 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: खेल मंत्री से मिली भारतीय हॉकी टीम

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की।

12:41 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: श्रीजा अकुला लौटीं भारत

भारत की टेबल टेनिस स्टार श्रीजा अकुला पेरिस ओलंपिक से भारत लौट आई हैं। 

12:40 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: आईओए को सकारात्मक समाधान की उम्मीद

आईओए ने एक बयान में कहा, भारतीय ओलंपिक संघ को उम्मीद है कि पहलवान विनेश फोगाट द्वारा खेल पंचाट के तदर्थ प्रभाग के समक्ष उनके वजन में विफलता के खिलाफ दायर आवेदन का सकारात्मक समाधान होगा। चूंकि मामला अभी विचाराधीन है तो आईओए इतना ही कह सकता है कि एकमात्र पंच डॉक्टर अनाबेल बेनेट एसी (ऑस्ट्रेलिया) ने सभी पक्षों विनेश फोगाट, युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू), अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और आईओए की बात करीब तीन घंटे तक सुनी। एकमात्र पंच ने संकेत दिया कि आदेश का कार्यकारी हिस्सा जल्दी ही आएगा जबकि विस्तृत फैसला बाद में सुनाया जाएगा। आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने सुनवाई के दौरान सहयोग और दलीलों के लिए साल्वे, सिंघानिया और क्रीडा कानूनी टीम को धन्यवाद दिया। उषा ने कहा, आईओए मानता है कि विनेश का साथ देना उसका फर्ज है और मामले का नतीजा चाहे जो हो, हम उसके साथ खड़े हैं। हमें उसकी उपलब्धियों पर गर्व है।

12:38 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: क्या है मामला?

विनेश को महिला 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंचने के बाद वजन ज्यादा होने के कारण अयोग्य घोषित किया गया था जिस कारण वह पदक जीतने से चूक गई थीं। विनेश ने खेल पंचाट के सामने दो अपील की थी। पहली यह कि उन्हें स्वर्ण पदक मैच में खेलने का मौका दिया जाएगा। दूसरा यह कि उन्हें संयुक्त रूप से रजत पदक मिले। पहली अपील को खेल पंचाट ने खारिज कर दिया था और कहा था कि हम फाइनल को नहीं रोक सकते। खेलों के दौरान विवाद समाधान के लिए विशेष रूप से स्थापित सीएएस के तदर्थ प्रभाग ने विनेश की अपील स्वीकार ली थी। विनेश ने स्वर्ण विजेता सारा एन हिल्डेब्रांट के खिलाफ फाइनल की सुबह 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य ठहराकर बाहर किए जाने के खिलाफ अपील की थी। विनेश की जगह फाइनल में क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमान लोपेज उतरीं, जो सेमीफाइनल में उनसे हार गई थीं। भारतीय पहलवान ने अपनी अपील में लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक दिए जाने की मांग की है क्योंकि मंगलवार को अपने मुकाबलों के दौरान उनका वजन निर्धारित सीमा के अंदर था।

12:37 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: खेल पंचाट में हुई सुनवाई

महिला पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर खेल पंचाट (सीएएस) में सुनवाई पूरी हो गई है। उनकी अपील पर फैसला एक-दो दिन में आने की उम्मीद है। इससे पहले तदर्थ विभाग ने कहा था कि फैसला रविवार को पेरिस ओलंपिक के समापन से पहले आ सकता है। विनेश का पक्ष जाने माने सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे और विदुष्पत सिंघानिया ने रखा। सभी संबंधित पक्षों को सुनवाई से पहले अपना विस्तृत कानूनी हलफनामा जमा करने का मौका दिया गया था। उसके बाद मौखिक बहस हुई।

12:34 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: अदिति-दीक्षा का मुकाबला शुरू

अदिति और दीक्षा गोल्फ के महिला व्यक्तिगत फाइनल में चुनौती पेश कर रही हैं। यह मुकाबला शुरू हो चुका है। दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

12:29 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: भारत का पेरिस ओलंपिक के 15वें दिन का कार्यक्रम इस प्रकार है...

गोल्फ
- महिला व्यक्तिगत फाइनलः अदिति अशोक और दीक्षा डागर (दोपहर 12.30 बजे से)

कुश्ती
- महिला फ्री स्टाइल 76 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनलः रितिका हुड्डा बनाम बेर्नाडेट नागी (हंगरी) (दोपहर 2.51 बजे से) 

12:29 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: अदिति और दीक्षा से प्रभावित करने की उम्मीद

गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर व्यक्तिगत वर्ग में चुनौती पेश कर रही हैं। अदिति और दीक्षा फिलहाल काफी पीछे चल रही हैं, लेकिन इन दोनों से ही वापसी करने की उम्मीद है। दीक्षा ने टोक्यो ओलंपिक में प्रभावित किया था और वह पदक जीतने के करीब पहुंच गई थीं। भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक में चार कांस्य और एक रजत सहित पांच पदक जीते हैं। 

12:19 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15: पहलवान रितिका की रेपेचेज से कांस्य जीतने की भी उम्मीद खत्म, विनेश पर फैसला अब इस दिन

India at Paris 2024 Olympics Games Day 15 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत को पेरिस ओलंपिक के 15वें दिन महिला पहलवान रितिका हुड्डा से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद रहेगी जो फ्री स्टाइल 76 किग्रा के प्री क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। रितिका का अंतिम 16 दौर में सामना हंगरी की बेर्नाडेट नागी से होगा। अगर वह इस चुनौती को पार करने में सफल रहीं तो इसी दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी। सेमीफाइनल जीतने पर वह देश के लिए पदक कर सकती हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें