आज से टोक्यो ओलंपिक की विधिवत शुरुआत हो गई है। उद्घाटन समारोह की शुरुआत एक वीडियो के साथ हुई, जिसमें पैरा खिलाड़ियों की शक्ति को दर्शाया गया। वीडियो के खत्म होते ही 'पैरा एयरपोर्ट' के कर्मियों की तरह पोशाक में रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया, जिसके बाद स्टेडियम के ऊपर आतिशबाजी का शानदार नजारा दिखा। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स और जापान के सम्राट नारुहितो का स्टेडियम में स्वागत किया गया, जिसके बाद चार बार के ओलंपिक फ्रीस्टाइल कुश्ती चैंपियन काओरी इको और बचाव कार्यकर्ता ताकुमी अस्तानी सहित छह व्यक्ति जापान के ध्वज को मंच पर लेकर आए। इसके बाद अन्य देशों के राष्ट्रीय ध्वज को स्टेडियम में लाया गया। भारतीय दल ने 17वें नंबर पर अपना मार्च पास्ट निकाला। भालाफेंक खिलाड़ी भारतीय दल के ध्वजवाहक थे। बता दें कि 24 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाले पैरालंपिक खेलों के दौरान 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें भारत की तरफ से भी अब तक का सबसे बड़ा दल हिस्सा ले रहा है। भारत से 9 अलग-अलग खेलों में कुल 54 खिलाड़ी पदक के लिए जोर लगाएंगे।
05:01 PM, 24-Aug-2021
अर्जेंटीना की पैरालंपिक टीम ने स्टेडियम में किया प्रवेश
अर्जेंटीना की पैरालंपिक टीम ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ स्टेडियम में प्रवेश किया।
05:00 PM, 24-Aug-2021
उद्घाटन समारोह में मार्च पास्ट शुरू
उद्घाटन समारोह में मार्च पास्ट शुरू हो गया है। आइलैंड पहला देश है, जिसने अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ ओलंपिक स्टेडियम में प्रवेश किया। इसके बाद आयरलैंड, फिर इटली..आदि।
टोक्यो दूसरी बार पैरालंपिक खेलों की मेजबानी कर रहा है, वो भी 57 साल बाद।
04:33 PM, 24-Aug-2021
ओलंपिक स्टेडियम का नजारा
ओलंपिक स्टेडियम का नजारा
04:26 PM, 24-Aug-2021
बिना दर्शकों के होगा आयोजन
टोक्यो पैरालंपिक का आयोजन दर्शकों के बिना किया जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से इन खेलों में स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी। स्कूली बच्चों को इसमें जाने की मंजूरी दी गई है लेकिन उसके लिए उन्हें सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। यह फैसला पैरालिंपिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स ने लिया।
04:21 PM, 24-Aug-2021
भारत ने अब जत जीते 12 पदक
भारत ने 1972 में पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा लिया था और तब से इन खेलों में कुल 12 पदक जीत चुका है। अगर भारत उम्मीद के मुताबिक सफलता हासिल करता है तो इस बार पदक तालिका में शीर्ष 25 में जगह बना सकता है।
04:17 PM, 24-Aug-2021
पिछली बार जीते थे चार पदक
भारत 2016 रियो पैरालंपिक में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ 43वें स्थान पर रहा था। भारत का 54 सदस्यीय दल अब तक का देश का सबसे बड़ा दल है।
04:10 PM, 24-Aug-2021
पहले थंगावेलू मरियप्पन थे भारत के ध्वजवाहक, इस वजह से हटे
पहले थंगावेलू मरियप्पन उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक के रूप में भारतीय दल का नेतृत्व करने वाले थे। मगर कोरोना मरीज के संपर्क में आने के बाद मरियप्पन की जगह अब टेक चंद ध्वजवाहक होंगे। थंगावेलू मरियप्पन कोरोना संक्रमित एक विदेशी यात्री के संपर्क में आए थे। हालांकि खेल गांव पहुंचकर उन्होंने जब अपनी कोरोना जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बावजूद आयोजन कमेटी ने मरियप्पन को उद्घाटन समारोह में शामिल होने की इजाजत नहीं दी।
04:07 PM, 24-Aug-2021
टोक्यो ओलंपिक के बाद अब सभी निगाह पैरालंपिक खेलों पर
टोक्यो ओलंपिक के बाद अब सभी निगाह पैरालंपिक खेलों पर लगी हैं। इन खेलों में भाग लेने वाले विशेष क्षमता वाले खिलाड़ी अपने जज्बे और संकल्प से बड़ी प्रेरणा के सबब हैं। जिंदगी के इन असल चैंपियनों ने पहले भी दिखाया है कि वो किसी से कम नहीं और इस बार इस बार तैयारी नया इतिहास रचने की है।
04:04 PM, 24-Aug-2021
भारतीय दल 17वें नंबर पर रहेगा
टोक्यो पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह के मार्चपास्ट में भारतीय दल 17वें नंबर पर रहेगा। भारतीय दल के ध्वजवाहक चेक चंद होंगे। भारतीय दल ईरान के बाद ओलंपिक स्टेडियम में प्रवेश करेगा।
03:54 PM, 24-Aug-2021
टेक चंद होंगे भारतीय दल के ध्वजवाहक
जापान के राजा नारुहितो पैरालंपिक की शुरुआत की घोषणा करेंगे। पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में भी सिर्फ छह अधिकारियों को हिस्सा लेने की स्वीकृति दी गई है। भारतीय दल में सिर्फ पांच खिलाड़ी होंगे, जिसमें ध्वजवाहक टेक चंद भी शामिल हैं। इसके अलावा चक्का फेंक के विनोद कुमार, पावरलिफ्टर जयदीप और सकीना खातून उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे।
03:38 PM, 24-Aug-2021
Tokyo Paralympics 2021 Opening Ceremony: टोक्यो पैरालंपिक का रंगारंग आगाज, टेक चंद ने थामा तिरंगा
नमस्कार अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...टोक्यो पैरालंपिक खेलों का आगाज मंगलवार यानी आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन समारोह शुरू हो चुका है। 24 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाले पैरालंपिक खेलों के दौरान 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। टोक्यो पैरालंपिक का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से होगा।