फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics 2021 Opening Ceremony: भारतीय दल का मार्च पास्ट 21वें नंबर पर हुआ, मैरीकॉम-मनप्रीत ने थामा तिरंगा

Fri, 23 Jul 2021 05:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

खास बातें

Tokyo Olympics 2021 Opening Ceremony LIVE Updates: आज से खेलों के महाकुंभ की विधिवत शुरुआत होने जा रही है। टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह शुरू हो चुका। इस बड़े विश्वस्तरीय टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को शुक्रवार को एक सीमित और कई तरह की पाबंदियों के बीच आयोजित किया जा रहा है। भारत की तरफ से मैरी कॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ध्वजवाहक होंगे।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक 2021 ओपनिंग सेरेमनी लाइव - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:53 PM, 23-Jul-2021

मैरीकॉम-मनप्रीत ने थामा तिरंगा

आज से खेलों के महाकुंभ की विधिवत शुरुआत हो गई है। टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह की शुरुआत 1896 में हुए पहले समर ओलंपिक गेम्स के आयोजक ग्रीस के दल के मार्च पास्ट के साथ शुरू हुआ। इसके बाद रिफ्यूजी टीम का मार्च पास्ट हुआ। भारतीय दल ने 21वें नंबर पर अपना मार्च पास्ट मिकाला। छह बार की विश्व चैंपियन सुरमॉम मैरी कॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वजवाहक थे। इसके अलावा उद्घाटन समारोह में 20 की बजाय 19 खिलाड़ी व छह अधिकारी शामिल हुए। इस बार के उद्घाटन समारोह को एक सीमित और कई तरह की पाबंदियों के बीच आयोजित किया गया। कोरोना महामारी के कारण इस समारोह में करीब 65 हजार क्षमता वाले स्टेडियम में केवल 1000 के करीब खिलाड़ी व अधिकारी मौजूद थे। इस बार ओलंपिक में दुनियाभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी दावेदारी पेश कर रहे हैं। बता दें कि उद्घाटन समारोह में जापान के सम्राट नारुहितो के साथ आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक भी शामिल हुए हैं। वहीं, नोबेल शांति पुरस्कार जीत चुके बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस को विशेष ओलंपिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, उद्घाटन समारोह में अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ओलंपिक स्टेडियम पहुंचीं थीं। आज का उद्घाटन समारोह पहले जैसा भव्य और रंगारंग नहीं हुआ जैसे इससे पहले के ओलंपिक में हुआ करता था। टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से 127 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जो कि अभी तक का भारत का सबसे बड़ा दल है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण पिछले साल टोक्यो ओलंपिक को टाल दिया गया था। 

05:25 PM, 23-Jul-2021

भारतीय दल का परेड

21वें नंबर पर भारतीय दल का पास्ट मार्च निकला। भारत से पहले इस्राइल, इटली, इराक और ईरान ने अपना मार्च पास्ट निकाला।
 

05:24 PM, 23-Jul-2021

टैक्लोविनी गेब्रियेसोस उद्घाटन समारोह के पहले एथलेटिक्स ध्वजवाहक

टैक्लोविनी गेब्रियेसोस उद्घाटन समारोह के पहले एथलेटिक्स ध्वजवाहक हैं। वह शरणार्थी ओलिपिक टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
05:17 PM, 23-Jul-2021

उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का परेड शुरू

उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का परेड शुरू हो गया है। ग्रीस पहला देश है, जिसने अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ ओलंपिक स्टेडियम में प्रवेश किया।
 

05:10 PM, 23-Jul-2021

भारतीय दल मार्च पास्ट के लिए तैयार

मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय दल मार्च पास्ट के लिए तैयार है
 

विज्ञापन
05:09 PM, 23-Jul-2021

जापान के सम्राट के साथ आईओसी प्रमुख बाख

जापान के सम्राट के साथ आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक




 

05:03 PM, 23-Jul-2021

स्टेडियम में कलरफुल आर्ट का प्रदर्शन

05:00 PM, 23-Jul-2021

कोरोना से जान गंवाने वालों को दी गई श्रद्धांजलि

उदघाटन समारोह के दौरान उन लोगों और पूर्व ओलंपियनों को भी याद किया गया, जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण अपनी जान गंवाई। इस दौरान म्यूनिख 1972 ओलंपिक में आतंकवादी हमले में मारे गए इस्राइली खिलाड़ियों, 2011 के भूकंप और सुनामी में मारे गए लोगों का भी उल्लेख किया गया। इन सभी की याद में एक मिनट का मौन रखा गया। जापान की प्रसिद्ध गायिका मिसिया ने राष्ट्रगान गाया। दुनिया में अब तक 19.27 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 41.41 लाख लोगों की मौत हो गई है, जबकि 17.53 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.33 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। 

04:54 PM, 23-Jul-2021

जापान का राष्ट्रीय ध्वज स्टेडियम में प्रवेश किया

04:52 PM, 23-Jul-2021

रौशनी से जगमगाया स्टेडियम

04:47 PM, 23-Jul-2021

ओलंपिक स्टेडियम की बेहद खूबसूरत तस्वीर

04:47 PM, 23-Jul-2021

04:43 PM, 23-Jul-2021

ओलंपिक स्टेडियम का खूबसूरत नजारा

04:40 PM, 23-Jul-2021

टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह शुरू

04:35 PM, 23-Jul-2021

अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ओलंपिक स्टेडियम पहुंचीं

उद्घाटन समारोह के शुरू होने से पहले अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ओलंपिक स्टेडियम पहुंचीं

 

04:30 PM, 23-Jul-2021

स्टेज तैयार, बस कुछ ही देर में शुरू होगा उद्घाटन समारोह 

04:28 PM, 23-Jul-2021

उद्घाटन समारोह के लिए भारतीय दल तैयार

04:27 PM, 23-Jul-2021

उद्घाटन समारोह में ये खिलाड़ी और अधिकारी होंगे शामिल

उद्घाटन समारोह में जो 19 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, उनमें तलवारबाज सी ए भवानी देवी, जिम्नास्ट प्रणति नायक और तैराक साजन प्रकाश के अलावा आठ मुक्केबाज भी उदघाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके अलावा सिमरनजीत कौर, लवलीना बोरगोहेन, पूजा रानी, अमित पंघाल, मनीष कौशिक, आशीष कुमार और सतीश कुमार समारोह का हिस्सा होंगे। टेबल टेनिस खिलाड़ियों की जगह टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना हिस्सा लेंगी। वहीं, जो अधिकारी इस समारोह में हिस्सा लेंगे, उनमें भारत के दल नेता बीरेंद्र प्रसाद बैश्य, उप दल नेता प्रेम वर्मा, टीम चिकित्सक डा. अरुण बासिल मैथ्यू, टेबल टेनिस टीम के मैनेजर एमपी सिंह, मुक्केबाजी कोच मोहम्मद अली कमर और जिम्नास्टिक कोच लाखन शर्मा शामिल हैं। 

04:17 PM, 23-Jul-2021

भारतीय दल 21वें नंबर पर रहेगा

टोक्यो 2020 ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के मार्चपास्ट में भारतीय दल 21वें नंबर पर रहेगा। भारतीय दल के ध्वजवाहक मुक्केबाज मैरी कॉम और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह रहेंगे।

04:15 PM, 23-Jul-2021

'सुपरमॉम' के लिए बच्चों का प्यारा संदेश

सुरमॉम मैरी कॉम उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार...मैरी कॉम के बच्चों ने अपनी मां के लिए प्यारा सा संदेश भेजा है।
 

04:10 PM, 23-Jul-2021

टोक्यो ओलंपिक्स के बारे में पांच रोचक तथ्य

  • टोक्यो ओलंपिक गेम्स में दिए जाने वाले 5000 मेडल 78,985 टन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को रिसाइकिल करके बनाए गए हैं
  • खिलाड़ियों के लिए 18 हजार बिस्तर कार्डबोर्ड से बनाए गए हैं ताकि उन्हें टूर्नामेंट के बाद रिसाइकिल किया जा सके
  • यह पहला ओलंपिक होगा,जिसमें सुरक्षा के लिए पहचान प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा
  • सुनामी में तबाह हुए जंगलों की लकड़ी से बनकर तैयार हुआ है टोक्यो ओलंपिक का स्टेडियम
  • टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से 127 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जो कि अभी तक का भारत का सबसे बड़ा दल है 

04:04 PM, 23-Jul-2021

मैरी कॉम-मनप्रीत भारत के ध्वजवाहक

छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। बता दें कि सुपरमॉम मैरीकॉम का पहले दिन मुकाबला नहीं हैं लेकिन दूसरे दिन पुरुष हॉकी टीम का मैच न्यूजीलैंड के साथ होना है।  
 
 

03:59 PM, 23-Jul-2021

25 सदस्य उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल

उद्घाटन समारोह में 20 की बजाय 19 खिलाड़ी ही भाग लेंगे। टेबल टेनिस खिलाड़ियों की जगह टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना इसमें शामिल होगी। साथ ही छह अधिकारी भारतीय दल के साथ रहेंगे। इससे पहले 26 सदस्य के समारोह में शामिल होने की बता कही गई थी। शरत कमल और मनिका बत्रा ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा इसलिए नहीं लेंगे क्योंकि अगले ही दिन उनहें मिश्रित युगल मुकाबला खेलना है।

03:56 PM, 23-Jul-2021

स्टेडियम का नजारा

 

03:54 PM, 23-Jul-2021

करीब 1000 लोग जुटेंगे उद्घाटन समारोह में

कोरोना महामारी के कारण पिछले साल टोक्यो ओलंपिक को टाल दिया गया था। वहीं, आज होने वाला उद्घाटन समारोह पहले जैसा भव्य और रंगारंग नहीं होगा। तरीब 65 हजार क्षमता वाले स्टेडियम में केवल 1000 के करीब लोग मौजूद रहेंगे। 

03:41 PM, 23-Jul-2021

Tokyo Olympics 2021 Opening Ceremony: भारतीय दल का मार्च पास्ट 21वें नंबर पर हुआ, मैरीकॉम-मनप्रीत ने थामा तिरंगा

नमस्कार अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...जापान 'खेलों के महाकुंभ' की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। अब से कुछ ही देर बाद टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह शुरू होगा। आज से पूरी दुनिया खेलों के रंग में रंग जाएगी। आज से खेलों के महाकुंभ की विधिवत शुरुआत होने जा रही है। इस बड़े विश्वस्तरीय टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को शुक्रवार को एक सीमित और कई तरह की पाबंदियों के बीच आयोजित किया जा रहा है। दुनियाभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे हैं। टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें