फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Netherlands vs Ecuador: वेलेंसिया के गोल से इक्वाडोर ने नीदरलैंड को ड्रॉ पर रोका, अगले राउंड की उम्मीदें कायम

Fri, 25 Nov 2022 11:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

खास बातें

Netherlands vs Ecuador FIFA World Cup 2022 Score News in Hindi : कतर विश्व कप के ग्रुप-ई में नीदरलैंड और इक्वाडोर का मुकाबला ड्रॉ पर छूटा। शुक्रवार (25 नवंबर) को दोनों टीमों ने मैच में एक-एक गोल किए। दोनों को इस मैच से एक-एक अंक मिले। इस तरह नीदरलैंड और इक्वाडोर के चार-चार अंक हो गए। ग्रुप में सेनेगल तीन अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। इन तीनों के पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है। वहीं, मेजबान कतर इस मैच के ड्रॉ होने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
विज्ञापन
इक्वाडोर के लिए गोल करते कप्तान वेलेंसिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:32 PM, 25-Nov-2022

Netherlands vs Ecuador Live Score: इक्वाडोर ने मैच को बराबरी पर रोका

इक्वाडोर ने नीदरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को 1-1 से ड्रॉ करा दिया। इस ड्रॉ के बाद इक्वाडोर और नीदरलैंड के दो-दो मैच में चार-चार अंक हो गए। दोनों टीमें ग्रुप-ए में शीर्ष दो में हैं। सेनेगल के दो मैच में तीन अंक हैं। वहीं, कतर का दो मुकाबलों में खाता नहीं खुला है। अब इक्वाडोर का मुकाबला सेनेगल और कतर का मुकाबला नीदरलैंड से होगा। इक्वाडोर अगर सेनेगल के खिलाफ मैच को ड्रॉ भी करा लेता है तो वह पांच अंकों के साथ प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच जाएगा। नीदरलैंड के समीकरण भी यही है। अगर वह कतर के खिलाफ कम से कम ड्रॉ खेलता है तो आगे पहुंच जाएगा। सेनेगल को किसी भी हाल में जीत चाहिए।

11:20 PM, 25-Nov-2022

Netherlands vs Ecuador Live Score: चोटिल होकर मैदान से बाहर गए वेलेंसिया

इक्वाडोर के कप्तान वेलेंसिया चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए हैं। 90वें मिनट में उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। वह इस विश्व कप में इक्वाडोर के लिए तीन गोल कर चुके हैं।

10:43 PM, 25-Nov-2022

Netherlands vs Ecuador Live Score: दूसरे हाफ में इक्वाडोर का धमाका

दूसरे हाफ में इक्वाडोर की टीम ने शानदार वापसी की है। उसके लिए कप्तान एनर वेलेंसिया ने 49वें मिनट में शानदार गोल किया। उनके गोल की बदौलत इक्वाडोर ने मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है।

विज्ञापन
10:21 PM, 25-Nov-2022

Netherlands vs Ecuador Live Score: पहले हाफ का खेल समाप्त

नीदरलैंड और इक्वाडोर के बीच पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया है। कोडी गैक्पो के गोल की बदौलत नीदरलैंड की टीम 1-0 से आगे है। इक्वाडोर की टीम ने हाफटाइम से ठीक पहले इंजरी टाइम में गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया था, लेकिन ऑफसाइड होने के कारण इसे खारिज कर दिया गया। इक्वाडोर ने मैच में गोल के लिए छह शॉट्स लगाए हैं, लेकिन एक ही टारगेट पर रहा है। वहीं, नीदरलैंड ने एक ही शॉट लगाया है और वह टारगेट पर रहा।

10:00 PM, 25-Nov-2022

Netherlands vs Ecuador Live Score: इक्वाडोर मैच में हावी, लेकिन नहीं कर सकी है गोल

शुरुआती आधे घंटे के खेल को देखें तो नीदरलैंड ने भले ही 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हो, लेकिन इक्वाडोर की टीम लगातार उसे परेशान कर रही है। उसके पजेशन, पास, और शॉट्स अधिक हैं। इक्वाडोर का पजेशन अभी तक 54 फीसदी है। उसने नीदरलैंड (153) के मुकाबले ज्यादा पास (174) किए हैं। उसने गोल के लिए तीन प्रयास किए हैं। इनमें से एक टारगेट पर रहा है। वहीं, नीदरलैंड ने एक प्रयास किए हैं और उसे एक सफलता मिली है।

विज्ञापन
09:37 PM, 25-Nov-2022

Netherlands vs Ecuador Live Score: नीदरलैंड का पहला गोल

नीदरलैंड ने छठे मिनट में ही इक्वाडोर के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली। उसके लिए कोडी गैक्पो ने छठे मिनट में शानदार गोल किया। यह इस विश्व कप में उनका दूसरा गोल है। इससे पहले उन्होंने सेनेगल के खिलाफ गोल दागा था। गैक्पो ने डेवी क्लासेन के पास पर गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।

09:34 PM, 25-Nov-2022

Netherlands vs Ecuador Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू

नीदरलैंड और इक्वाडोर के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो गया है। नीदरलैंड ने पिछले मुकाबले में सेनेगल को हराया था। अब उसकी नजर इक्वाडोर को हराकर दूसरी जीत दर्ज करने पर होगी।

09:13 PM, 25-Nov-2022

Netherlands vs Ecuador Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

नीदरलैंड्स: एंड्रीज नोपर्ट (गोलकीपर), ज्यूरियन टिम्बर, वर्जिल वान डाइक (कप्तान), नाथन एके, डेनजेल डम्फ्रीज, टुन कोपमीनर्स, फ्रैंकी डी जॉन्ग, डेली ब्लाइंड, डेवी क्लासेन, स्टीवेन बर्गवाइन, कोडी गैक्पो।

इक्वाडोर: हर्नान गैलिंडेज (गोलकीपर), एंजेलो प्रेसियाडो, जैक्सन पोरोजो, फेलिक्स टोरेस, पिएरो हिनकेपी, परविस एस्टुपिनन, गोंजालो प्लाटा, जेगसन मेंडेज, मोइसेस कैइसेडो, माइकल एस्ट्राडा, एनर वेलेंसिया (कप्तान)।

09:07 PM, 25-Nov-2022

Netherlands vs Ecuador: वेलेंसिया के गोल से इक्वाडोर ने नीदरलैंड को ड्रॉ पर रोका, अगले राउंड की उम्मीदें कायम

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कतर विश्व कप के ग्रुप-ई में नीदरलैंड का मुकाबला इक्वाडोर से होगा। शुक्रवार (25 नवंबर) को अगर नीदरलैंड की टीम जीत लेती है तो वह प्री- क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगी। उसके तीन अंक हैं और जीतने पर छह हो जाएंगे। दोहा के खलीफा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इक्वाडोर की टीम नीदरलैंड के खिलाफ उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी। फीफा रैंकिंग में नीदरलैंड आठवें और इक्वाडोर 44वें स्थान पर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें