10:48 AM, 09-Jan-2024
National Sports Awards 2023: सात्विक-चिराग को खेल रत्न, शमी को अर्जुन अवॉर्ड; देखें विजेताओं की लिस्ट
साल 2023 के लिए खेल पुरस्कारों का वितरण आज राष्ट्रपति भवन में होना है। इस बार कुल 26 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सात्विक-चिराग की जोड़ी को खेल रत्न दिया जाएगा। वहीं, अन्य 24 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वनडे विश्व कप में शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।