फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: मोरक्को पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर किया उलटफेर

Wed, 07 Dec 2022 12:40 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

खास बातें

Morocco vs Spain FIFA World Cup 2022 Score News in Hindi: कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के सातवें प्री-क्वार्टर फाइनल में मोरक्को ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया। निर्धारित 90 मिनट तक एक भी गोल नहीं होने के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। एक्स्ट्रा टाइम के समाप्त होने के बाद स्कोर 0-0 ही रहा। फिर मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से हुआ।
विज्ञापन
जीत के बाद जश्न मनाती मोरक्को की टीम - फोटो : FIFA World Cup/Twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:20 PM, 06-Dec-2022

मोरक्को ने विश्व कप इतिहास में पहली बार क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसने प्री-क्वार्टर फाइनल में 2010 की चैंपियन टीम स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया। स्पेन की टीम लगातार दूसरी बार प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गई। पिछली बार उसे रूस ने पेनल्टी शूटआउट में ही हराया था।

निर्धारित 90 मिनट तक एक भी गोल नहीं होने के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। एक्स्ट्रा टाइम के समाप्त होने के बाद स्कोर 0-0 ही रहा। फिर मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से हुआ। मोरक्को के लिए पेनल्टी शूटआउट में अब्देलहमीद साबिरी, हाकिम जिएच और अशरफ हकीमी ने गेंद को गोलपोस्ट में भेजा। उसके लिए बद्र बेनउल गोल पेनल्टी शूटआउट में चूक गए। वहीं, स्पेन के लिए पाब्ले सराबिया, कार्लोस सोलर और सर्जियो बुस्केट्स चूक गए। तीनों गेंद को गोलपोस्ट में नहीं भेज सके। इस तरह मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 3-0 से हरा दिया।   मोरक्को की टीम 1986 में इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। तब उसे वेस्ट जर्मनी ने हरा दिया था।

स्पेन ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
स्पेन की टीम विश्व कप के किसी पेनल्टी शूटआउट में एक भी स्कोर नहीं करने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले 2006 में स्विट्जलैंडर की टीम यूक्रेन के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में एक भी गोल नहीं कर सकी थी। स्पेन विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा चार पेनल्टी शूटआउट हारने वाला देश बन गया। अर्जेंटीना और जर्मनी ने सबसे ज्यादा चार-चार पेनल्टी शूटआउट जीते हैं।

विश्व कप के पेनल्टी शूटआउट में स्पेन का प्रदर्शन

साल खिलाफ नतीजा
1986 बेल्जियम हार
2002 आयरलैंड जीत
2002 दक्षिण कोरिया हार
2018 रूस हार
2002 मोरक्को हार



 

11:05 PM, 06-Dec-2022

Morocco vs Spain Live Score: पेनल्टी शूटआउट से होगा मैच का फैसला

स्पेन और मोरक्को के बीच मैच में एक्स्ट्रा टाइम के दौरान भी किसी टीम ने गोल नहीं किया। इस तरह 120 मिनट का खेल होने के बाद दोनों टीमें बराबरी पर हैं। अब मैच के विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट में होगा।

10:23 PM, 06-Dec-2022

Morocco vs Spain Live Score: एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा मैच

स्पेन और मोरक्को की टीमें निर्धारित 90 मिनट तक एक भी गोल नहीं कर सकीं। यह मैच अब एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया है। यहां 15-15 मिनट के दो हाफ खेले जाएंगे। अगर अगले 30 मिनट में भी गोल नहीं हुआ तो पेनल्टी शूटआउट होगा। इस विश्व कप में दूसरी बार कोई मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा है। इससे पहले सोमवार को क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में जापान को हराया था।

विज्ञापन
09:58 PM, 06-Dec-2022

Morocco vs Spain Live Score: मैच में निर्धारित 20 मिनट का खेल बाकी

स्पेन और मोरक्को के बीच 70 मिनट का खेल हो गया है। अब तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी हैं। निर्धारित 90 में से 20 मिनट ही बचे हैं। अगर दोनों टीमें 90 मिनट तक गोल नहीं कर पाती हैं तो मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में चला गया है। वह 30 मिनट का खेल और होगा। अगर उस दौरान भी मैच बराबरी पर रहता है तो पेनल्टी शूटआउट में फैसला होगा।

09:34 PM, 06-Dec-2022

Morocco vs Spain Live Score: दूसरे हाफ का खेल शुरू

स्पेन और मोरक्को के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। स्पेन ने आक्रामकता दिखाई है। फेरान टोरेस ने अच्छा मूव बनाया। उन्होंने लोरेंटे को पास दिया, लेकिन मोरक्को के खिलाड़ी ने उन्हें गिरा दिया। स्पेन फ्री-किक का फायदा नहीं उठा सका।

विज्ञापन
09:16 PM, 06-Dec-2022

Morocco vs Spain Live Score: पहले हाफ में नहीं हुआ एक भी गोल

स्पेन और मोरक्को के बीच प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला जारी है। दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। मैच में एक भी गोल नहीं हुआ है। मोरक्को ने गोल के लिए तीन प्रयास किए हैं। सिर्फ एक ही टारगेट पर रहा। वहीं, स्पेन ने सिर्फ एक प्रयास किया और वह भी टारगेट पर नहीं रहा। बॉल पजेशन के मामले में आगे रहा है। उसने 69 फीसदी पजेशन अपने पास रखी है। पासिंग में भी वह मोरक्को पर भारी रहा है। स्पेन ने 372 पास किए हैं। वहीं, मोरक्को ने 161 पास किए हैं।

08:54 PM, 06-Dec-2022

Morocco vs Spain Live Score: स्पेन मैच में भारी

स्पेन और मोरक्को के बीच शुरुआती 25 मिनट का खेल हो चुका है। अब तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी हैं। बॉल पजेशन और पास के मामले में स्पेन काफी आगे है। उसके खाते में 65 फीसदी पजेशन है। वहीं, उसने अब तक 186 पास किए हैं। वहीं, मोरक्को ने सिर्फ 96 पास किए हैं। गोल के लिए स्पेन ने एक भी शॉट नहीं लगाए हैं। वहीं, मोरक्को ने एक शॉट लगाया है, लेकिन वह टारगेट पर नहीं रहा।

08:30 PM, 06-Dec-2022

Morocco vs Spain Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू

मोरक्को और स्पेन के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो गया है। स्पेन की नजर 2010 के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर है। पिछली बार 2018 में उसे प्री-क्वार्टर फाइनल में मेजबान रूस ने बाहर कर दिया था।

08:23 PM, 06-Dec-2022

Morocco vs Spain Live Score: दोनों टीमों की शुरुआती एकादश

स्पेन: उनाई  सिमोन (गोलकीपर) मार्कोस लोरेंटे, रोड्री, एमेरिक लेपोर्ट, जोर्डी अल्बा, गावी, सर्जियो बुस्केट्स, पेड्री, फेरान टोरेस, मार्को असेंसियो, दानी ओल्मो।

मोरक्को: यासिन बाउनोउ (गोलकीपर) अशरफ हकीमी, नायेफ अगुएर्ड, रोमेन सैस, नूस्सैर मजरौई, अज्जेदीन उनाही, सोफ्यान अमरबात, सेलिम अमाल्लाह; हकीम जिएच, यूसुफ एन-नेसरी, सोफियान बौफाल।

08:18 PM, 06-Dec-2022

FIFA WC: मोरक्को पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर किया उलटफेर

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के सातवें प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन के सामने मोरक्को की चुनौती है। स्पेन की टीम 2010 में चैंपियन बनी थी। उसके बाद से वह प्री-क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई है। वह अब तक चार बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। वहीं, मोरक्को की बात करें तो वह अब तक क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंचा है। 1986 में वह प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें