06:13 PM, 30-Jan-2023
Khelo India Youth Games Live: शान-नीति मोहन देंगी प्रस्तुति
पहली बार मध्यप्रदेश में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह की भव्य तैयारी की गई है। टीटी नगर स्टेडियम के मुख्य ग्राउंड पर लगभग 100 मीटर लंबा स्टेज बनाया गया है, जिसमें मध्यप्रदेश की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को दर्शाया गया है। इसमें नर्मदा घाट, खजुराहो मंदिर, भीम-बेटका, महाकाल महालोक, सांची स्तूप, ओरछा के मंदिर, भेड़ाघाट और ग्वालियर फोर्ट बनाया गया है। उद्घाटन समारोह में प्रख्यात टीवी स्टार जय भानुशाली एंकरिंग करेंगे। समारोह में मशहूर गायक शान, जिन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के थीम सॉन्ग को आवाज दी है, अपनी प्रस्तुति देंगे। गायिका नीति मोहन नर्मदा अष्टक की प्रस्तुति देंगी। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध ड्रम्स शिवामणि और ग्रुप द्वारा एक भारत-श्रेष्ठ भारत की प्रस्तुति 100 लोक कलाकारों के दल द्वारा दी जायेगी।