फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: भारत पांच साल बाद एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा, सेमीफाइनल में जापान को 5-0 से हराया

Fri, 11 Aug 2023 10:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

खास बातें

Japan vs India Hockey Score: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने जापान को 5-0 से हरा दिया। दोनों टीमें चेन्नई के मेयर राधाकृष्णनन स्टेडियम में आमने-सामने हुईं। भारत ने इस जीत के साथ ही फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। अब वह खिताबी मुकाबले में मलयेशिया से 12 अगस्त को खेलेगा। मलयेशिया ने पहले सेमीफाइनल में गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को 6-2 से हराया था।
विज्ञापन
मैच के दौरान पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह - फोटो : Hockey India/X
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:05 PM, 11-Aug-2023

IND vs JAP Hockey Live: भारत की शानदार जीत

भारत ने सेमीफाइनल में जापान को 5-0 से परास्त कर दिया। इस जीत के साथ ही उसने टूर्नामेंट में अपने जीत के क्रम को जारी रखा है। भारत लीग राउंड में पांच में से चार मैच जीता था। उसने जापान के खिलाफ एकमात्र ड्रॉ खेला था। अब फाइनल में मलयेशिया से भिड़ंत होगी। इस टीम को टीम इंडिया ने ग्रुप राउंड में 5-0 से हराया था।

भारत पांच साल बाद एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है। वह पिछली बार 2018 में खिताबी मुकाबले में खेला था। तब पाकिस्तान के साथ टीम इंडिया संयुक्त विजेता रही थी। वहीं, 2011 और 2016 में भी टीम चैंपियन बनी थी। भारत पांचवीं बार फाइनल खेलेगा। वह सिर्फ 2012 में खिताबी मैच में हारा था। जापान की बात करें तो वह 2021 में उपविजेता था, लेकिन इस बार सेमीफाइनल में ही बाहर हो गया।

09:58 PM, 11-Aug-2023

IND vs JAP Hockey Live: भारत ने किया पांचवां गोल

भारत ने चौथे क्वार्टर की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में की। उसने 51वें मिनट में पांचवां गोल दाग दिया। हरमनप्रीत ने शमशेर को पास किया। शमशेर ने कार्ती को गेंद दिया और कार्ती ने गोलकीपर को छकाते हुए शानदार गोल कर दिया।

09:40 PM, 11-Aug-2023

IND vs JAP Hockey Live: तीसरे क्वार्टर में आया चौथा गोल

भारत के मैच का चौथा गोल तीसरे क्वार्टर में आया। तीसरे क्वार्टर के बाद भारतीय टीम मैच में 4-0 से आगे रही। चौथा गोल सुमित ने किया।

विज्ञापन
09:17 PM, 11-Aug-2023

IND vs JAP Hockey Live: भारत मजबूत स्थिति में

दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने के बाद भारत ने 3-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के लिए तीसरा गोल मंदीप सिंह ने किया। उन्होंने पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह के शानदार शॉट को गोलपोस्ट की ओर धकेल दिया। भारत को इससे 3-0 की बढ़त मिल गई। तीसरा गोल भले ही मंदीप के नाम गया हो, लेकिन इसका पूरा श्रेय मनप्रीत को जाता है। उन्होंने शानदार टाइमिंग से गोलपोस्ट को निशाना साधकर तेज तर्रार शॉट लगाया। इसे रोकना जापान के खिलाड़ियों के लिए मुश्किल भरा था। बाकी का काम मंदीप ने गोलपोस्ट के करीब किया।

09:10 PM, 11-Aug-2023

IND vs JAP Hockey Live: कप्तान हरमनप्रीत सिंह का शानदार गोल

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया है। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया। इस गोल के साथ ही भारतीय टीम मैच में अब 2-0 से आगे हो गई है।

विज्ञापन
09:04 PM, 11-Aug-2023

IND vs JAP Hockey Live: आकाशदीप ने खोला खाता

भारत के लिए मैच का पहला गोल आकाशदीप ने किया। उन्होंने 19वें मिनट में हार्दिक के पास पर शानदार तरीके से गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। भारत मैच में अब 1-0 से आगे हो गया है।

09:01 PM, 11-Aug-2023

IND vs JAP Hockey Live: पहले क्वार्टर के बाद स्कोर 0-0

भारत और जापान के बीच सेमीफाइनल मैच काफी रोमांचक अंदाज में शुरू हुआ। दोनों टीमों ने लगातार हमले किए, लेकिन मैच में अब तक एक भी गोल नहीं हुआ है। पहले क्वार्टर के बाद स्कोर 0-0 की बराबरी पर रहा। पांचवें मि्नट में हार्दिक ने अच्छा मूव बनाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

08:41 PM, 11-Aug-2023

IND vs JAP Hockey Live: पहले क्वार्टर का खेल शुरू

भारत और जापान के बीच पहले क्वार्टर का खेल शुरू हो गया है। दोनों टीमों की नजर शुरुआती बढ़ लेने पर है। अगर भारतीय टीम ने बढ़त हासिल कर ली तो जापान की टीम काफी दबाव में आ जाएगी।

08:32 PM, 11-Aug-2023

IND vs JAP Hockey Live: हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और जापान के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 27 मैच जीते हैं। तीन मुकाबलों में जापान को जीत मिली है। चार मैच ड्रॉ रहे हैं। रिकॉर्ड भले ही टीम इंडिया के पक्ष में हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम एक देश के खिलाफ ही जीत हासिल नहीं कर पाई है और वह है जापान। दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला ड्रॉ रहा था।

08:24 PM, 11-Aug-2023

IND vs JAP Hockey Live: दो बार खिताब जीता है भारत

भारत 2018 से फाइनल में नहीं पहुंचा है। उसने 2011, 2016 और 2018 में खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी और ट्रॉफी पर कब्जा किया था। जापान 2021 में उपविजेता था।

08:11 PM, 11-Aug-2023

Hockey: भारत पांच साल बाद एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा, सेमीफाइनल में जापान को 5-0 से हराया

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के सेमीफाइनल में भारतीय टीम जापान के खिलाफ थोड़ी देर में उतरेगी। दोनों टीमें चेन्नई के मेयर राधाकृष्णनन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत की नजर फाइनल में जगह बनाने पर है। अगर वह खिताबी मुकाबले में पहुंचती है तो वहां उसका मुकाबला मलयेशिया से होगा। मलयेशिया ने पहले सेमीफाइनल में गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को 6-2 से हराया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें