फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey World Cup: डिफेंडिंग चैंपियन और दो बार की विजेता जर्मनी के बीच मुकाबला ड्रॉ, कोरिया ने जापान को हराया

Tue, 17 Jan 2023 10:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

खास बातें

FIH Hockey Men's World Cup Score News in Hindi : हॉकी विश्व कप में मंगलवार (17 जनवरी) को दो मैच खेले गए। दिन के पहले मैच में कोरिया और जापान की टीम आमने-सामने। इसमें कोरिया ने 2-1 से जीत हासिल की। वहीं, दूसरे मुकाबले में दो बड़ी टीमें आमने-सामने हुईं। डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम के सामने दो बार की विजेता जर्मनी की चुनौती थी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
हॉकी वर्ल्ड कप लाइव अपडेट्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:24 PM, 17-Jan-2023

बेल्जियम और जर्मनी के बीच मैच ड्रॉ

मौजूदा विजेता बेल्जियम ने मंगलवार को हॉकी विश्वकप में दो बार की चैंपियन टीम जर्मनी के साथ मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेला। बेल्जियम पूल बी में गोल अंतर से शीर्ष पर है, जबकि उसके बाद जर्मनी के भी इतने ही अंक हैं। बेल्जियम की टीम एक समय मैच में 1-2 से पीछे चल रही थी। लेकिन जब मैच के खत्म होने में छह मिनट बचे थे तब वेग्नेज विक्टर ने मैदानी गोल करके मुकाबला 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद कोई भी टीम कोई गोल नहीं कर पाई और मैच बराबरी पर खत्म हुआ। बेल्जियम के लिए अन्य गोल चार्लिअर चेडि्रक (नौवां मिनट) ने किया। वहीं, जर्मनी के लिए निक्लास वेलेन (22वां मिनट) और ग्रामबुश टॉम (52वां मिनट) ने गोल दागे।

10:24 PM, 17-Jan-2023

कोरिया की हॉकी विश्वकप में जापान पर दूसरी जीत

कोरिया ने मंगलवार को पिछड़ने के बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को 2-1 से हरा दिया। यह हॉकी विश्वकप के इतिहास में कोरिया की जापान पर दूसरी जीत है। इससे पहले कोरिया ने जापान को 2002 पुरुष विश्वकप में 3-0 से हराया था। इसके साथ ही कोरिया ने मौजूदा विश्वकप में भी पहली जीत दर्ज की। उसके दो मैचों में एक जीत, एक हार के साथ तीन अंक हैं। वहीं, जापान अपने दोनो मैच हार चुका है। मैच के हीरो कोरिया के ली जुंगजुन रहे जिन्होंने दो मैदानी गोल दागे। जापान की मैच में शुरुआत अच्छी रही, लेकिन वे इसे मैच में कायम नहीं रख सके। जापान को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और इसे केन नागायोशी ने गोल में बदलकर टीम का खाता खोल दिया। इसके सात मिनट बाद ही ली जुंगजुन ने गोल करके मैच को 1-1 से बराबर कर दिया। पहला क्वार्टर 1-1 से बराबर रहा। दूसरे क्वार्टर में जुंगजुन ने 23वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद तीसरे और चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ और कोरिया ने मैच जीत लिया।

04:08 PM, 17-Jan-2023

Hockey World Cup: डिफेंडिंग चैंपियन और दो बार की विजेता जर्मनी के बीच मुकाबला ड्रॉ, कोरिया ने जापान को हराया

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दो मुकाबले खेले जाने हैं। पहले मैच में शाम पांच बजे से दो एशियाई दिग्गज टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। पूल-बी से जापान और कोरिया की टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद इसी ग्रुप की बाकी दो टीमें वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम और जर्मनी भी शाम सात बजे से आमने-सामने आएंगी। आज के दोनों मैच रोमांचक रहने वाले हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें