04:59 PM, 20-Aug-2023
अर्प्स ने इस तरह गोल बचाया
- फोटो : FIFA
England vs Spain Live Score: अर्प्स ने स्पेन को पेनल्टी पर गोल नहीं करने दिया
70 मिनट का खेल हो चुका है और स्पेन ने इंग्लैंड पर 1-0 की बढ़त बना रखी है। इंग्लैंड की टीम धीरे-धीरे हताश नजर आने लगी है। स्पेन इसका फायदा उठाकर लगातार काउंटर अटैक कर रहा है। 60वें मिनट में इंग्लैंड की केली ने अटैम्प्ट किया, लेकिन गेंद गोल पोस्ट के बाहर निकल गई। इसके बाद 62वें मिनट में स्पेन की एटाना ने गोल अटैम्प्ट किया, लेकिन चूक गईं। 64वें मिनट में इंग्लैंड की वॉल्श ने फाउल किया। इस पर रेफरी ने स्पेन को पेनल्टी ऑफर किया। स्पेन की हरमोसो ने पेनल्टी स्ट्रोक लिया, लेकिन इंग्लैंड की गोलकीपर अर्प्स ने सेव कर लिया और स्पेन को 2-0 की बढ़त नहीं लेने दी।