फीफा विश्व कप 2026 का नया चैंपियन स्पेन बन गया है। न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में स्पेन ने गत विजेता अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, लेकिन अतिरिक्त समय (एक्स्ट्रा टाइम-106वें मिनट) में फेर्रान टोरेस टोरेस ने निर्णायक गोल दागकर स्पेन को जीत दिला दी। इसके साथ ही स्पेन ने 2010 के बाद पहली बार और कुल दूसरी बार फीफा विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि अर्जेंटीना लगातार दूसरा खिताब जीतने से चूक गया।
Spain are #FIFAWorldCup Champions. 🏆 pic.twitter.com/mWLw5iis2C
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 19, 2026
106वें मिनट में स्पेन के फेरन टोरेस ने शानदार गोल दागकर टीम को अर्जेंटीना के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी है।
90 मिनट का खेल पूरा होने के बाद 9 मिनट का इंजरी टाइम भी हुआ, जिसमें अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। अब मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया है।
90 मिनट का खेल पूरा हो चुका है और मैच अब इंजरी टाइम में पहुंच गया है। चार मिनट का एक्ट्रा टाइम मिला है। अब देखना होगा कौन सी टीम निर्णायक गोल करती है।
अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस को मैच के 52वें मिनट में रेफरी ने येलो कार्ड दिखाया। परेडेस के फाउल के बाद रेफरी ने उन्हें चेतावनी देते हुए पीला कार्ड दिया। अब उन्हें मैच के बाकी समय में काफी सतर्क रहकर खेलना होगा, क्योंकि एक और कार्ड उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।
दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। अर्जेंटीना और स्पेन की नजर बढ़त हासिल करने पर हैं।
पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया है। स्पेन और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला अभी 0-0 की बराबरी पर है। पहले 45 मिनट में दोनों टीमों ने कुछ अच्छे मूव बनाए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही। स्पेन ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा, जबकि अर्जेंटीना ने जवाबी हमलों के जरिए मौके बनाने की कोशिश की। पहले हाफ में अर्जेंटीना के डिफेंडर लिसांड्रो मार्टिनेज को मिकेल ओयरजाबल पर फाउल करने के कारण यलो कार्ड भी दिखाया गया। अब मुकाबले का फैसला दूसरे हाफ में होगा, जहां दोनों टीमें बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
अर्जेंटीना के सेंटर-बैक लिसांड्रो मार्टिनेज को रेफरी ने यलो कार्ड दिखाया। मार्टिनेज ने स्पेन के स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबल को उस समय पीछे से पकड़कर गिरा दिया, जब वह तेजी से गोल की ओर बढ़ रहे थे। इस फाउल के बाद रेफरी ने बिना देर किए उन्हें चेतावनी के तौर पर पीला कार्ड दिखाया। अब मार्टिनेज को पूरे मैच के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि अगला कार्ड मिलने पर उन्हें मैदान छोड़ना पड़ सकता है।
विश्व कप 2026 के फाइनल में पहले हाइड्रेशन ब्रेक तक स्पेन और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला गोलरहित (0-0) बराबरी पर है। शुरुआती 26 मिनट में दोनों टीमों ने गेंद पर अच्छा नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन कोई भी टीम विपक्षी रक्षा पंक्ति को भेदने में सफल नहीं रही। पहले हाइड्रेशन ब्रेक के बाद दोनों टीमें बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर लौटेंगी।
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला न्यूयॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पहुंचे हैं।
Donald Trump has arrived. 👋🏼🇺🇸 pic.twitter.com/ng1F4Jxcc3
— Fabrizio Romano (@FabrizioRomano) July 19, 2026
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। स्पेन और अर्जेंटीना की नजरें पहले हाफ में बढ़त हासिल करने पर हैं।
#WATCH | Kochi, Keralam: Congress MP Jebi Mather says, "Argentina is going to win in this World Cup also and we are hoping that Messi will get the golden boot as well... The sports minister of Kerala is also an Argentina fan..." https://t.co/XrWulQaBjr pic.twitter.com/SSARYBghCd
— ANI (@ANI) July 19, 2026
#WATCH | Kochi, Keralam: State Minister & Youth Congress state President OJ Janeesh says, "Argentina will win this competition. FIFA World Cup wil be taken by Argentina." https://t.co/XrWulQaBjr pic.twitter.com/nMOAKgVSB0
— ANI (@ANI) July 19, 2026
#WATCH | Kochi, Keralam: An Argentinan football fan says, "We need to win because it's the last match of Leo Messi..." https://t.co/XrWulQaBjr pic.twitter.com/7NmtLdQU1c
— ANI (@ANI) July 19, 2026
स्पेन के युवा स्टार लामिन यामाल के लिए फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल कई मायनों में खास है। महज 19 साल की उम्र में खेलने वाले यामाल की जर्सी का नंबर भी 19 है और दिलचस्प बात यह है कि विश्व कप का फाइनल भी 19 जुलाई को खेला जा रहा है। यानी उम्र, जर्सी नंबर और फाइनल की तारीख तीनों का आंकड़ा 19 है। इस अनोखे संयोग ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं और फैंस इसे यामाल के लिए एक 'लकी साइन' मानकर चर्चा कर रहे हैं।
(फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया)
फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में भव्य समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें पोस्ट मेलोन, रॉबी विलियम्स, एल. पाउसिनी, निकोल शेर्जिंगर और आईशोस्पीड समेत कई ग्लोबल सितारों ने शानदार प्रस्तुति दी। हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की विशेष मौजूदगी और जेनिफर हडसन के राष्ट्रगान के साथ समारोह ने विश्व कप के ऐतिहासिक आयोजन का यादगार समापन किया।
(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
फीफा विश्व कप 2026 का रंगारंग समापन समारोह शुरू हो चुका है।
विश्व कप के एक ही मैच में आमने-सामने हुए हैं अर्जेंटीना-स्पेन। 1966 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया था जिसमें अर्जेंटीना 2-1 से जीती थी। 2018 में आखिरी बार मैत्री मैच आपस में खेले थे स्पेन और अर्जेंटीना जिसमें स्पेन 6-1 से जीती थी। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच कुल 14 मैच खेले गए हैं जिसमें से अर्जेंटीना ने छह जीते हैं, जबकि स्पेन को भी छह में सफलता मिली है। वहीं, दो मैच ड्रॉ रहे हैं।
स्पेन ने फाइनल तक के सफर में छह जीत हासिल की और एक ड्रॉ खेला। उसने अब तक 13 गोल किए हैं और केवल एक गोल खाया है। स्पेन ने ग्रुप चरण में केप वर्डे से गोल रहित ड्रॉ खेलने के बाद सऊदी अरब को 4-0 से और उरुग्वे को 1-0 से हराया। उसने नॉकआउट चरण में ऑस्ट्रिया को 3-0 से, पुर्तगाल को 1-0 से, बेल्जियम को 2-1 से, फ्रांस को 2-0 से हराया।
अर्जेंटीना अपने सभी सात मैच जीत कर फाइनल तक पहुंचा है। उसने अब तक 19 गोल किए हैं और सात गोल खाए हैं। अर्जेंटीना ने ग्रुप चरण में अल्जीरिया को 3-0 से, ऑस्ट्रिया को 2-0 से और जॉर्डन को 3-1 से हराया। उसने नॉकआउट चरण में केप वर्दे को 3-2 से, मिस्र को 3-2 से, स्विट्जरलैंड को 3-1 से और इंग्लैंड को 2-1 से हराया।
फीफा विश्व कप फाइनल के लिए मंच सज चुका है जिसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आक्रमण वाली टीम अर्जेंटीना का सामना स्पेन की उस टीम से होगा जिसकी डिफेंस की मजबूती का कोई सानी नहीं है। खिताबी मुकाबले में खेल की दो अलग-अलग शैलियों का टकराव देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी लियोनल मेसी और मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना रविवार को न्यू जर्सी में स्पेन की मजबूत रक्षात्मक टीम से भिड़ेंगे। स्पेन के पास मेसी को टक्कर देने के लिए लामिन यामल के रूप में युवा स्ट्राइकर है।
स्पेन ने पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को हराया। इस टूर्नामेंट में वापसी करने में माहिर अर्जेंटीना ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर जीत हासिल की। अब दो ऐसी टीमों का सामना हो रहा है जो फीफा की विश्व रैंकिंग में नंबर एक और दो पर मौजूद हैं। 34 साल बाद ऐसा हो रहा है जब फीफा रैंकिंग की शीर्ष दो टीमों के बीच विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
फीफा विश्व कप 2026 का वह बहुप्रतीक्षित पल आ गया है, जिसका दुनियाभर के करोड़ों फुटबॉल प्रशंसक इंतजार कर रहे थे। गत चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन आज न्यू जर्सी के न्यू जर्सी स्टेडियम में विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले तक पहुंची हैं और अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या अर्जेंटीना अपना ताज बरकरार रख पाएगा या फिर स्पेन एक बार फिर फुटबॉल की दुनिया का विश्व चैंपियन बनेगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होगा।