फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

England vs Croatia Highlights: इंग्लैंड ने 4-2 से क्रोएशिया को हराया, मूसा और मार्टिन की मेहनत पर फिरा पानी

Thu, 18 Jun 2026 03:38 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास

खास बातें

FIFA World Cup 2026 Football Updates: फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एल मुकाबले में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। डलास स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में हैरी केन ने दो गोल किए, जबकि जूड बेलिंघम और मार्कस रैशफोर्ड ने एक-एक गोल दागा। क्रोएशिया की ओर से मार्टिन बातुरिना और पीटर मूसा ने गोल किए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। इससे पहले ग्रुप-के में पुर्तगाल और डीआर कॉन्गो के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच से जुड़े सभी अहम अपडेट्स और हाइलाइट्स यहां पढ़ें...
विज्ञापन
फीफा विश्व कप 2026 - फोटो : @FIFAcom
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:32 AM, 18-Jun-2026

England vs Croatia Highlights: इंग्लैंड ने 4-2 से क्रोएशिया को हराया

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एल मुकाबले में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्रोएशिया को 4-2 से शिकस्त दी। डलास स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने दो गोल दागे, जबकि जूड बेलिंघम और मार्कस रैशफोर्ड ने भी गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। दूसरी ओर, क्रोएशिया के लिए मार्टिन बातुरिना और पीटर मूसा ने गोल किए, लेकिन उनकी मेहनत टीम को हार से नहीं बचा सकी।

केन ने दिलाई शुरुआती बढ़त
इंग्लैंड ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और 12वें मिनट में कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती बढ़त के बाद इंग्लैंड ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार क्रोएशियाई डिफेंस पर दबाव बनाया।

क्रोएशिया की वापसी, फिर केन का दूसरा गोल
पहले हाफ के 36वें मिनट में क्रोएशिया ने शानदार वापसी की। मार्टिन बातुरिना ने बेहतरीन गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हालांकि, इंग्लैंड ने जल्द ही जवाब दिया और 42वें मिनट में हैरी केन ने अपना दूसरा गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। जब लग रहा था कि इंग्लैंड बढ़त के साथ ब्रेक में जाएगा, तभी अतिरिक्त समय में क्रोएशिया ने पलटवार किया। 45+5वें मिनट में पीटर मूसा ने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसी स्कोर के साथ दोनों टीमें हाफ-टाइम तक पहुंचीं।

बेलिंघम ने दूसरे हाफ में बदला मैच का रुख
दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही इंग्लैंड ने फिर आक्रमण तेज कर दिया। 47वें मिनट में जूड बेलिंघम ने शानदार गोल करते हुए इंग्लैंड को 3-2 की बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद क्रोएशिया बराबरी की तलाश में जुटा रहा, लेकिन इंग्लैंड का डिफेंस मजबूती से डटा रहा।

रैशफोर्ड ने लगाई जीत पर मुहर
मैच के अंतिम चरण में क्रोएशिया ने वापसी की कोशिश की, लेकिन 85वें मिनट में मार्कस रैशफोर्ड ने गोल दागकर इंग्लैंड की बढ़त 4-2 कर दी। इसके बाद क्रोएशिया वापसी नहीं कर सका और इंग्लैंड ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने ग्रुप-एल में महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल किए, जबकि क्रोएशिया को टूर्नामेंट में झटका लगा।

03:21 AM, 18-Jun-2026

England vs Croatia Live: 85वें मिनट में इंग्लैंड का चौथा गोल

इंग्लैंड के लिए चौथा गोल मार्कस रैशफोर्ड ने 85वें मिनट में किया और टीम को क्रोएशिया के खिलाफ 4-2 की बढ़त दिलाई।

02:43 AM, 18-Jun-2026

England vs Croatia Live: 47वें मिनट में बेलिंघम ने दागा गोल

47वें मिनट में जूड बेलिंघम ने शानदार गोल दागकर इंग्लैंड को क्रोएशिया के खिलाफ 3-2 की बढ़त दिला दी।

विज्ञापन
02:39 AM, 18-Jun-2026

England vs Croatia Live: दूसरे हाफ का खेल जारी

दूसरे हाफ का खेल जारी है। इंग्लैंड और क्रोएशिया 2-2 की बराबरी पर हैं।

02:24 AM, 18-Jun-2026

England vs Croatia Live: हाफ-टाइम

फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच खेला जा रहा मुकाबला हाफ-टाइम तक बेहद रोमांचक रहा। पहले हाफ के अंत तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। क्रोएशिया ने अतिरिक्त समय (45+5वें मिनट) में गोल दागकर इंग्लैंड की बढ़त खत्म कर दी और मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया। इंग्लैंड ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और 12वें मिनट में कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। शुरुआती बढ़त के बाद इंग्लैंड ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और 22वें मिनट तक 1-0 से आगे रहा। इसी दौरान मुकाबले का पहला हाइड्रेशन ब्रेक भी लिया गया।

हालांकि, 36वें मिनट में क्रोएशिया ने जोरदार वापसी की। मार्टिन बातुरिना ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने महज छह मिनट बाद फिर बढ़त हासिल कर ली। 42वें मिनट में कप्तान हैरी केन ने अपना दूसरा गोल दागते हुए इंग्लैंड को 2-1 से आगे कर दिया। जब लग रहा था कि इंग्लैंड बढ़त के साथ ब्रेक में जाएगा, तभी क्रोएशिया ने अतिरिक्त समय में पलटवार किया। 45+5वें मिनट में पीटर मूसा ने गोल कर टीम को 2-2 की बराबरी दिला दी। इसी के साथ रेफरी ने हाफ-टाइम की सीटी बजाई। दूसरे हाफ में दोनों टीमें जीत के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी और मुकाबले के और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
02:15 AM, 18-Jun-2026

England vs Croatia Live: इंग्लैंड की वापसी

42वें मिनट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने शानदार गोल दागकर टीम को क्रोएशिया के खिलाफ एक बार फिर बढ़त दिला दी। अब इंग्लैंड 2-1 से आगे चल रहा है।

02:13 AM, 18-Jun-2026

England vs Croatia Live: क्रोएशिया ने की बराबरी

36वें मिनट में मार्टिन बातुरिना के गोल की बदौलत क्रोएशिया ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली।

01:52 AM, 18-Jun-2026

England vs Croatia Live: पहला हाइड्रेशन ब्रेक

22 मिनट का खेल पूरा हो चुका है और पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया जा चुका है। इंग्लैंड 1-0 से बढ़त बनाए हुए है। टीम को यह बढ़त 12वें मिनट में मिली, जब कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी को सफलतापूर्वक गोल में बदल दिया।

01:46 AM, 18-Jun-2026

England vs Croatia Live: 12वें मिनट में इंग्लैंड का पहला गोल

इंग्लैंड ने क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले में 12वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली है। टीम के कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी को शानदार तरीके से गोल में बदलते हुए इंग्लैंड को 1-0 से आगे कर दिया।

01:29 AM, 18-Jun-2026

England vs Croatia Live: इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच मुकाबला शुरू

इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। पहले हाफ में दोनों टीमें बढ़त लेना चाहेंगी।


(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)

12:30 AM, 18-Jun-2026

Portugal vs DR Congo Highlights: 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ मुकाबला

फीफा विश्व कप 2026 में पुर्तगाल और डीआर कॉन्गो के बीच खेला गया मुकाबला रोमांचक अंदाज में 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। ह्यूस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पुर्तगाल ने शुरुआती बढ़त जरूर हासिल की, लेकिन डीआर कॉन्गो ने शानदार वापसी करते हुए मैच ड्रॉ करा लिया। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो पूरे मैच में गोल करने में नाकाम रहे।

नेविस ने दिलाई तेज शुरुआत
मुकाबले की शुरुआत से ही पुर्तगाल ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम को छठे मिनट में ही सफलता मिल गई जब जोआओ नेविस ने शानदार हेडर के जरिए गेंद को नेट में पहुंचाते हुए पुर्तगाल को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती गोल के बाद पुर्तगाल ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की, जबकि कॉन्गो बराबरी की तलाश में जुटा रहा।

हाइड्रेशन ब्रेक तक पुर्तगाल आगे
पहले हाफ के 24 मिनट पूरे होने पर खिलाड़ियों को हाइड्रेशन ब्रेक दिया गया। उस समय तक पुर्तगाल 1-0 से आगे था और नेव्स का गोल दोनों टीमों के बीच अंतर बना हुआ था।

इंजरी टाइम में कॉन्गो की शानदार वापसी
पहले हाफ के अंतिम क्षणों में डीआर कॉन्गो ने जबरदस्त वापसी की। इंजरी टाइम (45+5 मिनट) में योन वीसा ने हेडर के जरिए गोल दागकर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया। इसके साथ ही दोनों टीमें बराबरी के स्कोर के साथ हाफ-टाइम में गईं।

दूसरे हाफ में नहीं निकला कोई विजेता
दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने बढ़त हासिल करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी। पुर्तगाल की ओर से रोनाल्डो समेत कई खिलाड़ियों ने मौके बनाए, जबकि कॉन्गो ने भी लगातार दबाव बनाए रखा। हालांकि दोनों टीमों की रक्षा पंक्ति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी हमलों को विफल कर दिया।

मैच ड्रॉ, रोनाल्डो का इंतजार जारी
निर्धारित समय समाप्त होने तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं और मुकाबला ड्रॉ घोषित किया गया। पुर्तगाल के लिए जोआओ नेविस और डीआर कॉन्गो के लिए योन वीसा ने गोल किए। वहीं, सभी की नजरों में रहे कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस मुकाबले में गोल करने में सफल नहीं हो सके।

11:44 PM, 17-Jun-2026

Portugal vs DR Congo Live: दूसरे हाफ का खेल जारी

दूसरे हाफ का खेल जारी है। फिलहाल दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। अब देखना होगा कौन सी टीम बढ़त बनाने में कामयाब होती है।

11:44 PM, 17-Jun-2026

Portugal vs DR Congo Live: हाफ-टाइम

हाफ-टाइम तक पुर्तगाल और कॉन्गो 1-1 की बराबरी पर हैं। मुकाबले की शुरुआत में पुर्तगाल के लिए छठवें मिनट में ही जोआओ नेव्स ने हेडर के जरिए गोल दागा। इसके बाद 45+5 मिनट में योन वीसा ने हेडर के जरिए गोल दागकर कॉन्गो को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया। अब सभी की नजरें दूसरे हाफ पर होंगी।

11:43 PM, 17-Jun-2026

Portugal vs DR Congo Live: पहला हाइड्रेशन ब्रेक

पुर्तगाल और कॉन्गो के बीच जारी मुकाबले में 24 मिनट का खेल पूरा हो चुका है और पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया है। पुर्तगाल ने छठवें मिनट में जोआओ नेव्स के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना रखी है।

11:43 PM, 17-Jun-2026

Portugal vs DR Congo Live: छठवें मिनट में ही पुर्तगाल ने हासिल की बढ़त

पुर्तगाल और डीआर कॉन्गो के बीच खेला जा रहा मुकाबला शुरुआत से ही रोमांचक स्थिति में बना हुआ है। जोआओ नेव्स ने छठवें मिनट में ही हेडर के जरिए गोल दागकर पुर्तगाल को 1-0 की बढ़त दिला दी है।

11:43 PM, 17-Jun-2026

Portugal vs DR Congo Live: पुर्तगाल और डीआर कॉन्गो के बीच मैच शुरू

पुर्तगाल और डीआर कॉन्गो के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। सभी की नजरें अनुभवी खिलाड़ी रोनाल्डो पर हैं। अब देखना होगा पहले हाफ में कौन सी टीम गोल कर पाएगी।

11:42 PM, 17-Jun-2026

Portugal vs DR Congo Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11


(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)

10:20 PM, 17-Jun-2026

Portugal vs DR Congo Live: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नजरें बड़ी उपलब्धि

पुर्तगाल के दिग्गज कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब खड़े हैं। 2006 से लेकर अब तक खेले गए लगातार पांच फीफा विश्व कप संस्करणों में गोल करने वाले रोनाल्डो की नजर अब छठे विश्व कप में भी गोल दागकर इतिहास रचने पर है। अगर वह इस टूर्नामेंट में गोल करने में सफल रहते हैं, तो वह विश्व कप के छह अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन जाएंगे। 41 वर्षीय स्टार के लिए यह उपलब्धि न केवल उनके शानदार करियर में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगी, बल्कि उन्हें विश्व फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों की सूची में और भी ऊंचा स्थान दिलाएगी।
 

10:18 PM, 17-Jun-2026

England vs Croatia Highlights: इंग्लैंड ने 4-2 से क्रोएशिया को हराया, मूसा और मार्टिन की मेहनत पर फिरा पानी

FIFA World Cup 2026 Portugal vs DR Congo Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज फीफा विश्व कप 2026 का 23वां मुकाबला पुर्तगाल और डीआर कॉन्गो के बीच हुआस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें रोनाल्डो पर रहेंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें