फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Netherlands vs Japan Highlights: 88वें मिनट में जापान के दाइची ने पलटा पासा, नीदरलैंड जीत से चूकी; 2-2 से ड्रॉ

Mon, 15 Jun 2026 03:32 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास

खास बातें

FIFA World Cup 2026 Netherlands vs Japan Football Match Highlights: फीफा विश्व कप 2026 11वां मुकाबला ग्रुप-एफ की नीदरलैंड और जापान की टीमों के बीच डलास स्टेडियम में खेला गया। यह मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। 
विज्ञापन
फीफा विश्व कप 2026 - फोटो : @FIFAcom
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:28 AM, 15-Jun-2026

Netherlands vs Japan Highlights: 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एफ के मुकाबले में नीदरलैंड और जापान के बीच खेला गया रोमांचक मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। डलास स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में डच टीम दो बार बढ़त बनाने में सफल रही, लेकिन जापान ने हर बार वापसी करते हुए एक अंक हासिल कर लिया। मैच का निर्णायक मोड़ 88वें मिनट में आया, जब दाइची कामदा ने गोल कर जापान को बराबरी दिला दी।

पहले हाफ में दोनों टीमों को नहीं मिली सफलता
मुकाबले की शुरुआत से ही नीदरलैंड ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण बनाए रखा। डोनियल मालेन को गोल करने के दो अच्छे मौके मिले, लेकिन जापान के गोलकीपर जियोन सुजुकी ने शानदार बचाव करते हुए टीम को बढ़त नहीं लेने दी। दूसरी ओर जापान ने संयमित रक्षात्मक रणनीति अपनाई और जवाबी हमलों के जरिए मौके बनाने की कोशिश की। हालांकि, पहले 45 मिनट में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं और हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 रहा।

वैन डाइक ने दिलाई बढ़त, नाकामुरा ने दिया जवाब
दूसरे हाफ की शुरुआत के पांच मिनट बाद ही नीदरलैंड को सफलता मिल गई। 50वें मिनट में रयान ग्रावेनबेर्ख की फ्री-किक पर कप्तान वर्जिल वैन डाइक ने शानदार हेडर लगाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, जापान ने ज्यादा देर इंतजार नहीं किया। 57वें मिनट में ताकेफुसा कुबो ने बॉक्स के अंदर बेहतरीन मूव बनाया और गेंद केइतो नाकामुरा को थमाई। नाकामुरा ने मौके का फायदा उठाते हुए गेंद को नेट में पहुंचाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

समरविल ने फिर दिलाई बढ़त
जापान के बराबरी करने के सात मिनट बाद ही नीदरलैंड ने फिर बढ़त हासिल कर ली। 64वें मिनट में रयान ग्रावेनबेर्ख ने अपना दूसरा असिस्ट दर्ज कराया। उनके पास पर क्रिसेंसियो समरविल ने बॉक्स के बाहर से शानदार कर्लिंग शॉट लगाया, जो सीधे गोलपोस्ट में जा समाया। इस गोल के साथ नीदरलैंड 2-1 से आगे हो गया।

कामदा ने आखिरी लम्हों में बदला मैच का नतीजा
मैच समाप्ति की ओर बढ़ रहा था और डच टीम जीत के करीब नजर आ रही थी। लेकिन 88वें मिनट में जापान को कॉर्नर मिला। कॉर्नर पर कोकी ओगावा के प्रयास के बाद गेंद दाइची कामदा तक पहुंची और उनका शॉट डिफ्लेक्शन लेकर गोल में चला गया। इस गोल ने जापान को दूसरी बार बराबरी दिला दी। इंजरी टाइम में दोनों टीमों ने जीत का गोल करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी टीम सफलता हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक
इस ड्रॉ के साथ नीदरलैंड और जापान दोनों ने अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत एक-एक अंक के साथ की। ग्रुप-एफ में आगे की लड़ाई देखते हुए दोनों टीमों के लिए यह अंक महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

03:19 AM, 15-Jun-2026

Netherlands vs Japan Live: 88वें मिनट में जापान का गोल

दाइची कामदा ने जापान के लिए 88वें मिनट में गोल किया और अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। 90 मिनट के बाद छह मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया है।

02:56 AM, 15-Jun-2026

Netherlands vs Japan Live: दूसरा हाइड्रेशन ब्रेक

67वें मिनट के बाद दूसरा हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया है। नीदरलैंड 2-1 से जापान से आगे है।

विज्ञापन
02:53 AM, 15-Jun-2026

Netherlands vs Japan Live: नीदरलैंड का दूसरा गोल

क्रिसेंसियो समरविले ने नीदरलैंड के लिए 64वें मिनट में दूसरा गोल किया। 14 मिनट के अंदर यह नीदरलैंड का दूसरा गोल है। अब जापान के खिलाफ उनकी बढ़त 2-1 की हो गई है।

02:47 AM, 15-Jun-2026

Netherlands vs Japan Live: जापान का 57वें मिनट में गोल

57वें मिनट में जापान की ओर से केटो नाकामुरा ने गोल किया और अब दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
02:40 AM, 15-Jun-2026

Netherlands vs Japan Live: 50वें मिनट में वर्जिल वैन डाइक ने दागा पहला गोल

आखिरकार इस मुकाबले का पहला गोल हो ही गया। नीदरलैंड के वर्जिल वैन डाइक ने 50वें मिनट में पहला गोल दागा और अपनी टीम को जापान के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिलाई। 

02:36 AM, 15-Jun-2026

Netherlands vs Japan Live: दूसरे हाफ का खेल जारी

दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। अब देखना होगा 45 मिनट के भीतर कौन सी टीम बढ़त लेने में कामयाब होती है।

02:21 AM, 15-Jun-2026

Netherlands vs Japan Live: हाफ-टाइम तक कोई गोल नहीं

नीदरलैंड और जापान के बीच मुकाबला जारी है। हाफ-टाइम तक दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी है। अब दूसरे हाफ में दोनों टीमें बढ़त लेने की कोशिश करेंगी।

01:56 AM, 15-Jun-2026

Netherlands vs Japan Live: 23 मिनट के बाद भी नहीं हुआ कोई गोल

23 मिनट का खेल हो चुका है। पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया है, लेकिन अब तक कोई गोल नहीं हो सका है। अब देखना होगा वापसी के बाद दोनों टीमों में से कौन सबसे पहले खाता खोलती है।

01:31 AM, 15-Jun-2026

Netherlands vs Japan Live: नीदरलैंड और जापान के बीच मुकाबला जारी

नीदरलैंड और जापान के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। अब देखना होगा कि पहले हाफ में कौन सी टीम गोल करती है और बढ़त बनाती है।

01:28 AM, 15-Jun-2026

Netherlands vs Japan Live: दोनों की प्लेइंग-11


(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)

01:12 AM, 15-Jun-2026

Netherlands vs Japan Highlights: 88वें मिनट में जापान के दाइची ने पलटा पासा, नीदरलैंड जीत से चूकी; 2-2 से ड्रॉ

FIFA World Cup 2026 Netherlands vs Japan Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज फीफा विश्व कप 2026 का चौथा दिन है। 11वां मुकाबला ग्रुप-एफ की नीदरलैंड और जापान की टीमों के बीच डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने वाला है। आप पल-पल के अपडेट्स यहां पढ़ सकते हैं...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें