12:31 PM, 14-Dec-2025
Messi in Mumbai Live : तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने मेसी को धन्यवाद दिया
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने लिखा, 'मैं महानतम खिलाड़ी लियोनल मेसी, फुटबॉल के दिग्गज लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार किया और हैदराबाद शहर आकर हमारे सभी खेल प्रेमियों, विशेषकर युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हम अपने नेता राहुल गांधी जी के भी आभारी हैं कि वे हमारे साथ शामिल हुए और इस शाम को जीवन भर की यादगार बना दिया। मैं शहर भर में तैनात सभी अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों, आयोजकों और कर्मचारियों को धन्यवाद और बधाई देता हूं कि उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हम दुनिया को दिखा सकें कि तेलंगाना का अर्थ खेल है, तेलंगाना का अर्थ उत्कृष्टता है और तेलंगाना का अर्थ आतिथ्य है। अपनी पूरी सरकार की ओर से, मैं सभी खेल प्रेमियों और प्रशंसकों को उनके उत्कृष्ट आचरण और अनुशासित तरीके से हमारे मेहमानों की मेजबानी करने के लिए धन्यवाद देता हूं।