फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Switzerland vs Bosnia Highlights: स्विट्जरलैंड ने बोस्निया को 4-1 से हराया, मंजाम्बी ने दागे दो गोल

Fri, 19 Jun 2026 02:41 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा

खास बातें

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जोहान मंजाम्बी के दो गोल, रूबेन वर्गस और ग्रेनिट झाका के एक-एक गोल की बदौलत स्विस टीम ने अंतिम 20 मिनट में मैच का रुख पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया।

विज्ञापन
फीफा विश्व कप 2026 - फोटो : @FIFAcom
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:40 AM, 19-Jun-2026

स्विट्जरलैंड ने 4-1 से जीता मैच

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से करारी शिकस्त दी। लंबे समय तक संघर्षपूर्ण रहे इस मुकाबले में स्विस टीम ने अंतिम 20 मिनट में आक्रामक खेल दिखाते हुए चार गोल दागे और टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।

मैच का हाल
लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा। दोनों टीमों ने सावधानीपूर्वक खेल दिखाया, लेकिन कोई भी पक्ष बढ़त हासिल नहीं कर सका। दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने दबाव बढ़ाया और मैच के अंतिम चरण में बोस्नियाई रक्षा पंक्ति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

74वें मिनट में युवा खिलाड़ी जोहान मंजाम्बी ने शानदार गोल कर स्विट्जरलैंड का खाता खोला। इसके बाद 84वें मिनट में रूबेन वर्गस ने बढ़त को दोगुना कर दिया। 90वें मिनट में मन्जांबी ने अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया और मैच लगभग स्विट्जरलैंड की झोली में डाल दिया।

रेड कार्ड बना टर्निंग पॉइंट
बोस्निया-हर्जेगोविना की मुश्किलें 80वें मिनट में और बढ़ गईं, जब डिफेंडर तारिक मुहरेमोविच को अंतिम खिलाड़ी के रूप में फाउल करने पर सीधे लाल कार्ड दिखाया गया। इसके बाद टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हो गई और स्विट्जरलैंड ने इसका पूरा फायदा उठाया।

अंतिम मिनटों में गोलों की बारिश
इंजरी टाइम में बोस्निया-हर्जेगोविना के एरमिन माहमिक ने 90+3 मिनट में शानदार गोल कर अंतर कम किया और स्कोर 3-1 कर दिया। हालांकि, इसके तुरंत बाद स्विट्जरलैंड को पेनल्टी मिली, जिसे कप्तान ग्रेनिट झाका ने 90+7 मिनट में गोल में बदलकर टीम की 4-1 की शानदार जीत पर मुहर लगा दी।

ग्रुप-बी में मजबूत हुई स्विट्जरलैंड की स्थिति
पहले मैच में ड्रॉ खेलने के बाद स्विट्जरलैंड के लिए यह जीत बेहद अहम रही। इस परिणाम के साथ स्विस टीम ने ग्रुप-बी में नॉकआउट चरण की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। वहीं बोस्निया-हर्जेगोविना के लिए अब अगले मुकाबले में जीत लगभग अनिवार्य हो गई है। करीब 70 मिनट तक संतुलित दिखने वाला मुकाबला अंतिम चरण में पूरी तरह स्विट्जरलैंड के नाम रहा। मन्जांबी और वर्गास की प्रभावशाली मौजूदगी, झाका की कप्तानी और बोस्निया के रेड कार्ड ने मैच का रुख बदल दिया। स्विट्जरलैंड ने दिखा दिया कि दबाव के क्षणों में वह किसी भी टीम के खिलाफ घातक साबित हो सकता है।

02:20 AM, 19-Jun-2026

Switzerland vs Bosnia Live: स्विट्जरलैंड की बोस्निया पर 3-0 से बढ़त

90वें मिनट में स्विट्जरलैंड को मंजाम्बी ने 3-0 की बढ़त दिलाई।

02:15 AM, 19-Jun-2026

Switzerland vs Bosnia Live: स्विट्जरलैंड की बोस्निया पर 2-0 से बढ़त

स्विट्जरलैंड ने बोस्निया और हर्जेगोविना पर 2-0 की बढ़त बना ली है। 84वें मिनट में रूबेन वर्गस ने गोल दागा और टीम को बढ़त दिलाई।

विज्ञापन
02:04 AM, 19-Jun-2026

Switzerland vs Bosnia Live: 74वें मिनट में पहला गोल

74वें मिनट में पहला गोल हुआ है। स्विट्जरलैंड के जोहान मंजाम्बी ने गोल कर अपनी टीम को बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिलाई।

01:33 AM, 19-Jun-2026

Switzerland vs Bosnia Live: दूसरे हाफ का मुकाबला शुरू

हाफ-टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर है। अब दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है।

विज्ञापन
12:38 AM, 19-Jun-2026

Switzerland vs Bosnia and Herzegovina Live: पहले हाफ का खेल जारी

फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज टूर्नामेंट का 26वां मैच लॉस एंजिलिस स्टेडियम में स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच खेला जा रहा है। अब देखना होगा पहले हाफ में कौन सी टीम गोल करके बढ़त हासिल करती है।

11:47 PM, 18-Jun-2026

1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ मैच

फीफा विश्व कप 2026 में चेकिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। चेकिया ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम चरण में दक्षिण अफ्रीका ने वापसी करते हुए मुकाबला ड्रॉ करा लिया।

शुरुआती मिनटों में चेकिया का दबदबा
मैच की शुरुआत से ही चेकिया ने आक्रामक खेल दिखाया। इसका फायदा उन्हें मुकाबले के छठे मिनट में मिला, जब मिडफील्डर माइकल सादिलेक ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती गोल के बाद चेकिया ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और दक्षिण अफ्रीका को ज्यादा मौके नहीं दिए।

हाफ-टाइम तक 1-0 से आगे रहा चेकिया
पहले हाफ के समाप्त होने तक चेकिया 1-0 से आगे था। सादिलेक का शुरुआती गोल दोनों टीमों के बीच अंतर साबित हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन चेकिया की रक्षापंक्ति ने उनके सभी प्रयास विफल कर दिए।

दूसरे हाफ में वापसी की तलाश में दक्षिण अफ्रीका
दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने आक्रामक रवैया अपनाया। टीम लगातार बराबरी का गोल तलाशती रही, जबकि चेकिया अपनी बढ़त को सुरक्षित रखने में जुटा रहा। मुकाबला अंतिम मिनटों तक बेहद कड़ा बना रहा।

83वें मिनट में मोकोएना ने बदला मैच का रंग
दक्षिण अफ्रीका को 83वें मिनट में पेनाल्टी मिली, जिसे तेबोहो मोकोएना ने सफलतापूर्वक गोल में तब्दील कर दिया। मोकोएना ने गेंद को गोलकीपर मातेज कोवार के विपरीत दिशा में भेजते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। इस गोल के साथ दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले में बराबरी हासिल कर ली।

ड्रॉ पर छूटा मुकाबला
निर्धारित समय और अतिरिक्त समय समाप्त होने के बाद रेफरी ने मैच खत्म करने की घोषणा की। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। चेकिया के लिए माइकल सादिलेक और दक्षिण अफ्रीका के लिए तेबोहो मोकोएना ने गोल किए। दोनों टीमों ने एक-एक अंक हासिल किया, जबकि मैच के अंतिम परिणाम ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

11:17 PM, 18-Jun-2026

Czechia vs South Africa Live: 83वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका की वापसी

83वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका ने वापसी कर ली। उनके लिए तेबोहो मोकोएना ने गोल कर टीम को चेकिया के खिलाफ 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया।

10:37 PM, 18-Jun-2026

Czechia vs South Africa Live: दूसरे हाफ का खेल जारी

दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। अब देखना होगा कि चेकिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम वापसी कर पाती है या नहीं।

10:20 PM, 18-Jun-2026

Czechia vs South Africa Live: हाफ-टाइम

हाफ-टाइम तक चेकिया 1-0 से आगे है। उनके लिए मुकाबले की शुरुआत के छठवें मिनट में ही माइकल सादिलेक ने पहला गोल दागा और टीम को बढ़त दिलाई। अब सभी की नजरें दूसरे हाफ पर हैं।

09:36 PM, 18-Jun-2026

Czechia vs South Africa Live: चेकिया ने दक्षिण अफ्रीका पर हासिल की शुरुआती बढ़त

चेकिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। मुकाबले के छठे मिनट में माइकल सादिलेक ने पहला गोल दागा और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

09:31 PM, 18-Jun-2026

Czechia vs South Africa Live: चेकिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच शुरू

चेकिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। पहले हाफ में दोनों ही टीमें शुरुआती बढ़त लेना चाहेंगी।

09:18 PM, 18-Jun-2026

Czechia vs South Africa Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11


(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)

08:52 PM, 18-Jun-2026

Czechia vs South Africa Live: ग्रुप-ए की तालिका का हाल

(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)

08:49 PM, 18-Jun-2026

Czechia vs South Africa Live: दोनों टीमों के लिए करो या मरो मैच

ग्रुप ए की अंक तालिका में फिलहाल चेकिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमें अपना पहला मैच हारने के बाद बिना अंक के तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। चेकिया को दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दक्षिण अफ्रीका को मेक्सिको ने 2-0 से मात दी थी। ऐसे में आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम बन गया है। जीत हासिल करने वाली टीम न सिर्फ अपने पहले अंक दर्ज करेगी, बल्कि नॉकआउट चरण की दौड़ में भी मजबूती से बनी रहेगी। वहीं हारने वाली टीम के लिए अगले दौर में पहुंचने की राह लगभग बंद हो सकती है। इसलिए चेकिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला ग्रुप ए का पहला वास्तविक 'करो या मरो' मैच माना जा रहा है।

08:41 PM, 18-Jun-2026

Switzerland vs Bosnia Highlights: स्विट्जरलैंड ने बोस्निया को 4-1 से हराया, मंजाम्बी ने दागे दो गोल

FIFA World Cup 2026 Czechia vs South Africa Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज टूर्नामेंट का 25वां मुकाबला ग्रुप-ए की चेकिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें