11:10 PM, 30-Jun-2026
Cote d'Ivoire vs Norway Live: नॉर्वे ने ली बढ़त
नॉर्वे ने पहले हाफ में गोल कर आखिरकार आइवरी कोस्ट पर बढ़त ले ली है। नॉर्वे के लिए एंटोनियो नूसा ने शानदार गोल दागा और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दिलचस्प बात यह है कि नॉर्वे के खिलाड़ी लगातार बढ़त बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नूसा ने आखिरकार बढ़त दिलाई। पहले 38वें मिनट में हालंद ने कोशिश की और फिर एक मिनट बाद ओडेगार्ड ने प्रयास किया। हालांकि, सफलता नूसा को मिली। बढ़त के बाद एक बार फिर हालंद ने 42वें मिनट में गोल का प्रयास किया, लेकिन आइवरी कोस्ट के खिलाड़ी ने गोल पोस्ट के पास रोक दिया। फिर एलेंक्सजेंडर सोललोथ ने गोल दागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।