02:25 AM, 04-Jul-2026
मिस्र ने खत्म किया ऑस्ट्रेलिया का सफर
ऑस्ट्रेलिया और मिस्र के बीच फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 का रोमांचक मुकाबला समाप्त हो गया है। निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। मिस्र ने 13वें मिनट में इमाम अशूर के गोल से बढ़त बनाई थी, जबकि 55वें मिनट में मोहामेद हानी के आत्मघाती गोल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बराबरी हासिल कर ली। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ, जहां मिस्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से मात दी। इस जीत के साथ मिस्र ने राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि ऑस्ट्रेलिया का विश्व कप अभियान यहीं समाप्त हो गया।