फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ecuador vs Senegal: सेनेगल 20 साल बाद फुटबॉल विश्व कप के नॉकआउट में पहुंचा, इक्वाडोर का सपना टूटा

Tue, 29 Nov 2022 10:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

खास बातें

Ecuador vs Senegal FIFA World Cup 2022 Score News in Hindi: कतर विश्व कप के ग्रुप ए में सेनेगल ने इक्वाडोर को 2-1 से हरा दिया। इस रोमांचक मुकाबले को जीतकर सेनेगल ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। वह 20 साल बाद ग्रुप दौर से आगे बढ़ने में सफल रहा है। 2002 में सेनेगल की टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। दूसरी ओर, इक्वाडोर की टीम का सपना टूट गया। अगर वह इस मैच को ड्रॉ भी करा लेती तो आगे बढ़ जाती। इक्वाडोर 2006 में प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था।
विज्ञापन
गोल करने के बाद सेनेगल के खिलाड़ी - फोटो : FIFA World Cup/Twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:37 PM, 29-Nov-2022

Ecuador vs Senegal Live Score: सेनेगल की शानदार जीत

सेनेगल ने अपने स्टार खिलाड़ी सादियो माने की अनुपस्थिति में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। उसने करो या मरो वाले मैच में इक्वाडोर को 2-1 से हराया। सेनेगल के लिए इस्माइला सार्र और कप्तान कॉलीबली ने गोल दागे।

सेनेगल 20 साल बाद ग्रुप दौर से आगे बढ़ने में सफल रहा है। 2002 में सेनेगल की टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। वहीं, 2018 में वह ग्रुप दौर में बाहर हो गया था। दूसरी ओर, इक्वाडोर की टीम का सपना टूट गया। अगर वह इस मैच को ड्रॉ भी करा लेती तो आगे बढ़ जाती। इक्वाडोर 2006 में प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था।
 

10:04 PM, 29-Nov-2022

Ecuador vs Senegal Live Score: सेनेगल ने किया दूसरा गोल

सेनेगल ने इक्वाडोर के गोल का शानदार तरीके से जवाब दिया। उसने तीन मिनट बाद ही फिर से बढ़त हासिल कर ली। सेनेगल के लिए 70वें मिनट में कालिडोउ कॉलीबली ने गोल दागा। सेनेगल मैच में 2-1 से आगे हो गया है।

09:59 PM, 29-Nov-2022

Ecuador vs Senegal Live Score: इक्वाडोर का पहला गोल

इक्वाडोर और सेनेगल का मुकाबला बराबरी पर पहुंच चुका है। इक्वाडोर के लिए मोइसेस कोइसेडो ने 67वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी दिलाई।

विज्ञापन
09:21 PM, 29-Nov-2022

Ecuador vs Senegal Live Score: हाफटाइम तक सेनेगल आगे

सेनेगल और इक्वाडोर के बीच मैच में हाफटाइम का समय हो गया है। इस्माइला सार्र के गोल की बदौलत सेनेगल की टीम ने 1-0 की बढ़त ले रखी है। इक्वाडोर की टीम दूसरे हाफ में वापसी करना चाहेगी। फिलहाल नीदरलैंड ग्रुप में पहले स्थान पर है। सेनेगल इस गोल के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, इक्वाडोर चार अंकों के साथ अभी तीसरे स्थान पर है।

09:15 PM, 29-Nov-2022

Ecuador vs Senegal Live Score: सेनेगल की टीम 1-0 से आगे

सेनेगल की टीम ने इक्वाडोर के खिलाफ मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। उसे 42वें मिनट में पेनल्टी मिली। इक्वाडोर के हिनकैपी ने इस्माइला सार्र को पेनल्टी बॉक्स में गिरा दिया। रेफरी ने सेनेगल के पक्ष में पेनल्टी का इशारा कर दिया। सार्र ने गेंद को पेनल्टी बॉक्स में डालने में कोई गलती नहीं की।

विज्ञापन
08:57 PM, 29-Nov-2022

Ecuador vs Senegal Live Score: सेनेगल ने गंवाए दो मौके

सेनेगल ने एक आसान मौका गंवाया है। इद्रिस गुएये का शॉट गोलपोस्ट के बगल से निकल गया। अगर उनका शॉट निशाने पर होता तो सेनेगल की टीम 1-0 से आगे हो जाती है। उनके बाद बूलाए डिया ने भी मौका गंवाया। डिया को एक शानदार मिला, लेकिन गेंद को गोलपोस्ट में नहीं डाल सके।

08:54 PM, 29-Nov-2022

Ecuador vs Senegal Live Score: सेनेगल के फैंस का जलवा

08:32 PM, 29-Nov-2022

Ecuador vs Senegal Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू

इक्वाडोर और सेनेगल के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो चुका है। इक्वाडोर की नजर 2006 के बाद पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर है। वह चौथी बार विश्व कप में खेल रहा है। 2002 और 2014 में वह ग्रुप दौर में बाहर हो गया था। दूसरी ओर, सेनेगल की टीम 2002 के बाद प्री-क्वार्टर में पहुंच सकती है। 20 साल पहले वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। वहीं, 2018 में ग्रुप दौर में बाहर हो गई थी।

08:06 PM, 29-Nov-2022

Ecuador vs Senegal Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

इक्वाडोर: गैलिंडेज (गोलकीपर), एंजेलो प्रेसियाडो, टोरेस, हिनकेपी, एस्टुपिनन, फ्रेंको, ग्रुजो, कैइसेडो, प्लाटा, एस्ट्राडा, वेलेंसिया।

सेनेगल: एडुआर्ड मेंडी (गोलकीपर), सबली, कौलीबेली, जैकब्स, डायलो, सिस, पपी ग्यूए, नदिये, इद्रिसा ग्यूए, इस्माइला सर्र, दीया।

07:50 PM, 29-Nov-2022

Ecuador vs Senegal: सेनेगल 20 साल बाद फुटबॉल विश्व कप के नॉकआउट में पहुंचा, इक्वाडोर का सपना टूटा

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कतर विश्व कप के ग्रुप ए में इक्वाडोर का सामना थोड़ी देर में सेनेगल से होगा। दोनों टीमें अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर अगले दौर में जगह बनाने की कोशिश करेंगी। इस ग्रुप से नीदरलैंड का अंतिम 16 में पहुंचना तय है, लेकिन दूसरे स्थान के लिए इक्वाडोर और सेनेगल के बीच कड़ी टक्कर है। यह मैच जीतने वाली टीम ही अगले दौर में जगह बनाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें