फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2026 Day 3 Highlights: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में पांचवें स्थान पर भारत, मुक्केबाज सचिन सिवाच अगले दौर में

Sat, 25 Jul 2026 11:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो

खास बातें

Glasgow Commonwealth Games Day 3:  ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन भारतीय दल कई अहम मुकाबलों में उतरा। शनिवार का दिन भारत के लिए तैराकी, पैरा तैराकी, मुक्केबाजी, जिम्नास्टिक्स, लॉन बॉल्स और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल के लिहाज से काफी व्यस्त रहा। भारत को तैराकी में निराशा मिली। वहीं, आज कोई पदक भारत नहीं जीत सका। 
विज्ञापन
सचिन सिवाच - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:34 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: भारत को नहीं मिला कोई पदक

राष्ट्रमंडल खेलों का तीसरा दिन भारत के लिए पदक के लिहाज से अच्छा नहीं रहा। भारत के पास तैराकी और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में पदक लाने का मौका था। भारतीय तैराक पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में भी नहीं पहुंच सके। वहीं, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में भारतीय महिला टीम सब डिविजन तीन के बाद पांचवें स्थान पर रही और पदक की दौड़ से बाहर हो गई। लॉन बॉल के पुरुष एकल सेक्शनल वर्ग में पुतुल सोनोवाल को हार मिली, लेकिन वह सेमीफाइनल की दौड़ में बने हुए हैं। व्हीलचेयर महिला 3x3 बास्केटबॉल टीम को भी वेल्स से करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, लॉन बॉल महिला पेयर्स टीम ने जीत दर्ज की और अगले दौर के लिए दावा मजबूत किया। वहीं, मुक्केबाज सचिन सिवाच ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। 

11:08 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में पांचवें स्थान पर भारत

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक सब डिविजन 3 पूरा हो गया है। प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले, प्रतिष्ठा समांता ने महिला टीम और व्यक्तिगत राउंड में चुनौती पेश की। टीम नतीजों में भारत 123.000 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहा। अब सब डिविजन 4 शुरू होगा जिसका बाद यह तय होगा कि कौन पदक जीतेगा। हालांकि, भारत के लिए पोडियम के दरवाजे बंद हैं। 

10:52 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक का फाइनल जारी

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक का फाइनल मुकाबला जारी है। प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले, प्रतिष्ठा समांता महिला टीम और व्यक्तिगत राउंड में चुनौती पेश कर रही हैं। भारत सब डिविजन 3 में है और फिलहाल पांचवें स्थान पर चल रहा है। सब डिविजन 4 के बाद तालिका में भारत किस स्थान पर रहेगा इससे पदक तय होगा। 

विज्ञापन
08:40 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: पुतुल सोनोवाल हारे

भारत के पुतुल सोनोवाल लॉन बॉल में पुरुष एकल सेक्शनल प्ले राउंड 3 मुकाबले में हार गए। सोनोवाल का सामना मलयेशिया के इज्जात शमीर डजुलकेप्ले से हुआ जिसमें उन्हें 0-2 से हार मिली। 

08:37 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक की चुनौती शुरू

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले, प्रतिष्ठा समांता महिला टीम और व्यक्तिगत राउंड में चुनौती पेश कर रही हैं। ये मेडल राउंड है और भारत से इसमें पदक लाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
07:33 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: लॉन बॉल में पुरुष एकल का मैच शुरू

लॉन बॉल में पुरुष एकल सेक्शनल प्ले राउंड 3 का मुकाबला शुरू हो गया है। भारत की ओर से पुतुल सोनोवाल का मुकाबला मलयेशिया के इज्जात शमीर डजुलकेप्ले से हो रहा है। 

06:37 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: तीसरे दिन भारत का शेष कार्यक्रम

तीसरे दिन भारत के दो और इवेंट होने अभी बाकी है जिसमें से एक मेडल इवेंट है। भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से लॉन बॉल का पुरुष एकल सेक्शनल प्ले मैच होगा। इसमें भारत की ओर से पुतुल सोनोवाल मलयेशिया के इज्जात शमीर डजुलकेप्ले का सामना करेंगे। इसके बाद रात 8:15 बजे से आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले, प्रतिष्ठा समांता महिला टीम और व्यक्तिगत राउंड में चुनौती पेश करेंगी। 

05:37 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: व्हीलचेयर 3x3 बास्केटबॉल में मिली हार

महिला व्हीलचेयर 3x3 बास्केटबॉल के पूल बी मुकाबले में भारत को वेल्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। वेल्स ने भारत को 16-1 से हराया। 

05:09 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: लॉन बॉल में विजय अभियान जारी

लॉन बॉल का भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिला पेयर्स सेक्शनल के मुकाबले में भारत ने टोंगा को टाई ब्रेक में हराया। दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर था। भारत ने इसके बाद टाई ब्रेक में 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया। भारत की ओर से रुपा रानी टिर्की और पिंकी ने टोंगा की पेरिस बेकर और मिलिका नाथन की चुनौती से बखूबी पार पाया। 

04:47 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: तैराकी में मिली निराशा

भारत को राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन तैराकी में निराशा मिली। पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल के हीट में भारत के दोनों ही तैराक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और फाइनल में जगह नहीं बना पाए। भारत के धक्षण शशिकुमार अपने हीट में 3:58.09 मिनट के समय के साथ सातवें स्थान पर रहे और कुल 15वें स्थान पर रहकर फिनिश किया। वहीं, आर्यन नेहरा ने 4:00.26 मिनट का समय निकाला और वह अपनी हीट में आठवें स्थान पर रहे, लेकिन ओवरऑल 16वें स्थान पर फिनिश किया। इस वर्ग से शीर्ष आठ तैराकों ने फाइनल में जगह बनाई। 

04:16 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: सचिन सिवाच अगले दौर में

भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग में राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। सचिन ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में कनाडा के केओमा अल अहमदिहे को खंडित फैसले में 4-1 के अंतर से हराया। केओमा 2022 राष्ट्रमंडल खेल के कांस्य पदक विजेता हैं, लेकिन सचिन ने उनके खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। 

04:11 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: मुक्केबाजी में भारतीय चुनौती

मुक्केबाजी में सचिन सिवाच का राउंड ऑफ 32 का मुकाबला जारी है। पुरुष 60 किग्रा में सचिन का सामना कनाडा के केओमा अल अहमदिहे से हो रहा है। सचिन ने पहले दो राउंड अपने नाम किए हैं और अब तीसरा और अंतिम दौर चल रहा है। 

01:16 PM, 25-Jul-2026

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का तीसरे दिन का पूरा कार्यक्रम

 

समय (IST) खेल मुकाबला / खिलाड़ी
दोपहर 2:30 PM जिम्नास्टिक्स महिला टीम फाइनल व व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन- प्रणति नायक, प्रतिष्ठा सामंत, इशिता सुनील रेवाले, निष्का अग्रवाल, रिद्धि शर्मा
दोपहर 3:50 PM लॉन बॉल्स महिला पेयर्स- रूपा रानी टिर्की/पिंकी सिंह बनाम टोंगा
शाम 4:00 PM मुक्केबाजी सचिन सिवाच बनाम केओमा अल-अहमदीह (कनाडा), पुरुष 60 किग्रा राउंड ऑफ 32
शाम 4:00 PM तैराकी धक्षण शशिकुमार- पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट
शाम 4:15 PM पैरा तैराकी चैतन्य विश्वास कुलकर्णी- पुरुष S14 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट
शाम 5:00 PM 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल भारत बनाम वेल्स (महिला)
शाम 7:30 PM लॉन बॉल्स पुरुष एकल सेक्शन मैच- पुतुल सोनोवाल
रात 11:30 PM* तैराकी धक्षण शशिकुमार- 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
रात 12:45 AM*
(26 जुलाई)
पैरा तैराकी चैतन्य विश्वास कुलकर्णी- S14 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (क्वालीफाई करने पर)

01:15 PM, 25-Jul-2026

Commonwealth Games Day 3 Live : लॉन बॉल्स और 3×3 बास्केटबॉल में भी मुकाबले

लॉन बॉल्स में पुरुष एकल वर्ग में पुतुल सोनोवाल अपना सेक्शन मैच खेलेंगे। वहीं महिला पेयर्स स्पर्धा में रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह की जोड़ी टोंगा की पेरिस बेकर और मिल्खा नाथन के खिलाफ शाम 3:50 बजे उतरेगी। इसके अलावा 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भारतीय महिला टीम शाम 5:00 बजे वेल्स से भिड़ेगी।

01:14 PM, 25-Jul-2026

Commonwealth Games Day 3 Live : सचिन सिवाच शुरू करेंगे अपना अभियान

भारतीय मुक्केबाजी टीम की ओर से पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में सचिन सिवाच राउंड ऑफ 32 मुकाबले में कनाडा के केओमा अल-अहमदीह का सामना करेंगे। यह मुकाबला शाम 4:00 बजे खेला जाएगा। भारत को उनसे शानदार शुरुआत की उम्मीद होगी।

01:14 PM, 25-Jul-2026

Commonwealth Games Day 3 Live : पैरा तैराकी में चैतन्य से उम्मीदें

पैरा तैराकी में चैतन्य विश्वास कुलकर्णी पुरुषों की एस14 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में शाम 4:15 बजे हिस्सा लेंगे। अगर वह हीट पार कर लेते हैं तो उनका फाइनल मुकाबला रात 12:45 बजे होगा।

01:13 PM, 25-Jul-2026

Commonwealth Games Day 3 Live : तैराकी में फाइनल का टिकट हासिल करने की चुनौती

  • भारतीय तैराक धक्षण शशिकुमार पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में शाम 4:00 बजे उतरेंगे। उनका लक्ष्य फाइनल में जगह बनाना होगा, जिसका आयोजन रात 11:30 बजे होगा।
  • वहीं स्टार तैराक श्रीहरि नटराज पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में फाइनल में उतर सकते हैं। यदि वह क्वालीफाई करते हैं तो उनका मुकाबला रात 12:20 बजे होगा।

01:13 PM, 25-Jul-2026

Commonwealth Games Day 3 Live Updates : महिला जिम्नास्टिक्स टीम पर रहेंगी निगाहें

दिन की शुरुआत भारतीय महिला जिम्नास्टिक्स टीम के मुकाबले से होगी। दोपहर 2:30 बजे होने वाले टीम फाइनल में प्रणति नायक, प्रतिष्ठा सामंत, इशिता सुनील रेवाले, निष्का अग्रवाल और रिद्धि शर्मा हिस्सा लेंगी। यही प्रतियोगिता व्यक्तिगत स्पर्धाओं के लिए क्वालीफिकेशन राउंड भी होगी, इसलिए खिलाड़ियों के सामने दोहरी चुनौती रहेगी।

01:10 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Highlights: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में पांचवें स्थान पर भारत, मुक्केबाज सचिन सिवाच अगले दौर में

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का तीसरा दिन है। तीसरे दिन भारतीय दल कई अहम मुकाबलों में उतरने वाला है। शनिवार का दिन भारत के लिए तैराकी, पैरा तैराकी, मुक्केबाजी, जिम्नास्टिक्स, लॉन बॉल्स और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल के लिहाज से काफी व्यस्त रहेगा। कई भारतीय खिलाड़ी अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि कुछ फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें