राष्ट्रमंडल खेल 2026 के 10वें दिन मेडल टैली के शीर्ष पांच देशों में बड़ा बदलाव हुआ। 65 स्वर्ण समेत कुल 158 पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया अभी भी शीर्ष पर काबिज है। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड है, जिसके एथलीट्स अब तक 26 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 101 पदक जीत चुके हैं। 18 गोल्ड मेडल समेत कुल 59 पदकों के साथ कनाडा तीसरे नंबर पर है। मेजबान स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने भी 13 गोल्ड मेडल जीते हैं। हालांकि, सिल्वर मेडल के मामले में स्कॉटलैंड का आंकड़ा केवल 8 पदकों है, इसलिए वह भारत से नीचे पांचवें नंबर पर है। अफ्रीकी देश नाइजीरिया 10 स्वर्ण समेत 23 पदक जीतकर छठे स्थान पर है।
मुक्केबाजों की बदौलत भारत की बड़ी छलांग
भारत ने 10वें स्थान से बड़ी छलांग लगाते हुए टॉप-5 में प्रवेश कर लिया। अब 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर है। भारत के सर्वाधिक पदक मुक्केबाजी में आए हैं। इसके अलावा एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स, जूडो, भारोत्तोलन और पैरा भारोत्तोलन में भी खिलाड़ियों ने कई ऐतिहासिक पदक अपने नाम किए हैं।
बिहार के पैरा एथलीट सोमन राणा ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इनकी सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि इन्होंने सेना में सेवाओं के दौरान अपने शरीर का निचला हिस्सा गंवा दिया। इसके बावजूद गयाजी में रहने वाले सोमन ने करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को अपने कंधे पर जिंदा रखा। उन्होंने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने के अलावा भारत के शुभम जुयाल को प्रेरित भी किया। शुभम ने इस एफ57 इवेंट के फाइनल में 13 मीटर से अधिक दूरी तक गोला फेंका जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ये पहली बार है जब इस स्पर्धा में दो भारतीयों ने स्वर्ण के साथ रजत पदक भी अपने नाम किए।
एक अन्य स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी पदक से चूके
पोल वॉल्ट में स्वर्ण पदक ऑस्ट्रेलिया के कुर्टिश मार्शहॉल ने जीता। दक्षिण अफ्रीका के कायले रेडमेयर और इंग्लैंड के ओवेन हर्ड को कांस्य पदक मिला। एक समय पदक की दौड़ में शामिल रहे भारत के देव कुमार मीणा का अभियान चौथे नंबर पर समाप्त हुआ। एक अन्य भारतीय कुलदीप छठे स्थान पर रहे।
पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में भारत के देव कुमार मीणा से शीर्ष तीन खिलाड़ियों में अपना स्थान बनाए हुए हैं। फाइनल में खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। पोल वॉल्ड के दिग्गजों को संघर्ष करते देखा गया। न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी। इस स्पर्धा में भारत के एक अन्य एथलीट कुलदीप कुमार भी भाग ले रहे हैं। हालांकि, उनके प्रयास असफल रहने के कारण वे शीर्ष तीन में जगह बनाने में असफल रहे हैं।
राष्ट्रमंडल खेल के एथलेटिक्स में भारतीय धावक गुलवीर ने ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई है। इससे पहले धावक गुलवीर सिंह ने 2022 के एशियाई खेलों (हांग्झोउ) में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में भी देश को कांस्य पदक दिलाया था।
भारतीय मुक्केबाज नरेंदर को राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। नरेंद्र को पुरुष 90+ किग्रा के फाइनल में इंग्लैंड के डमार थॉमस ने सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। नरेंदर भले ही स्वर्ण पदक अपने नाम नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने रजत पदक जीता। ग्लास्गो में भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने इस बार सात स्वर्ण और तीन रजत के साथ कुल 10 पदक अपने नाम किए।
भारतीय मुक्केबाज नरेंदर का मुकाबला शुरू हो गया है। नरेंद्र पुरुष 90+ किग्रा के फाइनल में इंग्लैंड के डमार थॉमस का सामना कर रहे हैं। मुक्केबाजी में भारत का यह आखिरी मुकाबला है। भारत ने मुक्केबाजी में अब तक सात स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं।
भारत को लॉन बॉल में हार का सामना करना पड़ा है। महिला एकल सेक्शन सी के पांचवें राउंड में नयनमोनी सैकिया को टाईब्रेक में दक्षिण अफ्रीका की ब्रिजेट हरसेलमैन के हाथों 1-0 से हार मिली। दोनों खिलाड़ियों के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर था जिसके बाद नतीजा टाईब्रेक के जरिये निकला जिसमें नयनमोनी को हार का सामना करना पड़ा। नयनमोनी इस तरह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकीं।
भारतीय मुक्केबाज अंकुश ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। अंकुश ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 80 किग्रा के फाइनल में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को खंडित फैसले में 4-1 से हराया। भारत ने इस तरह मुक्केबाजी में सात स्वर्ण और दो रजत पदक जीत लिए हैं। अब बस नरेंदर का फाइनल मुकाबला बाकी है। भारतीय मुक्केबाजों के लिए ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदर्शन दमदार रहा है।
भारतीय मुक्केबाज अंकुश का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। अंकुश के सामने पुरुष 80 किग्रा वर्ग में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू से हो रहा है।
सचिन सिवाच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। सचिन ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में नामीबिया के ट्राईगेन मॉर्निंग नदेवेलो को खंडित फैसले में 3-2 से हराया। सचिन इस मैच में शुरुआत से पिछड़ रहे थे, लेकिन अंतिम 10 सेकेंड में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को जोरदार पंच मारा। यह पंच इतना जोरदार था कि मॉर्निंग रिंग में ही लड़खड़ा गए। इसने सचिन के पक्ष में मैच को मोड़ा और स्वर्ण जीतने में सफल रहे। भारत अब तक मुक्केबाजी में छह स्वर्ण और दो रजत पदक जीत चुका है। अभी दो भारतीयों का रिंग में उतरना शेष है।
सचिन सिवाच ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे राउंड में 3-2 से फैसला अपने पक्ष में कराया। लेकिन उन्हें चेतावनी दी गई और एक अंक काटा गया।
सचिन फाइनल बाउट के पहले ही राउंड में हार गए। सचिन सिवाच खंडित फैसले में 3-2 के अंतर से पिछड़ गए। अब दूसरा राउंड खेला जा रहा है।
भारत के सचिन सिवाच का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। सचिन का सामना पुरुष 60 किग्रा वर्ग में नामीबिया के ट्राईगेन मॉर्निंग नदेवेलो से हो रहा है।
लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किग्रा वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया है। लवलीना का फाइनल में सामना ऑस्ट्रेलिया की एम्मा सुई ग्रीनट्री से हुआ। एम्मा ने खंडित फैसले में लवलीना को 4-1 से हराया। यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा। दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक दौर जीते और तीसरे राउंड में एक दूसरे पर जवाबी हमले किए। हालांकि, अंत में नतीजा एम्मा के पक्ष में गया और लवलीना को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत ने अब तक मुक्केबाजी में पांच स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। अभी तीन भारतीय मुक्केबाजों का फाइनल खेला जाना शेष है।
लवलीना ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा राउंड अपने नाम कर लिया है। लवलीना ने एम्मा के खिलाफ दूसरा राउंड खंडित फैसले में 4-1 से जीता।
लवलीना फाइनल में पहला राउंड हार गई हैं। लवलीना को एम्मा के खिलाफ खंडित फैसले में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। अब दूसरा राउंड शुरू हो गया है।
भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। लवलीना का महिला 75 किग्रा वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा सुई ग्रीनट्री से सामना हो रहा है।
भारतीय महिला मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। अरुंधति ने महिला 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की चेंटेले रीड को एकतरफा अंदाज में सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। भारतीय मुक्केबाजों का ग्लास्गो में दमदार प्रदर्शन जारी है। अब तक भारत मुक्केबाजी में पांच स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम कर चुका है।
भारतीय महिला मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने सर्वसम्मत फैसले में दूसरा राउंड अपने नाम कर लिया है। अरुंधति अब स्वर्ण पदक लाने से एक कदम दूर रह गई हैं।
जूडोका हर्ष टोकस कांस्य पदक लाने से चूक गए हैं। हर्ष को कांस्य पदक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के केशिन ओशी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी का मुकाबला जारी है। अरुंधति महिला 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की चेंटेले रीड का सामना कर रही हैं। अरुंधति ने पहला राउंड खंडित फैसले में 4-1 से अपने नाम किया।
भारतीय मुक्केबाज प्रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। प्रिया ने महिला 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी को खंडित फैसले में 4-1 से हराया। प्रिया पहला राउंड हार गईं थीं, लेकिन अगले दो राउंड में उन्होंने दमदार वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारत ने इस तरह राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में अब तक चार स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया है।
प्रिया ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे राउंड में नतीजा अपने पक्ष में मोड़ा। प्रिया ने दूसरा राउंड 4-1 के खंडित फैसले में अपने नाम किया।
भारतीय मुक्केबाज प्रिया का फाइनल मुकाबला जारी है। प्रिया का महिला 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी से सामना हो रहा है। पहला राउंड मैरी के पक्ष में गया है। अब दूसरा राउंड शुरू हो गया है।
भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। साक्षी ने महिला 51 किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की रुबी व्हाइट को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। साक्षी ने तीनों ही राउंड में अपना दबदबा दिखाया और व्हाइट को किसी भी क्षण अपने ऊपर हावी होने नहीं दिया। तीसरा राउंड खत्म होने के बाद जहां साक्षी आधिकारिक नतीजे से पहले ही जश्न मनाने लगीं, वहीं अपनी संभावित हार को देखते हुए व्हाइट के आंसू छलक पड़े। भारत ने मुक्केबाजी में अब तक तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है।
जूडोका उन्नति शर्मा ने महिला 63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्नति ने कांस्य पदक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की स्काई कोनोस्टर को हराया।
साक्षी ने पहला राउंड अपने नाम कर लिया है। साक्षी ने व्हाइट के खिलाफ महिला 51 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहला राउंड सर्वसम्मत फैसले में जीता। अब दूसरा राउंड खेला जा रहा है।
महिला मुक्केबाज साक्षी चौधरी का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। साक्षी महिला 51 किग्रा वर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले में उतरी हैं। साक्षी के सामने इंग्लैंड की रुबी व्हाइट हैं।
उन्नति शर्मा महिला 63 किग्रा के सेमीफाइनल में हार गईं। उन्नति को ऑस्ट्रेलिया की साया मिडलटाउन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब वह कांस्य पदक मुकाबले में चुनौती पेश करेंगी।
नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की भारतीय जोड़ी का राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में शानदार अभियान शनिवार को पुरुषों की पेयर्स स्पर्धा के सेक्शन मुकाबले में इंग्लैंड के निक ब्रेट और जेमी वॉकर के खिलाफ टाई-ब्रेकर में हार के साथ थम गया।
भारत को पैरा एथलेटिक्स में दोहरी सफलता मिली है। भारत के सोमन राणा ने स्वर्ण और शुभम जुयाल ने रजत पदक अपने नाम किया है। सोमन ने 13.40 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से स्वर्ण पदक जीता। वहीं, जुयाल ने 13.28 मीटर के प्रयास से रजत पदक अपने नाम किया। सोमन का पहला प्रयास 13.38 मीटर का रहा जो स्वर्ण जीतने के लिए काफी था। लेकिन उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 13.40 मीटर का प्रयास किया जो उनका फाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रयास रहा। वहीं, शुभम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर उनके छठे और आखिरी प्रयास में आया। सोमन राणा का स्वर्ण भारत का ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में आठवां गोल्ड मेडल है।
जादूमणि सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता है। जादूमणि को ऑस्ट्रेलिया के झाई डिक्सन के खिलाफ पुरुष 55 किग्रा वर्ग के फाइनल में सर्वसम्मत फैसले में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। जादूमणि ने पहला राउंड खंडित फैसले में अपने नाम किया था, लेकिन डिक्सन ने अगले दोनों राउंड में दमदार वापसी की और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। जादूमणि से पहले भारत को प्रीति और जैस्मिन ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक दिलाए थे। जादूमणि के रजत जीतने के बाद भारत ने मुक्केबाजी में अब तक तीन पदक अपने नाम कर लिए हैं।
जादूमणि फाइनल बाउट के दूसरे राउंड में पिछड़ गए। ऑस्ट्रेलिया के झाई डिक्सन ने दूसरा राउंड सर्वसम्मत फैसले में अपने नाम किया। अब तीसरा और आखिरी राउंड खेला जा रहा है।
भारतीय मुक्केबाज जादूमणि सिंह ने पहला राउंड अपने नाम कर लिया है। जादूमणि ने पुरुष 55 किग्रा वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के झाई डिक्सन को पहले राउंड में 3-2 के खंडित फैसले में हराया। अब दूसरा राउंड जारी है।
भारतीय जूडोका करणजीत सिंह मान क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। करणजीत ने पुरुष 90 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में न्यूजीलैंड के एलियट कोनोली को हराया।
ट्रैक साइकिलिंग में भारत को निराशा मिली है और भारत का कोई भी राइडर पुरुष स्प्रिंट में क्वालिफाइंग दौर से आगे नहीं बढ़ सका। भारत की ओर से इस स्पर्धा में डेविड बैकहम, रोनाल्डो सिंह और रोहित सिंह शीर्ष 16 राइडरों में नही रहे और अगले दौर तक नहीं पहुंच सके।
जूडोका उन्नति हुड्डा क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्नति ने महिला 63 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में लामुलेला मागागुला को हराया।
भारत ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में सात गोल्ड जीत लिए हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में छठे स्थान पर है। गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं-
भारत ने सात स्वर्ण, 13 रजत और सात कांस्य समेत 27 पदक जीत लिए हैं। इनमें से दो स्वर्ण आज ही मुक्केबाजी में आए हैं। प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया।
| क्रम | खिलाड़ी | स्पर्धा | खेल | पदक |
|---|---|---|---|---|
| 1 | झंडू कुमार | पुरुष हेवीवेट | पैरा पावरलिफ्टिंग | कांस्य |
| 2 | ऋषिकांत सिंह | पुरुष 60 किग्रा | भारोत्तोलन | रजत |
| 3 | मीराबाई चानू | महिला 48 किग्रा | भारोत्तोलन | स्वर्ण |
| 4 | राजा मुथुपांडी | पुरुष 65 किग्रा | भारोत्तोलन | रजत |
| 5 | ज्ञानेश्वरी यादव | महिला 53 किग्रा | भारोत्तोलन | रजत |
| 6 | बिंदियारानी देवी | महिला 58 किग्रा | भारोत्तोलन | कांस्य |
| 7 | शर्मिला धनखड़ | महिला शॉट पुट F57 | पैरा एथलेटिक्स | स्वर्ण |
| 8 | सरवेश कुशारे | पुरुष हाई जंप | एथलेटिक्स | रजत |
| 9 | शिल्पा के. शायला | महिला शॉट पुट F57 | पैरा एथलेटिक्स | कांस्य |
| 10 | वल्लुरी अजया बाबू | पुरुष 79 किग्रा | भारोत्तोलन | रजत |
| 11 | हरजिंदर कौर | महिला 69 किग्रा | भारोत्तोलन | रजत |
| 12 | गुलवीर सिंह | पुरुष 10,000 मीटर | एथलेटिक्स | रजत |
| 13 | मुरली श्रीशंकर | पुरुष लंबी कूद | एथलेटिक्स | रजत |
| 14 | दिलीप गावित | पुरुष 100 मीटर T47 | पैरा एथलेटिक्स | स्वर्ण |
| 15 | मोहम्मद बासिल | पुरुष 100 मीटर T47 | पैरा एथलेटिक्स | रजत |
| 16 | लवप्रीत सिंह | पुरुष 110 किग्रा | भारोत्तोलन | रजत |
| 17 | सीमा कालीरामना | डिस्कस थ्रो | एथलेटिक्स | कांस्य |
| 18 | अस्मिता डे | महिला 48 किग्रा | जूडो | स्वर्ण |
| 19 | हर्ष सिंह | पुरुष 60 किग्रा | जूडो | स्वर्ण |
| 20 | यामिनी मौर्य | महिला 57 किग्रा | जूडो | रजत |
| 21 | नीरज चोपड़ा | पुरुष भालाफेंक | एथलेटिक्स | रजत |
| 22 | यशवीर सिंह | पुरुष भालाफेंक | एथलेटिक्स | कांस्य |
| 23 | तेजस्विन शंकर | पुरुष डेकाथलॉन | एथलेटिक्स | कांस्य |
| 24 | प्रीति पवार | महिला 54 किग्रा | मुक्केबाजी | स्वर्ण |
| 25 | जैस्मिन लंबोरिया | महिला 57 किग्रा | मुक्केबाजी | स्वर्ण |
| 26 | प्रवीण चित्रावेल | पुरुष ट्रिपल जंप | एथलेटिक्स | रजत |
| 27 | सेल्वा प्रभु | पुरुष ट्रिपल जंप | एथलेटिक्स | कांस्य |
भारत ने पुरुष ट्रिपल जंप में दो और पदक जीत लिए हैं। प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर के जंप अटैम्प्ट के साथ रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, भारत के ही सेल्वा प्रभु ने 16.52 के सर्वश्रेष्ठ अटैम्प्ट के साथ कांस्य पदक जीता। ट्रिपल जंप का यह ऐतिहासिक मौका है। प्रवीण पहले भी पदक जीत चुके हैं, लेकिन सेल्वा ने भी अच्छी टक्कर दी। इस इवेंट का गोल्ड जाम्बिया के जॉर्डन स्कॉट ने जीता। उनका बेस्ट अटैम्प्ट 16.72 मीटर का रहा।
प्रीति पवार के बाद भारत की जैस्मिन लंबोरिया ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत का यह बॉक्सिंग में दूसरा स्वर्ण पदक है और ओवरऑल सातवां स्वर्ण पदक है। जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किग्रा भारवर्ग बॉक्सिंग में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को सर्वसम्मति से 5-0 से हरा दिया।
जैस्मिन ने दूसरा राउंड जीत लिया है। उन्होंने सर्वसम्मति से जीत लिया। पांचों जजों ने जैस्मिन को 10-10 अंक दिए।
पहले राउंड में जैस्मिन ने स्प्लिट फैसले से जीत गई हैं। उन्हें तीन जजों ने 10-10 अंक दिए। वहीं, दो जजों ने 9-9 अंक दिए। वहीं, वॉल्श को दो जजों ने 10-10 अंक दिए और तीन जजों ने 9-9 अंक दिए।
प्रीति के बाद अब महिला बॉक्सिंग के 57 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में जैस्मिन लंबोरिया का मुकाबला नॉर्दर्न आयरलैंड के मिकेला वॉल्श से जारी है। पहले राउंड में दोनों की टक्कर जारी है।
यह भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में छठा गोल्ड मेडल है। इससे पहले गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं-
भारत की प्रीति पवार ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने महिला बॉक्सिंग के 54 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में कनाडा की स्कार्लेट डेलगाडो को सर्वसम्मति से हराया। पांच जजों ने तीनों राउंड में प्रीति को 10-10 अंक दिए। यानी प्रीति ने 5-0 से मैच अपने नाम किया।
प्रीति ने दूसरे राउंड को भी सर्वसम्मित से जीत लिया है। पांचों जज ने प्रीति को 10 अंक दिए। वहीं, डेलगाडो को 9 अंक मिले। प्रीति के कुल अंक 20-20 अंक हैं, जबकि डेलगाडो के 18-18 अकं हैं।
प्रीति ने पहले राउंड को सर्वसम्मित से जीत लिया है। पांचों जज ने प्रीति को 10 अंक दिए। वहीं, डेलगाडो को 9 अंक मिले।
महिला बॉक्सिंग के 54 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में भारत की प्रीति पवार का मुकाबला कनाडा की स्कार्लेट डेलगाडो से जारी है।
भारत के प्रवीण चित्रावले पुरुष ट्रिपल जंप में 16.58 मीटर के जंप के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनका चौथा अटैम्प्ट था।
पुरुष ट्रिपल जंप में भारत के सेल्वा प्रभु ने अपने दूसरे अटैम्प्ट में 16.17 मीटर की छलांग लगाई और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
पैरा एथलेटिक्स में पुरुष 1500 मीटर T54 के फाइनल में भारत के रमेश शनमुगम सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने 3:23:59 मिनट का समय लिया।
पैरा एथलेटिक्स में पुरुष 1500 मीटर T54 के फाइनल में भारत के रमेश शनमुगम दावेदारी पेश कर रहे हैं। रेस की शुरुआत हो चुकी है।
पुरुष ट्रिपल जंप का फाइनल जारी है। भारत के सेल्वा प्रभु थिरुमारन और प्रवीण चित्रावले इस इवेंट में दावेदारी पेश कर रहे हैं। सेल्वा का पहला अटैम्प्ट 15.87 मीटर का रहा और वह फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं। वहीं, प्रवीण का पहला अटैम्प्ट 16.05 मीटर का रहा। वह चौथे स्थान पर हैं।
| समय | स्पर्धा | भारतीय खिलाड़ी | स्थिति |
|---|---|---|---|
| 2:30 PM | ट्रैक साइक्लिंग | डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह, रोजित सिंह | क्वालिफिकेशन |
| 2:35 PM | पैरा एथलेटिक्स (F57 शॉटपुट) | शुभम जुयाल, सोमन राणा | मेडल इवेंट |
| 2:40 PM | ट्रिपल जंप | प्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभु | मेडल इवेंट |
| 2:50 PM | पैरा एथलेटिक्स 1500m T54 | रमेश शनमुगम | मेडल इवेंट |
| 3:00 PM | 10,000 मीटर रेस वॉक | प्रियंका गोस्वामी, रवीना गायकवाड़ | मेडल इवेंट |
| 3:30 PM | बॉक्सिंग 54 किग्रा | प्रीति पवार | मेडल इवेंट |
| 3:30 PM से | जूडो | उन्नति शर्मा, करणजीत, हर्ष तोकस, इनुंगनबी | शुरुआती मुकाबले |
| 3:45 PM | बॉक्सिंग 57 किग्रा | जैसमीन लम्बोरिया | मेडल इवेंट |
| 3:50 PM | लॉन बॉल्स | नवनीत सिंह/दिनेश कुमार | लीग मुकाबला |
| 4:15 PM | बॉक्सिंग 55 किग्रा | जादुमणि सिंह | मेडल इवेंट |
| 4:19 PM | ट्रैक साइक्लिंग | दिनेश कुमार, हर्षवीर सेखों | क्वालिफिकेशन |
| 9:00 PM | बॉक्सिंग 51 किग्रा | साक्षी चौधरी | मेडल इवेंट |
| 9:15 PM | बॉक्सिंग 60 किग्रा | प्रिया घंघास | मेडल इवेंट |
| 9:30 PM | बॉक्सिंग 70 किग्रा | अरुंधति चौधरी | मेडल इवेंट |
| 10:15 PM | बॉक्सिंग 75 किग्रा | लवलीना बोरगोहेन | मेडल इवेंट |
| 10:20 PM | लॉन बॉल्स | नयनमोनी सैकिया | लीग मुकाबला |
| 10:45 PM | बॉक्सिंग 60 किग्रा | सचिन सिवाच | मेडल इवेंट |
| 11:15 PM | बॉक्सिंग 80 किग्रा | अंकुश पंघाल | मेडल इवेंट |
| 11:35 PM | पोल वॉल्ट | देव मीणा, कुलदीप कुमार | मेडल इवेंट |
| 11:45 PM | बॉक्सिंग +90 किग्रा | नरेंद्र बरवाल | मेडल इवेंट |
| 11:45 PM | लॉन बॉल्स | पुरुष जोड़ी सेमीफाइनल* | योग्यता मिलने पर |
| 12:15 AM | 5000 मीटर | गुलवीर सिंह | मेडल इवेंट |
| 1:50 AM | मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले | भारत | मेडल इवेंट |
जूडो में पहले दिन ऐतिहासिक दो स्वर्ण जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हैं। उन्नति शर्मा, करणजीत सिंह मान, हर्ष तोकस और इनुंगनबी ताखेल्लामबम अपने-अपने वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। पैरा एथलेटिक्स में शुभम जुयाल, सोमन राणा और रमेश शनमुगम पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।
एथलेटिक्स में भारत की चुनौती भी मजबूत रहेगी। गुलवीर सिंह 10,000 मीटर में रजत जीतने के बाद अब 5000 मीटर फाइनल में उतरेंगे। महिला 10,000 मीटर रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी और रवीना गायकवाड़ पदक के लिए मुकाबला करेंगी। पुरुष ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु तिरुमारन, जबकि पोल वॉल्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी देव मीणा और कुलदीप कुमार से भी बड़ी उम्मीदें रहेंगी। मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम भी दिन के अंतिम सत्र में पदक जीतने का प्रयास करेगी।
महिला वर्ग में लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), जैसमीन लम्बोरिया (57 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) खिताबी मुकाबले खेलेंगी। वहीं पुरुष वर्ग में जादुमणि सिंह (55 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (+90 किग्रा) से भी स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी।
ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। शनिवार (1 अगस्त) भारत के लिए सबसे अहम दिनों में से एक साबित हो सकता है। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, पैरा एथलेटिक्स, ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बॉल्स में भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। सबसे ज्यादा निगाहें बॉक्सिंग पर रहेंगी, जहां भारत के रिकॉर्ड 10 मुक्केबाज गोल्ड मेडल मुकाबलों में उतरेंगे।
भारत के लिए यह बॉक्सिंग में अब तक का सबसे सफल राष्ट्रमंडल खेल अभियान बन चुका है। सभी 10 भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल जीतकर कम से कम रजत पदक पक्का कर चुके हैं और अब उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना होगा।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज 10वां दिन है। आज बॉक्सिंग में भारत के 10 खिलाड़ी फाइनल में उतरेंगे। ये सभी खिलाड़ी स्वर्ण जीतने उतरेंगे। भारत फिलहाल 23 पदक जीत चुका है और मुक्केबाजी में 10 पदक तय हैं। बस इंतजार इस बात का है कि यह पदक रजत होगा या स्वर्ण।