फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2022 Day 8: बजरंग और साक्षी के बाद दीपक ने भी जीता स्वर्ण, अंशु रजत जीतीं, दिव्या और मोहित को कांस्य

Sat, 06 Aug 2022 02:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

खास बातें

Commonwealth Games 2022 Day 8  Highlights: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 26 पदक जीत चुका है। इसमें नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। आठवें दिन पहलवान बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और साक्षी मलिक ने स्वर्ण जीता। अंशु मलिक ने रजत जीता। वहीं, दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य जीता। भाविना ने भी पैरा टेबल टेनिस के फाइनल में जगह बना ली है और पदक पक्का कर लिया है।

भारत के पदक विजेता
9 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया
8 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक
9 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल
विज्ञापन
अंशु मलिक, दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:59 AM, 06-Aug-2022

CWG 2022 : महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में हारी

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला हॉकी के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शूटआउट 3-0 से हरा दिया। फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा था। इस तरह मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा था। शूटआउट में दोनों टीमों को पांच-पांच प्रयास मिलते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती तीनों गोल दागे, जबकि भारतीय टीम की ओर से कोई खिलाड़ी गोल नहीं दाग सका।

पहले तीन प्रयासों में विफल रहने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत गई। अब महिला हॉकी के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी। वहीं, भारतीय महिला टीम के लिए अभी उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। टीम इंडिया अब कांस्य पदक के लिए न्यूजीलैंड से रविवार को भिड़ेगी। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।

 

01:38 AM, 06-Aug-2022

CWG 2022 Live: हिमा दास 200 मीटर स्प्रिंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं

भारत की स्टार स्प्रिंटर हिमा दास 200 मीटर स्प्रिंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। उन्होंने सेमीफाइनल हीट को तीसरे स्थान पर रहकर खत्म किया। सेमीफाइनल में एक हीट से टॉप दो खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालिफाई करता है। हिमा ने सेमीफाइनल में 23.42 सेकेंड का समय निकाला। इस तरह 200 मीटर स्प्रिंट में हिमा दास का सफर समाप्त हुआ।

01:34 AM, 06-Aug-2022
मनिका बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

CWG 2022 Live: 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट मनिका बत्रा बाहर

2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट मनिका बत्रा महिला टेबल टेनिस के सिंगल्स मुकाबले में हारकर राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गई हैं। डिफेंडिंग चैंपियन मनिका को सिंगापुर को जियान जेंग ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 4-0 से हरा दिया। सिंगापुर की खिलाड़ी ने मनिका को पहले गेम में 12-10, दूसरे गेम में 11-9, तीसरे गेम में 11-4 और चौथे गेम में 11-7 से हराया। इस तरह 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला एकल की गोल्ड मेडलिस्ट मनिका बत्रा का सफर क्वार्टर फाइनल में ही खत्म हो गया।

विज्ञापन
12:29 AM, 06-Aug-2022

CWG 2022 Live: मोहित ग्रेवाल ने भी कांस्य पदक जीता

भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने फ्रीस्टाइल 125 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने जमैका के एरॉन जॉनसन को 6-0 से हरा दिया। कुश्ती में भारत का यह छठा पदक हैं। शुक्रवार को छह पहलवान उतरे और सभी ने देश को पदक दिलाया। इस तरह भारत के पदकों की संख्या 26 हो गई है।

Image

11:52 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: दिव्या काकरन ने जीता कांस्य

2018 राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरन बर्मिंघम से भी खाली हाथ नहीं लौटेंगी। उन्होंने फ्रीस्टाइल 68 किग्रा वर्ग में टोंगा की लिली कॉकर को 2-0 से हराया। उन्होंने यह मैच सिर्फ 30 सेकंड में अपने नाम कर लिया। दिव्या ने एशियाई खेलों (2018) में भी कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन
11:36 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: दीपक ने पाकिस्तान के पहलवान को पटका

दीपक पूनिया ने भारत को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक का सबसे यादगार स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को हरा दिया। इनाम के खिलाफ पूनिया ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तानी पहलवान को एक भी मौका नहीं दिया। दीपक ने यह मैच 3-0 से अपने नाम कर लिया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में दीपक पूनिया का पहला पदक है। भारत को कुश्ती में तीसरा स्वर्ण मिला है।

Image


10:56 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: साक्षी ने रचा इतिहास

साक्षी मलिक ने राष्ट्रमंडल खेलों में इतिहास रच दिया। उन्होंने पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। साक्षी ने फ्रीस्टाइल 62 किग्रा वर्ग में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हराया। साक्षी ने पहले विपक्षी खिलाड़ी को चित्त कर चार अंक हासिल किए। उसके बाद पिनबॉल से जीत हासिल की। साक्षी इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत (2014) और कांस्य पदक (2018) जीत चुकी थीं।



10:21 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: बजरंग ने दिखाया बल, जीता सोना

भारत के दिग्गज पहलवान बजरंग पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में कनाडा के लचलान मैकनिल को 9-2 से हराया। भारत का बर्मिंघम में कुश्ती में यह पहला और कुल छठा स्वर्ण पदक है। बजरंग ने इससे पहले 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण जीता था। वहीं, 2014 में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था। कुश्ती में इस बार भारत का यह दूसरा पदक है। बजरंग से पहले अंशु मलिक रजत पदक जीतने में कामयाब हुई थीं।








09:50 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: अंशु मलिक ने जीता रजत पदक

भारत की पहलवान अंशु मलिक को फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में नाइजीरिया की ओडानायो फोलासाडो 3-7 से हराया। ओडानायो ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण जीता है। वहीं, अंशु को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक मिला है। उनका यह पहला ही राष्ट्रमंडल खेल है।

09:20 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में शरथ और श्रीजा की जोड़ी जीती

टेनिस के मिश्रित युगल में शरथ और श्रीजा की जोड़ी ने इंग्लैंड की जोड़ी को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने यह मैच 11-7, 8-11, 11-8, 11-13, 11-9 के अंतर से जीता। 

09:14 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में मनिका बत्रा और साथियान की हार

टेबल टेनिस के मिश्रित युगल में मनिका बत्रा और साथियान की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। मलेशिया के चूंग जवेन और लिन कारेन की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 3-2 से हराया। भारतीय जोड़ी को 10-12, 11-9, 11-8, 7-11, 7-11 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

08:53 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में मनिका बत्रा और साथियान का मुकाबला जारी

टेबल टेनिस के मिश्रित युगल में मनिका बत्रा और साथियान का मुकाबला जारी है। भारतीय जोड़ी ने दो गेम जीत लिए हैं। वहीं, मलेशिया की जोड़ी ने एक गेम जीता है। 

08:13 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: भारत के सभी पहलवानों के पास पदक जीतने का मौका

कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत के छह पहलवान मैट पर उतरे हैं और सभी के पास पदक जीतने का मौका है। मेडल मैच आज रात 9:30 बजे शुरू होंगे। 

भारतीय पहलवानों का आगे का शेड्यूल

  • महिलाओं के 57 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण के लिए, अंशु मलिक बनाम ओडुनायो अदेकुओरोये (नाइजीरिया)।
  • पुरुषों के 65 किग्रा में स्वर्ण के लिए, बजरंग पुनिया बनाम लछलन मैकनील (कनाडा)।
  • महिलाओं के 62 किग्रा में स्वर्ण के लिए, साक्षी मलिक बनाम एना गोडिनेज गोंजालेज (कनाडा)।
  • पुरुषों के 86 किग्रा में स्वर्ण के लिए, दीपक पुनिया बनाम मुहम्मद इनाम (पाकिस्तान)।
  • महिलाओं के 68 किग्रा में कांस्य के लिए, दिव्या काकरान बनाम टाइगर लिली कॉकर लेमालियर (टोंगा)।
  • पुरुषों के 125 किग्रा में कांस्य के लिए, मोहित ग्रेवाल बनाम आरोन जॉनसन (जमैका)।

08:00 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 LIVE: रेपचेज में दिव्या की उम्मीदें कायम

पहलवान दिव्या काकरन ने 68 किग्रा वर्ग के रेपचेज राउंड-2 में जीत गई हैं। उनके पदक जीतने की उम्मीद कायम है। दिव्या ने कैमरून की ब्लैंडाइन नयेह को 4-0 से हरा दिया।

07:55 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 LIVE: दीपक पूनिया सेमीफाइनल में जीते, मोहित ग्रेवाल हारे

दीपक पूनिया ने सेमीफाइनल में जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कुश्ती में भारत का चौथा पदक पक्का किया। उन्होंने कनाडा के एलेक्जेंडर मूर को 86 किग्रा वर्ग में 3-1 से हराया। दूसरी ओर, भारत के मोहित ग्रेवाल कनाडा के अमरवीर ढेसी से हार गए। ग्रेवाल ने यह मुकाबला 2-12 से गंवाया।

07:43 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 LIVE: बजरंग और साक्षी भी फाइनल में

बजरंग पूनिया ने इंग्लैंड जॉर्ज रैम को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। उन्होंने 65 किग्रा वर्ग में रैम को 10-0 से हरा दिया। दूसरी ओर, साक्षी मलिक ने 62 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में कैमरून की बर्थ एमिलिएने को 10-0 से हरा दिया।

07:39 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 LIVE: अंशु मलिक फाइनल में पहुंचीं

भारत की 20 वर्षीय पहलवान अंशु मलिक फाइनल में पहुंच गईं हैं। उन्होंने महिलाओं की 57 किग्रा वर्ग में श्रीलंका नेथमी पोरुथोटागे को 10-0 से हराया। अंशु ने यह मैच 62 सेकंड में ही अपने नाम कर लिया। अंशु ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में अपने लिए पदक पक्का किया है।

07:17 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 LIVE: पीवी सिंधु क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। सिंधु ने युगांडा की हुसिना कोबुगाबे को 21-10, 21-9 से हराया। 

07:10 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: दीपक पूनिया सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत के दीपक पूनिया ने पुरुषों के 86 किग्रा (फ्रीस्टाइल) भारवर्ग के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में सिएरा लियोन के शेखु कासेगबामा को 10-0 हरा दिया।

07:04 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: दिव्या काकरन क्वार्टरफाइनल में हारीं

भारतीय पहलवान दिव्या काकरन को क्वार्टर फाइनल में हार मिली है। महिलाओं की 68 किग्रा (फ्रीस्टाइल) भारवर्ग में काकरन को नाइजीरिया की ब्लेसिंग ओबुरुडूडू ने 11-0 से हरा दिया।

 

06:58 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: पहलवान मोहित ग्रेवाल भी जीते

भारत के पहलवान मोहित ग्रेवाल ने पुरुषों के 125 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में जीत गए हैं। उन्होंने साइप्रस के एलेक्सिस कोसिलिड्स को 10-1 से हरा दिया।

06:54 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: बजरंगा पूनिया क्वार्टरफाइनल में जीते

भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में जीत हासिल की। बजरंग ने मॉरिशस के जीन गुईलिन को 6-0 से हराया।

06:43 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: साक्षी मलिक ने हासिल की जीत

महिलाओं के 62 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में भारत की साक्षी मलिक ने क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की है। उन्होंने इंग्लैंड की कैस्ले बर्न्स को 10-0 से हराया।

06:36 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: अंशु मलिक सेमीफाइनल में जीतीं

महिलाओं की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत की अंशु मलिक सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की इरेन सिमोनोडिस को 64 सेंकड में ही हरा दिया। अंशु ने यह मुकाबला 10-0 से अपने नाम किया है। उनसे पहले पुरुषों में बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया ने जीत हासिल की थी।

05:50 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत जीते

बैडमिंटन के पुरुष एकल मुकाबले में किदांबी श्रीकांत ने अपना मैच जीत लिया है। उन्होंने श्रीलंका के दुमिंदू अबेविक्रमा को 21-9, 21-12 के अंतर से हराया और क्वार्टर फाइनल मैच में जगह बना ली। 

05:46 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: टेबल टेनिस में शरथ कमल जीते

टेबल टेनिस में पुरुष एकल के मुकाबले में शरथ कमल ने ऑस्ट्रेलिया के फिन लू को 4-0 के अंतर से हराया है। इसके साथ ही उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 

05:32 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत का मैच शुरू

बैडमिंटन में पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला शुरू हो चुका है। उनका सामना श्रीलंका के दुमिंदू अबेविक्रमा के साथ हो रहा है। 

05:26 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: 5.45 से शुरू होंगे कुश्ती के मुकाबले

ताजा जानकारी के अनुसार कुश्ती के मुकाबले शाम 5:45 बजे शुरू होंगे। स्टेडियम में लगे स्पीकर गिरने की वजह से कुश्ती के मैच रुके हुए हैं। 

05:12 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: टेबल टेनिस में मनिका और दिया की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में

टेबल टेनिस के महिला युगल मैच में भारत की मनिका बत्रा और दिया पराग की जोड़ी ने सीधे गेम्स में जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की जोड़ी को 3-0 से हराया। 

05:08 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: टेबल टेनिस में साथियान और शरथ की जोड़ी भी जीती

टेबल टेनिस के पुरुष युगल में भारत के शरथ कमल और साथियान की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। इस प्रतियोगिता में पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय जोड़ी है।

05:06 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: टेबल टेनिस में पुरुष युगल टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

टेबल टेनिस में पुरुष युगल में भारत के हरमीत देसाई और सनिल शेट्टी की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को 3-1 से हराया और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

04:59 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: लॉन्ग जंप में भारत की एंसी सोजन फाइनल में जगह बनाने से चूकीं

लॉन्ग जंप में भारत की एंसी सोजन फाइनल में जगह बनाने से चूक गई हैं। उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड में 6.25 मीटर की दूरी हासिल की और अपनी हीट में सातवें स्थान पर रहीं। फाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें अपनी हीट के टॉप छह खिलाड़ियों में शामिल होना जरूरी था। 

04:53 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: छत में लगे स्पीकर गिरने के चलते कुश्ती के मैच रुके

बर्मिंघम में छत में लगे स्पीकर गिरने की वजह से कुश्ती के मैच रोक दिए गए थे। अब ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:15 बजे शुरू होंगे। भारत के बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं। 

04:39 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: बैडमिंटन में भारतीय टीम जीती

बैडमिंटन में महिला युगल में भारत की जॉली त्रिशा और पुलेला गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने शानदार जीत हासिल की है। भारतीय जोड़ी ने मॉरिशस की लेउंग फॉर सैंग और मुगरह गणेशा को 21-2, 21-4 के अंतर से हराया है। इसके साथ  ही भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। 

04:32 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: सुरक्षा में चूक के चलते कुश्ती के मैच रुके

बर्मिंघम में सुरक्षा में चूक के चलते कुश्ती के मुकाबले रोक दिए गए हैं। पूरा स्टेडियम खाली करा दिया गया है। अब कुश्ती के फाइनल मुकाबले भी देरी से होंगे। पहले दौर में भारत के बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया जीत हासिल कर चुके हैं। दोनों पहलवानों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 



यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने ट्वीट किया, "हम सुरक्षा जांच के लिए कुछ समय के लिए खेलों को रोक रहे हैं। अनुमति मिलने के बाद फिर से खेले शुरू होंगे।"

ताजा जानकारी के अनुसार कुश्ती के मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:15 बजे मुकाबले फिर से शुरू होंगे। 

04:24 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: पुरुष 400 मीटर रिले रेस में भारत फाइनल में

पुरुषों की 400 मीटर रिले रेस में भारत फाइनल में पहुंच चुका है। दूसरे हीट में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही और 3.6.9 मिनट का समय निकाला। वहीं, कुल मिलाकर भारतीय टीम छठे स्थान पर रही।

04:19 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: महिला टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला जीतीं

महिला एकल में श्रीजा अकुला ने वेल्स की चारलॉट कैरी को 8 - 11, 11 - 7, 12 - 14, 9 - 11, 11 - 4, 15 - 13, 12-10 के अंतर से मात दी। यह मैच पूरे साथ गेम तक चला और श्रीजा अकुला ने 4 सेट जीते, जबकि कैरी ने तीन सेट में जीत हासिल की। 

03:54 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: पुरुष युगल में शरथ कमल और साथियान की जीत

पुरुष युगल में शरथ कमल और साथियान की जोड़ी ने बांगलादेश के रमहिमलियान और मोहुतसिन अहमद को 11-6, 11-1, 11-4 के अंतर से हराया है। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। 

03:50 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: महिला टेबल टेनिस में रीथ टेनिसन हारीं

टेबल टेनिस के महिला एकल मुकाबले में भारत की रीथ टेनिसन को हार का सामना करना पड़ा है। सिंगापुर की तेनवेई ने उन्हें 11-2, 11-4, 9-11, 11-3, 11-4 से हराया। 

03:44 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: टेबल टेनिस में मनिका बत्रा क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

CWG 2022: टेबल टेनिस में मनिका बत्रा महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मिनयुंग को 4-0 से हराया। 

03:28 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: कुश्ती में बजरंग और दीपक पूनिया जीते

कुश्ती में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है। बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया ने अपने पहले मुकाबले जीत लिए हैं। बजरंग ने 65 किलोग्राम बारवर्ग में नॉरू के लॉवे बिंघम को 4-0 से हराया। वहीं, दीपक ने 86 किलोग्राम भारवर्ग में न्यूजीलैंड के मैथ्यू को 10-0 से हराया। 

03:24 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: कुश्ती में दीपक पूनिया का मुकाबला शुरू

कुश्ती में भारत के दीपक पूनिया का मुकाबला शुरू हो चुका है। वो न्यूजीलैंड के मैथ्यू के खिलाफ खेल रहे हैं। फिलहाल दीपक ने 8-0 की बढ़त ले ली है। 

03:22 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: लॉन बॉल में भारत की लवली और नयनमोनी हारीं

लॉन बॉल में भारत की लवली चौबे और नयनमोनी को इंग्लैंड की सोफी तोलचंद्र और एमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। क्वार्टर फाइनल में हार के साथ उनके पदक जीतने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। 

03:19 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: पैरा टेबल टेनिस में राजवर्धन अलगर हारे

पैरा टेबल टेनिस के पुरुष एकल सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के राजवर्धन अलगर को हार का सामना करना पड़ा है। नाइजीरिया के नसिरू सुले ने उन्हें 3-1 से हराया।

03:06 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: पैरा टेबल टेनिस में भाविना की जीत

पैरा टेबल टेनिस में भारत की भाविना हसमुखभाई पटेल ने इंग्लैंड की श्यू बेली को 11-6, 11-6, 11-6 से हरा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही उन्होंने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। 

02:30 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला और शरथ कमल की जोड़ी भी जीती

टेबल टेनिस के मिश्रित युगल मुकाबले में श्रीजा अकुला और शरथ कमल की जोड़ी भी जीत चुकी है। भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के लियोंग ची और हो यिंग की जोड़ी को 5-11, 11-2, 11-6, 11-5 से हराया है। इस जीत के साथ ही यह जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। 

02:29 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में साथियान और मनिका की जोड़ी जीती

टेबल टेनिस के मिश्रित युगल में साथियान और मनिका की जोड़ी ने नाइजीरिया के ओमोयातो और ओजोमू की जोड़ी को 11-7, 11-6, 11-7 के अंतर से हराया है। इस जीत के साथ ही भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 

02:14 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में साथियान और मनिका का मुकाबला भी शुरू

टेबल टेनिस के मिश्रित युगल में साथियान और मनिका की जोड़ी का मुकाबला भी शुरू हो चुका है। भारतीय जोड़ी का सामना नाइजीरिया के ओमोयातो और ओजोमू की जोड़ी से है।

02:11 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में सरथ और श्रीजा का मुकाबला मलेशिया के लेयोंग और हो यिंग से

टेबल टेनिस में भारत के सरथ और श्रीजा की जोड़ी का मुकाबला मलेशिया के लेयोंग और हो यिंग की जोड़ी से हो रहा है। यह मैच जीतने पर भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में जगह बना लेगी। 

02:06 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: लॉन बॉल में भारत की लवली और नयनमोनी का मुकाबला इंग्लैंड की सोफी और एमी से

लॉन बॉल में भारत की लवली चौबे और नमनमोनी का मुकाबला इंग्लैंड की सोफी तोलचंद्रंद और एमी पराओहिन से है। यह मैच जीतने पर भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंचच जाएगी।

12:40 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: भारत के लिए कैसा रहा सातवां दिन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने सातवें दिन दो पदक जीते। सुधीर ने पैरा-पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक जीता। बॉक्सिंग में अमित पंघाल, जैस्मिन, सागर अहलावत और रोहित टोकस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और चारों ने अपना पदक पक्का कर लिया है। भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सातवां दिन कैसा रहा, जानने के लिए यहां क्लिक करें। 


12:40 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: आज इन खेलों में चुनौती पेश कर रहा है भारत

एथलेटिक्स
महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ 1 हीट 2 - ज्योति याराजी (दोपहर 3:06 बजे)
महिलाओं की लंबी कूद क्वालीफाइंग राउंड ग्रुप ए - एंसी सोजन एडप्पिल्ली (शाम 4:10 बजे)
पुरुषों की 4 x 400 मीटर रिले राउंड 1 हीट 2: भारत (शाम 4:19 बजे)
महिलाओं की 200 मीटर रेस सेमी-फाइनल 2 - हिमा दास ( 6 अगस्त, रात 12:53 बजे)

टेबल टेनिस
मिश्रित युगल राउंड ऑफ 16, साथियान ज्ञानशेखरन/मनिका बत्रा, अचंता शरथ कमल/अकुला श्रीजा (दोपहर 2:00 बजे)
महिला एकल राउंड ऑफ 16, रीथ टेनिसन, श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा (शाम 3:15 बजे)
पुरुष युगल राउंड ऑफ 16, हरमीत देसाई/सानिल शेट्टी (शाम 3:55 बजे)
महिला युगल राउंड ऑफ 16, मनिका बत्रा/चितले दिया पराग, अकुला श्रीजा/रीथ टेनिसन (शाम 4:30 बजे) 
पुरुष एकल राउंड ऑफ 32, अचंता शरथ कमल, साथियान ज्ञानशेखरन, सानिल शेट्टी (शाम 5:05 बजे)

बैडमिंटन (दोपहर 3:30 बजे से)
महिला युगल राउंड ऑफ 16: जॉली ट्रीसा/पुलेला गायत्री गोपीचंद
पुरुष युगल राउंड ऑफ 16: सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी
महिला एकल राउंड ऑफ 16: पीवी सिंधु
महिला एकल राउंड ऑफ 16: आकर्षी कश्यप
पुरुष एकल राउंड ऑफ 16: किदांबी श्रीकांत

लॉन बॉल
महिला जोड़ी क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड - (दोपहर 1:00 बजे)

स्क्वैश
पुरुष युगल राउंड ऑफ 16: वेलावन सेंथिलकुमार/अभय सिंह (शाम 5.15 बजे)
मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल: दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल ( 6 अगस्त, रात 12 बजे)

हॉकी
महिला सेमीफाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (रात 10.30 बजे)

कुश्ती (दोपहर 3:30 बजे से)
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा: मोहित ग्रेवाल
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा: बजरंग पुनिया
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा: दीपक पुनिया
महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा: अंशु मलिक
महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा: दिव्या काकरान
महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा: साक्षी मलिक

12:30 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Day 8: बजरंग और साक्षी के बाद दीपक ने भी जीता स्वर्ण, अंशु रजत जीतीं, दिव्या और मोहित को कांस्य

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज आठवां दिन है। भारतीय एथलीट ने इस इवेंट में अब तक कुल 20 पदक जीते हैं। इसमें इसमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। आज से कुश्ती के मुकाबले शुरू हो रहे हैं और पहले दिन छह भारतीय पहलवान अपना दम दिखाएंगे। वहीं, हॉकी में महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल मैच खेलेगी। अब तक सात भारतीय मुक्केबाज अपना पदक पक्का कर चुके हैं और महिला हॉकी टीम के जीतने पर भारत का कम से कम 28 पदक जीतना तय हो जाएगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें