भारत ने चौथे दिन तीन पदक अपने नाम किए। जूडो में सुशीला देवी ने रजत पदक जीता। वहीं, जूडो में ही पुरुषों में विजय यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता। इस तरह भारत के कुल पदकों की संख्या नौ हो गई है। भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य जीते हैं। इसके अलावा भारतीय मिक्स्ड (पुरुष और महिला मिलाकर) बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में सिंगापुर को 3-0 से हराकर फाइनल में पहुंच गई है, जहां मंगलवार को स्वर्ण पदक के लिए उनका मैच मलेशिया से होगा। इसके अलावा टेबल टेनिस में पुरुष टीम फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय मेन्स टेबल टेनिस टीम ने सेमीफाइनल में नाइजीरिया को 3-0 से हरा दिया। अब स्वर्ण के लिए उनका सामना सिंगापुर से होगा।
टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम ने नाइजीरिया को 3-0 से हरा दिया है। टीम इवेंट के पहले मैच में साथियान ज्ञानशेखरन और हरमीत देसाई की भारतीय जोड़ी ने नाइजीरिया की बोडे अबियोडुन और ओलाजिदे ओमोतायो की जोड़ी को 11-6, 11-7, 11-7 से आसानी से हरा दिया। इसके बाद दूसरे मैच में अचंता शरथ कमल ने नाइजीरिया के अरुणा कादरी को 3-1 से हराकर भारतीय टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। तीसरे मैच में ज्ञानशेखरन ने नाइजीरिया के ओलाजिदे ओमोतायो को सिंगल्स मैच में 3-1 से हराकर भारतीय पुरुष टीम को 3-0 की जीत दिला दी। इस तरह टीम इंडिया ने मेन्स टेबल टेनिस टीम इवेंट में एक और पदक पक्का कर लिया। भारतीय टीम का कम से कम रजत तो पक्का हो गया है। फाइनल में भारतीय टीम सिंगापुर से गोल्ड के लिए मैच खेलेगी।
हरजिंदर कौर ने 71 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने कुल 212 किलोग्राम वजन उठाकर देश को नौवां पदक दिलाया है। इस मुकाबले में हरजिंदर ने स्नैच में 93 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 119 किलोग्राम भार उठाया। इंग्लैंड की साराह डेविस ने कुल 229 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, कनाडा की एलेक्सिस एशवर्थ ने 214 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।
हरजिंदर का प्रदर्शन
स्नैच: हरजिंदर ने पहले प्रयास में 90 किग्रा भार के लिए अपना नाम दिया था। वह इस वजन को नहीं उठा सकीं। दूसरे प्रयास में उन्होंने 90 और तीसरे में 93 किग्रा भार उठा लिया। इस तरह स्नैच राउंड में उनका स्कोर 93 किग्रा रहा।
क्लीन एंड जर्क: इस राउंड में हरजिंदर के तीनों प्रयास सफल रहे। उन्होंने पहले प्रयास में 113, दूसरे में 116 और तीसरे में 119 किग्रा भार उठाया। इस तरह क्लीन एंड जर्क में उनका स्कोर 119 रहा।
भाग्य ने दिया हरजिंदर का साथ
हरजिंदर ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क के बाद कुल 212 किग्रा भार का स्कोर किया। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि वह कांस्य नहीं जीत पाएंगी। उनसे आगे एलेक्सिस एशवर्थ थीं। उन्होंने 214 किग्रा भार उठाया था। तब नाइजीरिया की जोए ओगबोने और इंग्लैंड की सारा डेविस आने वाली थीं। दोनों के बीच स्वर्ण पदक के लिए टक्कर होने वाली थी, लेकिन खेल पलट गया। नाइजीरिया की जो ओगबोने ने स्नैच में 100 किग्रा भार उठाया था। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 125 किग्रा के लिए अपना नाम दिया था। वह तीनों प्रयास में नाकाम रहीं। इस तरह हरजिंदर का पदक पक्का हो गया।
अब सारा डेविस की बारी थी। वह अगर तीनों प्रयास में फेल हो जातीं तो हरजिंदर को रजत मिल जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सारा का पहला प्रयास तो असफल रहा, लेकिन दूसरे में उन्होंने 126 किग्रा भार उठाकर अपना कुल स्कोर 229 किग्रा कर दिया। इस तरह वह स्वर्ण जीत गईं।
वेटलिफ्टिंग में क्लीन एंड जर्क राउंड में हरजिंदर ने अपने पहले प्रयास में 113 किग्रा वजन उठाया। वहीं, दूसरे प्रयास में उन्होंने 116 और तीसरे प्रयास में 119 किग्रा वजन उठाया। इसके साथ ही उन्होंने पदक पक्का कर लिया है।
भारतीय टीम बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में भारत ने सिंगापुर पर 3-0 से हराया। इस तरह भारत ने बैडमिंटन में भी एक पदक पक्का कर लिया है। बैडमिंटन में भारत ने रजत पदक पक्का कर लिया है। अब फाइनल में टीम इंडिया का सामना मलेशिया से होगा। भारतीय टीम मलेशिया को हराकर और फाइनल जीतकर स्वर्ण अपने नाम करना चाहेगी।
सेमीफाइनल में पहले मैच में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने सिंगापुर की काई टेरी और एंडी जुंग की जोड़ी को 21-11, 21-12 से हरा दिया। दूसरे मैच में पीवी सिंधु ने जिया मिन यिओ को पहले गेम में 21-11 और दूसरे गेम में 21-12 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। तीसरे मैच में लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के लोह यू कियान को 21-18, 21-15 से हरा दिया और भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया। भारत बनाम मलेशिया बैडमिंटन मिक्स्ड टीम फाइनल मंगलवार को खेला जाएगा।
स्नैच राउंड के बाद भारत की हरजिंदर कौर चौथे स्थान पर हैं। स्नैच राउंड में उन्होंने 90 किलो का पहला प्रयास किया, लेकिन विफल रहीं। वहीं, दूसरे प्रयास में हरजिंदर कौर ने 90 किलो का वजन उठा लिया। इसके बाद तीसरे प्रयास में हरजिंदर ने 93 किलो का वजन उठाया, जो कि उनका पर्सनल बेस्ट भी है। पहले स्थान पर इंग्लैंड की सारा डेविस हैं। डेविस ने स्नैच राउंड में 103 किलो का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया, जो कि कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड है। दूसरे नंबर पर नाइजीरिया की जॉय ओगबोने एजी हैं। उन्होंने 100 किलो का वजन उठाया। वहीं, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की कियाना रोज एलियट हैं। उन्होंने 94 किलो का वजन उठाया।
जूडो में महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में सुचिका तरियाल को कांस्य पदक के मैच में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मॉरिशस की क्रिश्चियन लेजेंटिल ने वजा-आरी में हरा दिया।
वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 71 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की हरजिंदर कौर चुनौती पेश कर रही हैं। स्नैच राउंड में उन्होंने 90 किलो का पहला प्रयास किया, लेकिन विफल रहीं। वहीं, दूसरे प्रयास में हरजिंदर कौर ने 90 किलो का वजन उठा लिया।
बैडमिंटन टीम इवेंट के सेमीफाइनल में भारत ने सिंगापुर पर 2-0 की बढ़त बना ली है। पहले मैच में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने काई टेरी और एंडी जुंग की जोड़ी को 21-11, 21-12 से हरा दिया। दूसरे मैच में पीवी सिंधु ने जिया मिन यिओ को पहले गेम में 21-11 और दूसरे गेम में 21-12 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत अब बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में पहुंचने से एक जीत दूर है। अगर ऐसा हुआ तो भारत बैडमिंटन में भी एक पदक पक्का कर लेगा।
जूडो में पुरुषों के 66 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के जसलीन सिंह को कांस्य पदक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के नाथन काट्ज ने जसलीन को आखिरी कुछ सेकेंड में इपपोन से हराया और कांस्य पदक अपने नाम किया। इपपोन यानी आखिरी 10 सेकेंड में ऑस्ट्रेलियाई जुडोका ने जसलीन को थ्रो किया और उन्हें उठने नहीं दिया। इपपोन होने पर एक फुल पॉइंट दिया जाता है और खिलाड़ी जीत जाता है।
बैडमिंटन टीम इवेंट के सेमीफाइनल में भारत ने सिंगापुर पर 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले मैच में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने काई टेरी और एंडी जुंग की जोड़ी को 21-11, 21-12 से हरा दिया। दूसरे मैच में पीवी सिंधु के सामने यिओ जिया मिन हैं। सिंधु ने पहला गेम 21-11 से जीत लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जुडोका सुशीला देवी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा- सुशीला के शानदार प्रदर्शन को देखकर स्तब्ध हूं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उन्होंने शानदार स्किल दिखाई। भविष्य के लिए सुशीला को शुभकामनाएं।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने विजय को कांस्य जीतने पर भी बधाई दी। उन्होंने लिखा- विजय ने जूडो में कांस्य जीता है। देश को उन पर गर्व है। उनकी कामयाबी से भारत में खेलों को बढ़ावा मिलेगा। वह भविष्य में और कामयाब हों और कई कीर्तिमान बनाएं और नई ऊंचाइयों को छुएं।
गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा- सुशीला देवी को बधाई। यह पूरे देश के लिए गर्व करने का समय है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं। वहीं, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुशीला देवी को रजत जीतने और विजय कुमार यादव को कांस्य जीतने पर बधाई दी है। खेल मंत्री ने लिखा- मैंने इस पर गौर किया है कि हमने इस कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सुशीला ने रजत और विजय ने कांस्य जीता। यह विजय का राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक है। मैं दोनों को बधाई देता हूं।
भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में ही दूसरा पदक जीत लिया है। जुडोका विजय यादव ने पुरुषों के 60 किलोग्राम भारवर्ग में साइप्रस के पेट्रोस क्रिसटोडूलाइड्स को कांस्य पदक के मैच में हरा दिया। विजय ने पेट्रोस को 'इपपोन' से हराया। जूडो में तीन तरह से स्कोरिंग होती है। इसे इपपोन, वजा-आरी और यूको कहते हैं। इपपोन तब होता है, जब खिलाड़ी सामने वाले खिलाड़ी को थ्रो करता है और उसे उठने नहीं देता। इपपोन होने पर एक फुल पॉइंट दिया जाता है और खिलाड़ी जीत जाता है। विजय ने इसी तरह से जीत हासिल की। जूडो के खिलाड़ियों को 'जुडोका' कहते हैं।
विजय से पहले महिला 48 किलोग्राम भारवर्ग में सुशीला देवी ने रजत पदक जीता था। उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। विजय का सफर इन राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार रहा है। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने मॉरिशस के विंसले गंगाया को हराया था।
इसके बाद क्वार्टर फाइनल में विजय को हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज ने हराया। इसके बाद रेपचेज राउंड के जरिए विजय ने कांस्य पदक के मैच में जगह बनाई।रेपचेज के पहले मुकाबले में विजय ने स्कॉटलैंड के डिलन मुनरो को हराया और फिर साइप्रस के पेट्रोस को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
सुशीला और विजय के पदकों के साथ ही बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या आठ पहुंच गई है। भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य जीते हैं। सुशीला से पहले बिंदियारानी देवी और संकेत सरगर ने वेटलिफ्टिंग में रजत जीता था। वहीं, मीराबाई चानू, जेरेमी लालनिरुंगा और अचिंता शेउली ने वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण जीता था। विजय यादव और वेटलिफ्टिंग में गुरुराजा पुजारी ने कांस्य जीता।
जूडो में सुशीला देवी ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। सुशीला देवी का पदक भारत का आज का पहला पदक है। फाइनल में सुशीला को दक्षिण अफ्रीका की मिकेला व्हीबोई ने आर्म लॉक के जरिए फंसा लिया और नीचे गिरा दिया। इसके बाद कुछ देर तक सुशीला मैट पर ही लॉक छुड़ाने की कोशिश करती रहीं। ऐसे में रेफरी ने दक्षिण अफ्रीका की व्हीटबोई को विजेता घोषित किया।
यह राष्ट्रमंडल खेलों में सुशीला का दूसरा रजत पदक है। इससे पहले उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक हासिल किया था। सुशीला 2019 साउथ एशियन गेम्स में 48 किलोग्राम भारवर्ग में ही स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
सुशीला का बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में सफर शानदार रहा। पहले मैच (क्वार्टर फाइनल) में सुशीला ने मलावी की हैरियेट बोनफेस को हराया था। वहीं, सेमीफाइनल में सुशीला ने मॉरिशस की प्रिसिल्ला मोरांद को हराया था।
जुडोका सुशीला देवी महिला जूडो में 48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में उतरी हैं। उनका सामना दक्षिण अफ्रीका की मिकेला व्हीटबूई से है। भारत के पास जूडो में स्वर्ण जीतने का मौका है।
राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष हॉकी में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। टीम इंडिया का पूल-बी में यह दूसरा मुकाबला है। भारत मैच में 3-0 से आगे चल रहा है। उसके लिए पहला गोल ललित उपाध्याय ने तीसरे मिनट में किया। इसके बाद मंदीप सिंह ने 13वें और 22वें मिनट में दूसरा और तीसरा गोल किया।
स्क्वैश के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में सौरव घोषाल ने स्कॉटलैंड के ग्रेग लोब्बन को 3-1 से हरा दिया है। सौरव अब सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। स्कॉटिश खिलाड़ी के खिलाफ पहला गेम सौरव ने 11-5 से जीता। वहीं, दूसरे गेम में स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने जीत हासिल की। ग्रेग ने दूसरा गेम 11-8 से अपने नाम किया। तीसरे गेम में सौरव ने वापसी की और 11-7 से जीत लिया। चौथे गेम में सौरव ने अपना शानदार खेल जारी रखा और 11-3 से अपने नाम किया।
स्क्वैश के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में सौरव घोषाल का मुकाबला स्कॉटलैंड के ग्रेग लोब्बन से जारी है। पहला गेम सौरव ने 11-5 से जीता। वहीं, दूसरे गेम में स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने जीत हासिल की। ग्रेग ने दूसरा गेम 11-8 से अपने नाम किया। तीसरे गेम में सौरव ने वापसी की और 11-7 से जीत लिया। स्कोर फिलहाल 2-1 से सौरव घोषाल के पक्ष में है। निर्णायक गेम जारी है।
पुरुष हॉकी में ग्रुप स्टेज के अपने दूसरे मुकाबले में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से जारी है। भारत ने पहले क्वार्टर में ही 2-0 की बढ़त बना ली है। मनदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने भारत के लिए गोल दागे हैं।
स्क्वैश के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में सौरव घोषाल का मुकाबला स्कॉटलैंड के ग्रेग लोब्बन से जारी है। पहला गेम सौरव ने 11-5 से जीता। वहीं, दूसरे गेम में स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने जीत हासिल की। ग्रेग ने दूसरा गेम 11-8 से अपने नाम किया। स्कोर फिलहाल 1-1 से टाई है।
पुरुषों के 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में रोनाल्डो लैटनजम ने 1:02.500 का समय निकाला। यह प्रभावशाली था, लेकिन भारत को पदक दिलाने के लिए काफी नहीं था। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 20 साइकिल चालकों में रोनाल्डो 12वें स्थान पर रहे। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू ग्लेटजर ने 59.505 समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनके हमवतन थॉमस कोर्निश दूसरे स्थान पर (1: 036) रहे। त्रिनिदाद और टोबैगो के निकोलस पॉल तीसरे (1:00.089) तीसरे स्थान पर रहे।
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में महिला वॉल्ट फाइनल में भारत की प्रणति पांचवें स्थान पर रहीं। ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया गॉडविन ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कनाडा की लॉरी डेनोमी ने रजत पदक जीता। स्कॉटलैंड के शैनन आर्चर ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रणति नायक
भारत की पदक की उम्मीदों को एक झटका लगा है। दिग्गज महिला स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा सिंगल्स राउंड के क्वार्टर फाइनल में हार गई हैं। उन्हें कनाडा की हॉली नॉटन ने 3-0 से हराया। पहला गेम हॉली ने 11-9 से जीता था। दूसरे गेम में कनाडा की खिलाड़ी ने चिनप्पा को 11-5 से हरा दिया। तीसरे गेम में हॉली ने चिनप्पा को कड़े मुकाबले में 15-13 से हरा दिया। इस तरह चिनप्पा सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गईं। स्क्वैश के महिला एकल में पहले ही भारत की सुनैना सारा कुरुविला पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला पाकिस्तान की फैजा जफर से होगा। सुनैना से अब पदक की उम्मीद होगी।

जोशना चिनप्पा
साइकिलिंग में त्रियशा पॉल और शुशिकला अगाशे का मुकाबला जारी है। त्रियशा तीसरी हीट में छठे स्थान पर रहीं, जबकि शुशिकला चौथी हीट में आखिरी स्थान पर रहीं। ये दोनों जल्द ही रेपचेज राउंड में भाग ले रही हैं।
स्कॉश में जोशना चिनप्पा का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए वो कनाडा की हॉली नॉगटॉन से भिड़ रही हैं।
जिमनास्टिक में प्रणति नायक ने दो प्रयास के बाद औसत 12.699 प्वाइंट्स हासिल कर लिए हैं। उनका पदक जीतना मुश्किल है।
जिमनास्टिक में महिलाओं के वॉल्ट फाइनल में प्रणति नायक ने पहले प्रयास में 13.633 का स्कोर बनाया है।
स्विमिंग में 100 मीटर बटरफ्लाई में साजन प्रकाश सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने 54.36 सेकेंड का समय निकाला और अपनी हीट में सातवें स्थान पर रहे। वहीं, कुल मिलाकर उन्होंने 19वां स्थान हासिल किया। टॉप 16 एथलीट ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
बॉक्सिंग में पुरुषों के 57 किलोग्राम फेदरवेट वर्ग में भारत के मोहम्मद हसमुद्दीन ने बांग्लादेश के मोहम्मद सलीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अनुभवी मोहम्मद हसमुद्दीन ने 5-0 से यह मैच जीत लिया है।
बॉक्सिंग में पुरुषों के 57 किलोग्राम फेदरवेट वर्ग में भारत के मोहम्मद हसमुद्दीन का मुकाबला जारी है। उनका मैच मोहम्मद सलीम के खिलाफ है। यह मैच जीतने पर वो क्वार्टर फाइनल में जगह बना लेंगे।
भारत के एक और जुडोका विजय यादव पुरुषों के 60 किलोग्राम भारवर्ग के रेपचेज के पहले मुकाबले में जीत गए हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड के डिलन मुनरो को 1-0 से हराया। इस तरह विजय कांस्य पदक की रेस में बने हुए हैं। विजय को इससे पहले क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज ने क्वार्टर फाइनल में हरा दिया।
भारत की जुडोका सुशीला देवी लिकमाबाम 48 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। वह स्वर्ण भी जीत सकती हैं। सुशीला देवी राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में भारत के लिए पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए रजत पदक जीता था। सुशीला ने सेमीफाइनल में मॉरिशस की प्रिसिल्ला मोरांद को इपपोन से हराया।
जूडो में तीन तरह से स्कोरिंग होती है। इसे इपपोन, वजा-आरी और यूको कहते हैं। इपपोन तब होता है, जब खिलाड़ी सामने वाले खिलाड़ी को थ्रो करता है और उसे उठने नहीं देता। इपपोन होने पर एक फुल पॉइंट दिया जाता है और खिलाड़ी जीत जाता है। सुशीला ने इसी तरह से जीत हासिल की।
सुशीला देवी
बॉक्सर अमित पंघाल 51 किलोग्राम भारवर्ग में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में वनुआतु के नाम्री बेरी को 5-0 से हरा दिया।
अजय सिंह वेटलिफ्टिंग के 81 किग्रा भारवर्ग में पदक नहीं जीत पाए। स्नैच राउंड में 143 किग्रा भार उठाने के बाद क्लीन एंड जर्क में वह 176 किग्रा भार उठाने में सफल रहे। हालांकि, उनका यह प्रयास पदक के लिए काफी नहीं था। वह 319 किलो भार के साथ चौथे स्थान पर रहे।
वेटलिफ्टिंग के 81 किग्रा भार वर्ग में क्लीन एंड जर्क राउंड में अजय सिंह का पहला और दूसरा प्रयास सफल रहा है। उन्होंने पहले प्रयास में 172 और दूसरे 176 किग्रा भर उठा लिया है।
लॉन बॉल में भारत का रजत पक्का हो गया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर पदक पक्का किया है। भारत अब फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए उतरेगा। महिला टीम में भारत की टीम में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रुपा रानी टिर्की शामिल हैं।
क्लीन एंड जर्क में अजय ने अपने पहले प्रयास में 172 किलोग्राम वजन उठाने का प्रयास किया है।
वेटलिफ्टिंग के 81 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में स्नैच राउंड के मुकाबले पूरे हो गए हैं। इंग्लैंड के क्रिस मरे 144 किग्रा के साथ फिलहाल पहले स्थान पर हैं। भारत के अजय सिंह और ऑस्ट्रेलिया के कायेल ब्रूस 143-143 किग्रा भार के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। कनाडा के निकोलस 140 किग्रा के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
वेटलिफ्टर अजय सिंह ने स्नैच राउंड के तीसरे प्रयास में 143 किग्रा भार उठा लिया है। पहले प्रयास में उन्होंने 137 किग्रा और दूसरे प्रयास में 140 किग्रा उठाया था। इस तरह स्नैच राउंड में उनका स्कोर 143 किग्रा रहा।
अजय ने स्नैच राउंड के दूसरे प्रयास में 140 किग्रा भार उठाया। अब वह तीसरे प्रयास में अपने स्कोर को बढ़ाना चाहेंगे।
वेटलिफ्टिंग के 81 किग्रा भार वर्ग में भारत के अजय सिंह का स्नैच राउंड में पहला प्रयास सफल हुआ है। उन्होंने 137 किग्रा भार उठाया है।
वेटलिफ्टिंग में पुरुषों के 81 किलोग्राम भारवर्ग में अजय सिंह का मुकाबला शुरू हो चुका है। उन्होंने पहले प्रयास में 135 किलोग्राम भार उठाने का फैसला किया है।
लॉन एंड बोल्स में भारतीय महिला टीम न्यूजीलैंड से 4-6 के अंतर से पीछे चल रही है। सेमीफाइनल मैच के छह राउंड पूरे हो चुके हैं और फिलहाल कीवी टीम के पास बढ़त बरकरार रहै।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने तीसरे दिन दो स्वर्ण पदक जीते। दोनों पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए। पहले जेरेमी फिर अंचिता ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, स्विमिंग में श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। हालांकि, बॉक्सिंग में सुमित को हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की तीसरा दिन कैसा रहा, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
स्विमिंग
पुरुष 100मी बटरफ्लाई हीट 6, साजन प्रकाश, दोपहर 3:51 बजे
टेबल टेनिस
पुरुष टीम सेमीफाइनल भारत बनाम नाइजीरिया, दोपहर 11:30 बजे
बैडमिंटन
मिश्रित टीम सेमीफाइनल, दोपहर, 3:30 बजे से
बॉक्सिंग
48 किग्रा से अधिक - 51 किग्रा (16 का राउंड) अमित पंघाल बनाम नामरी बेरी, शाम 4:45 बजे
54 किग्रा से अधिक - 57 किग्रा (16 का राउंड) हुसम उद्दीन मोहम्मद बनाम एमडी सलीम हुसैन, शाम 6:00 बजे
75 किग्रा - 80 किग्रा (16 का राउंड) आशीष कुमार बनाम ट्रैविस तपतुएटो, 2 अगस्त, रात 1:00 बजे
साइकलिंग
केरिन पहले दौर में त्रियशा पॉल, शुशिकला अगाशे, मयूरी लुटे, शाम 6:32 बजे
पुरुष 40 किमी अंक दौड़ क्वालीफाइंग राउंड, नमन कपिल, वेंकप्पा केंगालागुट्टी, दिनेश कुमार, विश्वजीत सिंह, शाम 6:52 बजे
पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल रोनाल्डो लैटनजम, डेविड बेकहम, रात 8:02 बजे
महिला 10 किमी स्क्रैच रेस फाइनल मीनाक्षी, रात 9:37 बजे
हॉकी
पुरुष पूल बी भारत बनाम इंग्लैंड, रात 8:30 बजे
वेटलिफ्टिंग
पुरुष 81 किग्रा - अजय सिंह, दोपहर 2:00 बजे
महिला 71 किग्रा - हरजिंदर कौर, रात 11:00 बजे
जूडो
पुरुष 66 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 - जसलीन सिंह सैनी, दोपहर 2:30 बजे
पुरुषों का 60 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 - विजय कुमार यादव, दोपहर 2:30 बजे
महिला 48 किग्रा क्वार्टर फाइनल - सुशीला देवी लिकाबम, दोपहर 2:30 बजे
महिला 57 किग्रा एलिमिनेशन राउंड 16 - सुचिका तारियाल, दोपहर 2:30 बजे
स्क्वाश
महिला एकल प्लेट क्वार्टर फाइनल - सुनयना सारा कुरुविला, शाम 4:30 बजे
महिला एकल क्वार्टरफाइनल- जोशना चिन्नापा, शाम 6:00 बजे
लॉन एंड बोल्स
महिला चार सेमीफाइनल: दोपहर 1:00 बजे
भारत को पहला पदक संकेत ने दिलाया था। उन्होंने रजत जीतने के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद गुरुराजा ने कांस्य पदक जीता और रात में मीराबाई चानू ने पहला स्वर्ण दिलाया। दूसरा दिन खत्म होते-होते भारत को चौथा पदक मिल चुका था। बिंदियारानी ने रजत पदक अपने नाम किया था। इसके बाद इवेंट के तीसरे दिन जेरेमी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया और रात में अचिंता शेलुई ने भी स्वर्ण जीतकर भारत को पदक तालिका में छठे स्थान पर पहुंचा दिया। आज भारत के पदकों की संख्या आठ पहुंच सकती है।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज चौथा दिन है। इस इवेंट के पहले दिन भारत ने कोई पदक नहीं जीता था, लेकिन दूसरे दिन वेटलिफ्टिंग में देश को चार पदक मिले। इसमें दो रजत, एक स्वर्ण और एक कांस्य शामिल था। तीसरे दिन भी वेटलिफ्टिंग में भारत का जलवा कायम रहा और दो और स्वर्ण देश को मिले। अब तक कुल छह पदक भारत की झोली में आ चुके हैं। इनमें तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। तीसरे दिन भी वेटलिफ्टिंग में देश को दो पदक मिल सकते हैं। पहले अजय सिंह और फिर हरजिंदर कौर देश को पदक दिला सकती हैं।