भारतीय वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने देश के लिए चौथा पदक जीत लिया है। उन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में स्नैच में 86 किलो का वजन और क्लीन एंड जर्क राउंड में 116 किलो का वजन उठाया। कुल 202 किलो वजन उठाने के साथ ही बिंदियारानी ने रजत पदक अपने नाम किया। भारत का यह कुल चौथा पदक रहा। भारत ने चारों पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं। बिंदियारानी से पहले मीराबाई चानू ने स्वर्ण, जबकि पुरुषों में संकेत सरगर ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक और गुरुराजा पुजारी ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
फाइनल में क्लीन एंड जर्क राउंड में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में फ्रेयर पहले अटैम्प्ट में 109 किलो वजन उठाने में कामयाब नहीं हो पाईं। वहीं, बिंदिया ने 110 किलो वजन उठा लिया। ऐसे में फ्रेयर पर दबाव बना। हालांकि, दूसरे अटैम्प्ट में फ्रेयर ने 109 किलो का वजन उठा लिया।
ऐसे में बिंदिया पर बेहतर करने का दबाव बना। दूसरे अटैम्प्ट में बिंदिया 114 किलो का वजन नहीं उठा सकीं। इसके बाद फ्रेयर ने तीसरे अटैम्प्ट में 115 किलो वजन उठाने का सोचा, लेकिन फेल रहीं। ऐसे में बिंदिया ने अपने तीसरे अटैम्प्ट में 116 किलो वजन उठाने की ठान ली और 116 किलो वजन कामयाबी से उठाते हुए देश को एक और रजत पदक दिलाया।
नाइजीरिया की आदिजात एडेनिके कुल 203 किलो (स्नैच: 92 किलो, क्लीन एंड जर्क: 111 किलो) के साथ पहले स्थान पर रहीं और स्वर्ण अपने नाम किया। वहीं, बिंदियारानी 202 किलो (स्नैच: 86 किलो, क्लीन एंड जर्क: 116 किलो) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। फ्रेयर मॉरो कुल 198 किलो वजन ((स्नैच: 89 किलो, क्लीन एंड जर्क: 109 किलो) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस तरह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में बिंदियारानी देवी ने भारत के लिए दूसरे दिन का अंत शानदार अंदाज में किया।
क्लीन एंड जर्क में दूसरे अटैम्प्ट में बिंदियारानी 114 किलो का भार नहीं उठा सकीं। उनकी टक्कर इंग्लैंड की फ्रेयर मॉरो से है।
भारतीय वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने देश के लिए चौथा पदक पक्का कर दिया है। उन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में स्नैच में 86 किलो का वजन और क्लीन एंड जर्क राउंड में पहले अटैम्प्ट में 110 किलो का वजन उठाया। फिलहाल कुल 196 किलो वजन उठाने के साथ ही बिंदियारानी ने पदक पक्का किया। वह क्लीन एंड जर्क में अपने प्रदर्शन को और सुधार सकती हैं और भारत के लिए बेहतर पदक जीत सकती हैं। उनके दो अटैम्प्ट बाकी हैं। भारत का यह कुल चौथा पदक रहा। भारत ने चारों पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं। बिंदियारानी से पहले मीराबाई चानू ने स्वर्ण, जबकि पुरुषों में संकेत सरगर ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक और गुरुराजा पुजारी ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
वेटलिफ्टिंग के 55 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की बिंदियारानी तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 86 किलो का बेस्ट अटैम्प्ट किया। फिलहाल क्लीन एंड जर्क राउंड जारी है।
भारतीय महिला हॉकी टीम अपने दूसरे मैच में वेल्स को 3-1 से हरा दिया। उसके लिए वंदना कटारिया ने दो गोल किए। वहीं, गुरजीत कौर ने एक गोल किया। गुरजीत ने इससे पहले घाना के खिलाफ भी दो गोल किए थे। भारत को मैच में सात पेनल्टी कॉर्नर मिले। उसने तीन पर गोल किए। वहीं, वेल्स ने एक गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किया। टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में घाना को हराया था। अब ग्रुप में भारत का सामना मेजबान इंग्लैंड से दो अगस्त को होगा। भारत दो मैच में दो जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है। उसके छह अंक हैं। वेल्स दो मैच में दो हार के बाद चौथे नंबर पर है।
स्क्वैश में महिला सिंगल्स राउंड ऑफ 32 में 14 साल की अनहत सिंह को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें वेल्स की एमिली व्हिटलॉक ने 7-11, 7-11, 11-4, 6-11 से हरा दिया।
महिला टेबल टेनिस टीम इवेंट में क्वार्टर फाइनल में भारत को मलेशिया के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया के खिलाफ टीम इवेंट के पहले मैच में रीथ टेनिसन और श्रीजा अकुला की जोड़ी को केरेन लाइन और ली सियान एलिस की जोड़ी ने 11-7, 11-6, 5-11, 11-6 से हरा दिया। इसके बाद दूसरे मैच में मनिका बत्रा ने सिंगल्स मैच में यिंग हो को 11-8, 11-5, 8-11, 9-11, 11-3 से हराकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद सिंगल्स मैच में ही श्रीजा अकुला ने ली चैंग को 11-6, 11-6, 11-9 से हराकर मलेशिया पर 2-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद मनिका बत्रा अपने अगले सिंगल्स मैच में केरेन लाइन से 6-11, 3-11, 9-11 से हार गईं। इसके साथ ही मलेशिया ने 2-2 की बराबरी कर ली। महिला इवेंट के आखिरी मैच में भारत को किसी भी हाल में जीत दर्ज करना था, लेकिन रीथ टेनिसन को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें सिंगल्स मैच में यिंग हो ने 12-10, 8-11, 11-6, 9-11, 9-11 से हरा दिया। ऐसे में भारत के पदक की उम्मीदों को एक और झटका लगा।
भारत की ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में जीत गई हैं। उन्होंने 70 किलोग्राम भारवर्ग मिडिलवेट कैटेगरी में न्यूजीलैंड की एरिएन निकोलसन को 5-0 से हराया।
2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में पहले राउंड में बाहर होने वाली लवलीना बर्मिंघम में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं हैं।
टेबल टेनिस में महिला टीम स्पर्धा में भारत और मलयेशिया का मुकाबला जारी है। दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीत लिए हैं। अब पांचवां और आखिरी मैच खेला जाएगा। पहले मुकाबले में मनिका बत्रा ने यिंग हो को 11-8, 11-5, 8-11, 9-11, 11-13 से हराया। इसके बाद दूसरे मैच में रीत और सृजा अकूला की जोड़ी करेन और ली सियान एलिस की जोड़ी से हार गई। ली सियान और करेन ने इस मैच को 11-7, 11-6, 5-11, 11-6 से जीत लिया। तीसरे मैच में सृजा अकूला ने ली चांग को हरा दिया। उन्होंने यह मैच 11-6, 11-6, 11-9 से अपने नाम किया। चौथे मैच में मनिका बत्रा हार गईं। उन्हें करेन लेन ने 11-6, 11-3, 11-9 से हराया। इस तरह भारत और मलयेशिया की टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीराबाई चानू को स्वर्ण जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ''असाधारण मीराबाई चानू ने एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया! हर भारतीय इस बात से खुश है कि उन्होंने बर्मिंघम खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता और एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया। उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है, विशेषकर नए एथलीटों को।''
मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क के पहले राउंड में 109 किलो भार उठाया। उन्होंने इसके साथ ही स्वर्ण पदक जीत लिया। यह उनके राष्ट्रमंडल खेलों के करियर में दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले उन्होंने पिछली बार गोल्ड कोस्ट (2018) में सोना जीता था। मीराबाई ने 2014 (ग्लास्गो) में रजत जीता था। 109 किलो से मीराबाई को संतुष्टि नहीं मिली। उन्होंने दूसरे प्रयास में इसमें सुधार किया और 113 किलो का भार उठाया। वह तीसरे प्रयास में 115 किलो उठाना चाहती थीं, लेकिन विफल रहीं। इस तरह क्लीन एंड जर्क में मीराबाई का स्कोर 113 किलो रहा। उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क को मिलाकर कुल 201 किलो भार उठाया।
क्लीन एंड जर्क राउंड शुरू हो चुका है। थोड़ी देर में मीराबाई चानू उतरेंगी। उन पर पूरे देश की नजर है। भारत को मीराबाई से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
मीराबाई स्नैच में तीसरे प्रयास में नाकाम हो गईं। उन्होंने 90 किलो वजन चुना था। वह उसे उठा नहीं पाईं। इस तरह स्नैच राउंड समाप्त होने के बाद वह 88 किलो के साथ शीर्ष पर है।
मीराबाई ने दूसरे प्रयास में 88 किलो का भार उठा लिया। उन्होंने अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब मीराबाई की बढ़त 12 किलो की हो गई है।
मीराबाई ने स्नैच राउंड में पहले प्रयास में 84 किग्रा भार उठा लिया। उन्होंने पहले प्रयास में ही आठ किलो की बढ़त बना ली है। संयोग की बात है कि मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक में भी पहले प्रयास में 84 किलो भार उठाया था।
वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के मुकाबले शुरू हो गए। 49 किग्रा भारवर्ग में भारत की स्टार खिलाड़ी मीराबाई चानू उतरेंगी। उनसे देश को स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
सौरव घोषाल ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को 11-4, 11-4, 11-6 से हरा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने आखिरी 16 खिलाड़ियों में जगह बना ली है।
पुरुष टेबल टेनिस टीम ने उत्तरी आयरलैंड को 3-0 से हरा दिया है। हरमीत देसाई ने ओवन कैथकार्ट को 3-2 से हराकर भारत को जीत दिलाई। इससे पहले सरथ कमल और देसाई की जोड़ी ने 3-1 से जीत हासिल की थी। सनिल शेट्टी ने पॉल मैकेरी को 3-0 से हराकर भारत को दूसरा मैच जिताया था।
भारत की जोशना चिनप्पा ने बारबाडोज की खिलाड़ी को 11-8, 11-9, 12-10 हराया दिया है। इसके साथ ही वो राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई हैं। हालांकि, सुनैना कुरुविला को मलेशिया की खिलाड़ी के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा है।
गुरुराज ने तीसरे प्रयास में 151 किलोग्राम भार उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने कांस्य पदक पक्का कर लिया है। गुरुराज ने कुल 269 किलोग्राम भार उठाया है। उन्होंने स्नैच में 118 और क्लीन एंड जर्क में 151 किलोग्राम भार उठाया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले आज ही संकेत ने वेटलिफ्टिंग में ही देश को पहले पदक दिलाया था। उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था।
गुरुराज ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी देश के लिए रजत पदक जीता था। वो 2018 में देश के लिए पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी थे। हालांकि, इस बार उन्हें कांस्य पदक के साथ ही संतोष करना पड़ा। वहीं, मलेशिया के अजनिल बिन मोहम्मद ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 285 किलोग्राम भार उठाया। रजत पदक जीतने वाले मोरेआ बारू ने 273 किलोग्राम भार उठाया।
गुरुराज ने क्लीन एंड जर्क में अपने दूसरे प्रयास में 148 किलोग्राम भार उठाया है। वो अब कुल 266 किलोग्राम भार उठा चुके हैं।
क्लीन एंड जर्क में गुरुराज ने अपने पहले प्रयास में 144 किलोग्राम भार उठाया है। उन्होंने स्नैच में 118 किलोग्राम भार उठाया था। वो अब तक कुल 262 किलोग्राम भार उठा चुके हैं।
स्कॉश में भारत के रमित ने जमैका के विपक्षी खिलाड़ी को वॉकओवर दे दिया।
बॉक्सिंग में हसमुद्दीन ने अपना मैच 5-0 से जीत लिया है। उन्होंने 57 किलोग्राम भारवर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी को मात दी।
स्नैच राउंड में मलेशिया के एथलीट सबसे आगे हैं। उन्होंने 127 किलोग्राम भार उठाया है। पहले प्रयास में उन्होंने 123 किलोग्राम भार उठाया था। तीसरे प्रयास में उन्होंने 130 किलोग्राम भार उठाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।
गुरुराज ने दूसरे प्रयास में 118 किलोग्राम वजन उठाया है। पहले प्रयास में उन्होंने 115 किलोग्राम वजन उठाया था। हालांकि, तीसरे प्रयास में उन्होंने 118 किलोग्राम भार उठाने की कोशिश की, लेकिन फेल हो गए।
बैडमिंटन में भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हरा दिया है। भारतीय टीम लगातार दूसरा मैच जीती है। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से हराया था। मिश्रित इवेंट में भारतीय टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के साथ उसका मैच बचा हुआ है।
गुरुराज पुजारी साल 2018 में भी रजत पदक जीत चुके हैं। उन्होंने चार साल पहले 56 किलोग्राम भारवर्ग में कॉमनवेल्थ खेलों में देश को पहला पदक दिलाया था। इस बार भी उनसे पदक की उम्मीद है। वो देश को दूसरा पदक दिला सकते हैं।
61 किलोग्राम भारवर्ग के पहले राउंड में भारत के गुरुराज ने 115 किलोग्राम वजन उठाया है। वो दूसरे स्थान पर हैं। मलेशिया के खिलाड़ी ने 123 किलोग्राम वजन उठाया है और पहले स्थान पर हैं।
बैडमिंटन में भारत की मिश्रित टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने पाकिस्तान को हराने के बाद अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को 4-0 के अंतर से हराया है। सुमित रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने श्रीलंकाई जोड़ी को 21-10, 21-13 से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय मिश्रित टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अभी भी भारत का एक मैच बचा हुआ है। भारत को अपना आखिरी ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।
अब वेटलिफ्टिंग में गुरुराज 61 किलोग्राम भारवर्ग में अपना जलवा दिखाएंगे। वहीं, रजत पदक जीतने वाले संकेत ने कहा है कि वो अपना पदक स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करना चाहेंगे।
मलेशिया के पहलवान बिब अनिक ने संकेत को पीछे छोड़ने के लिए तीसरे प्रयास में 142 किलोग्राम वजन उठाने का प्रयास किया और इस बार वो सफल रहे। इसके साथ ही संकेत स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए और उन्हें रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा। मलेशिया के पहलवान ने कुल (107+142) 249 किलोग्राम वजन उठाया।
मलेशिया के खिलाड़ी ने दूसरे प्रयास में 142 किलोग्राम वजन उठाने का प्रयास किया था, लेकिन वो असफल रहे।
दूसरे प्रयास में चोटिल होने के बाद संकेत ने तीसरे प्रयास में भी 139 किलोग्राम भार उठाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। उनके हाथ की चोट के चलते वो फेल हो गए। अब उनका स्कोर 248 किलोग्राम है।
दूसरे प्रयास में संकेत ने 139 किलोग्राम भार उठाने का प्रयास किया था, लेकिन वो सफल नहीं रहे और इस प्रयास में उनका एक हाथ भी चोटिल हो गया।
संकेत ने क्लीन एंड जर्क में अपने पहले प्रयास में ही 135 किलोग्राम वजन उठाया है। इसके साथ ही वो सबसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने स्नैच में 113 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 135 किलोग्राम वजन उठाया। वो कुल (113+135) 248 किलोग्राम वजन उठा चुके हैं।
बांग्लादेश के अशिकुर ने क्लीन एंड जर्क में 110 किलोग्राम वजन उठाया है। इसके साथ ही वो सबसे ज्यादा वजन उठाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने कुल 203 किलोग्राम वजन उठाया है। हालांकि, अभी भारत के संकेत ने क्लीन एंड जर्क में कोई प्रयास नहीं किया है।
स्विमिंग में 200मी फ्रीस्टाइल हीट 3 के मुकाबले में कुशाग्र रावत आठवें स्थान पर रहे। उन्होंने 1:54.56 मिनट का समय निकाला।
बैडमिंटन में आकर्षी कश्यप का मुकाबला श्रीलंका की विदारा सुशानी के साथ हो रहा है। मिक्सड ग्रुप के मैच में भारत ने पहले ही 2-0 से आगे हैं। आकर्षी के जीतने पर भारतीय टीम यह मैच जीत लेगी। वहीं, श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए बाकी तीनों मुकाबले जीतने होंगे।
लॉन एंड बोल्स में तीन खिलाड़ियों के मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम ने तीसरे राउंड में मालता के खिलाफ मैच 16-16 के स्कोर के साथ टाई करा दिया।
बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने भी अपना मुकाबला जीत लिया है। उन्होंने श्रीलंकाई खिलाड़ी को 21-18 21-5 से हराकर भारत को ग्रुप मैच में 2-0 की बढ़त दिला दी है। अब तीसरा मैच जीतने पर भारतीय टीम मिक्सड टीम ग्रुप में अपना मैच जीत लेगी।
भारत के संकेत ने क्लीन एंड जर्क में 135 किलोग्राम भार उठाएंगे। स्नैच राउंड में वो पहले स्थान पर रहे थे। उन्होंने सबसे ज्यादा 113 किलोग्राम वजन उठाया था।
टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिला टीम ने लगातार तीसरा मैच जीत लिया है और गुयाना को 3-0 के अंतर से मात दी है। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने अपने ग्रुप में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है।
लॉन एंड बोल्स में भारत की तानिया चौधरी को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। महिला एकल के मैच में वेल्स की लौरा डेनियल्स ने उन्हें 21-10 से मात दी।
बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने भी अपना पहला गेम जीत लिया है। उन्होंने श्रीलंता के करुणारत्ने को 21-18 से हराया। ग्रुप मैच में भारत ने श्रीलंका पर 1-0 की बढ़त बना रखी है और लक्ष्य से ने दूसरे मैच में भी पहला सेट जीत लिया है। लगातार तीन मैच जीतने पर भारतीय टीम श्रीलंका को हरा देगी।
संकेत ने तीसरे प्रयास में 113 किलोग्राम वजन उठाया है। वो स्नैच में पहले नंबर पर रहे। अब गोल्ड जीतने के लिए संकेत को क्लीन एंड जर्क में अपने इस प्रदर्शन को दोहराना होगा।
संकेत ने लगातार दूसरे प्रयास में कमाल किया है। उन्होंने अबकी बार 111 किलोग्राम वजन उठाया है। एक बार फिर वो इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा वजन उठाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वो स्नैच में लीड कर रहे हैं।
भारत के संकेत महादेव ने अपने पहले ही प्रयास में 107 किलोग्राम वजन उठाया है। संकेत स्नैच में अब तक सबसे ज्यादा वजन उठाने वाले खिलाड़ी हैं। अभी क्लीन एंड जर्क में उनका मुकाबला बाकी है। मलेशिया के वेटलिफ्टर ने भी संकेत की बराबरी कर ली है।
टेबल टेनिस में भारत की श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन की जोड़ी ने गुयाना की जोड़ी को 11-5, 11-7, 11-7 से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ग्रुप मैच में 1-0 से आगे हो गया है।
पुरुषों के 55 किलोग्राम भारवर्ग में संकेत महादेव सरगरी का मुकाबला जारी है। उनके पास इस मैच में स्वर्ण जीतने का मौका है। अब तक बांग्लादेश के मोहम्मद अशिकुर और इंग्लैंड के बेन ने सबसे ज्यादा 93 किलोभार उठाया है। वहीं, भारत के सरगरी अपने प्रयास में 107 किलोभार उठाने का प्रयास करेंगे।
भारत के सात्विकसाईराज रंकिरेड्डी और मचिमंदा पोनप्पा की जोड़ी ने मिश्रित युगल के मैच में श्रीलंका की जोड़ी को 21-14स 21-9 से हराकर मैच जीत लिया है। इसके साथ ही भारत के पास ग्रुप मैच में 1-0 की बढ़त हो गई है। दूसरे मुकाबले में लक्ष्य सेन का सामना निलुका करुणारत्ने से हो रहा है।
बैडमिंटन में सात्विक और पोनप्पा की जोड़ी ने पहला गेम जीत लिया है। भारतीय जोड़ी ने श्रीलंकाई जोड़ी को पहले गेम में 21-14 से मात दी।
वेटलिफ्टिंग में भारत के गुरुराज और संकेत महादेव सरगरी का मुकाबला जारी है। सरगरी 55 और गुरुराज 61 किलोग्राम भारवर्ग में भाग ले रहे हैं।
बर्मिंघम में मैराथन की शुरुआत हो चुकी है और विक्टोरिया स्कॉयर में नितेन्द्र सिंह रावत का मुकाबला चल रहा है।
कॉमनवेल्थ खेलों में पहले दिन स्विमर श्रीहरि नटराज ने फाइनल में जगह बनाई। अब उनसे भी पदक की उम्मीद जग गई है। नटराज ने देर रात फाइनल में जगह बनाई। कॉमनवेल्थ गेम्स में पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
एथलेटिक्सः पुरुष मैराथन फाइनल, नितेन्द्र सिंह रावत, दोपहर 1:30 बजे।
स्विमिंगः 200मी फ्रीस्टाइल हीट 3, कुशाग्र रावत, दोपहर 3:00 बजे।
जिमनास्टिकः महिला टीम फाइनल, रात 9:00 बजे।
व्यक्तिगत क्वलीफाइंग राउंड, प्रणति नायक, रुथुजा नटराज, प्रोतिष्ठा सामंत, रात 9:00 बजे।
बैडमिंटनः मिश्रित टीम ग्रुप ए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दोपहर 11:30 बजे।
मिश्रित टीम ग्रुप ए भारत बनाम श्रीलंका, दोपहर 1:30 बजे।
बॉक्सिंगः 54-57 किलोग्राम भारवर्ग, हुसैन मोहम्मद बनाम अमजोलेले, दोपहर 4:30 बजे।
66-70 किलोग्राम भारवर्ग, लवलीना बोरगोहेन बनाम एरियन निकोलसन, रात 11:00 बजे।
86-92 किलोग्राम भारवर्ग, संजीत बनाम एटो लिउ प्लोड्जिकी, 31 जुलाई रात 1:15 बजे।
साइकलिंगः महिला स्प्रिंट क्वालिफाइंग मयूरी लुटे, त्रयशा पॉल, दोपहर 2:30 बजे।
महिला 3000मी व्यक्तिगत क्वालीफाइंग राउंड, मीनाक्षी, दोपहर 2:30 बजे।
पुरुषों 4000 मीटर व्यक्तिगत क्वालीफाइंग राउंड, विश्वजीत सिंह, दिनेश, दोपहर 2:30 बजे।
पुरुष कीरिन फर्स्ट राउंड एसो अल्बेन, रात 8:30 बजे।
हॉकीः महिला पूल ए भारत बनाम वेल्स, रात 11:30 बजे।
वेटलिफ्टिंगः पुरुष 55 किलोग्राम भारवर्ग, संकेत महादेव सरगरी, दोपहर 1.30 बजे।
पुरुष 61 किलोग्राम भारवर्ग, गुरुराज, दोपहर 1.30 बजे।
महिला 49 किलोग्राम भारवर्ग, सैखोम मीराबाई चानू, रात 08:00 बजे।
महिला 55 किलोग्राम भारवर्ग, बिंद्यारानी देवी सोरोखैबाम, 31 जुलाई रात 12:30 बजे।
टेबल टेनिसः महिला टीम ग्रुप 2 भारत बनाम गुयाना, दोपहर 2:00 बजे।
पुरुष टीम ग्रुप इंडिया बनाम उत्तरी आयरलैंड, दोपहर 2:00 बजे।
क्वार्टरफाइनल में पहुंचने पर टेबल टेनिस टीम के मैच रात 8:30 बजे से होंगे।
स्क्वॉशः पुरुष एकल, रैमित टंडन बनाम क्रिस्टोफर बिन्नी (जमैका), शाम 4:30 बजे।
महिला एकल, जोशना चिनप्पा बनाम मेगन (बारबाडोस), शाम 4:30 बजे।
महिला एकल, सुनयना सारा कुरुविल्ला बनाम आइफा अजमान (मलेशिया), शाम 4:30 बजे।
पुरुष एकल, सौरव घोषाल बनाम शमिल वकील (श्रीलंका), शाम 4:30 बजे।
लॉन और बोल्सः पुरुष टीम (तीन खिलाड़ी), भारत बनाम माल्टा, दोपहर 1:00 बजे।
महिला एकल, तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स), दोपहर 1:00 बजे।
पुरुष युगल, भारत बनाम कुक आइलैंड, शाम 7:30 बजे।
महिला टीम (चार खिलाड़ी), भारत बनाम कनाडा, शाम 7:30 बजे।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज दूसरा दिन है। पहले दिन भारत के कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपने मैच भी जीते, लेकिन कोई पदक भारत के हाथ नहीं लगा। हालांकि, दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी देशवासियों की यह ख्वाहिश पूरी कर सकते हैं। बेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू से पदक की उम्मीद है। उनके अलावा बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और एथलीट नितेन्द्र सिंह रावत से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।