फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: मोरक्को 36 साल बाद विश्व कप के नॉकआउट में पहुंचा, कनाडा को 2-1 से हराकर ग्रुप में शीर्ष पर रहा

Thu, 01 Dec 2022 10:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

खास बातें

Canada vs Morocco FIFA World Cup 2022 Score News in Hindi : फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप एफ में मोरक्को ने कनाडा को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मोरक्को की टीम ने नॉकआउट में अपना स्थान पक्का कर लिया है। वह 1986 के बाद पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। मोरक्को को आगे बढ़ने के लिए इस मैच में जीत या ड्रॉ की आवश्यकता थी। वह ग्रुप में तीन मैचों में सात अंकों के साथ शीर्ष पर रहा।
विज्ञापन
गोल करने के बाद मोरक्को के खिलाड़ी - फोटो : FIFA World Cup/Twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:37 PM, 01-Dec-2022

Canada vs Morocco Live Score: मोरक्को 2-1 से जीता

स्टार खिलाड़ी हाकिम जिएच और यूसुफ एन-नेसरी के गोल की बदौलत मोरक्को की टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसने मैच में 2-1 से जीत हासिल की। मोरक्को की टीम 1986 के बाद पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। वह छठी बार विश्व कप में खेल रही है। इससे पहले पांच में से एक बार ही वह नॉकआउट में पहुंच पाया था। 

09:52 PM, 01-Dec-2022

Canada vs Morocco Live Score: कनाडा को दूसरे गोल की तलाश

कनाडा और मोरक्को के मैच में एक घंटे का खेल पूरा हो चुका है। अब तक स्कोर मोरक्को के पक्ष में 2-1 है। कनाडा की टीम ने दूसरे हाफ में पहले से बेहतर खेल दिखाया है, लेकिन टीम गोल नहीं कर पाई है। उसे दूसरे गोल की तलाश है।

09:24 PM, 01-Dec-2022

Canada vs Morocco Live Score: हाफटाइम तक मोरक्को 2-1 से आगे

मोरक्को और कनाडा के भी रोमांचक मैच में पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया है। मोरक्को की टीम हाफटाइम तक 2-1 से आगे है। उसके लिए हाकिम जिएच और यूसुफ एन-नेसरी ने गोल किए। वहीं, कनाडा के हिस्से का गोल भी मोरक्को के खिलाड़ी ने किया। नाएफ अगुएर्ड ने आत्मघाती गोल किया। इससे कनाडा की टीम अभी भी मैच में बनी हुई है।

विज्ञापन
09:11 PM, 01-Dec-2022

Canada vs Morocco Live Score: कनाडा के खाते में दर्ज हुआ एक गोल

कनाडा के खाते में 40वें मिनट में एक गोल दर्ज हुआ। मोरक्को के नाएफ अगुएर्ड ने गेंद को रोकने के प्रयास में अपने ही गोलपोस्ट में उसे डाल दिया। इस आत्मघाती गोल की बदौलत कनाडा ने मैच में वापसी की। अब वह 1-2 से ही पीछे है।

08:57 PM, 01-Dec-2022

Canada vs Morocco Live Score: मोरक्को ने किया दूसरा गोल

मोरक्को की टीम ने अपनी बढ़त को दोगुनी कर ली है। उसके लिए यूसुफ एन-नेसरी ने दूसरा गोल किया। एन-नेसरी ने 23वें मिनट में गोल दागा। इस गोल की बदौलत अब मैच में मोरक्को की पकड़ मजबूत हो गई है और उसका प्री-क्वार्टर फाइनल में जाना करीब-करीब पक्का हो गया है।

विज्ञापन
08:36 PM, 01-Dec-2022

Canada vs Morocco Live Score: मोरक्को ने किया पहला गोल

मोरक्को और कनाडा के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो चुका है। मैच के चौथे मिनट में ही हाकिम जिएच ने गोल कर दिया। उनके गोल की बदौलत मोरक्को की टीम मैच में 1-0 से आगे हो गई है। साथ ही मोरक्को फिलहाल पहले स्थान पर पहुंच गया है।

08:35 PM, 01-Dec-2022

Canada vs Morocco Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

कनाडा: मिलन बोर्जन (गोलकीपर), एलिस्टेयर जॉनसन, सैमुअल एडेकुग्बे, कमल मिलर, स्टीवन विटोरिया, जूनियर होइलेट, तजोन बुकानन, मार्क-एंथोनी काये, काइल लारिन, अल्फोंसो डेविस, जोनाथन ओसोरियो।

मोरक्को: यासीन बूनौ (गोलकीपर), अचरफ हकीमी, नूस्सैर मजरौई, सोफियान अमरबात, नायेफ अगुएर्ड, रोमेन सैस (कप्तान), हाकिम जिएच, औनाही, अब्देलहामिद साबिरी, सौफियान बाउफल, यूसुफ एन-नेसरी।

07:52 PM, 01-Dec-2022

FIFA World Cup: मोरक्को 36 साल बाद विश्व कप के नॉकआउट में पहुंचा, कनाडा को 2-1 से हराकर ग्रुप में शीर्ष पर रहा

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप एफ में मोरक्को और कनाडा के बीच मुकाबला है। कनाडा को अपने शुरुआती दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा था और यह टीम अंतिम-16 की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं, मोरक्को की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। अपना आखिरी मैच जीतकर मोरक्को अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें