फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन पैरा गेम्स LIVE: हनी-संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीते गोल्ड; भारत के अब तक 101 पदक, इनमें 26 स्वर्ण

Fri, 23 Oct 2026 09:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

खास बातें

एशियन पैरा गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। नितेश कुमार, नवीन शिवकुमार और हरविंदर सिंह-संदीप विजय ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि संदीप कुमार ने 400 मीटर टी64 में विश्व रिकॉर्ड बनाया। भारत ने बैडमिंटन, तीरंदाजी और एथलेटिक्स में कई पदक अपने नाम किए और कुल पदकों की संख्या 100 के पार पहुंचा दी है।
विज्ञापन
एशियन पैरा गेम्स - फोटो : Twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:25 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा टेबल टेनिस में जेहान-शुभम की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक

नागोया में जारी एशियन पैरा गेम्स में भारत के जेहान डोराब मदन और शुभम वाधवा ने पुरुष युगल एमडी4 टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। शुक्रवार को ग्रुप ए के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय जोड़ी को दक्षिण कोरिया के पार्क जिनचियोल और किम क्यूंग-ह्यून के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी यह मुकाबला 12-14, 7-11, 5-11 से हारी, लेकिन ग्रुप की शीर्ष चार जोड़ियों में रहने के कारण उसे कांस्य पदक मिला।

50 वर्षीय जेहान इस तरह एशियन पैरा गेम्स में पदक जीतने वाले भारतीय दल के सबसे उम्रदराज सदस्य बन गए। वह पूर्व रेसिंग ड्राइवर हैं। जेहान ने 2023 आईटीटीएफ मिस्र पैरा ओपन में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता था। उनके जोड़ीदार शुभम की उम्र 29 साल है।

भारतीय जोड़ी का अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा। दोनों ने ग्रुप के चार मुकाबलों में से केवल एक में जीत दर्ज की। बुधवार को उन्होंने सऊदी अरब के रकान अलसलमी और इब्राहिम अलहसन को 3-1 से हराया था। इसके बाद उन्हें थाईलैंड के थिरायु चुआवोंग और नट्टावुत थिनाथत से 0-3 और दक्षिण कोरिया के किम ह्योनुक और जांग योंगजिन से 1-3 से हार मिली। दक्षिण कोरिया ने इस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीते। किम ह्योनुक और जांग योंगजिन ने स्वर्ण, जबकि पार्क जिनचियोल और किम क्यूंग-ह्यून ने रजत पदक हासिल किया। थाईलैंड की जोड़ी को भी कांस्य पदक मिला।

08:45 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: आज अब तक कितने पदक?

भारत ने पुरुष भाला फेंक F37/38 में एक स्वर्ण, पुरुष रिकर्व युगल तीरंदाजी में एक स्वर्ण, पुरुष एकल एसएल3 और एसएल4 बैडमिंटन में दो स्वर्ण, पुरुष 400 मीटर टी64 में एक स्वर्ण और एक कांस्य, पुरुष 1500 मीटर टी46 में एक रजत, महिला लंबी कूद टी46 में एक रजत, महिला रिकर्व युगल तीरंदाजी में एक रजत और महिला एकल एसएच6 बैडमिंटन में एक रजत पदक जीता है। यानी भारत के खाते में आज पांच स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य, कुल 10 पदक दर्ज हैं। आज के पदकों से भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 26 हो गई है।

एशियन पैरा गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। भारत ने अब तक 26 स्वर्ण, 32 रजत और 43 कांस्य सहित कुल 101 पदक जीते हैं। चीन पहले, जापान दूसरे और उज्बेकिस्तान तीसरे स्थान पर है। भारत के खेलवार प्रदर्शन की बात करें तो पैरा एथलेटिक्स में सर्वाधिक 57 पदक (20 स्वर्ण, 18 रजत, 19 कांस्य), पैरा बैडमिंटन में 13 (2 स्वर्ण, 3 रजत, 8 कांस्य), पैरा तैराकी में 10 (3 रजत, 7 कांस्य), पैरा टेबल टेनिस में सात (सभी कांस्य), पैरा तीरंदाजी में छह (3 स्वर्ण, 3 रजत), पैरा शूटिंग में चार (1 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य), पैरा जूडो में दो (1 रजत, 1 कांस्य) और पैरा पावरलिफ्टिंग में दो रजत पदक शामिल हैं।

मौजूदा पदक तालिका

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

1

चीन

162

86

92

340

2

जापान

45

49

52

146

3

उज्बेकिस्तान

40

41

43

124

4

भारत

26

32

43

101


भारत का खेलवार प्रदर्शन

खेल

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

पैरा तीरंदाजी

3

3

0

6

पैरा एथलेटिक्स

20

18

19

57

पैरा बैडमिंटन

2

3

8

13

पैरा जूडो

0

1

1

2

पैरा पावरलिफ्टिंग

0

2

0

2

पैरा तैराकी

0

3

7

10

पैरा टेबल टेनिस

0

0

7

7

पैरा शूटिंग

1

2

1

4

कुल

26

32

43

101

08:41 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: जेवलिन थ्रो में हनी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण

भारत के हनी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की भाला फेंक एफ37/38 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 60.49 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले उन्होंने पांचवें प्रयास में 59.72 मीटर का थ्रो किया था। इस स्वर्ण पदक के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 101 हो गई।

विज्ञापन
08:28 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: आज अब तक कितने पदक?

भारत ने पुरुष रिकर्व युगल तीरंदाजी में एक स्वर्ण, पुरुष एकल एसएल3 और एसएल4 बैडमिंटन में दो स्वर्ण, पुरुष 400 मीटर टी64 में एक स्वर्ण और एक कांस्य, पुरुष 1500 मीटर टी46 में एक रजत, महिला लंबी कूद टी46 में एक रजत, महिला रिकर्व युगल तीरंदाजी में एक रजत और महिला एकल एसएच6 बैडमिंटन में एक रजत पदक जीता है। यानी भारत के खाते में आज चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य, कुल नौ पदक दर्ज हैं। नवीन शिवकुमार के स्वर्ण के बाद भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 25 हो गई है।

एशियन पैरा गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। भारत ने अब तक 25 स्वर्ण, 32 रजत और 43 कांस्य सहित कुल 100 पदक जीते हैं। चीन 159 स्वर्ण समेत 331 पदकों के साथ पहले, जापान 45 स्वर्ण समेत 145 पदकों के साथ दूसरे और उज्बेकिस्तान 39 स्वर्ण समेत 122 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत के खेलवार प्रदर्शन की बात करें तो पैरा एथलेटिक्स में सर्वाधिक 56 पदक (19 स्वर्ण, 18 रजत, 19 कांस्य), पैरा बैडमिंटन में 13 (2 स्वर्ण, 3 रजत, 8 कांस्य), पैरा तैराकी में 10 (3 रजत, 7 कांस्य), पैरा टेबल टेनिस में सात (सभी कांस्य), पैरा तीरंदाजी में छह (3 स्वर्ण, 3 रजत), पैरा शूटिंग में चार (1 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य), पैरा जूडो में दो (1 रजत, 1 कांस्य) और पैरा पावरलिफ्टिंग में दो रजत पदक शामिल हैं।

मौजूदा पदक तालिका

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

1

चीन

159

82

90

331

2

जापान

45

48

52

145

3

उज्बेकिस्तान

39

41

42

122

4

भारत

25

32

43

100


भारत का खेलवार प्रदर्शन

खेल

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

पैरा तीरंदाजी

3

3

0

6

पैरा एथलेटिक्स

19

18

19

56

पैरा बैडमिंटन

2

3

8

13

पैरा जूडो

0

1

1

2

पैरा पावरलिफ्टिंग

0

2

0

2

पैरा तैराकी

0

3

7

10

पैरा टेबल टेनिस

0

0

7

7

पैरा शूटिंग

1

2

1

4

कुल

25

32

43

100

08:27 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: एथलेटिक्स में संदीप कुमार ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण

भारत के संदीप कुमार ने पुरुषों की 400 मीटर टी64 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने 52.28 सेकंड का समय निकालकर इस वर्ग में विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसी स्पर्धा में भारत के अजय कुमार ने 53.61 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इस तरह भारत ने स्पर्धा में दो पदक जीते। संदीप के विश्व रिकॉर्ड और स्वर्ण पदक ने भारत के अभियान में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी।
 

विज्ञापन
08:27 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE:  बैडमिंटन में नवीन शिवकुमार ने जीता स्वर्ण

भारत के नवीन शिवकुमार ने पुरुष एकल एसएल4 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। 23 अक्तूबर की सुबह यह भारत का बैडमिंटन में दूसरा स्वर्ण और दिन का कुल तीसरा स्वर्ण पदक रहा। इससे पहले नितेश कुमार ने पुरुष एकल एसएल3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। नवीन की इस जीत के साथ भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 24 हो गई। भारत अब पिछले एशियन पैरा गेम्स में जीते 27 स्वर्ण पदकों के रिकॉर्ड से केवल तीन स्वर्ण दूर है।

08:26 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: सुमति सिवन को रजत पदक

भारत की सुमति सिवन को महिला एकल एसएच6 स्पर्धा के फाइनल में चीन की ली फेंगमेई के खिलाफ 12-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। चीनी खिलाड़ी ने दोनों गेम में अपना दबदबा बनाए रखते हुए 26 मिनट में मुकाबला जीत लिया। सुमति को रजत पदक मिला। स्वर्ण पदक से चूकने के बावजूद उन्होंने भारत के लिए एक और पदक सुनिश्चित किया।

08:26 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: एथलेटिक्स में निमिषा ने लंबी कूद में जीता रजत

भारत की निमिषा चक्कुंगलपरंबिल ने महिला लंबी कूद टी46 स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने 5.37 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई। निमिषा ने तीसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान बरकरार रखा। श्रीलंका की धनंजना विक्रमसिंघे ने 5.52 मीटर की गेम्स रिकॉर्ड छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन की जिन चेन ने 5.17 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

08:25 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: बैडमिंटन में नितेश कुमार ने जीता स्वर्ण, प्रणोद भगत को रजत

भारत के नितेश कुमार ने पुरुष एकल एसएल3 स्पर्धा के फाइनल में हमवतन प्रमोद भगत को 21-18, 21-16 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले में नितेश ने लगातार दो गेम जीतकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, प्रमोद भगत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस तरह भारत ने इस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

08:25 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: हरविंदर-संदीप ने भारत को दिलाया 22वां स्वर्ण

हरविंदर सिंह और संदीप विजय ने पुरुषों की पैरा रिकर्व युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में चीन के डुओ युन और लिक्सुए झाओ को 5-1 से हराया। इस जीत के साथ भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 22 हो गई। हरविंदर और संदीप ने खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के पदक अभियान को और मजबूती दी।

08:24 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: तीरंदाजी में भावना-पुजा को रजत पदक

भारत की भावना और पुजा को महिला रिकर्व युगल स्पर्धा के फाइनल में चीन के खिलाफ 0-6 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी तीनों सेट 31-38, 30-35 और 29-39 से हार गई। चीन की खिलाड़ियों ने निर्णायक मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हालांकि, भावना और पुजा ने रजत पदक जीतकर भारत की पदक तालिका में एक और पदक जोड़ा।

08:23 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: प्रमोद ने 1500 मीटर में लगातार दूसरी बार जीता रजत

भारत के प्रमोद ने पुरुषों की 1500 मीटर टी46 स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने 4 मिनट 9.65 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही प्रमोद ने 2023 में हांगझोऊ में जीते रजत पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया। तीन साल बाद एक बार फिर इसी स्पर्धा में पोडियम पर पहुंचकर उन्होंने भारत के पदक अभियान में एक और उपलब्धि जोड़ी।


 

08:23 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पदक तालिका में ऊपर चढ़ने उतरे भारतीय खिलाड़ी

एशियन पैरा गेम्स 2026 के पांचवें दिन जापान के नागोया में भारतीय खिलाड़ियों से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। भारत की नजरें पदक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर हैं। पैरा एथलेटिक्स, बैडमिंटन और तीरंदाजी समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। सुमित अंतिल, नवदीप सिंह और धरमबीर नैन जैसे खिलाड़ियों पर भी नजरें रहेंगी। भारत पिछले संस्करण के 27 स्वर्ण पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की कोशिश में है।

08:19 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: हनी-संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीते गोल्ड; भारत के अब तक 101 पदक, इनमें 26 स्वर्ण

एशियन पैरा गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। नितेश कुमार, नवीन शिवकुमार और हरविंदर सिंह-सुनदीप विजय ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि संदीप कुमार ने 400 मीटर टी64 में विश्व रिकॉर्ड बनाया। भारत ने बैडमिंटन, तीरंदाजी और एथलेटिक्स में कई पदक अपने नाम किए और स्वर्ण पदकों की संख्या 25 तक पहुंचा दी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें