फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: 11वें दिन भारत को 12 पदक मिले, कुल संख्या 81 पहुंची; तीरंदाजी, भाला फेंक और रिले रेस में स्वर्ण

Wed, 04 Oct 2023 06:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ

खास बातें

Asian Games Day 8 Live Updates: एशियाई खेलों में 11वें दिन भारत को कुल 12 पदक मिले। इसमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ और 11वें दिन 12 पदक मिले।

भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 
18
रजतः 31
कांस्यः 32
कुलः 81
विज्ञापन
मोहम्मद अनस
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:33 PM, 04-Oct-2023

भारत के लिए शानदार रहा 11वां दिन

एशियाई खेलों में 11वां दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। भारत ने कुल 12 पदक जीते। इसमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में यह सिर्फ दूसरा दिन था, जब भारत ने 10 से ज्यादा पदक जीते। इससे पहले आठवें दिन भारत को 15 पदक मिले थे। 

दिन की शुरुआत 35 किमी दौड़ में कांस्य के साथ हुई। मंजू रानी और राम बाबू की जोड़ी ने देश को दिन का पहला पदक दिलाया। इसके बाद तीरंदाजी में ओजस और ज्योति ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्क्वैश में अनहत-अभय का सफर कांस्य पर खत्म हुआ। मुक्केबाजी में प्रवीण हुड्डा ने कांस्य और लवलीना ने रजत पदक जीता। ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में सुनील कुमार कांस्य जीतने में सफल रहे। हरमिलन बैंस ने 400 मीटर और अविनाश साबले ने 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। दिन के अंत में पदकों की बरसात हुई। महिला रिले टीम ने 400 मीटर रिले रेस में रजत पदक जीता। भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण और किशोर जेना ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। दिन का अंत 400 मीटर रिले रेस में पुरुष टीम के स्वर्ण जीतने के साथ हुआ। अब भारत के लिए पदकों का शतक लगाना काफी आसान होगा।

06:11 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण

भारतीय पुरुष टीम ने 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय टीम ने 3:01.58 मिनट में अपनी रेस पूरी कर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। मुहम्मद अनस, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल और राजेश रमेश की जोड़ी ने स्वर्ण जीता।

06:01 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: नीरज ने स्वर्ण और किशोर ने रजत जीता

एशियाई खेलों में भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत ने स्वर्ण और रजत दोनों पदक अपने नाम किए हैं। नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण और किशोर जेना ने रजत पदक अपने नाम किया है। यह पहला मौका है, जब भालाफेंक में स्वर्ण और रजत दोनों पदक भारत को मिले हैं।

विज्ञापन
05:51 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: 400 मीटर रिले रेस में भी रजत पदक

भारतीय महिला टीम ने 400 मीटर रिले रेस में रजत पदक जीता है। भारत पिछले छह बार से इस प्रतियोगिता में स्वर्ण जीत रहा था। हालांकि, इस बार भारत को रजत के साथ ही संतोष करना पड़ा है। विथ्या रामराज, ऐश्वर्या मिश्रा, प्राची, सुभा वेंकटेशन की जोड़ी ने रजत पदक हासिल किया है।

05:25 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: अविनाश साबले को रजत

अविनाश साबले ने 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। उन्होंने इससे पहले 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक जीता था। साबले के दमदार प्रदर्शन ने भारत की पदक संख्या 77 पहुंचा दी है।
 

विज्ञापन
05:01 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: हरमिलन को रजत

हरमिलन बैंस ने 800 मीटर में रजत पदक जीता है। एक दिन पहले 1500 मीटर में रजत जीतने के बाद उन्होंने एशियाई खेल में दूसरा रजत पदक हासिल किया है। हरमिलन ने 2.03.75 मीटर में अपनी रेस पूरी की।
 

04:47 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: कुश्ती में सुनील कुमार को कांस्य

कुश्ती में सुनील कुमार ने ग्रीको रोमन स्टाइल में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 87 किलोग्राम भारवर्ग के मैच में किर्गिस्तान के अताबेक को मात दी।

04:30 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: श्रीकांत का सफर खत्म

किदांबी श्रीकांत का सफर एशियाई खेलों में खत्म हो चुका है। अंतिम-16 के मैच में उन्हें कोदाई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और वह पदक से चूक गए।

04:11 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: सौरव घोषाल फाइनल में पहुंचे

सौरव घोषाल ने स्क्वैश के पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली है। सौरव घोषाल ने सेमीफाइनल मैच 11-2, 11-1, 11-6 से अपने नाम किया। यह उनका लगातार पांचवां पुरुष एकल एशियाड पदक है; लेकिन उन्होंने कभी स्वर्ण नहीं जीता। कल वह स्वर्ण जीतने की कोशिश करेंगे।

03:16 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बनाई

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया और 2014 के बाद एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई। भारत ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है और टीम इंडिया की कोशिश स्वर्ण हासिल करने की होगी।

02:14 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: हॉकी में कोरिया के खिलाफ भारत 4-2 से आगे

हॉकी में भारतीय टीम ने कोरिया के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत की है और पहले हॉफ का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया 4-2 से आगे है।

01:31 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: मुक्केबाजी में लवलीना को रजत

महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग में लवलीना बोरगोहेन के रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा है। फाइनल मुकाबले में वह चीन की ली से हार गई। शुरुआती राउंड में दोनों के बीच कांटे की टक्कर थी। हालांकि, बाकी दोनों राउंड में चीनी खिलाड़ी ने बेहतर खेल दिखाया और मुकाबला आसानी से अपने नाम किया।

01:24 PM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: मुक्केबाजी में लवलीना का मैच जारी

मुक्केबाजी में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग में लवलीना बोरगोहेन का मुकाबला चीन की ली के साथ हो रहा है। ली ने पहला राउंड 3-2 और दूसरा राउंड 5-0 के अंतर से अपने नाम किया।

11:47 AM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: मुक्केबाजी में प्रवीण को कांस्य

मुक्केबाजी में प्रवीण हुड्डा को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल मैच में उन्हें चीनी ताइपे की लिन के खिलाफ हार झेलनी पड़ी और उनका सफर यहीं खत्म हो गया।
 

11:20 AM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: अनहत और अभय को कांस्य

स्क्वैश में भारत की अनहत-अभय की जोड़ी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में मलयेशिया की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 11-8, 2-11, 9-11 से हराया। 
 

10:25 AM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: स्क्वैश में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची

स्क्वैश में भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह ने मिश्रित युगल के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। हांगकांग के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारतीय जोड़ी ने पहला सेट हारने के बाद जबरदस्त वापसी की और मैच 7-11, 11-7, 11-9 से अपने नाम किया।

08:46 AM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: ज्योति और ओजस ने स्वर्ण जीता

तीरंदाजी में ओजस देवताले और ज्योति वेन्नम ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया की टीम को मात दी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने दक्षिण कोरिया को 159-158 से हराया।
 

08:30 AM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में

कुसुमा वरदानी के खिलाफ पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 21-16, 21-16 के अंतर से मैच अपने नाम किया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, पदक जीतने के लिए उन्हें अपनी पुरानी लय हासिल करनी होगी।

07:56 AM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: एथलेटिक्स में मिला आज का पहला पदक

भारत को आज का पहला पदक एथलेटिक्स में मिला है। मंजू रानी और राम बाबू की जोड़ी ने मिश्रित 35 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है। चीन को स्वर्ण और जापान को रजत पदक मिला है। इस पदक के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 70 हो गई है और भारत ने एशियाई खेलों में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है। 2018 में भारत ने 16 स्वर्ण सहित 70 पदक जीते थे। इस बार भी भारत की झोली में 15 स्वर्ण सहित 70 पदक आ चुके हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि इस बार भारत को 100 पदक मिल सकते हैं।

07:48 AM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: ज्योति-ओजस फाइनल में पहुंचे

तीरंदाजी में ओजस देवताले और ज्योति वेन्नम कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंच चुके हैं। भारतीय जोड़ी ने कजाखस्तान की टीम को मात दी और कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। ज्योति और ओजस ने कजाख तीरंदाजों को 159-154 से हराया।

07:33 AM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: पीवी सिंधु का मैच शुरू

बैडमिंटन में पीवी सिंधु अंतिम-16 में अपना मुकाबला खेल रही हैं। यहां जीत हासिल करने पर वह क्वार्टर फाइनल में जगह बना लेंगी। हालांकि, पदक के लिए उन्हें खासी मशक्कत करनी होगी।

07:27 AM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: ज्योति-ओजस सेमीफाइनल में

तीरंदाजी में ओजस देवताले और ज्योति वेन्नम कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। इन दोनों का मुकाबला शुरू हो चुका है। यहां जीतने पर यह जोड़ी भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का करेगी। भारतीय जोड़ी का सामना कजाखस्तान से है।

07:25 AM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: इन खेलों में पदकों की उम्मीद

सुबह 4:30 बजे: एथलेटिक्स - 35 किमी रेस वॉक मिश्रित टीम स्पर्धा में राम बाबू और मंजू रानी।

सुबह 6:10 बजे: तीरंदाजी - ज्योति वेन्नम और ओजस देवताले बनाम मलेशिया, कंपाउंड मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल में। इसके बाद मेडल राउंड होंगे।

सुबह 6:30 बजे: घुड़सवारी - यश नेन्सी-डीए मौर डू वेनुफर, किरत सिंह नागरा-एल्विन बी और तेजस ढींगरा-स्टेन केजे जंपिंग व्यक्तिगत क्वालीफायर और टीम स्पर्धा के फाइनल में।

सुबह 6:30 बजे से: ब्रिज - पुरुष और महिला टीम सेमीफाइनल।

सुबह 7:30 बजे से: कुश्ती - पुरुष ग्रीको-रोमन 67 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल में नीरज बनाम मखमुद बख्शिलोव (उज्बेकिस्तान), पुरुष ग्रीको-रोमन 87 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल में सुनील कुमार बनाम पेंग फी, पुरुष ग्रीको-रोमन में ज्ञानेरडर बनाम मेयसम दलखानी (ईरान) 60 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल, पुरुषों के ग्रीको-रोमन 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में विकास बनाम टीबीडी। इसके बाद मेडल राउंड होंगे।

11:30 बजे से: बॉक्सिंग - महिलाओं के 57 किग्रा सेमीफाइनल में परवीन बनाम लिन यू टिंग (चीनी ताइपे)।

1:15 बजे से: बॉक्सिंग - महिलाओं के 75 किग्रा फाइनल में लवलीना बोरगोहेन बनाम ली कियान (चीन)।

4:35 बजे से: एथलेटिक्स - पुरुष भाला फेंक फाइनल में नीरज चोपड़ा और किशोर जेना। 4:40 बजे: एथलेटिक्स - शीना वर्की महिला ट्रिपल जंप फाइनल में।

4:55 बजे: एथलेटिक्स - महिलाओं की 800 मीटर फ़ाइनल में हरमिलन बैंस और चंदा।

5:10 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की 5000 मीटर फ़ाइनल में गुलवीर सिंह और अविनाश साबले।

शाम 5:45 बजे: एथलेटिक्स - महिलाओं की 4x400 मीटर रिले फाइनल।

शाम 6:05 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की 4x400 मीटर रिले फाइनल।

07:23 AM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: पदक तालिका में भारत की स्थिति

पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर बना हुआ है। हालांकि, पांचवें नंबर पर मौजूद उजबेकिस्तान और भारत के पदकों की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं है। भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और पदक तालिका के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

07:22 AM, 04-Oct-2023

Asian Games Live: भारत के लिए कैसा रहा 10वां दिन

भारत के लिए दसवां दिन शानदार रहा। मंगलवार को भारत के खाते में नौ पदक आए। इनमें दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ और अन्नू रानी ने महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता। वहीं, मोहम्मद अफजल ने पुरुषों के 800 मीटर दौड़ में रजत और तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथेलॉन में रजत पदक जीता। प्रवीण चित्रावेल ने पुरुषों के ट्रिपल जंप में कांस्य, विद्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा, प्रीति ने महिलाओं की 54 किलोग्राम भारवर्ग मुक्केबाजी स्पर्धा और नरिंदर ने पुरुषों के 92 किलोग्राम भारवर्ग मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने पुरुषों के कैनो (नौकायान) डबल 1000 फाइनल में कांस्य पदक जीता। 10वें दिन का हाल विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

07:17 AM, 04-Oct-2023

Asian Games: 11वें दिन भारत को 12 पदक मिले, कुल संख्या 81 पहुंची; तीरंदाजी, भाला फेंक और रिले रेस में स्वर्ण

Asian Games Day 8 Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों का आज 11वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात और दसवें दिन नौ पदक मिले थे। आज भी भारत को 10 के करीब पदक मिल सकते हैं और पदक तालिका में भारत के कुल पदकों की संख्या 80 तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें