आठवें दिन तो भारतीय एथलीट्स ने कमाल कर दिया और एक दिन में 15 पदक जीते। इनमें तीन स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। इतने पदकों के साथ भारत ने 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खेलों के इतिहास में यह पहला अवसर है जब भारत ने इतने पदक एक ही दिन में जीत लिए। इससे पहले 2010 में भारत को एक दिन में 11 पदक मिले थे।
हांगझोऊ एशियाई खेलों के आठवें दिन निशानेबाजी में पुरुषों की ट्रैप टीम, पुरुषों के 3000 मीटर स्टीपलचेज और पुरुषों के शॉटपुट स्पर्धा में भारत ने स्वर्ण जीता। वहीं, निशानेबाजी में महिलाओं की ट्रैप टीम, महिला गोल्फ (व्यक्तिगत), पुरुषों की बैडमिंटन टीम, महिलाओं की 1500 मीटर एथलेटिक्स, पुरुषों के 1500 मीटर दौड़, पुरुषों के लॉन्ग जंप और महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में भारत को रजत पदक हासिल हुआ। निशानेबाजी के व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा, महिला बॉक्सिंग, पुरुषों के 1500 मीटर दौड़, महिलाओं की 800 मीटर हेप्टाथेलॉन और महिलाओं की डिस्कस थ्रो में भारत को कांस्य पदक मिला।
रविवार (एक अक्तूबर) को एशियाई खेलों के आठवें दिन भारत ने पदकों का अर्धशतक पूरा कर लिया। भारत के कुल पदकों की संख्या 53 हो गई है। इनमें 13 स्वर्ण, 21 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल हैं। हांगझोऊ एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ और सातवें दिन पांच पदक मिले थे।
भारत ने एशियाई खेलों के आठवें दिन 15 पदक जीते। खेलों के इतिहास में यह पहला अवसर है जब भारत ने इतने पदक एक ही दिन में जीत लिए। इससे पहले 2010 में भारत को एक दिन में 11 पदक मिले थे।
हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम स्वर्ण पदक से चूक गई है। फाइनल में उसका सामना मजबूत चीन से था। अपने नाम के मुताबिक, चीन ने फाइनल में भारत को 3-2 से हरा दिया है। भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। टीम इंडिया ने इस स्पर्धा में 37 साल बाद कोई पदक जीता है। यह पहली बार है जब भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एशियाड में रजत जीता है।
भारत की एथलीट ज्योति याराजी ने 100 मीटर हर्डल रेस में रजत पदक जीता। वह 12.91 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं, लेकिन दूसरे पायदान रहने वाली चीन की खिलाड़ी वू यानी को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इस तरह याराजी का पदक कांस्य से रजत में बदल गया।
डिस्कस थ्रो में भारत की सीमा पूनिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने 58.62 मीटर दूर थ्रो फेंककर कांस्य पदक जीता। चीन की बिन फेंग ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, जियांग झिचाओ ने रजत पर कब्जा किया।
नंदिनी अगासारा ने 800 मीटर हेप्टाथेलॉन में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने इस स्पर्धा के फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। उन्होंने 2:15:33 का समय लिया।
भारत के मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता है। उन्होंने 8.19 मीटर के बेस्ट जंप के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। चीन के वांग जियानान ने 8.22 मीटर के बेस्ट जंप के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।
पुरुषों के 1500 मीटर दौड़ में भारत को दो पदक मिले। अजय कुमार सरोज ने रजत पदक पर कब्जा किया। वहीं, जिनसॉन जॉनसन ने उनसे पीछे रहे और उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। कतर के मोहम्मद अल गरनी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में भारत को हरमिलन बैंस ने रजत पदक दिलाया। वह दूसरे स्थान पर रहीं। बहरीन की विनफ्रेड मुटिले यावी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
तजिंदरपाल सिंह तूर ने भाला फेंक में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। वह लगातार दूसरे एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने में सफल हुए हैं। तजिंदर ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भी पहला स्थान हासिल किया था।
अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने 8:19:53 मिनट का समय निकाला। इस प्रतियोगिता में यह भारत का 12वां स्वर्ण पदक है।
बैडमिंटन में भारत का मुकाबला चीन के साथ जारी है। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। आखिरी मैच जीतने वाली टीम ही स्वर्ण अपने नाम करेगी।
मुक्केबाजी में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग में निकहत जरीन को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। थाईलैंड की मुक्केबाज के खिलाफ वह 2-3 के अंतर से हार गईं। अब उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ेगा।
महिला हॉकी में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला है। इसके साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। तीन अक्तूबर को भारत अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में हांगकांग से भिड़ेंगा।
किनान ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह 40 में से 32 शॉट निशाने पर लगाने में सफल रहे। किनान डेरियस चेनाई ने पुरुषों के ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया। चीन को स्वर्ण और कुवैत को रजत पदक मिला।
महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में मुक्केबाज परवीन ने पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की सितोरा तुर्दीबेकोवा को 5-0 के अंतर से हराया। परवीन 2022 एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण और 2022 विश्व कांस्य पदक विजेता हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उनसे पहले निकहत जरीन और प्रीति पनवार पेरिस का टिकट हासिल कर चुकी हैं।
भारत ने पुरुष ट्रैप टीम में स्वर्ण पदक जीता है। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान ने कुवैत और चीन से काफी आगे रहते हुए 361 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। कीनान और जोरावर भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे पुरुष व्यक्तिगत फाइनल में भाग लेंगे।
शूटिंग में देश को एक और पदक मिला है। महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक जीता है। मनीषा कीर, राजेश्वरी कुमारी और प्रीति रजक ने 337 का स्कोर किया। चीन की टीम ने 355 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
आज देश को पहला पदक गोल्फ में मिला है। अदिति अशोक ने रजत पदक अपने नाम किया है। थाईलैंड की अपिरचाया युबोल ने आखिरी दिन शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अदिति अशोक ने आखिरी दिन काफी साधारण प्रदर्शन किया। सात स्ट्रोक की लीड लेने के बाद वह मुकाबला खत्म होने तक दो स्ट्रोक पीछे हो गईं और स्वर्ण पदक से चूक गईं।
अदिति अशोक ने नौवें होल पर बर्डी के साथ अपना फ्रंट नाइन पूरा कर लिया है, लेकिन राउंड 4 में अब तक कमजोर रही हैं, पहले से दो बोगी के कारण उन्हें 37 का एक-ओवर-बराबर स्कोर मिला है। अर्पिचया युबोल ने दो-अंडर का स्कोर बनाया है। दूसरे स्थान पर 34 का स्कोर, दोनों के बीच प्रतियोगिता के अंतिम नौ होल में केवल चार स्ट्रोक का अंतर है।
गोल्फ - पुरुष व्यक्तिगत और टीम राउंड 4 में अनिर्बान लाहिड़ी, एसएसपी चौरसिया, हितेश जोशी और शुभंकर शर्मा।
गोल्फ - अदिति अशोक, प्रणवी उर्स और अवनि प्रशांत महिला व्यक्तिगत और टीम राउंड 4 में।
शूटिंग - पृथ्वीराज टोंडिमन, डेरियस चेनाई और ज़ोरावर संधू पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत और टीम क्वालिफिकेशन (चरण 2) और टीम फाइनल में।
शूटिंग - मनीषा कीर, प्रीति रजक, राजेश्वरी कुमारी महिला ट्रैप व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन (चरण 2) और टीम फाइनल में।
शुरुआती सात दिन में 38 पदक जीतकर भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ और सातवें दिन पांच पदक मिले। आज भारत पदकों का अर्धशतक पूरा कर सकता है। अब तक भारत की झोली में 10 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य पदक है। भारत के लिए किन खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हांगझोऊ एशियाई खेलों के सातवें दिन भारत ने पांच पदक जीते। इनमें दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। सातवें दिन भारत को शूटिंग में रजत पदक, टेनिस और स्क्वैश में स्वर्ण, जबकि एथलेटिक्स में एक रजत और एक कांस्य मिला। इतना ही नहीं भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम फाइनल में पहुंच गई है। उसने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने कम से कम रजत पक्का कर लिया है। एशियाई खेलों में भारत के लिए सातवां दिन कैसा रहा जानने के लिए यहां क्लिक करें।
Asian Games Day 8 Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज एशियाई खेलों का आठवां दिन है। शुरुआती सात दिन में 38 पदक जीतकर भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ और सातवें दिन पांच पदक मिले। आज भारत पदकों का अर्धशतक पूरा कर सकता है।